Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /भगवान गणेश को विघ्नकर्ता माना जाता है और उनकी पूजा-अर्चना से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. वैशाख माह के…
रसोई टिप्स /शौर्यपथ / हमारे घरों में गेहूं के आटे की रोटियां बनाई जाती हैं. गेहूं का आटा खाने के बहुत फायदे होते हैं, लेकिन…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /कब्ज एक सामान्य समस्या है जो कई लोगों को प्रभावित करती है. कब्ज के कारण कई हैं, खासकर गर्मियों में डिहाइड्रेशन और…
आस्था /शौर्यपथ /केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट छह माह बंद रहने के बाद शुक्रवार को अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / करी पत्ता हर भारतीय किचन में मिलने वाली आम चीजों में से एक है. करी पत्ते को आमतौर पर खाने के…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / आज के समय में तेजी से बढ़ता वजन न सिर्फ हमारे लुक्स को खराब करने का काम करता है बल्कि, अधिक…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / कई बार बाल पूरी तरह सफेद नहीं होते बल्कि चंद बालों की रंगत ही हल्की होना शुरू हो जाती है. ऐसे…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / चूहे घर में कहां से घुस आते हैं पता नहीं चलता, लेकिन अगर एक बार चूहे घर की चार-दीवारी में घुस…
 सेहत टिप्स /शौर्यपथ /एयर कंडीशनिंग चालू करके सोने से गर्मी की रातों में राहत मिल सकती है, लेकिन अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल न…
रसोई टिप्स /शौर्यपथ / भारतीय रसोई में एक से बढ़कर एक मसाले होते हैं. ये मसाले खाने का स्वाद तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)