Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

सेहत / शौर्यपथ / मानूसन के सीजन में दूषित पानी पीने या खाने से सबसे पहले पेट से संबंधित समस्‍या उत्‍पन्‍न होती है। घर में…
आस्था / शौर्यपथ / आइए जानते हैं कि श्रावण मास के गुरुवार का क्या महत्व है और क्या है इसके संबंध में रोचक बातें। बृहस्पति…
खाना खजाना / शौर्यपथ / बारिश के मौसम में गर्मा-गर्म गुलाब जामुन खाने का मजा ही कुछ और है। अगर आप भी बारिश के मौसम…
सेहत / शौर्यपथ /शहद एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाना जाता है। इसका अलग -अलग प्रकार से सेहत और सुंदरता के लिए प्रयोग किया…
सेहत / शौर्यपथ /झमाझम बरसात का मौसम आ गया है। रिमझिम बारिश में भुट्टा न खाया जाए, ऐसा संभव ही नहीं... सिके हुए देशी भुट्टे…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / बारिश के दौरान अक्‍सर तौलिए में से बदबु आने लगती है जिससे पूरा मूड ऑफ हो जाता है। इतना ही…
आस्था / शौर्यपथ /भगवान भोलेनाथ के पूजन में अभिषेक व बिल्वपत्र का प्रथम स्थान है। ऋषियों ने कहा है कि बिल्वपत्र भोले-भंडारी को चढ़ाना एवं…
धर्म संसार / शौर्यपथ / नाग पंचमी का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन नागों की पूजा…
लाइफस्टाइल / शौर्यपथ /रिश्ता चाहे कोई भी हो, छोटी सी गलतफहमी और कम्यूनिकेशन का अभाव अकसर रिश्ते की डोर को कमजोर बनाने का काम करता…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / खूबसूरत त्वचा के लिए बाजार में कई सारे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। चमकदार स्किन से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, डेड स्किन हटाने…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)