Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

सेहत टिप्स /शौर्यपथ / बढ़ती उम्र के साथ हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर दिखने लगता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि…
 टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /आंखें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिससे हम इस दुनिया की खूबसूरती को निहार सकते हैं. लेकिन आज के समय में…
आस्था /शौर्यपथ /मनी प्लांट से लेकर घर के गार्डन में कई सारे ऐसे पेड़ और पौधे होते हैं जो पैसों को आकर्षित करते हैं और…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन इस साल संकष्टी चतुर्थी पड़ रही है. अप्रैल के महीने में पढ़ने वाली इस चतुर्थी…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त कहे जाने वाले हनुमान जी भक्तों का हर संकट दूर कर देते हैं. बल और भयमुक्त…
शौर्यपथ / हेल्दी रहने के लिए सही खान-पान और हेल्दी रूटीन के साथ पूरी नींद होना भी बहुत जरूरी है. वहीं रात में नींद पूरी…
 ब्यूटी टिप्स/शौर्यपथ/ बहुत सी महिलाएं लंबे बालों की इच्छा रखती हैं लेकिन बाल बढ़ने का नाम ही नहीं लेते हैं. कई बार बालों का झड़ना…
ब्यूटी टिप्स/शौर्यपथ / उम्र बढ़ने लगती है तो चेहरे पर उम्र के निशान पड़ना भी शुरू हो जाते हैं. त्वचा की सही तरह से देखरख…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / प्याज तो आप रोज खरीदते होंगे और हर दिन इसका इस्तेमाल सब्जी में करते होंगे. प्याज को लोग अलग-अलग तरीके से…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / भगवान शिव की पूजा के लिए हर माह की त्रयोदशी तिथि समर्पित होती है. त्रयोदशी तिथि को प्रदोष का व्रत रखकर…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)