August 05, 2025
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (33951)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5874)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

सेहत टिप्स /शौर्यपथ / क्या आप भी टी लवर हैं और दिन की शुरूआत कड़क दूध वाली चाय के साथ करते हैं. अगर आपका जवाब…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /स्किन को टाइट , चमकदार और बेदाग रखने के लिए लोग फेशियल, ब्लीच, क्लीनअप, मसाज जैसे ट्रीटमेंट लेते हैं. ब्लीच, जिनके फेस…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /अधिकांश लोग बालों की सामान्य समस्याओं जैसे बालों का झड़ना, बेजान बाल और बालों के टूटना की प्रॉब्लम से परेशान हैं. कई…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /अदरक एक ऐसा हर्ब है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. हममें से ज्यादातर लोग अदरक को आमतौर पर…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /वजन घटाना कई बार किसी मुसीबत से कम नहीं लगता है. चाहे कितनी ही कोशिश कर ली जाए लेकिन जब हर बार…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हमें कई तरह के विटामिन्स की जरूरत होती है. क्योंकि शरीर में किसी भी विटामिन…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / स्लिम, फिट रहना और दिखना भला किसे नहीं पसंद. मोटापा हमारी सुंदरता को कम करने का काम करता है. पेट की…
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /वजन घटाना आज के समय में बहुत से लोगों की जरूरत बन चुका है. खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान की आदतों के कारण,…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /फिटनेस के प्रति सजग या रिस्ट्रिक्टेड डाइट फॉलो करने वाले लोग आमतौर पर शुगर खाना छोड़ देते हैं. शुगर आपकी ऑलओवर हेल्थ…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / महिलाओं में अक्सर पीरियड्स को लेकर कई तरह की समस्याएं होती हैं. कुछ महिलाओं के पीरियड रेगुलर नहीं होते हैं तो…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)