Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

खाना खजाना /शौर्यपथ /ढाबे की सब्जी की सबसे खास बात होती है कि इस की ग्रेवी बहुत ही टेस्टी लगती है। घर में हम कितनी…
राजनांदगाॅव / शौर्यपथ / अत्यन्त दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि स्थानीय गुलाब सिंह मार्ग, कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे, स्थित राजपूत डेरा…
खाना खजाना / शौर्यपथ / आज कल बिज़ी लाइफ में हम में से कई लोगों के पास कुकिंग करने का ज्यादा वक्त नहीं होता। आपके…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / कोरोना काल में अधिकतर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान काम के वक्त ऑफिस जैसा माहौल होना…
सेहत /शौर्यपथ / गर्मी का मौसम कई लोगों को बेहद पसंद होता है। इस मौसम आपको ठंडा-ठंडा खाने को मिलता है। एसी या कूलर की…
शौर्यपथ / हर साल 14 जून को विश्व रक्त दान दिवस मनाया जाता है। कई लोग स्वस्थ होते हुए भी रक्त दान करने से डरते…
धर्म संसार / शौर्यपथ / माता कालिका के अनेक रूप हैं जिनमें से प्रमुख है- 1.दक्षिणा काली, 2.शमशान काली, 3.मातृ काली और 4.महाकाली। इसके अलावा…
धर्म संसार / शौर्यपथ / विश्व की एक मात्र उत्तर प्रवाह मान क्षिप्रा नदी के पास बसी सप्तपुरियों में से एक भगवान श्रीकृष्‍ण की शिक्षा…
दुर्ग / शौर्यपथ / सेल चेयरमैन श्रीमती सोमा मंडल आज 11 जुलाई 2021 को अपने प्रथम भिलाई प्रवास पर राजहरा माइंस पहुंची। सर्वप्रथम उनका स्वागत…
रायपुर / शौर्यपथ / मलेरिया रोधी माह को सफल बनाने के लियें स्वास्थ्य विभाग निरंतर निगरानी दल के साथ शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)