
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
शौर्यपथ /आज पूरा देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। कोविड19 की यह दूसरी लहर पिछले साल से भी ज्यादा खतरनाक बताई जा रही है क्योंकि इस साल युवाओं में संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है और सांस लेने में परेशानी के चलते इस बीमारी ने और भी भयावह रूप ले लिया है। ऐसे में लोग बचाव के साथ समय पर इस बीमारी का पता लगाने के लिए समय-समय पर अपना ऑक्सीजन लेवल चेक कर रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह कोविड -19 के लक्षणों से पीड़ित लोगों को 6 मिनट के टेस्ट के बारे में जागरूक करे। इस टेस्ट को घर पर बहुत आसानी से किया जा सकता है। आइए, जानते हैं इस टेस्ट को करने का तरीका -
ऐसे करें ऑक्सीजन लेवल चेक-
टेस्ट के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर लोगों को घर पर ऑक्सीमीटर का उपयोग करके अपने ऑक्सीजन के स्तर की जांच करनी चाहिए। लोग अपनी उंगली पर ऑक्सीमीटर लगाकर छह मिनट का वॉक टेस्ट भी कर सकते हैं। अपनी तर्जनी या मध्यमा अंगुली में ऑक्सीमीटर पहनें। अब 6 मिनट के लिए एक समान सतह पर विराम लिए बिना चलें। 6 मिनट के बाद, यदि ऑक्सीजन का स्तर नीचे नहीं जाता है, तो व्यक्ति को स्वस्थ माना जाता है।
ऐसे रखें नजर-
ऑक्सीजन का स्तर 1 फीसदी या 2 फीसदी कम हो जाए तो चिंता की कोई बात नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मामले में, व्यक्ति को ऑक्सीजन के स्तर पर नजर रखने के लिए दिन में एक या दो बार एक्सरसाइज करना चाहिए। यदि ऑक्सीजन का स्तर 93 प्रतिशत से कम हो जाता है और व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होती है, तो व्यक्ति को तुरंत हॉस्पिटल जाना चाहिए। अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए टेस्ट की सलाह नहीं दी जाती है। साथ ही, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग छह के बजाय तीन मिनट तक वॉकिंग टेस्ट कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान-
ऐसे कपड़े और जूते पहनें जो हल्के और आरामदायक हों।
चलने के लिए बेंत, छड़ी या वॉकर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
टेस्ट करने से पहले हल्का भोजन करें।
आप अपनी सामान्य दवाएं ले सकते हैं।
टेस्ट के दो घंटे के भीतर व्यायाम न करें।
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /‘आप अगर खाना नहीं खाओगे, तो रात में भूत आ जाएगा।’ क्या आपने भी अपने बच्चे को खाना खिलाने के लिए ऐसा ही कोई बहाना बनाया है? आपका जवाब अगर हां है, तो आपको यह बात समझने की जरूरत है कि कभी-कभी हम बच्चों को अच्छी बातें सिखाने के लिए कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जिससे कि उनके मन में कई डर घर कर जाते हैं। इसके अलावा बच्चे अनजाने में ही कई गलत आदतें सीख जाते हैं। इस कारण आपको कुछ बातें याद रखनी चाहिए-
लालच देकर कोई काम न कराएं
आमतौर अपनी बात मनवाने के लिए माता-पिता बच्चे को कोई लालच देते हैं। जैसे होमवर्क पूरा करने या बाहर न जाने के बदले उसे आइसक्रीम या खिलौने का लालच। ऐसा करना बेहद गलत है क्योंकि इसके बाद भी बच्ची सही बर्ताव करने के बदले आपसे अपनी डिमांड को पूरा करवाने की कोशिश करेगा।
किसी के सामने कोई एक्टिंग करने के लिए कहना
आमतौर पर माता-पिता बच्चों को कोई डांस या एक्टिंग करने के लिए कहते हैं। ऐसा करना शायद एंटरटेनिंग लगे, लेकिन इससे बच्चों के दिमाग पर गलत असर पड़ता है। बार-बार ऐसा कहने पर बच्चे को लगने लगता है कि अगर वह ये सब नहीं करेगा, तो उसके मम्मी-पापा उसे प्यार नहीं करेंगे या फिर मारेंगे।
किसी के सामने बच्चों पर न चिल्लाएं
अधिकतर माता-पिता बच्चों को किसी मॉल में, पब्लिक प्लेस में या फिर किसी पार्क में ही डांटना शुरू कर देते हैं। इस दौरान बच्चा आपकी बातें न सुनकर वो इस बात पर ध्यान देने लगता है कि आसपास के लोग सुन रहे हैं इसलिए हमेशा बच्चे को एकांत में उसके व्यवहार के बारे में बताएं ताकि वे अपने बुरे व्यवहार को छोड़ सके।
दूसरे बच्चों से तुलना
अपना बच्चा सभी को प्यारा लगता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने बच्चे को फील गुड कराने के लिए उसकी तुलना दूसरों बच्चों से करेंगे। कई बार ऐसा होता है कि बच्चे को मोटिवेट करने के लिए माता-पिता किसी बच्चे को बुरा बताते हुए अपने बच्चे की तुलना करते हैं। ऐसा करने से आपका बच्चा उस दूसरे बच्चे के लिए मन में नेगेटिव इमेज बना लेगा। आगे चलकर यह नेगेटिव चीज उसकी पर्सनैलिटी का हिस्सा भी बन सकती है।
गलती करने पर गुस्सा करना
कभी-कभी मां-बाप अपने ऑफिस का गुस्सा या किसी और बात का गुस्सा अपने बच्चों पर निकाल देते हैं। साथ ही माता-पिता गुस्से में अपने बच्चे को उस गलती की सजा दे देते हैं, जिसे नजरअंदाज किया जा सकता था। बच्चे को अनुशासन सिखाते वक्त अपनी दूसरी समस्याओं और गुस्से को अलग रखें।
सेहत /शौर्यपथ /चॉकलेट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है लेकिन कुछ लोग वेट गेन होने की वजह से चॉकलेट से दूर बना लेते हैं। आपको भी अगर चॉकलेट खाने से इसी वजह से डर लगता है, तो आप अपनी डाइट लिस्ट में डार्क चॉकलेट जोड़ सकते हैं। डार्क चॉकलेट खाने से एंग्जायटी से छुटकारा मिलता है। वहीं, इसे खाने के और भी फायदे हैं-
दिल के लिए फायदेमंद
चॉकलेट से दिल से संबंधित बीमारियां दूर हो सकती हैं। डार्क चॉकलेट हार्ट अटैक के खतरे को 50% और कॉरनेरी बीमारी को 10% तक कम करता है इसलिए चॉकलेट को सीमित मात्रा में खाने से शरीर को नुकसान नहीं फायदा मिलता है।
लो ब्लड प्रेशर में
लो ब्लडड प्रेशर में थोड़ी डार्क चॉकलेट खाने की सलाह दी जाती है। ये मूड को भी सही करती है। साथ ही इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।
कॉलस्ट्रोल घटाए
कम चॉकलेट खाने से कॉलस्ट्रोल की मात्रा कम होती है। यह शरीर में मौजूद खराब कॉलस्ट्रोल को कम करने के साथ-साथ अच्छे कॉलस्ट्रोल को बनाने में मदद करती है।
डिप्रेशन भगाए
चॉकलेट में सेरोटोनिन पाए जाने के कारण यह हमारे दिमाग को तरोताजा रखता है और तनाव को हावी नहीं होने देता।
फैट कंट्रोल
चॉकलेट में पाए जाने वाला कोको पाउडर फैट को कम करने में मदद करता है। लेकिन खाते समय हमें हमेशा यह ध्यान रखें कि चॉकलेट की मात्रा कम होने के साथ-साथ चॉकलेट में 60% कोको की मात्रा होनी चाहिए।
ब्लड सर्कुलेशन को करे ठीक
चॉकलेट में पाए जाने वाला कंपाउंड हमारे रक्त संचार को सुधारने का काम करता है। यह मस्तिष्क में रक्त वाहिका फैलने के साथ रक्त के संचार को भी बढ़ा देता है।
थकान दूर करे
हमेशा थकान रहने से व्यक्ति को सिर दर्द, शरीर में दर्द और हृदय संबंधित समस्याओं से ग्रसित हो जाता है। यदि आप 50 ग्राम चॉकलेट रोज खाए, तो आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
चेहरे की झुर्रियों को करे दूर
चॉकलेट में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट हमारी त्वचा को तरोताजा रखने में मदद करता है। यदि आप चॉकलेट का सेवन करें, तो जल्दीो रिकल्स की टेंशन से फ्री हो सकते हैं।
खाना खजाना /शौर्यपथ / पास्ता लवर्स को इसके अलग-अलग फ्लेवर चखने का बहुत शौक होता है। आज हम आपके लिए पास्ता को हेल्दी फ्लेवर के साथ बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
सामग्री :
2 कप उबला हुआ पास्ता
2 कप नारियल का दूध
3 टेबल स्पून सूजी का आटा
1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
स्वादानुसार नमक
स्वादानुसार चिली फलेक्स
स्वादानुसार ओरिगानो
स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
विधि :
एक पैन में कुछ मक्खन और जैतून का तेल डालें। सूजी के आटे को भून लें।
नारियल का दूध डालें और उबाल लें। गैस बंद कर दें।
एक पैन में, प्याज, अदरक और लहसुन को भूनें। उबला हुआ पास्ता और नारियल का दूध सॉस डालें। नमक और अन्य मसाला डालें। एक मिनट के लिए पकाएं और परोसें।
शौर्यपथ /शौर्यपथ / कोरोना संक्रमित व्यक्ति जिन्हें स्वाद और गंध का एहसास नहीं हो रहा है उनके लिए यह राहत भरी खबर है, ऐसे मरीज गंभीर होने के खतरे से दूर हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 220 मरीजों पर हुए रिसर्च में यह खुलासा हुआ है।
शोधकर्ता डॉ. हरेन्द्र कुमार का कहना है कि रिसर्च के लिए दो कैटेगरी बनाई गई है। इसमें एक कैटेगरी में उन मरीजों को लिया गया है जिन्हें स्वाद और गंध नहीं मिल रही थी। दूसरे एक कैटेगरी उन मरीजों की थी जिन्हें स्वाद और गंध मिल रही थी।
इन दोनों में तुलानात्मक अध्ययन किया गया तो पता चला स्वाद और गंध नहीं पाने वाले कुल नौ मरीज भर्ती हुए और जिन्हें स्वाद और गंध मिल रही थी उनमें 34 लोग अस्पताल में भर्ती हो गए। इनमें आठ लोगों की मौत भी हो गई।
शोधकर्ता ईएनटी विभाग के डॉ. हरेन्द्र कुमार का कहना है कि रिसर्च में यह देखा जाना था कि कोरोना वायरस का हमला स्वाद और गंध पर किस तरह डालता है। मरीज किस हद तक गम्भीर होते हैं। डॉ. हरेन्द्र कुमार का कहना है कि मेरठ मेडिकल कालेज ने भी इस पर रिसर्च किया जा रहा है यहां भी लगभग 50 मरीजों में इस तरह की फाइंडिंग मिली है। इस विषय पर वह रिसर्च पेपर लिख रहे हैं।
अधिकतर सामान्य दवाओं से ठीक हुए
रिसर्च करने वाले डॉक्टर हरेन्द्र कुमार का कहना है कि स्वाद और गंध नहीं पाने वाले अधिकतर मरीजों को सामान्य दवाओं और होम आइसोलेशन पर रखा गया। पाया गया कि 10 से 15 दिन के अंदर वह कोरोना निगेटिव हो गए। हालांकि स्वाद और गंध नहीं मिलने की शिकायत कुछ को महीने भर तो किसी में डेढ़ महीने बनी रही।
ओलिफेक्टिरी ग्रंथि प्रभावित होने से ब्रेन व फेफड़े सुरक्षित रहे
डॉ. हरेन्द्र कुमार का कहना है कि जांच में पता चला कि नाक में पाए जाने वाले ओलिफेक्टिटरी ग्रंथि पर कोरोना का जबरदस्त हमला हुआ। कोरोना वायरस यही ठहरा रहा और न वह ब्रेन की ओर जा सका और न ही फेफड़े में उतर सका। ऐसे में ब्रेन और श्वसन तंत्र सुरक्षित रहे। मरीज एक्यूट आर्गन फेल्योर से बचे रहे।
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / लंच या डिनर पर कोई मेहमान आने वाला हो और जल्दबाजी में बनाए गए चावल ज्यादा पकने की वजह से हलवे जैसे हो गए हैं तो टेंशन छोड़ इन टिप्स और ट्रिक्स को अपनाकर मेहमानों को करें इम्प्रेस। आइए जानते हैं क्या है ये गजब के टिप्स।
ओवन की लें मदद-
अगर चावल बहुत गीले या खिचड़ी जैसे हो गए हैं तो आप चावल का ज्यादा पानी सूखाने के लिए उन्हें 5 मिनट ओवन में पकाएं। ओवन के तापमान को 350 °F (177 °C) पर रखें। चावल को एक-समान रूप से एक कुकी शीट या बेकिंग पेन पर फैला लें। इन्हें 5 मिनट के लिए ओवन में पकने दें।
डोसा-अगर चावल ज्यादा पक चुके हैं और उन्हें सर्व नहीं किया जा सकता है तो आप अपने खाने के मेन्यू में थोड़ा सा बदलाव करते हुए बड़ी आसानी से अधिक पके हुए चावलों की मदद से बहुत ही स्वादिष्ट डोसा तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले ओवरकुक्ड चावल को एक बाउल में लेकर इसमें सूजी और दही मिलाकर लगभग 30 मिनट के लिए इस मिश्रण को ढांक कर सेट होने के लिए अलग रख दें। 30 मिनट बाद घोल का गाढ़ापन देखते हुए जरूरत अनुसार पानी मिलाएं। फिर इसमें एक पैकेट ईनो और नमक मिलाएं। डोसे का घोल तैयार है। अब आप इसे नॉन स्टिक तवे पर डाल कर क्रिस्पी डोसा बन सकती हैं।
खीर -चावल यदि ज्यादा पक कर गल गए हों तो आप उनसे खाने के साथ परोसी जाने वाली स्वीट डिश खीर बना सकते हैं।
चावल के क्रेकर्स-चावल को एक बेकिंग शीट पर जितना संभव हो, उतना पतला करके फैला लें। चावल को 2 घंटे के लिए 200 °F (93 °C) पर बेक होने दें। जैसे ही आप उन्हें बाहर निकाल लें, उन्हें छोटे पीस में तोड़ लें। एक बर्तन में 400 °F (204 °C) पर गरम हुए तेल में इन पीस को फ्राई कर लें। जैसे ही आपके क्रेकर्स ऊपर उठकर आ जाएं, एक चम्मच से उन्हें बाहर निकाल लें। परोसने से पहले उन्हे एक पेपर टॉवल पर निकाल दें।
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ आप कितनी ही टेस्टी सब्जी क्यों न बना लें लेकिन अगर उसमें नमक ज्यादा हो गया, तो आपकी पूरी मेहनत खराब चली जाती है। ज्यादा नमक होने से बाकी मसालों का टेस्ट भी खराब हो जाता है और साथ ही ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। आइए, जानते हैं कि अगर सब्जी या फिर किसी और डिश में नमक ज्यादा हो गया है, तो आप इसे कैसे सही कर सकते हैं।
-सब्जी या सूप में नमक ज्यादा हो गया है तो आलू छीलकर डाल दें और सर्व करने से पहले इसे निकाल लें। ऐसा करने से सब्जी या सूप का ज्यादा नमक आलू सोख लेगा और स्वाद में कोई कमी नहीं रहेगी।
-अगर ग्रेवी वाली सब्जी में नमक ज्यादा हो गया है तो आटे की बड़ी लोई डाल दें। इससे उसका खारापन आटे में समा जाएगा। बाद में इस लोई को निकाल लें।
-आप चाहें तो इसमें 1-2 चम्मच दही डालकर भी सब्जी में ज्यादा हुए नमक को कम किया जा सकता है।
-दाल में अगर नमक ज्यादा हो जाए तो नींबू का रस डाल सकते हैं।
-अगर सब्जी ज्यादा तीखी हो गई है तो इसमें एक बड़ा चम्मच घी डाल दें।
-नींबू के कसलेपन की वजह से हम इसे पूरी तरह निचोड़ नहीं पाते। नींबू का रस निकालने के लिए इसे 15 से 20 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव में गर्म करें या गैस की आंच दिखाकर इसे गर्म कर लें। इसके बाद नींबू निचोड़ें, ऐसा करने से इसका सारा रस आसानी से निकल आएगा।
-मिर्च काटने से कई लोगों के हाथों में जलन होने लगती है। ऐसे में मिर्च काटने से पहले हाथों में थोड़ा तेल या घी लगा लें। हाथ चिकने नहीं करना चाहते तो कैंची से मिर्च काटें।
-फ्रीजर में फटाफट बर्फ जमानी है तो पानी को हल्का गर्म करके जमने के लिए रखें। इस तरह बर्फ जल्दी जमेगी।
शौर्यपथ / इस वर्ष 02 मई 2021 को विश्व हास्य दिवस मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष मई के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस यानी वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है। यह संकेत देता है कि आज भले ही इसने योग और चिकित्सा के साथ हाथ मिला लिया है पर इसकी अहमियत हमारे जीवन में हमेशा बनी रहेगी। फिर चाहे अपनाने का तरीका कैसा भी हो।
विश्व हास्य दिवस का शुभारंभ वर्ष 1998 में किया गया। इस दिवस को अमल में लाने का श्रेय हास्य योग आंदोलन के संस्थापक डॉ. मदन कटारिया को जाता है। उन्होंने ही 11 जनवरी 1998 को मुंबई में पहली बार विश्व हास्य दिवस को मनाया था। इसे मनाने का उद्देश्य समाज के बढ़ते तनाव को कम कर उन्हें सुखी जीवन जीने की सीख देना था। तब से हर वर्ष मई महीने के पहले रविवार को हास्य दिवस मनाया जाता है।
हंसने से तन-मन में उत्साह का संचार होता है और दिल से हंसना तो किसी दवा से कम नहीं। यह एक उत्तम टॉनिक का काम करती है। इसलिए आज जगह-जगह पर हास्य क्लब बनाए जा रहे हैं, ताकि भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से मुक्ति मिले।
जानिए क्यों लगाए हंसी के ठहाके...
1. क्या आप जानते हैं कि बातचीत करते समय हम जितनी ऑक्सीजन लेते हैं उससे छः गुना अधिक ऑक्सीजन हंसते समय लेते हैं। इस तरह शरीर को अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन मिल जाती है।
2 . मनोवैज्ञानिक भी तनाव से ग्रसित व्यक्तियों को हंसते रहने की सलाह देते हैं। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि जब आप मुस्कराते हैं तो आपका मस्तिष्क अपने आप सोचने लगता है कि आप खुश हैं- यही प्रक्रिया पूरे शरीर में प्रवाहित करता है और आप सुकून महसूस करने लगते हैं।
3. जब आप हंसना शुरू करते हैं तो शरीर में रक्त का संचार तीव्र होता है। तनाव में भी हंसने की क्षमता हो तो दुःख भी कुछ कम लगने लगता है।
4. हंसने के लाभ भी बहुत होते हैं जैसे- हंसते समय क्रोध नहीं आता।
5.हंसने से आत्मसंतोष के साथ सुखद अनुभूति होती है।
6.शरीर में नई स्फूर्ति का संचार होता है।
7. हंसने से मन में उत्साह का संचार होता है।
8.ब्लड प्रेशर कम होता है।
9. हंसी मांसपेशियों में खिंचाव कम करती है।
10. हंसी दर्द दूर करती है
11. इससे शरीर के साथ-साथ दिमाग की भी एक्सरसाइज होती है।
हंसना-हंसाना अपनी आदतों में शामिल कीजिए और फिर देखिए तनाव आपके पास फटक तक नहीं पाएगा, साथ ही आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
आस्था /शौर्यपथ / जो जन्मा है वह मरेगा ही चाहे वह मनुष्य हो, देव हो, पशु या पक्षी सभी को मरना है। ग्रह और नक्षत्रों की भी आयु निर्धारित है और हमारे इस सूर्य की भी। इसे ही जन्म चक्र कहते हैं। जन्म मरण के इस चक्र में व्यक्ति अपने कर्मों और चित्त की दशा अनुसार नीचे की योनियों से उपर की योनियों में गति करता है और पुन: नीचे गिरने लगता है। यह क्रम तब तक चलता है जब तक की मोक्ष नहीं मिल जाता है। कई बार स्थितियां बदल जाती हैं, आओ जानते हैं गरुड़ पुराण अनुसार कि मरने के बाद क्यों नहीं शव को अकेला छोड़ा जाता है।
दाह संस्कार कुछ समय के लिए टाल देते हैं इन 3 कारणों से
1. सूर्यास्त के बाद हुई है मृत्यु तो हिन्दू धर्म के अनुसार शव को जलाया नहीं जाता है। इस दौरान शव को रातभर घर में ही रखा जाता और किसी न किसी को उसके पास रहना होता है। उसका दाह संसाकार अगले दिन किया जाता है। यदि रात में ही शव को जला दिया जाता है तो इससे व्यक्ति को अधोगति प्राप्त होती है और उसे मुक्ति नहीं मिलती है। ऐसी आत्मा असुर, दानव अथवा पिशाच की योनी में जन्म लेते हैं।
2. यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु पंचक काल में हुई है तो पंचक काल में शव को नहीं जलाया जाता है। जब तक पंचक काल समाप्त नहीं हो जाता तब तक शव को घर में ही रखा जाता है और किसी ना किसी को शव के पास रहना होता है। गरुड़ पुराण सहित कई धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि यदि पंचक में किसी की मृत्यु हो जाए तो उसके साथ उसी के कुल खानदान में पांच अन्य लोगों की मौत भी हो जाती है। इसी डर के कारण पंचक काल के खत्म होने का इंतजार किया जाता है परंतु इसका समाधान भी है कि मृतक के साथ आटे, बेसन या कुश (सूखी घास) से बने पांच पुतले अर्थी पर रखकर इन पांचों का भी शव की तरह पूर्ण विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाता है। ऐसा करने से पंचक दोष समाप्त हो जाता है।
3. यदि कोई मर गया है परंतु उसका दाह संस्कार करने के लिए उसका पुत्र या पुत्री समीप नहीं होकर कहीं दूर है तो उनके आने का इंतजार किया जाता है। तब तक शव को घर में ही रखा जाता है और किसी ना किसी को शव के पास रहना होता है। कहते हैं कि पुत्र या पुत्री के हाथों ही दाह संस्कार होने पर मृतक को शांति मिलती है अन्यथा वह भटकता रहता है।
शव के अकेला नहीं छोड़े जाने के 3 कारण
1. शव को अकेला छोड़ दिया जाए तो उसके आसपास लाल चींटियां या अन्य कोई नरभक्षी रेंगने वाला प्राणी या पशु आकर शव को खास सकता है। इसीलिए वहां कोई ना कोई व्यक्ति बैठकर शव की रखवाली करता है।
2. रात में मृत शरीर को अकेला छोड़ दिया जाए तो आसपास भटक रही बुरी आत्माएं भी उसके शरीर में प्रवेश कर सकती हैं। इससे मृतक के साथ-साथ परिवार को भी संकट का सामना करना पड़ सकता है।
3. शव को इसलिए भी अकेला नहीं छोड़ा जाता क्योंकि मृतक की आत्मा वहीं पर रहती है। जब तक उसका शरीर जल नहीं जाता तब तक उसका उस शरीर से किसी ना किसी रूप में जुड़ाव रहता है। साथ ही वह अपने परिजनों को भी देखता है। अकेला छोड़ दिए जाने से उसका मन और भी ज्यादा दुखी हो जाता है। हालांकि अधिकतर लोग गहरी नींद में चले जाते हैं। बहुत ज्यादा स्मृतिवान या चेतनावान ही जान पाते हैं कि मैं मर चुका हूं।
अन्य कारण :
1. यह भी माना जाता है कि यदि ज्यादा समय हो जाए तो शव से निकलने वाली गंध के चलते कई तरह के बैक्टिरियां भी पनपने लगते हैं और मक्खियां भी भिनभिनाने लगती है। इसीलिए वहां इस दौरान अगरबत्ती की सुगंध और दीपक भी जलाया जाता है।
2. यह भी कहा जाता है कि शव को अकेले छोड़ने से कई लोग जो तांत्रिक कर्म करते हैं उनके कारण भी मृत आत्मा संकट में पड़ सकती है। इसीलिए भी कोई ना कोई शव की रखवाली करता रहता है।
3. शव के आसपास जगह को साफ-सुधरा किया जाता है और धूप के साथ ही दीपक भी जलाया जाता है ताकि वहां दूर तक उजाला फैला रहे। इसका भी यह कारण है कि मृतक कहीं अधोगति में नहीं चला जाए, क्योंकि रात्रि के अंधकार में अधोगति वाले कीट-पतंगे, रेंगने वाले जीव-जंतु और निशाचर प्राणी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। उस दौरान आत्मा यदि गहरी तंद्रा में है तो उसके अधोगति में जाने की संभावना भी बढ़ जाती है।
उल्लेखनीय है कि भीष्म पितामह ने अधोगति से बचने के लिए ही सूर्य के उत्तरायण होने का इंतजार किया था। उत्तरायण में प्रकृति और चेतना की गति उपर की ओर होने लगती है।
पुराणों के अनुसार व्यक्ति की आत्मा प्रारंभ में अधोगति होकर पेड़-पौधे, कीट-पतंगे, पशु-पक्षी योनियों में विचरण कर ऊपर उठती जाती है और अंत में वह मनुष्य वर्ग में प्रवेश करती है। मनुष्य अपने प्रयासों से देव या दैत्य वर्ग में स्थान प्राप्त कर सकता है। वहां से पतन होने के बाद वह फिर से मनुष्य वर्ग में गिर जाता है। यदि आपने अपने कर्मों से मनुष्य की चेतना के स्तर से खुद को नीचे गिरा लिया है तो आप फिर से किसी पक्षी या पशु की योनी में चले जाएंगे। यह क्रम चलता रहता है। अर्थात व्यक्ति नीचे गिरता या कर्मों से उपर उठता चला जाता है।
उपनिषदों के अनुसार एक क्षण के कई भाग कर दीजिए उससे भी कम समय में आत्मा एक शरीर छोड़ तुरंत दूसरे शरीर को धारण कर लेता है। यह सबसे कम समयावधि है। सबसे ज्यादा समायावधि है 30 सेकंड। परंतु पुराणों के अनुसार यह समय लंबा की हो सकता है 3 दिन, 13 दिन, सवा माह या सवाल साल। इससे ज्यादा जो आत्मा नया शरीर धारण नहीं कर पाती है वह मुक्ति हेतु धरती पर ही भटकती है, स्वर्गलोक चली जाती है, पितृलोक चली जाती है या अधोलोक में गिरकर समय गुजारती है।
आस्था /शौर्यपथ / भगवान नृसिंह विष्णुजी के सबसे उग्र अवतार माने जाते है। नृसिंह जयंती पर उनके बीज मंत्र के जप से शत्रुओं का नाश होकर कोर्ट-कचहरी के मुकदमे आदि में विजय प्राप्त होती है। इससे शत्रु शमन होकर पराक्रम में बढ़ोतरी होती है तथा आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। नृसिंह मंत्र से तंत्र मंत्र बाधा, भूत पिशाच भय, अकाल मृत्यु का डर, असाध्य रोग आदि से छुटकारा मिलता है तथा जीवन में शांति की प्राप्ति हो जाती है।
प्रतिदिन कैसे जपे मंत्र :
जीवन में सर्वसिद्धि प्राप्ति के लिए 40 दिन में पांच लाख जप पूर्ण करें।
* उपरोक्त मंत्र का प्रतिदिन रात्रि काल में जाप करें।
* मंत्र जप के दौरान नित्य देसी घी का दीपक जलाएं।
* 2 लड्डू, 2 लौंग, 2 मीठे पान और 1 नारियल भगवान नृसिंह को पहले और आखरी दिन भेंट चढ़ाएं।
* अगले दिन विष्णु मंदिर में उपरोक्त सामग्री चढ़ा दीजिए।
* अंतिम दिन दशांश हवन करें।
* अगर दशांश हवन संभव ना हो तो पचास हजार मंत्र संख्या और जपे।
1. भगवान नृसिंह का बीज मंत्र-
इसके लिए लाल रंग के आसन पर दक्षिणाभिमुख बैठकर रक्त चंदन या मूंगे की माला से नित्य एक हजार बार जप करने से लाभ मिलता है।
भगवान नृसिंह का बीज मंत्र- 'श्रौं'/ क्ष्रौं (नृसिंहबीज)।
इस बीज में क्ष् = नृसिंह, र् = ब्रह्म, औ = दिव्यतेजस्वी, एवं बिंदु = दुखहरण है। इस बीज मंत्र का अर्थ है ‘दिव्यतेजस्वी ब्रह्मस्वरूप श्री नृसिंह मेरे दुख दूर करें'।
2. संकटमोचन नृसिंह मंत्र-
ध्याये न्नृसिंहं तरुणार्कनेत्रं सिताम्बुजातं ज्वलिताग्रिवक्त्रम्।
अनादिमध्यान्तमजं पुराणं परात्परेशं जगतां निधानम्।।
अगर आप कई संकटों से घिरे हुए हैं या संकटों का सामना कर रहे हैं, तो भगवान विष्णु या श्री नृसिंह प्रतिमा की पूजा करके उपरोक्त संकटमोचन नृसिंह मंत्र का स्मरण करें। समस्त संकटों से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा।
अन्य नृसिंह मंत्र-
ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्।
नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्यु मृत्युं नमाम्यहम्॥
* नृम नृम नृम नर सिंहाय नमः ।
भगवान नृसिंह की कथा, पूजन विधि और मंत्र
नृसिंह जयंती व्रत वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को किया जाता है। इस वर्ष 25 मई 2021, मंगलवार को यह पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री नृसिंह ने खंभे को चीरकर भक्त प्रह्लाद की रक्षार्थ अवतार लिया था।
पुराणों के अनुसार इस पावन दिवस को भक्त प्रह्लाद की रक्षा करने के लिए भगवान विष्णु ने नृसिंह रूप में अवतार धारण किया था। इसी वजह से यह दिन भगवान नृसिंह के जयंती रूप में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जानिए इस दिन कैसे करें पूजन-
पूजन विधि एवं मंत्र-
* इस दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठें।
* संपूर्ण घर की साफ-सफाई करें।
* इसके बाद गंगा जल या गौमूत्र का छिड़काव कर पूरा घर पवित्र करें।
तत्पश्चात निम्न मंत्र बोले-
भगवान नृसिंह के पूजन का मंत्र -
नृसिंह देवदेवेश तव जन्मदिने शुभे।
उपवासं करिष्यामि सर्वभोगविवर्जितः॥
इस मंत्र के साथ दोपहर के समय क्रमशः तिल, गोमूत्र, मृत्तिका और आंवला मल कर पृथक-पृथक चार बार स्नान करें। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान करना चाहिए।
पूजा के स्थान को गोबर से लीपकर तथा कलश में तांबा इत्यादि डालकर उसमें अष्टदल कमल बनाना चाहिए।
अष्टदल कमल पर सिंह, भगवान नृसिंह तथा लक्ष्मीजी की मूर्ति स्थापित करना चाहिए। तत्पश्चात वेदमंत्रों से इनकी प्राण-प्रतिष्ठा कर षोडशोपचार से पूजन करना चाहिए।
रात्रि में गायन, वादन, पुराण श्रवण या हरि संकीर्तन से जागरण करें। दूसरे दिन फिर पूजन कर ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
*इस दिन व्रती को दिनभर उपवास रहना चाहिए।
*सामर्थ्य अनुसार भू, गौ, तिल, स्वर्ण तथा वस्त्रादि का दान देना चाहिए।
*क्रोध, लोभ, मोह, झूठ, कुसंग तथा पापाचार का त्याग करना चाहिए।
*इस दिन व्रती को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
भगवान नृसिंह के बीज मंत्र-
- ॐ श्री लक्ष्मीनृसिंहाय नम:।।
नृसिंह अवतार की कथा- जब हिरण्याक्ष का वध हुआ तो उसका भाई हिरण्यकशिपु बहुत दुःखी हुआ। वह भगवान का घोर विरोधी बन गया। उसने अजेय बनने की भावना से कठोर तप किया। तप का फल उसे देवता, मनुष्य या पशु आदि से न मरने के वरदान के रूप में मिला। वरदान पाकर तो वह मानो अजेय हो गया।
हिरण्यकशिपु का शासन बहुत कठोर था। देव-दानव सभी उसके चरणों की वंदना में रत रहते थे। भगवान की पूजा करने वालों को वह कठोर दंड देता था और वह उन सभी से अपनी पूजा करवाता था। उसके शासन से सब लोक और लोकपाल घबरा गए। कहीं ओर कोई सहारा न पाकर वे भगवान की प्रार्थना करने लगे। देवताओं की स्तुति से प्रसन्न होकर भगवान नारायण ने हिरण्यकशिपु के वध का आश्वासन दिया।
उधर दैत्यराज का अत्याचार दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा था। यहां तक कि वह अपने ही पुत्र प्रहलाद को भगवान का नाम लेने के कारण तरह-तरह का कष्ट देने लगा। प्रहलाद बचपन से ही खेल-कूद छोड़कर भगवान के ध्यान में तन्मय हो जाया करता था। वह भगवान का परम भक्त था। वह समय-समय पर असुर-बालकों को धर्म का उपदेश भी देता रहता था।
असुर-बालकों को धर्म उपदेश की बात सुनकर हिरण्यकशिपु बहुत क्रोधित हुआ। उसने प्रहलाद को दरबार में बुलाया। प्रहलाद बड़ी नम्रता से दैत्यराज के सामने खड़ा हो गया। उसे देखकर दैत्यराज ने डांटते हुए कहा- 'मूर्ख! तू बड़ा उद्दंड हो गया है। तूने किसके बल पर मेरी आज्ञा के विरुद्ध काम किया है?'
इस पर प्रहलाद ने कहा- 'पिताजी! ब्रह्मा से लेकर तिनके तक सब छोटे-बड़े, चर-अचर जीवों को भगवान ने ही अपने वश में कर रखा है। वह परमेश्वर ही अपनी शक्तियों द्वारा इस विश्व की रचना, रक्षा और संहार करते हैं। आप अपना यह भाव छोड़ अपने मनको सबके प्रति उदार बनाइए।'
प्रहलाद की बात को सुनकर हिरण्यकशिपु का शरीर क्रोध के मारे थर-थर कांपने लगा। उसने प्रहलाद से कहा- 'रे मंदबुद्धि! यदि तेरा भगवान हर जगह है तो बता इस खंभे में क्यों नहीं दिखता?' यह कहकर क्रोध से तमतमाया हुआ वह स्वयं तलवार लेकर सिंहासन से कूद पड़ा। उसने बड़े जोर से उस खंभे को एक घूंसा मारा। उसी समय उस खंभे के भीतर से नृसिंह भगवान प्रकट हुए। उनका आधा शरीर सिंह का और आधा मनुष्य के रूप में था। क्षणमात्र में ही नृसिंह भगवान ने हिरण्यकशिपु को अपने जांघों पर लेते हुए उसके सीने को अपने नाखूनों से फाड़ दिया और उसकी जीवन-लीला समाप्त कर अपने प्रिय भक्त प्रहलाद की रक्षा की।
खाना खजाना /शौर्यपथ /दिन की शुरूआत अगर पौष्टिक नाश्ते से करें, तो न सिर्फ वेट कंट्रोल रहता है बल्कि इससे आपकी इम्युनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है। आज हम आपको ऐसा ही हेल्दी नाश्ता बता रहे हैं। आपने चने की दाल के पराठे तो कई बार खाएं होंगे, आज आपके लिए लाए हैं अरहर की दाल के पराठे-
सामग्री :
2 कप गेहूं का आटा
1 कप अरहर दाल (पकी हुई)
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार
विधि :
सबसे पहले एक बर्तन में आटा, दाल और नमक डालकर आटा गूंथ लें।
गूंदे हुए आटे को 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
तय समय के बाद आटे की लोइयां तोड़ लें।
एक लोई सूखा आटे में लगाकर इसे पराठे जितना बेल लें।
मीडियम आंच पर तवा रखें।
इस पर पराठा डालें और दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें।
इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें।
तैयार हैं अरहर दाल पराठा। दही या चटनी के साथ सर्व करें।
सेहत /शौर्यपथ / सहजन यानी ड्रम स्टिक ऐसी सब्जी है जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल सांभर में किया जाता है लेकिन आपको बता दें कि अगर आपको सहजन के सारे पोषक तत्वों के फायदे चाहिए, तो सहजन की सब्जी जरूर खानी चाहिए। सहजन विटामिन ए, सी, बी 1 (थियामिन), बी 2 (राइबोफ्लेविन), बी 3 (नियासिन), बी 6 और फोलेट से भरपूर होती हैं। वे मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और जिंक में भी समृद्ध हैं। आइए, जानते हैं सहजन के फायदे-
सहजन का जूस
पौष्टिकता के मामले में गाजर, संतरे और यहां तक कि दूध को पीछे छोड़ते हुए पोषण से भरपूर मानी जाती हैं। इसकी पत्तियों को कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है। सहजन की पत्तियों का जूस बनाना या सब्जी बनाकर खाना भी बहुत पौष्टिक माना जाता है।
अमीनो एसिड से भरपूर
सहजन अमीनो एसिड, प्रोटीन के निर्माण ब्लॉक से भरपूर होती हैं। 18 प्रकार के अमीनो एसिड उनमें पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य को कई तरीकों से हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
सूजन से लड़ने में भी मददगार
सहजन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। सूजन कई बीमारियों जैसे कैंसर, गठिया और कई ऑटोइम्यून बीमारियों का मूल कारण है। जब हम किसी चोट या संक्रमण से पीड़ित होते हैं, तो शरीर में सूजन बढ़ जाती है। सहजन का सेवन कर इससे राहत पाई जा सकती है।
एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध
सहजन में एंटी-ऑक्सीडेटिव गुण होते हैं और यह पर्यावरण में मौजूद मुक्त कणों के हानिकारक प्रभावों से बचाते हैं। मुक्त कण के कारण होने वाली क्षति टाइप 2 डायबिटीज, हृदय की समस्याओं और अल्जाइमर जैसी कई पुरानी बीमारियों के लिए जिम्मेदार है। इसमें विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होती हैं, जो मुक्त कणों के खिलाफ काम करती हैं।
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद
हाई ब्लड शुगर लेवल व्यक्तियों में डायबिटीज के विकास को जन्म देता है। डायबिटीज, बदले में, हृदय की समस्याओं और शरीर में अंग क्षति का कारण बन सकता है। इससे बचने के लिए ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखना अच्छा होता है।
शिक्षा /शौर्यपथ / चारमीनार भारत के ऐतिहासिक स्मारक में शामिल है। भारत में यह एक मुख्य आकर्षण का केंद्र है। इस प्रभावशाली ऐतिहासिक स्मारक के पीछे भी एक कहानी है।
जी हां, इसका निर्माण 1591 ईसवी में सुल्तान मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने करवाया था। सुल्तान कुतुब शाही राजवंश के 5वें शासक थे। साथ ही वह मोहम्मद कुली कुतुब शाह इब्राहिम कुली कुतुब शाह के तीसरे पुत्र थे। करीब 31 सालों तक उन्होंने गोलकोंडा पर राज किया था।
चारमीनार का निर्माण इसीलिए करवाया गया था ताकि गोलकोंडा और मछलीपट्टनम के मार्ग को एकसाथ जोड़ा जा सकें। इससे व्यापार बढ़ेगा। चारमीनार को कुतुबशाह और भागमती के अटूट प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है।
ऐतिहासिक स्मारक चारमीनार हैदराबाद में स्थित है। चारमीनार दो शब्दों से मिलकर बना है। चार और मीनार। चार का अर्थ- संख्या से है और मीनार का अर्थ- टावर से है। ऐसे चारमीनार शब्द बना है।> > यह चारमीनार हैदराबाद के ऐतिहासिक व्यापार मार्ग के चौराहे पर स्थित है। इसके निर्माण में ग्रेनाइट, संगमरमर और मोर्टार के मटेरियल का इस्तेमाल किया गया। चारमीनार में भारत और इस्लामी शैली का चित्रण भी किया है। इसके भव्य गेट चारों अलग-अलग सड़क पर खुलते हैं।
लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / प्राचीनकाल से ही लोग खाना खाने के बाद मीठा जरूर खाते हैं। हिन्दू शास्त्र और आयुर्वेद में भी इसका उल्लेख मिलता है। मीठा खाने के संबंध में तो आपको पता ही होगा लेकिन बहुत कम लोग नहीं जानते होंगे कि खाने के पहले तीखा या कहें कि चरका क्यों खाते हैं। आओ जाते हैं कारण और फायदे।
1.खाने के पहले तीखा इसलिए खाते हैं क्योंकि इससे आपका पाचन तंत्र सक्रिय हो जाए।
2.शोधकर्ताओं के अनुसार जब आप चरका खाते हैं, तो आपका शरीर पाचक रस और एसिड जारी करता है, जो पाचन प्रक्रिया को बढ़ाते हैं। इससे यह तय हो जाता है कि आपकी पाचन शक्ति सही तरह से कार्य कर रही है।
3.आयुर्वेद के अनुसार शुरुआत में तीखा भोजन करने के बाद पेट में पाचन तत्व तथा अम्ल सक्रिय हो जाते हैं। जिससे पाचन तंत्र तेज जाता है।
4.भोजन की शुरुआत में तीखा खाने से जठराग्नि बढ़ जाती है जिसके चलते अच्छी भूख लगती है।
मीठा :1.मीठी चीजों में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो पाचन प्रक्रिया को धीमी कर देता है इसलिए खाना खाने के बाद मीठा खाने से पाचन प्रक्रिया दुरुस्त रहती है।
2 मीठा खाने से सेरोटोनिन नाम के हॉर्मोन का स्तर बढ़ता है। ये न्यूरोट्रांसमीटर का काम करता है जिससे मीठा खाने के बाद आपको खुशी का अनुभव होता है। दरअसल, मीठे का सेवन एमिनो एसिड ट्रिप्टोफैन के अवशोषण को बढ़ाता है। ट्रिप्टोफैन को सेरोटोनिन लेवल बढ़ाने के लिए जाना जाता है। सेरोटोनिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो खुशी की भावना से जुड़ा है यानि मीठा खाने से आपको खुशी होती है।
3. यदि भारी खाना खाने के बाद आपको हाइपोग्लाईसीमिया की स्थिति से गुजरना पड़ता है तो इस स्थिति में ब्लड प्रेशर काफी कम हो जाता है। इस स्थिति से बचने के लिए खाने के बाद मीठा खाने की सलाह दी जाती है।
4.आयुर्वेद के अनुसार खाने के बाद मीठा खाने से अम्ल की तीव्रता कम हो जाती है जिससे पेट में जलन या एसिडिटी नहीं होती है।
सावधानी : मीठे में आपको सफेद शक्कर नहीं खाना चाहिए यह नुकसानदायक है। इससे तैयार चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इससे मोटापे और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं का खतरा हो सकता है। इसके बजाय आपको आर्गेनिक गुड़ खाना चाहिए या इससे बनी चीजों का ही सेवन करना चाहिए। आप चाहें तो ब्राउन शुगर या नारियल की शुगर का उपयोग कर सकते हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
