Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /गर्मी के मौसम में हम सभी ठंडी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं. दही उन्हीं चीजों में से एक है. दही…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / विटामिन सी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में विटामिन…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /गर्मियों के मौसम में कई चीजें खानी की मनाही होती है खासतौर पर जिनकी तासीर गर्म हो. गर्म तासीर वाली चीजों का…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /नींबू एक ऐसा फल है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अनगिनत फायदे प्रदान करता है. इसमें विटामिन सी, लेमोनीन, पोटेशियम, फाइबर और…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / गर्मियां जोरों पर हैं ऐसे में अपनी डाइट में लिक्विड चीजों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें. क्योंकि गर्मी के मौसम…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / सनातन धर्म में भगवान काल भैरव का विशेष स्थान है. उनकी उपासना महत्वपूर्ण मानी जाती है. वैदिक पंचांग बताता है कि…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / कहते हैं कि देवों के देव महादेव सब देवों में सबसे भोले हैं. अगर सच्चे मन से उनकी पूजा अर्चना की…
शौर्यपथ /लौंग एक लोकप्रिय मसाला है जिसका भोजन बनाने में उपयोग किया जाता है. लौंग का उपयोग भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ पूजा-पाठ,…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आमतौर पर लोग पानी को प्लास्टिक की बॉटल में स्टोर करते हैं. जबकि प्लास्टिक की बॉटल में पानी रखना सेहत के लिए…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /उम्र बढ़ने के साथ ही तमाम तरह की दिक्कतें आने लगती हैं. इन्ही में से एक है हड्डियों का कमजोर होना. दरअसल…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)