Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /स्किन केयर में घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा फायदेमंद है. हालांकि आमतौर पर लोगों को सिर्फ हल्दी, एलोवेरा और गुलाब…
 सेहत टिप्स /शौर्यपथ /क्या आपको शरीर में अक्सर थकावट महसूस होना, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द , सुस्ती, बेहोशी या सांस लेने में मुश्किल होना जैसी…
खाना खजाना /शौर्यपथ / हम सभी को स्वाद से भरपूर चीजें पसंद होती हैं. लेकिन कई बार कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनको स्वाद के…
खाना खजाना /शौर्यपथ /गर्मियों के मौसम में आंवले का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. आंवलाविटामिन सी का एक बेहतरीन सोर्स है.…
 सेहत टिप्स /शौर्यपथ /रात में सोने से पहले एक गिलास दूध पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जो हमेशा जवान रहता चाहता है और कोई भी बूढ़ा नहीं होना चाहता है. जब…
 व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का त्योहार शुरू हो रहा है. इन नौ दिनों में माता के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना बहुत…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /मीठे की चाहत आमतौर पर आपके मुंह में पानी ला देती है, फिर वो चाहे दिन हो, शाम हो या रात हो.…
 व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /नवरात्रि में नौ दिन माता की पूजा अर्चना की जाती है. हर साल चैत्र नवरात्रि चैत्र शुक्ल के प्रतिपदा के दिन से…
टिप्स /शौर्यपथ / छोटा सा दिखने वाला लहसुन आपकी सब्जी का स्वाद तो बढ़ाता है साथ में सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है. आप…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)