Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

शौर्यपथ /ओडिशा के पुरी जिले में स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर पर्यटकों के लिए सोमवार को खोल दिया गया। कोरोना वायरस की घातक दूसरी लहर के…
शौर्यपथ /बच्चे को जन्म देने के बाद मां को कई सारी चीजों का ध्यान रखना होता है। कई ऐसे में कई महिलाओं के लिए उनका…
खाना खजाना / शौर्यपथ /बारिश के मौसम में फ्राइड खाना खाने का मन करता है। ऐसे में आप घर में ही चीज ब्रेड रोल्स बना…
ज्योतिष शास्त्र/ शौर्यपथ /ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, बीते 6 जुलाई 2021 को…
सेहत / शौर्यपथ / अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जिनके लिए चाय एक एनर्जी ड्रिंक का काम करती है या फिर जिनकी…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / बालों के लिए कई तरह के घरेलू उपायों को अपनाया जाता है। जिससे बाल न सिर्फ हेल्दी रहते हैं बल्कि…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ /इन दिनों किचन में चिमनी का प्रयोग किया जाता है। चिमनी लगाने के कई फायदे हैं। लेकिन कुछ नुकसान भी जिसमें…
सेहत / शौर्यपथ / लम्बे समय तक भूखे रहने के बाद जब हम काफी मात्रा में खाना खा लेते हैं, तो फूड पॉयजनिंग का खतरा…
शौर्यपथ / हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। आज दोस्ती को सेलिब्रेट करने वाला दिन है लेकिन कोरोना महामारी…
खाना खजाना / शौर्यपथ /सावन व्रत में खाने के लिए आप कई रेसिपी ट्राई कर चुके होंगे लेकिन क्या आप कच्चे केले की टिक्की ट्राई…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)