Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

सेहत / शौर्यपथ / अक्सर हम घर में ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिनसे न सिर्फ वजन बढ़ता है बल्कि इसका असर लीवर पर भी…
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /एडीएचडी एक मानसिक स्वास्थ्य विकार है, जो व्यवहार में अति-सक्रियता पैदा कर सकता है। इससे ग्रस्त लोग एक कार्य पर अपना ध्यान केंद्रित…
खाना खजाना / शौर्यपथ /आपको अगर कुछ स्पेशल खाने का मन कर रहा है, तो आपको चावल को कुछ स्पेशल तरीके से बना सकते हैं।…
सेहत /शौर्यपथ / कोरोना वायरस वैक्सीन के बाद कई लोगों में बुखार और सिरदर्द की शिकायत देखी गई थी। इस कारण वैक्सीनेशन के बाद इन…
आस्था /शौर्यपथ / अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा कि हनुमान आरोग्य के देवता हैं और जब कोई संकट आता…
आस्था /शौर्यपथ / 27 नक्षत्रों में से आठवां पुष्य नक्षत्र सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसे नक्षत्रों का राजा माना जाता है। इस नक्षत्र…
शौर्यपथ / खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने फाइजर-बायोएनटेक द्वारा बनाए गए कोविड-19 टीके का इस्तेमाल 12-15 साल के किशोरों पर करने के लिए इसके आपातकालीन…
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /बुजुर्गों को डिमेंशिया से बचाने में मददगार है वीडियो कॉल, शोध में दावा कोरोना महामारी की वजह से लोगों में बहुत ज्यादा दूरियां…
खाना खजाना / शौर्यपथ /कोरोनाकाल के चलते लोग बाजार से कुछ भी मंगवाने से डर रहे हैं। ऐसे में शाम को अगर आपका कुछ चटपटा…
आस्था /शौर्यपथ /बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु के राजा शुद्धोदन के यहां वैशाख पूर्णिमा को हुआ था। इस पूर्णिमा का बुद्ध…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)