Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / गर्मियां आते ही त्वचा की खास देखभाल की जरूरत पड़ने लगती है क्योंकि तेज धूप और पसीने से त्वचा और खासकर…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / अंडे का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / कटहल का नाम बहुत लोगों की फेवरेट डिश में शामिल होता है. स्वाद से भरपूर कटहल को फाइटोन्यूट्रिएंट्स, कार्बोहाइड्रेट, इलेक्ट्रोलाइट्स, फाइबर,…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /आज के समय में गलत खानपान, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के चलते सफेद बालों की समस्या खूब देखने को मिलती है. एक…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / हिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना यानी वैशाख के महीने की शुरुआत हो चुकी है. इस साल वैशाख माह 24 अप्रैल से…
आस्था /शौर्यपथ / कुछ ही दिन में मई का माह शुरू होने वाला है. मई के माह में अक्षय तृतीया मनाया जाता है. अक्षय तृतीया…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / हम सभी बाहर जाते हैं और पब्लिक टॉयलेट्स का इस्तेमाल करते हैं. चाहे ऑफिस जाना हो या फिर किसी कैफे में…
 सेहत टिप्स /शौर्यपथ /वजन जब बढ़ता है तो पता नहीं लगता है लेकिन इसको कम करना बेहद मुश्किल होता है. डाइट से आप वजन को…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /दस्त लगना यानी मल का जरूरत से ज्यादा पतला आना और बार-बार आना ऐसी दिक्कत है जिससे कभी भी और कोई भी…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /गर्मियों में त्वचा से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें हो जाती हैं और इन्हीं में से एक है टैनिंग की दिक्कत. इस…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)