Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / संतरे के छिलके विटामिन सी से भरपूर होते हैं. इन छिलकों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा होती है. चेहरे पर…
 शिक्षा /शौर्यपथ /व्यवहारिक और खुशहाल जीवन जीने के लिए चाणक्य नीति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इस ग्रंथ में एक व्यक्ति के जीवन…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा हेल्दी फूड खाने पर जोर देते हैं. क्योंकि अच्छी सेहत से आपके सारे काम जुड़े हुए हैं.अगर आप…
खाना खजाना /शौर्यपथ /ताज़ी और कुरकुरी साग-सब्जियों के स्वाद के साथ सर्दियाँ आ गई हैं. ऐसा ही एक विंटरग्रीन है जो लगभग हर दिन आपकी…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / सर्दियों के मौसम में स्किन ड्राई होने लगती है. इस मौसम में चलने वाली सर्द हवाएं स्किन को ड्राई कर देती…
शौर्यपथ /भारत में कई लोगों के लिए खाना एक-दूसरे से जुड़ने का सबसे पसंदीदा तरीका होता है. उन्हें विदेशी और लोकल दोनों तरह के अलग-अलग…
 रसोई टिप्स /शौर्यपथ /आपका किचन एक ऐसी जगह है जहां पर आप अपनी जरूरतों की सारी चीजें रखते हैं. महिलाओं को ग्रासरी खरीदने और उसे…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / सर्दियों के मौसम में आने वाली शकरकंद खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी पावर हाउस का…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /हर भारतीय रसोई में मौजूद आंवला एक सुपरफूड है जिसमें जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी सेहत को कई तरीके से…
 सेहत टिप्स /शौर्यपथ / रागी का आटा वेट लॉस जर्नी में खाने की सलाह दी जाती है. क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व वजन तेजी से…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)