Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

सेहत /शौर्यपथ / महंगाई के दौर में भी स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि दूसरी और कोरोना काल का प्रकोप भारी है। ऐसे…
सेहत /शौर्यपथ / भुने हुए चने के साथ वैसे तो चिरोंजी खाई जाती है लेकिन चने के साथ गुड़ खाना लाभकारी होता है। भुने हुए…
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / हस्ताक्षर भी मस्तिष्क के आदेश से ही अंगुलियों द्वारा संपादित होता है। इस वजह से इस माध्यम से व्यक्ति मनोवृत्ति का पता…
धर्म संसार /शौर्यपथ / द्वापर के बाद भगवान कृष्ण पुरी में निवास करने लगे और बन गए जग के नाथ अर्थात जगन्नाथ। पुरी का जगन्नाथ…
सेहत / शौर्यपथ /भारत में सुबह के नाश्ते में पराठें, रोटी, सब्जी, अंडा, पनीर जूस आदि खाया जाता है। हालांकि अब बदलते समय के साथ…
खाना खजाना / शौर्यपथ / सामग्री 2 उबले आलू3-4 हरी मिर्च 1 इंच अदरक 4 ब्रेड स्लाइस 1/2 कप पोहा2 से 3 चम्मच बेसन1/2 कप…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / लड़कियों अपने हाथों की केयर खूब अच्छे से करती है। लेकिन अकसर नेल्स का ध्यान पूरी तरह से रखने में असमर्थ…
शौर्यपथ / योग के प्रचलन के इतिहास को हम दो भागों में विभक्त कर सकते हैं पहला हिन्दू परंपरा से प्राप्त इतिहास और दूसरा शोध…
- कबीर दास /शौर्यपथ /माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रौंदे मोय।एक दिन ऐसा आएगा, मैं रौंदूगी तोय॥माला फेरत जुग गया, गया न मन का…
रायपुर / शौर्यपथ / सुराजी गांव योजना के नरवा विकास कार्यक्रम से भू-जल स्तर में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ नाले के किनारे स्थित किसानों को फसलों…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)