Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ /बढ़ा हुआ पेट सभी को परेशान करता है, बढ़ता वजन जहां सेहत के लिए खतरनाक है वहीं ये लुक्स को भी…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ /इस नए दौर में हर किसी को मोबाइल फोन यूज करने की आदत हो चुकी है। मोबाइल के बगैर कुछ भी…
सेहत /शौर्यपथ /चना कई गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। भारत में इसे अलग-अलग प्रकार से बनाकर…
धर्म संसार / शौर्यपथ /यदि आप मध्यप्रदेश की तीर्थनगरी उज्जैन में पुण्य सलिला शिप्रा तट के निकट स्थित 6ठी शताब्दी ईसा पूर्व में निर्मित 12…
आस्था / शौर्यपथ / हर साल सावन माह में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर तुलसीदास का जन्मोत्सव मनाया जाता है। तुलसीदास जी का जन्म…
आस्था / शौर्यपथ /हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी…
लाइफस्टाइल / शौर्यपथ/ वर्किंग कपल्स के सामने वर्क फ्रॉम होम के दौरान कई तरह की चुनौतियां आईं। खासकर जो कपल्स जॉइंट फैमिली में रहते हैं…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ /मानसून के दिनों में क्या आप भी फुटवियर को लेकर कंफ्यूज रहते हैं? आपका जवाब अगर हां है, तो हम आपको…
खाना खजाना / शौर्यपथ / आजकल की भागती-दौड़ती जिंदगी में ज्यादातर लोग अपनी डाइट का ख्याल नहीं रख पाते। वहीं, वजन बढ़ने का सबसे ज्यादा…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /बदलते मौसम में स्किन पर कई तरह के असर होते हैं। इस मौसम में घमौरियां और मुहांसे बहुत ज्यादा होते हैं। कई…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)