Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / स्मार्टफोन और टैबलेट में उपयोग की जाने वाली टच स्क्रीन तकनीक को बिना किसी बदलाव के एक शक्तिशाली सेंसर के…
खाना खजाना / शौर्यपथ /मानसून शुरू होते ही हर घर में पकौड़ों की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में आलू-प्याज के पकौड़े तो आप कई…
खाना खजाना / शौर्यपथ /पूरा दिन उपवास रखने के बाद शाम को व्रत खोलते समय कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग हर किसी को होती है।…
दुर्ग / शौर्यपथ / दि बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा भिलाई द्वारा आयोजित वर्षावास शुभारंभ समारोह पूज्य भंते डा जीवक के धम्म सानिध्य व अनिल…
सेहत / शौर्यपथ / मानसून ने भी दस्‍तक दे दी है। और सावन सोमवार भी शुरू होने वाले हैं। लेकिन मानसून सीजन में पाचन तंत्र…
शौर्यपथ / हमारे माता-पिता यानी हमारे पैरेंट्स जिंदगी में हमेशा हमारा सपोर्ट करते हैं। चाहे वो निजी जीवन हो या कॅरियर हो। हमारी कोई दिक्‍कत…
लाइफस्टाइल / शौर्यपथ /बारिश में माटी की सौंधी सुगंध सभी के मन को भाती है। मिट्टी ना सिर्फ मन को सुवासित करती है बल्कि इसके…
आस्था / शौर्यपथ / शिव चालीसा के आसान शब्दों से भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है। शिव चालीसा के सस्स्वर पाठ से मुश्किल…
खाना खजाना / शौर्यपथ / दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक जिन्हें बैंगन का भर्ता बहुत-बहुत पसंद होता है और दूसरे जिन्हें…
खाना खजाना / शौर्यपथ /साबूदाने की खिचड़ी सामग्री : 250 ग्राम साबूदाना, पाव कटोरी मूंगफली के पिसे दाने, 1 बड़ा आलू, आधा चम्मच जीरा, 4-5…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)