Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

 खाना खजाना /शौर्यपथ / रोड साइड स्नैक्स की बात जब आती है तो भला इससे कौन इंकार कर सकता है. हम सभी को चटपट रोड…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / चावल का इस्तेमाल खानपान में खूब किया जाता है. लेकिन, इसके फायदे स्किन केयर और हेयर केयर में भी खूब देखने…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / स्कैल्प पर जमी रूसी जिद्दी होती है और जल्दी हटने का नाम नहीं लेती है. रूसी सिर पर बर्फ की तरह…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /नारियल तेल को इसके कई फायदे देखते हुए स्किन केयर में शामिल किया जाता है. नारियल का तेल नेचुरल ऑयल होता है…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /कुछ तेल चेहरे को शीशे जैसा साफ और चमकदार बनाने के लिए चमत्कार कर सकते हैं. चेहरे की मालिश मसल्स को पोषण…
अयोध्या धाम /शौर्यपथ /उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अगले महीने 22 जनवरी 2024 को प्राण-प्रतिष्ठा होने वाला है. इस दिन श्री राम को गर्भगृह में…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /मार्गशीर्ष माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को मार्गशीर्ष पूर्णिमा कहा जाता है. यह साल की आखिरी पूर्णिमा होने वाली है. माना जाता…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह की विशेष धार्मिक मान्यता है. इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ किया जाता है और साथ…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / हिन्दू पंचांग और अंग्रेजी कैलेंडर के महीने और त्योहार अलग होते हैं. अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से अब कुछ ही दिनों…
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के ओएचपी-बी में बहुप्रतीक्षित लम्प आयरन अयस्क क्रशिंग यूनिट का उद्घाटन, सिंटर संयंत्रों को आपूर्ति किए जाने वाले…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)