
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
0 11 मार्च से 19 मार्च 2024 नौ दिवसीय यज्ञ
राजनांदगांव । नवसंवत्सर नववर्ष के पावन क्षण में भगवान श्री स्वयंभूलिर्गेश्वर महादेव की पावन कृपा के फलस्वरूप विश्व शांति एवं जनकल्याणर्थ शिवधाम भाठागांव में श्री भूमि फोड जय स्वयं भू लिंगेश्वर महादेव के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के पावन उपलक्ष्य में नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं संत समागम 11 मार्च से 19 मार्च को गठुला के समीप आयोजन भाठागांव में हो रहा है। विश्व शांति एवं जनकल्याणर्थ यह यज्ञानुष्ठान हो रहा है। आयोजन समिति से जुडे रोशन देवांगन, लालदास साहू, धर्मेन्द साहू, बसंत दुबे, धीरज वैष्णव अजय तिवारी आदि ने बताया कि आयोजन के तहत 11 मार्च 2024, दोपहर कलशयात्रा 2 बजे, शिव महापुराण कथा शाम 6 बजे से 8 बजेतक, चतुर्वेदपारायण द्वारा मंगलाचरण, पंचांग पूजन मंगल, मण्डप प्रवेश, आरती, मंत्र पुष्पांजली के साथ प्रतिदिन 12 बजे से 3 बजे तक ख्याति प्राप्त मंडलियो द्वारा रामायण एवं झांकी,प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक शिवमहापुराण कथा, प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से श्री रुद्रमहायज्ञ,प्रतिदिन 1 बजे से 3 बजे तक महाप्रसादी,19 मार्च 2024, दोपहर 01 बजे से पूर्णाहुति एवं महाभण्डारा का आयोजन है। इसके लिये यज्ञ प्रभारी- मुख्य यजमान- दिनेश राजपूत,श्रीमती मंजु राजपूत (मासुल) होगै। इस अवसर पर विशेष रूप से व्रजकिशोर शास्त्री श्रीमती मेघा शास्त्री ओमकारेश्वर से पधारेगे। आयोजन से जुडे सदस्यो ने यह भी बताया कि पुरीपीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महराज, पंडित रामप्रताप शास्त्री (कोविद) आदि संत महात्माओ का समय समय पर समिति को मार्गदर्शन मिलता रहा है।आयोजन मे उपस्थिति के साथ आम जनता से सहयोग की भी अपील नौ दिवसीय रूद महायज्ञ में आयोजन समिति ने की है।
0 प्रवेश शुल्क में 100 प्रतिशत की छूट
राजनांदगांव। नीरज पैरेंट्स प्राइड स्कूल-बल्देवबाग एवं जयस्तंभ चौक में आगामी सत्र 2024-25 हेतु प्रवेश जारी है। इस वर्ष संस्था द्वारा प्रत्येक कक्षाओं में प्रथम प्रवेशित दस विद्यार्थियो को प्रवेश शुल्क में 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। संचालक नीरज बाजपेयी ने पालकों से अनुरोध किया कि नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए उच्च एवं संस्कार युक्त शिक्षा के लिए एनपीपीएस-बल्देवबाग में अवश्य प्रवेश करायें। श्री बाजपेयी ने आगे कहा इस वर्ष से नयी शिक्षा नीति के तहत बच्चों का समग्र विकास, गुणवत्ता एवं संस्कारयुक्त शिक्षा का उचित वातावरण, शाला द्वारा दिया जायेगा। इसके लिए स्कूल की सभी कक्षाओं में इंटरनेट एवं एलईडी टीवी लगाई गई हैं। जिसके माध्यम से बच्चों को सिखाया एवं पढ़ाया जाएगा। इस वर्ष नीरज पैरेंट्स प्राइड स्कूल-बल्देवबाग (नये भवन) 12,000 वर्गफीट एवं 18,000 वर्गफीट के ग्राउंड को आधुनिक साज-सज्जा के साथ तैयार किया जा रहा है। शहर के हृदयस्थल में स्थित इस स्कूल में बच्चों के लिए सभी सुविधाएं विगत 12 वर्षों से उपलब्ध हैं। जिन्हें इस वर्ष और अधिक नये कलेवर में प्रदान किया जाएगा। यह शहर के बीच एक मात्र ऐसा स्कूल है जहाँ प्री-प्रायमरी के बच्चों के खेलने के लिए प्ले स्टेशन की सुविधा है तथा इन छोटे बच्चों को कविता एवं गीतों के माध्यम से श्रवण पद्धति द्वारा पढ़ाई कराई जाती है। हमारे स्कूल में बच्चों को खेल-खेल में विभिन्न गतिविधियां वर्ष भर कराई जाती है। साथ ही संकल्प चक्र द्वारा छोटे-छोटे संकल्प लेकर संस्कारित करने का प्रयास किया जाता है। कक्षा में बच्चों की संख्या सीमित होने से उन पर अधिकाधिक ध्यान दिया जाता है, कई वर्षों के अनुभव के साथ तैयार प्रिन्टेड बुक एवं नोट-बुक तैयार किया गया है। साथ ही वर्ष भर होने वाली स्कूली गतिविधियों से भी बच्चों को सिखाया जाता है। इस स्कूल में शहर के सभी कोने एवं 5 किमी. दूर तक ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था प्रदान की जाती है। सभी बसें जीपीआरएसयुक्त है जिससे पालकों को बस की वर्तमान स्थिति (लोकेशन) की जानकारी प्राप्त होती रहती है।
महिलाओं ने छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की
राजनांदगांव /शौर्यपथ / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से वर्चुअल माध्यम से राजधानी रायपुर में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में जुड़कर आज महतारी वंदन योजना की शुरूआत की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में अयोजित राज्य स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन में शामिल हुए। जिला मुख्यालय राजनांदगांव के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले की 2 लाख 58 हजार 633 महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से महतारी वंदन योजना की 1000 रूपए की पहली किश्त का अंतरण किया गया। महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन के साथ मातृत्व का जतन महतारियों का वंदन, सुशासन के दो माह, मोदी की गारंटी सहित अन्य प्रचार सामग्री का नि:शुल्क वितरण महिलाओं को किया गया। छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका को पढ़कर महिलाओं ने प्रसन्नता जाहिर की।
जनमन पत्रिका एवं मातृत्व का जतन पुस्तक पढ़कर महिलाओं ने कहा कि इसमें शासन की महतारी वंदन योजना की पूरी जानकारी दी गई है। शासन द्वारा यह योजना महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की राह खोलने जा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की आर्थिक सहायता देगी। महिलाओं ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण के स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने के लिए, समाज में महिलाओं की प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। महिलाओं ने कहा कि जनमन पत्रिका एवं मातृत्व का जतन पुस्तक में महिला सशक्तीकरण के लिए केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के संबंध में बहुत सी जानकारी दी गई है। जनमन पत्रिका एवं मातृत्व का जतन पुस्तक में केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है। पत्रिका में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों से जुड़ी अद्यतन जानकारी बहुत ही सरल ढंग से दी गई है। इस पत्रिका को पढऩे से शासन की नीतियों और कार्ययोजनाओं के प्रति गहरी समझ विकसित होती है, जिससे शासन की योजनाओं के प्रति जनसामान्य में जागरूकता आएगी। नि:शुल्क छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका एवं मातृत्व का जतन पुस्तक मिलने पर कार्यक्रम में उपस्थित जनसामान्य ने प्रसन्नता व्यक्त की।
राजनांदगांव /शौर्यपथ /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान हेतु स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय राजनांदगांव में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर के छात्राओं के मध्य शत प्रतिशत मतदान से बनेगा सुदृढ़ लोकतंत्र विषय पर वाद-प्रतिवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार व्यक्त किए। स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती बसंती चक्रवर्ती ने मतदान के लिए महिलाओं के उतरदायित्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्राचार्य श्रीमती ममता नायक, कैंपस एंबेसडर रानी गुप्ता, गरिमा साहू एवं छात्राओं को सशक्त लोकतंत्र के लिए शपथ दिलाई।
82441 महिलाओं के खाते में 8 करोड़ 24 लाख 41 हजार रुपये अंतरित हुए
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी ने महिलाओं को दिया संबल
प्रदेश सरकार द्वारा किए गए वादा पूरा होने से प्रदेश की महिलायें होंगी स्वालंबन की ओर अग्रसर
मोहला /शौर्यपथ /प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रुपये देने का वादा आज संकल्प के साथ पूरा हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रदेश की महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपये की राशि अंतरित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए बटन दबाकर महिलाओं के खाते में राशि अंतरित किया। जिले की 82441 महिलाओं के खाते में राशि अंतरित की गई। जिले की महिलाओं के खाते में 8 करोड़ 24 लाख 41 हजार रुपये अंतरित किया गया। महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के स्थानीय दशहरा मैदान मोहला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने प्रतीक स्वरूप महिलाओं को योजना अंतर्गत राशि का चेक भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरा सौभाग्य है कि महिलाओं के सानिध्य में आने का मुझे मौका मिला। उन्होंने कहा कि देश के हर क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति, वित्त मंत्री से लेकर महिलाएं हर क्षेत्र में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर की मुखिया होती हैं। महिलाओं को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। उन्होंने कहा कि जब कोई काम महिलाओं के हाथ में सौपा जाता है, तब हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने के लिए सरकार के द्वारा महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड बनाया जा रहा है। इसी प्रकार महिलाओं को सम्मान देने के लिए उनके नाम पर जमीन की रजिस्ट्री में लगने वाली राशि में छूट देने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत महिलाओं के नाम पर मकान देने का काम किया जा रहा है। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने आगे कहा कि महिलाओं को देश की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए नई संसद भवन के लोकार्पण के अवसर पर सांसद और विधायक में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया है। इसके साथ ही सांसद श्री पाण्डेय ने राशन कार्ड एवं आयुषमान कार्ड हितग्राहीयों को वितरण किये।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने अपने उद्बोधन में कहा कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत पात्र महिलाओं के खाते में राशि अंतरित किया जा रहा है। कलेक्टर ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने घर परिवार के विकास के लिए अपना योगदान दें। कलेक्टर ने आगे कहा कि सभी महिलाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता के क्षेत्र में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अपने परिवार, गांव, जिला व राज्य को विकसित बनाने में अपना अमूल्य भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधिगण, महतारी वंदन की सभी हितग्राही महिलाएं सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारो को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। इस बात को कांग्रेस पार्टी महसूस करती है कि देश का विकास तभी तेज गति से संभव है जब देश की युवा शक्ति का भरपूर उपयोग हो हर हाथ में काम हो कोई युवा बेरोजगार न हो, इसी उद्देश्य को लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी ने यह वायदा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस की सरकार देश में रोजगार सृजन और नौकरी की सुरक्षा प्रदान की जायेगी। इस हेतु राहुल गांधी जी ने 5 चरणों में युवा न्याय की घोषणा किया है। कांग्रेस घोषणा करती है कि :-
भर्ती भरोसा
कांग्रेस गारंटी देती है कि वह प्रकाशित रोजगार कैलेंडर के अनुसार, केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरियां उत्पन्न (पैदा) करेगी।
1. केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में 10 लाख स्वीकृत पद खाली हैं।
2. स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस और सेना में अन्य रिक्त पद हैं।
3. हम नई नौकरियाँ भी पैदा करेंगे, जिस्की विवरण की रूपरेखा हमारी पार्टी के घोषणापत्र में होगी।
पहली नौकरी पक्की
25 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक डिप्लोमा धारक या कॉलेज स्नातक को निजी या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में एक साल की प्रशिक्षुता प्रदान करने के लिए, कांग्रेस एक नए प्रशिक्षुता अधिकार अधिनियम की गारंटी देती है। प्रशिक्षुओं को 1 लाख प्रति वर्ष (8,500/माह) मिलेंगे।
1. हम प्रशिक्षुता को मांग-संचालित अधिकार बनाने वाले पहले हैं। प्रत्येक योग्य व्यक्ति जो नौकरी चाहता है उसे नौकरी दी जाएगी।
2. इसे कंपनियों पर थोप नहीं रहे हैं। 1961 के प्रशिक्षु अधिनियम में यह पहले से ही आवश्यक है। हम उस विचार को आगे बढ़ा रहे हैं, और 50 लाख प्रशिक्षुता का लक्ष्य रख रहे हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना के तहत 8 लाख प्रशिक्षु हैं।
3. यह महत्वाकांक्षी अधिनियम हमारे युवाओं के लिए कौशल, रोजगार योग्यता और सर्वोपरि सम्मान प्रदान करेगा।
पेपर लीक से मुक्ति
कांग्रेस सार्वजनिक परीक्षाओं के संचालन में ईमानदारी और निष्पक्षता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए नए कानूनों की गारंटी देती है जो पेपर लीक को करोड़ों युवाओं के भविष्य को नष्ट करने से रोकेंगे।
1. इंडियन एक्सप्रेस अख़बार ने, पिछले पांच वर्षों में 15 राज्यों में भर्ती परीक्षाओं में 41 पेपर लीक दस्तवेजित किये । इससे 1.4 करोड़ आवेदकों के अरमानों पर पानी फिर गया।
2. इसका सबसे ताजा उदाहरण इस साल 60,244 पदों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा है, जिसमें 48 लाख युवाओं ने आवेदन किया और प्रत्येक (सामान्य श्रेणी) ने 400 रुपया का भुगतान किया। इसे रद्द कर दिया गया और लाखों युवाओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
युवा रोशनी
कांग्रेस रु. 5,000 करोड़ का कोष बनाएगी, जिसका आवंटन, देश के सभी जिलों में पांच साल की अवधि के लिए होगा। 40 वर्ष से कम आयु के युवा किसी भी क्षेत्र में अपने व्यावसायिक उद्यमों के लिए स्टार्ट-अप फंडिंग का लाभ उठा सकते हैं।
1. सरकार की मौजूदा योजनाएं, जैसे 10,000 करोड़ रुपये की फंड-ऑफ-फंड्स स्कीम केवल विशिष्ट निवेशकों और शीर्ष संस्थानों को लाभ पहुंचाती हैं। भारत के अधिकांश युवा इन अवसरों का लाभ नहीं उठा पाते। हम अवसरों का भौगोलिक विविधीकरण सुनिश्चित करेंगे।
गिग इकोनॉमी में सामाजिक सुरक्षा
हर साल गिग इकॉनमी में रोजगार ढूँढ़ने वाले लाखों युवाओं के लिए बेहतर कामकाजी स्थिति और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस कानून लाने की गारंटी देती है।
1. एन.सी.ए.ई.आर. डेटा के अनुसार अन्य श्रमिकों की तुलना में गिग श्रमिक कम कमाते हैं, और 2019 - 2022 के बीच उनकी आय में गिरावट भी आई है।
2. कांग्रेस ने 2023 में राजस्थान प्लेटफ़ॉर्म-आधारित गिग कर्मकार अधिनियम पारित किया।
3. कर्नाटक में हम 2 लाख का जीवन बीमा और 2 लाख का दुर्घटना बीमा प्रदान करते हैं।
4. तेलंगाना में हमने राजीव आरोग्यश्री योजना के माध्यम से 5 लाख का दुर्घटना बीमा और 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा का वादा किया है।
पत्रकारवार्ता में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, अजय साहू, विकास तिवारी, अजय गंगवानी, सत्यप्रकाश सिंह, शशि भगत, अनुभव शुक्ला उपस्थित थे।
सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
रिक्त नौकरियों की तालिका
केंद्र सरकार और राज्य सरकार के तहत रिक्त नौकरियाँ
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
पत्रकारवार्ता 09.03.2024
केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर 30 लाख नौकरियों का सृजन होगा
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारो को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। इस बात को कांग्रेस पार्टी महसूस करती है कि देश का विकास तभी तेज गति से संभव है जब देश की युवा शक्ति का भरपूर उपयोग हो हर हाथ में काम हो कोई युवा बेरोजगार न हो, इसी उद्देश्य को लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी ने यह वायदा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस की सरकार देश में रोजगार सृजन और नौकरी की सुरक्षा प्रदान की जायेगी। इस हेतु राहुल गांधी जी ने 5 चरणों में युवा न्याय की घोषणा किया है। कांग्रेस घोषणा करती है कि :-
भर्ती भरोसा
कांग्रेस गारंटी देती है कि वह प्रकाशित रोजगार कैलेंडर के अनुसार, केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरियां उत्पन्न (पैदा) करेगी।
1. केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में 10 लाख स्वीकृत पद खाली हैं।
2. स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस और सेना में अन्य रिक्त पद हैं।
3. हम नई नौकरियाँ भी पैदा करेंगे, जिस्की विवरण की रूपरेखा हमारी पार्टी के घोषणापत्र में होगी।
पहली नौकरी पक्की
25 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक डिप्लोमा धारक या कॉलेज स्नातक को निजी या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में एक साल की प्रशिक्षुता प्रदान करने के लिए, कांग्रेस एक नए प्रशिक्षुता अधिकार अधिनियम की गारंटी देती है। प्रशिक्षुओं को 1 लाख प्रति वर्ष (8,500/माह) मिलेंगे।
1. हम प्रशिक्षुता को मांग-संचालित अधिकार बनाने वाले पहले हैं। प्रत्येक योग्य व्यक्ति जो नौकरी चाहता है उसे नौकरी दी जाएगी।
2. इसे कंपनियों पर थोप नहीं रहे हैं। 1961 के प्रशिक्षु अधिनियम में यह पहले से ही आवश्यक है। हम उस विचार को आगे बढ़ा रहे हैं, और 50 लाख प्रशिक्षुता का लक्ष्य रख रहे हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना के तहत 8 लाख प्रशिक्षु हैं।
3. यह महत्वाकांक्षी अधिनियम हमारे युवाओं के लिए कौशल, रोजगार योग्यता और सर्वोपरि सम्मान प्रदान करेगा।
पेपर लीक से मुक्ति
कांग्रेस सार्वजनिक परीक्षाओं के संचालन में ईमानदारी और निष्पक्षता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए नए कानूनों की गारंटी देती है जो पेपर लीक को करोड़ों युवाओं के भविष्य को नष्ट करने से रोकेंगे।
1. इंडियन एक्सप्रेस अख़बार ने, पिछले पांच वर्षों में 15 राज्यों में भर्ती परीक्षाओं में 41 पेपर लीक दस्तवेजित किये । इससे 1.4 करोड़ आवेदकों के अरमानों पर पानी फिर गया।
2. इसका सबसे ताजा उदाहरण इस साल 60,244 पदों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा है, जिसमें 48 लाख युवाओं ने आवेदन किया और प्रत्येक (सामान्य श्रेणी) ने 400 रुपया का भुगतान किया। इसे रद्द कर दिया गया और लाखों युवाओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
युवा रोशनी
कांग्रेस रु. 5,000 करोड़ का कोष बनाएगी, जिसका आवंटन, देश के सभी जिलों में पांच साल की अवधि के लिए होगा। 40 वर्ष से कम आयु के युवा किसी भी क्षेत्र में अपने व्यावसायिक उद्यमों के लिए स्टार्ट-अप फंडिंग का लाभ उठा सकते हैं।
1. सरकार की मौजूदा योजनाएं, जैसे 10,000 करोड़ रुपये की फंड-ऑफ-फंड्स स्कीम केवल विशिष्ट निवेशकों और शीर्ष संस्थानों को लाभ पहुंचाती हैं। भारत के अधिकांश युवा इन अवसरों का लाभ नहीं उठा पाते। हम अवसरों का भौगोलिक विविधीकरण सुनिश्चित करेंगे।
गिग इकोनॉमी में सामाजिक सुरक्षा
हर साल गिग इकॉनमी में रोजगार ढूँढ़ने वाले लाखों युवाओं के लिए बेहतर कामकाजी स्थिति और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस कानून लाने की गारंटी देती है।
1. एन.सी.ए.ई.आर. डेटा के अनुसार अन्य श्रमिकों की तुलना में गिग श्रमिक कम कमाते हैं, और 2019 - 2022 के बीच उनकी आय में गिरावट भी आई है।
2. कांग्रेस ने 2023 में राजस्थान प्लेटफ़ॉर्म-आधारित गिग कर्मकार अधिनियम पारित किया।
3. कर्नाटक में हम 2 लाख का जीवन बीमा और 2 लाख का दुर्घटना बीमा प्रदान करते हैं।
4. तेलंगाना में हमने राजीव आरोग्यश्री योजना के माध्यम से 5 लाख का दुर्घटना बीमा और 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा का वादा किया है।
पत्रकारवार्ता में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, अजय साहू, विकास तिवारी, अजय गंगवानी, सत्यप्रकाश सिंह, शशि भगत, अनुभव शुक्ला उपस्थित थे।
सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
रिक्त नौकरियों की तालिका
केंद्र सरकार और राज्य सरकार के तहत रिक्त नौकरियाँ
केंद्र सरकार विभाग एवं संस्थान केंद्रीय मंत्रालय और विभाग 9,10,153 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक - अनुमानित 2,00,000 स्वास्थ्य सेवाएं स्वास्थ्य कर्मी 1.68,480 आंगनवाड़ी 1,76,057 प्राथमिक शिक्षा केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय 16,329 प्राथमिक विद्यालय - राज्य 8,37,592 उच्च शिक्षण संस्थान केंद्रीय विद्यालय 18,647 आईआईटी / आईआईआईटी / आईआईएम / एनआईटी 16,687 अन्य केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान 1,662 सेना और पुलिस भारतीय सेना 1,07505 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल 91,929 राज्य पुलिस 5,31,737 न्यायालय में रिक्तियां सर्वोच्च न्यायालय 4 उच्च न्यायालय 419 जिला और निचली अदालत 4,929 राज्यों में रिक्तियां - अनुमानित 30,00,000 कुल रिक्तियां 60,82,130
आम नागरिक ,सरकार की योजनाओं की कर रहे है मुक्तकंठ से सराहना
रायपुर / शौर्यपथ / राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज प्रदेश सरकार की फ़्लैगशिप योजना महतारी वन्दन योजना के राशि अन्तरण सम्मेलन के अवसर पर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमो पर आधारित जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है । इनमें मोदी की गारन्टी पॉकेट बुक, विष्णु देव के त्वरित निर्णयों से हो रहा है सुशासन का सूर्योदय, मातृत्व जतन महतरियो का वन्दन, रामो विग्रहवान धर्मह, सचित्र केलेण्डर सुशासन के दो माह पुस्तक सहित मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन के नए अंक का वितरण किया जा रहा है।
प्रचार सामग्री प्राप्त करने के लिए माताओं और बहनो का विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा । बड़ी तादात में आये जनसमुदाय ने पुस्तको का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि विष्णु देव सरकार ने अल्प समय मे ही जनहित कारी फैसले लेकर उनका क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया है। इससे आम लोगो के जीवन मे बदलाव आ रहा है। राज्य सरकार ने शपथ के दूसरे दिन ही प्रदेश के 18 लाख गरीबो के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये है। अटल जी के जन्मदिवस सुशासन दिवस के मौके पर प्रदेश के किसानों को धान उपार्जन के 2 साल के अन्तर की राशि किसानों के खाते में अंतरित की है।
live : महतारी वंदन सम्मलेन
https://www.youtube.com/live/fByVFBXKgmE?si=V9h5uqK8OWxbzX3p