July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अन्य ख़बर

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / हर साल माघ, भाद्रपद और मार्गशीर्ष माह के दौरान शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महानंदा नवमी के रूप में मनाया…
     सेहत टिप्स /शौर्यपथ /सौंफ किचन में जरूर होता है. इसका सेवन लोग माउथ फ्रेशनरके रूप में करते हैं. दरअसल, इसके औषधि गुण आपकी सेहत के…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / सर्दियों की शुष्क हवा बालों को रूखा-सूखा बना देती है. बालों का यह रूखापन बालों को खुरदुरा बनाता है जिससे हेयर…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / होंठों की स्किन बाकी शरीर की स्किन से ज्यादा मुलायम और कोमल होती है और इसीलिए इसपर मौसम का असर जल्दी…
    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व होता है. माना जाता है कि इस दिन सकारात्मक और दैवीय शक्तियां पृथ्वी लोक…
     व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व होता है. मोक्षदा एकादशी के व्रत को भी बेहद शुभ माना जाता है. मोक्षदा…
    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / खरमास के महीने में मान्यतानुसार किसी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं, जैसे शादी, गृह प्रवेश और मुंडन आदि…
    इतिहास / पश्चिम के नस्लवादी इतिहासकारों व भारत के वामपंथियों ने हिंदू सभ्यता को हीन ठहराने की कोशिश में एक अजीब सिद्धांत प्रतिपादित किया--"इतिहास बताता…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /क्या आप जानते हैं कि 10 मिनट तक फेस की मसाज करने से आपके चेहरे की झुर्रियां दूर हो सकती हैं और…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /स्किन केयर में अक्सर ही अलग-अलग तरह की चीजें शामिल की जाती हैं जो त्वचा को निखरा हुआ और चमकदार बनाने में…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision