July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अन्य ख़बर

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /तनाव मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम करता है, जितना हम सोचते हैं तनाव उससे कहीं ज्यादा नुकसान कर सकता…
     सेहत टिप्स /शौर्यपथ / करक्यूमिन एक नेचरल कंपाउंड है जो हल्दी की जड़ में पाया जाता है. इसका उपयोग सदियों से नेचरल मेडिसिन के रूप…
    लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /लड़कियों को आमतौर पर 12 से 16 साल की उम्र के बीच में पीरियड्स शुरू हो जाते हैं. ज्यादातर मां ही इस दौरान…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /फलों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. आज हम एक ऐसे ही फल…
     टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / चने को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. आपने भीगे चने, अंकुरित चने,…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /मोटापे से आजकल बहुत से लोग परेशान हैं. पेट का मोटापा सबसे ज्यादा दुखदायी होता है. ये न सिर्फ आपकी पर्सनालिटी को…
     टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /चावल हर भारतीय घर में रोज बनने वाली चीजों में से एक है. लंच हो या डिनर चावल के बिना मील अधूरा…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /बालों की लंबाई और घनाई का सपना हर किसी के दिल में होता है. आजकल की लाइफस्टाइल के चलते बहुत से लोग…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /बालों की चमक और मजबूती के लिए एलोवेरा को बालों में लगाना एक प्रभावी तरीका है. यह प्राकृतिक तरीके से बालों की…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ / अक्सर ही रात में कुछ ज्यादा चटपटा, मसालेदार या भारी खा लिया जाए तो अगली सुबह पेट में गड़बड़ी होने लगती…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision