Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /आज चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा पांचवे रूप स्कंदमाता की पूजा होती है. माता दुर्गा के पांचवें स्वरूप को यह…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /इस वर्ष 9 अप्रैल से शुरू हुए चैत्र नवरात्रि में 14 अप्रैल रविवार को माता के मां कात्यायनी रूप की पूजा होगी.…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / वैसे तो तनाव लेना मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है. इससे निकलने के लिए लोग स्ट्रेस मैनेजमेंट थैरेपी, योग…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /अदरक एक ऐसा मसाला है जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल चाय बनाते समय किया जाता है. यह चाय के स्वाद को चार गुना…
शौर्यपथ / अदरक की चाय हर किसी को भाती है. यह चाय को कड़क और स्वादिष्ट बनाती है. अदरक में विटामिन सी, कैल्शियम , फॉस्फोरस,…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / बहुत से लोगों की आदत होती है दोपहर में कुछ देर सोने की. कुछ स्थानों पर, आप देखेंगे कि दोपहर में…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / चेहरे को चमकदार और बेदाग बनाए रखने के लिए केमिकलयुक्त फेस वॉश, मास्क और क्रीम आदि अप्लाई करते हैं. यह सारे…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /सर्दी के मौसम में एड़ियों के फटने की समस्या आम है. ठंडी और रूखी हवाएं स्किन को नुकसान पहुंचाती है. ऐसे में…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /बच्चों की सेहत को लेकर अक्सर मां पैरेंट्स में रहते हैं. देखा जाए तो बच्चे खाने पीने में नखरे करते हैं और…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / सऊदी अरब समेत खाड़ी मुल्कों और कुछ अन्य देशों में कल ही शव्वाल का चांद देख लिया गया था. ऐसे में…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)