Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

खेल /शौर्यपथ /टोक्यो में खेल जा रहे ओलंपिक खेलों का आज आखिरी दिन है। इन खेलों के खत्म होने से एक दिन पहले करोड़ों भारतीय…
जीना इसी का नाम है / शौर्यपथ / अपनी जिंदगी से उन्हें कोई शिकायत नहीं थी। होती भी क्यों? एक कामयाब जीवन जीने के लिए…
दुर्ग / शौर्यपथ / दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सत्र 2021-22 में प्रवेश दिया जाना…
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के वायर रॉड मिल ने शनिवार 07 अगस्त को एसएई-1008 के 2700 टन वायर रॉड कॉइल्स का नेपाल…
ब्यूटी टिप्स / शौर्यपथ / खूबसूरती के मामले में गुलाब जल का इस्तेमाल कई महिलाएं करती है। इसका इस्तेमाल करें भी क्यों न, एक तो…
सेहत / शौर्यपथ /आपने कई लोगों को देखा होगा कि वे इलायची चबाते रहते हैं, असल में इलायची एक बेहतरीन नेचुरल माउथ फ्रेशनर ही नहीं…
खाना खजाना / शौर्यपथ /भारत का लोकप्रिय पकवान 'मालपुआ' एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है। भगवान भोलेनाथ को इसका भोग लगाने से वे अतिप्रसन्न होते हैं।…
ब्यूटी टिप्स / शौर्यपथ / खूबसूरत दिखने के लिए चेहरे पर अलग तरह के प्रोडक्‍ट लगाते हैं। कभी ब्रांडेड कंपनी का फाउंडेशन भी लगाया जाता…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / सुंदर दिखने के लिए त्‍वचा की नियमित देखभाल करना बहुत जरूरी है। कभी - कभी एक्स्‍ट्रा केयर करना भी जरूरी होता…
आस्था / शौर्यपथ / दक्षिण भारत में ओणम का प्रसिद्ध त्योहार हिन्दू कैलेंडर के अनुसार भाद्र माह की शुक्ल त्रयोदशी को मनाया जाता है। जबकि…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)