Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ /मानसून में ब्रेकआउट, पिम्पल्स, धूल-मिट्टी के कारण पिगमेंटेशन, सब बहुत आम है, मगर ये आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस को प्रभावित कर सकते…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ /शायद ही आपने कभी दूध में दालचीनी मिलाकर पीने के बारे में सुना हो, लेकिन हम आपको बता रहे हैं इस…
धर्म संसार / शौर्यपथ / श्रावण मास में 5 सोमवार होते हैं। पांचों सोमवार का महत्व अलग-अलग होता है। आओ जानते हैं इस संबंध में…
खाना खजाना / शौर्यपथ / मैसूर पाक अधिकतर लोगों को पसंद है। ये फेमस मिठाई मैसूर की है, जो खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगती…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / अधिकतर सब्जी में आलू का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जब भी आलू को पहले से काट कर रखा…
लाइफस्टाइल / शौर्यपथ /मॉर्डन युग में प्यार करना जितना मुश्किल नहीं है, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है प्यार में बने रहना यानी प्यार को निभाना।…
शौर्यपथ /रंग बिरंगे पक्षियों को देख कर हर किसी का मन खुश हो जाता है। साथ ही बचपन के दिन याद आने लगते हैं जब…
खाना खजाना / शौर्यपथ /आलू के चिप्स तो आपने कई बार खाएं होंगे लेकिन क्या आपने होममेड केले के चिप्स ट्राई किए हैं? अगर नहीं,…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ /आप पूरे दिन जो कुछ भी खाते हैं, उसका असर आपके शरीर पर लम्बे समय तक के लिए बना रहता है।…
मुंगेली / शौर्यपथ/ जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पाण्डेय इन दिनों जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारीयो को प्रशिक्षण के माध्यम से परिवर्तन की राह में चलने…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)