Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसके पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत जरूरी है. बादाम में बहुत सारे पोषक तत्व…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / फलों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये हम सभी जानते हैं. लेकिन कई फल ऐसे भी हैं…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया मनाई जाती है. अक्षय तृतीया…
आस्था /शौर्यपथ /लड्डू गोपाल की सेवा करना इस दुनिया का सबसे परम सुख है. कहते हैं जिस घर में लड्डू गोपाल विराजित होते हैं. उस…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / आज के समय में कब्ज एक ऐसी समस्या बन गई है जिससे अमूमन लोग परेशान रहते हैं. इसकी वजह खराब लाइफस्टाइल…
 सेहत टिप्स /शौर्यपथ विशेषज्ञ दिन में कम से कम दो बार दांतों को ब्रश करने की सलाह देते हैं, एक बार जागने के बाद और…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /अगर आप अपने बाल की ग्रोथ को अच्छा करना चाहती हैं तो इसमें आपकी मदद एलोवेरा जैल करेगा. इसके पोषक तत्व आपकी…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि अति शुभ होती है और इसे अक्षय तृतीया कहते हैं. अक्षय का अर्थ कभी समाप्त…
 व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /साल के 12 महीने में कुल 24 एकादशी पड़ती है और हर एकादशी का विशेष महत्व होता है. इसी तरह से वैशाख…
आस्था /शौर्यपथ / जिस घर में लड्डू गोपाल विराजमान होते हैं, उनकी सेवा बिल्कुल एक बच्चे की तरह की जाती है. सुबह, दोपहर, शाम उन्हें…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)