Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / भले ही बाजार में स्किन केयर प्रोडक्ट्स की भरमार है लेकिन नेचुरल चीजें स्किन के लिए हमेशा ज्यादा फायदेमंद होती हैं.…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / सत्तू पाउडर उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में गर्मी के मौसम में सेवन किया जाता है. यह पेट को ठंडा रखता…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / आपके फेफड़े सांस लेने का मुख्य हिस्सा होते हैं. जो आपको सांस लेने में मदद करते हैं. फेफडों की बीमारियों और…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /सरसों तेल का इस्तेमाल काफी लम्बे अरसे चाला आ रहा है. इस तेल को ज्यादातर लोग सिर्फ खाना बनाने के लिए इस्तेमाल…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / आपने अक्सर ये नोटिस किया होगा कि कोरियाई लड़कियों और लड़कों की स्किन कांच के समान चमकदार और मुलायम होती है.…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /आज नवरात्रि का पांचवा दिन है. देशभर में मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना हो रही है. इस दिन माता को पीले रंग का…
आस्था /शौर्यपथ /अयोध्या रामनवमी के दिन वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाएंगे. इस दौरान सूर्य की किरण…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / हम सभी ने कभी न कभी अपने हाथों या पैरों में झुनझुनी सनसनी महसूस की होगी. ऐसा तब हो सकता है,…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / रामभक्त हनुमान को संकटमोचन कहते है. अपने भक्तों को हनुमान जी हर भय, पीड़ा से मुक्त रखते हैं. दरअसल, हनुमान जी…
आस्था /शौर्यपथ /कैसे लगाएं लड्डू गोपाल को भोग : बाल गोपाल के कई रूप निराले हैं, वहीं कई लोग उनके बाल स्वरूप को लड्डू गोपाल…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)