Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

धर्म संसार / शौर्यपथ / पुराणों अनुसार ब्रह्मा जी के मानस पुत्र:- मन से मारिचि, नेत्र से अत्रि, मुख से अंगिरस, कान से पुलस्त्य, नाभि…
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / कद्दू का नाम सुनते ही अक्सर लोगों की नाक सड़ जाती है। लेकिन कद्दू के साथ इसके बीज भी लाभदायक…
शौर्यपथ / विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व की कुल जनसंख्‍या का 26 प्रतिशत किसी न किसी प्रकार की एलर्जी से पीड़ित है। इन सभी…
सेहत / शौर्यपथ / हींग वास्तव में एक ऐसा घरेलू मसाला है जिसमें अनेक औषधीय गुण छिपे हैं। हींग असल में फेरूला-फोइटिडा नाम के पौधे…
ज्योतिष/शौर्यपथ / ज्योतिष अनुसार ग्रहों की शुभता के लिए रत्नों की अंगूठी पहनी जाती है, और वास्तु अनुसार कछुए को समृद्धि‍कारक माना जाता है। वर्तमान…
धर्म संसार / शौर्यपथ / वर्ष 2021 में रविवार, 20 जून को गायत्री प्रकटोत्सव मनाया जा रहा है। शास्त्रों में गायत्री की महिमा के पवित्र…
खाना खजाना /शौर्यपथ /अक्सर सुबह के नाश्ते के लिए घर की महिलाएं ऐसे नाश्ते का चुनाव करती हैं जो उनके परिवार के लिए हेल्दी होने…
सेहत /शौर्यपथ / पेट में फंसी हुई गैस आपको कितना परेशान कर सकती है, इसका अनुभव वही कर सकता है, जिसने इसका सामना किया होता…
ब्यूटी टिप्स / शौर्यपथ / मानसून का सीजन तो सभी को अच्छा लगता है। बारिश के मौसम में गरमा-गरम पकौड़ें और चाय का मजा ही…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / नियमित रूप से योगासन, प्राणायाम, ध्यान और योग क्रियाएं करते रहने से आपके जीवन पर 10 तरह के प्रभाव पड़ते हैं।…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)