
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन/शौर्यपथ / पर्दे पर मीना कुमारी के आंसू इस कदर गिरे कि उनका नाम ही ट्रेजेडी क्वीन हो गया. दर्द में डूबी मीना कुमारी की आंखें ये बयां करने के लिए काफी थीं कि उनके जीवन में दर्द सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि असली जीवन में भी है. मीना कुमारी को फिल्मों में बेतहाशा कामयाबी मिली. यही कामयाबी उनकी जिंदगी, उनके प्यार और उनके सुकून की दुश्मन बन गई. मीना कुमारी ने सीनियर एक्ट्रेस नरगिस दत्त को अपनी बड़ी बहन का दर्जा दिया. मीना कुमारी की जिंदगी का हाल देखकर नरगिस ने भी मीना कुमारी को मौत की बधाई दी और ये भी कहा कि ये दुनिया तुम्हारे जैसे लोगों के लिए नहीं है.
नरगिस दत्त ने क्यों कहा- मौत मुबारक हो!
लिवर सिरोसिस के चलते मीना कुमारी की महज 38 साल की उम्र में मौत हो गई. उनके दर्द को इस दुनिया में उनके पति और डायरेक्टर कमाल अमरोही ने भी नहीं समझा. लेकिन नरगिस अपनी मुंह बोली छोटी बहन के हर दर्द को खूब समझती थीं. शादी के बाद मीना कुमारी किस दर्द से गुजर रही हैं और क्या-क्या झेल रही हैं, ये सिर्फ नरगिस जानती थीं. यही वजह थी कि जब मीना कुमारी मौत की नींद सोईं, तब नरगिस ने उन्हें मौत की बधाई दी और ये भी कहा कि अब इस दुनिया में कभी मत आना. एक चिट्ठी में नरगिस ने मीना कुमारी के लिए ये बात कही. ये चिट्ठी ‘ये उन दिनों की बात है- उर्दु मेमोर ऑफ सिनेमा लिजेंड' किताब में दर्ज है.
इस खत में नरगिस ने लिखा है कि तुम्हारी बाजी तुम्हें मौत पर मुबारकबाद दे रही है. नरगिस ने उनके दर्द को बयां करते हुए बताया है कि एक रात उन्हें मीना कुमारी के कमरे से खूब मारपीट की आवाजें आ रही थीं. एक रात उन्होंने मीना कुमारी को होटल के बाहर बुरी तरह हांफते हुए भी देखा. इन घटनाओं को देखने के बाद नरगिस ने कमाल अमरोही के सेक्रेटरी से पूछा भी कि क्या वो मीना कुमारी को मार देना चाहते हैं. उन्हें जवाब मिला कि मीना कुमारी को सही वक्त पर आराम दे दिया जाएगा. इन घटनाओं को याद कर नरगिस का दिल दर्द से भर गया और वो ये चिट्ठी लिखने पर मजबूर हो गईं.
मनोरंजन /शौर्यपथ / मुस्कुराती हुई ये बच्ची आज बॉलीवुड के लेजेंड्री स्टार्स में शामिल हैं, जिनकी एक्टिंग की कसमें खाई जाती हैं. वैसे तो इस एक्ट्रेस का जन्म एक नामी परिवार में ही हुआ, उसके बावजूद फिल्म इंड्स्ट्री में जगह बनाना उनके लिए बहुत आसान नहीं था. लेकिन जब मौका मिला तो खुद को साबित करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी और वो मुकाम हासिल किया कि अपने करियर में एक नेशनल अवॉर्ड जीता. इतना ही नहीं, ये भारत सरकार के दो नागरिक सम्मान पद्मश्री और पद्म भूषण भी हासिल कर चुकी हैं. क्या आप पहचान पाएं कौन है ये एक्ट्रेस.
ये बच्ची कोई और नहीं दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी हैं, जो कैफी आजमी और शौकत आजमी की बेटी हैं. उनकी मम्मी शौकत आजमी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी कैफ एंड आई मेमॉयर में बताया है कि शबाना आजमी ने दो बार आत्महत्या की कोशिश की थी. किताब के मुताबिक शबाना आजमी को लगता था कि उनकी मम्मी उनसे कम और भाई से ज्यादा प्यार करती हैं. जिसके चलते वो कभी कभी बहुत दुखी हो जाती थीं. इसी कशमकश में शबाना आजमी ने एक बार लैब में कॉपर सल्फेट खा लिया था. और एक बार ट्रेन के आगे आकर जान देने की कोशिश की. एक बार उनकी जान सहेली ने बचाई और एक बार स्कूल के चौकीदार ने.
शबाना आजमी अपने कुछ इंटरव्यूज में अपनी लव लाइफ और क्रश के बारे में बात कर चुकी हैं. शबाना आजमी के मुताबिक वो डायरेक्टर शेखर कपूर के साथ रिलेशन में रही हैं. दोनों में कुछ समय बाद ब्रेकअप हुआ लेकिन दोनों ने फिर भी साथ काम किया. शेखर कपूर के अलावा शबाना आजमी को शशि कपूर पर हमेशा क्रश रहा. इसके बाद उनकी नजदीकी जावेद अख्तर से बढ़ी, जो अक्सर उनके पिता कैफी आजमी के पास अपने पोएट्री लेकर आया करते थे. जावेद अख्तर शादीशुदा हैं, ये जानने के बाद दोनों ने ब्रेकअप करने की कोशिश भी की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके. जावेद अख्तर के तलाक के बाद दोनों ने शादी कर ली. हालांकि इस शादी से दोनों को कोई संतान नहीं है.
मनोरंजन /शौर्यपथ / इस मासूम सी शक्ल को देखकर ये भला कौन अंदाजा लगा सकता है कि उम्र की एक दहलीज बाद इस बच्ची ने ढेरों संघर्ष देखे हैं. सिर्फ देखे ही नहीं जीते भी हैं. पहले जंग लड़ी ब्यूटी क्वीन का ताज जीतने के लिए और उसमें सफल भी हुईं. जब बात शादी की आई तो उसमें भी प्यार से ज्यादा ससुराल वालों से पंगे होते रहे. लेकिन उस जंग में भी इसे हरा पाना लोगों के लिए आसान नहीं था. उसके बाद फिल्मी पर्दे और राजनीति में किस्मत आजमाई. हर जगह संघर्ष के बाद आखिर में कैंसर ने इस बच्ची को अपनी गिरफ्त में ले लिया. लेकिन वो भी इस बच्ची के जिद्द को डिगा नहीं सका. क्या आपने पहचाना कौन है ये मासूम सी बच्ची, जो आज के समय में नामी स्टार हैं.
ये तस्वीर नफीसा अली के बचपन की तस्वीर है. नफीसा अली को आपने कई फिल्मों में देखा होगा. वो शशि कपूर के साथ जुनून मूवी में दिखाई दीं. अमिताभ बच्चन के साथ मेजर साब में नजर आईं. इसके अलावा लाइफ इन ए मेट्रो और यमला, पगला, दीवाना जैसी फिल्में भी नफीसा अली ने की. नफीसा अली ने फिल्मों में तो देर से मुकद्दर आजमाया. लेकिन उससे पहले वो साल 1972 से लेकर 1976 तक स्विमिंग चैंपियन रहीं.
इसके बाद उन्होंने खूबसूरती का ताज भी जीता. 1976 में वो फेमिना मिस इंडिया का कंटेस्ट अपने नाम करने में कामयाब रहीं. इसके बाद वो मिस इंटरनेशनल कंटेस्ट में भी गईं, जहां वो सेकंड रनर अप रहीं. नफीसा अली की ये उपलब्धियां देख ये कहा ही जा सकता है कि वो ब्यूटी विद ब्रेन रही हैं.
बंगाली मुस्लिम परिवार में जन्मी नफीसा अली को जिंदगी में सच्चा प्यार तो मिला लेकिन उस प्यार का साथ आसानी से नहीं मिला. उन्होंने घर वालों की मर्जी के खिलाफ पोलो खिलाड़ी रविंद्र सिंह सोढ़ी से शादी की. बताते हैं कि उनकी शादी से उनकी सास खुश नहीं थी. नाराजगी के चलते उन्होंने नफीसा अली को अपने घर में घुसने तक नहीं दिया. हालांकि बाद में सबसे रिश्ते खुश गंवार हो गए. कुछ ही साल पहले उन्हें पता चला कि वो कैंसर जैसे मर्ज की शिकार हो चुकी हैं. हालांकि फाइटर स्पिरिट वाली नफीसा ने कैंसर से भी हार नहीं मानी.
मनोरंजन/शौर्यपथ / प्रिया प्रकाश वारियर को सोशल मीडिया सेंसेशन कहा जाता है. वह जितना एक्टिव फिल्मों और अन्य प्रोजेक्ट में रहती हैं, उतना ही इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव हैं. वह अकसर अपनी जिंदगी के कई अहम पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. लेकिन उनकी लेटेस्ट फोटो ने फैन्स के होश उड़ाकर रख दिए हैं. प्रिया प्रकाश ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका लुक एकदम बदला हुआ नजर आ रहा है, यही नहीं उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है.
प्रिया प्रकाश वारियर इस समय दुबई में हैं और वहां से लगातार फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं. प्रिया ने अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. लेकिन खास बात उनका लुक है, जो पहले से एकदम बदला हुए दिख रहा है. इस फोटो के साथ प्रिया ने सिर्फ एक इमोजी शेयर की है, कोई कैप्शन नहीं लिखा है. लेकिन फैन्स लगातार कमेंट और लाइक कर रहे हैं. फैन्स उनके नए लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं.
बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर 2019 में तब सुर्खियों में आई थीं जब उनकी फिल्म 'ओरू अदार लव' का ट्रेलर रिलीज हुआ था. इसमें प्रिया प्रकाश के आंख के इशारे वाला वीडियो खूब वायरल हुआ था. वहीं एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'चेक' में देखा गाया था. चंद्रशेखर येलेती ने इसे डायरेक्ट किया था. फिल्म में उनके साथ नितिन और रकुल प्रीत सिंह ने मुख्य भूमिका अदा की.
मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान कि एक मुस्कुराहट पर लोग आज भी फ़िदा हैं. अब आमिर की बात निकली ही है तो सुपरहिट फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' को कोई कैसे भूल सकता है. 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म ने हाल ही में अपने 30 साल पूरे किए हैं. वैसे तो यह फिल्म आमिर और जूही के इर्द-गिर्द घूमती है लेकिन इस फिल्म का एक और दिलचस्प किरदार है तो यकीनन आपको याद होगा. हम बात कर रहे हैं फिल्म में वैंप का रोल निभाने वाली सेठ बिजलानी की नकचढ़ी बेटी माया की. माया का रोल एक्ट्रेस नवनीत निशान ने किया था. तो चलिए जानेंगे यह पूरा किस्सा और ये भी देखेंगे कि आमिर कि इस एक्ट्रेस का आखिर कितना बदल गया लुक.
हाल ही में नवनीत निशान ने फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया जिसे सुनकर यकीनन आपके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आ जाएगी. महेश भट्ट निर्देशित इस फिल्म का ही एक रोचक किस्सा शेयर करते हुए नवनीत ने कहा कि माया का किरदार निभाकर उनको काफी मजा आया. आमिर खान एक परफेक्शनिस्ट के तौर पर हर एक सीन को बड़ी शिद्दत से पूरा करते थे. ऐसा ही एक सीन था आमिर के गाल पर किस करने का.
आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म के 30 साल पूरे करने पर सुर्खियों में आई नवनीत निशान टीवी सीरियल तारा के किरदार से काफी फेमस हुईं. इसके बाद उन्होंने चाणक्य, दास्तां, हिटलर दीदी, कसौटी जिंदगी की जैसे कई सीरियल किए. हालांकि वेब सीरीज कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला करने के बाद नवनीत निशान ने शोबिज की दुनिया से दूरी बना ली.
मनोरंजन /शौर्यपथ/ बॉलीवुड में 70 के दशक में धूम मचाने वाली एक्ट्रेसेस आज बॉलीवुड की हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से जलवे बिखेरते नजर आ रही हैं. जबकि कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपना करियर छोड़ फैमिली को तवज्जो देकर नया करियर अपनाया है. वहीं इस लिस्ट में ऐसी ही एक मां बेटी की जोड़ी है, जिसमें 66 की मां तो बॉलीवुड में एक के बाद एक हिट फिल्मों में काम कर रही हैं. जबकि बेटी लेखक बन फिल्मी दुनिया से दूर हो चुकी हैं. तस्वीर में दिख रही इन एक्ट्रेस मां बेटी की जोड़ी को क्या आप नहीं पहचान पाए.
जी हां, यह और कोई नहीं दिग्गज अदाकारा डिंपल कपाड़िया और उनके बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना है. इस खूबसूरत पुरानी तस्वीर को किसी फैन ने नहीं बल्कि ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत कैप्शन के साथ पोस्ट किया है. दरअसल, बुधवार को एक्ट्रेस ने तीन तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें दो तस्वीरें ट्विंकल के बचपन की हैं, जिसमें पहली में वह अपनी मां डिंपल का हाथ पकड़कर चलते हुए दिख रही हैं, जो कि साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. दूसरी में ट्विंकल और उनकी मां की एक झलक देखने को मिल रही है, जिसमें वह खासकर अपनी मां से नाराज दिख रही हैं. इसके अलावा तीसरी तस्वीर लेटेस्ट है, जिसमें मां-बेटी की जोड़ी कैमरे के सामने खूबसूरती से मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो डिंपल कपाड़िया साल 2023 उनके लिए हिट रहा है क्योंकि वह शाहरुख खान की पठान और रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की तू झूठी मैं मक्कार में नजर आई थीं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हैं. वहीं ट्विंकल की बात करें तो वह एक पूर्व एक्ट्रेस रह चुकी हैं. जबकि अब एक इंटीरियर डेकोरेटर, द व्हाइट विंडो की मालिक और एक फिल्म निर्माता भी हैं.
मनोरंजन /शौर्यपथ /बचपन में शरारतें करना और फिर उसके बाद की डांट और फटकार हमारी गोल्ड मेमोरीज का अहम हिस्सा होती हैं. हर किसी के पास बचपन की एक ना एक ऐसी शरारत जरूर होती है जिस पर आज उन्हें हंसी आती है लेकिन उस वक्त उस गलती की वजह से अच्छी खासी मार पड़ी होती है. ऋतिक रोशन ने अपने बचपन से जुड़ी ऐसी ही एक याद कपिल शर्मा शो पर शेयर की थी. इस स्पेशल एपिसोड में ऋतिक रोशन के साथ उनकी मां भी मौजूद थीं. अब कपिल को तो आप जानते ही हैं. ऐसे ही मस्ती करते हुए उन्होंने ऋतिक से पूछा, कभी राकेश सर ने आपको पीटा है. इसके जवाब में ऋतिक बड़े ही सही एक्सप्रेशन देते हुए कहते हैं, बहुत पीटा है...यह कहते हुए ऋतिक अपनी शरारत बताते हैं.
ऋतिक कहते हैं, पीटा है बहुत पीटा है...एक दिन पता नहीं मुझमें कैसा भूत आ गया...मेरे टैरिस पर कांच के खाली बोतल थे. मैं 13वें फ्लोर पर रहता था...अचानक मुझे ख्याल आया कि बोतल ऊपर से नीचे कैसे गिरती होगी. ये देखने के लिए मैंने एक बोतल नीचे फेंकी. उसे नीचे गिरते हुए देखने में मुझे बड़ा मजा आया. इसके बाद तो मैं पूरी क्रेट उठा कर ले आया...और एक के बाद एक बोतल नीचे फेंकता गया.
ऋतिक के इस किस्से के बाद कपिल ने कहा, इस सिचुएश में अगर हम जैसे बच्चे होते तो सीधे कबाड़ीवाले के पास जाते एक बोतल का एक रुपए. कपिल की बात सुनकर सभी हंस पड़ते हैं...जिस ऋतिक ये किस्सा सुना रहे थे ऑडियंस में बैठी उनकी मां सुनैना रोशन भी खूब हंस रही थीं. यहां देखें वीडियो
मनोरंजन /शौर्यपथ /नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का संजीदा और उम्दा कलाकार, जिसने एक्टिंग के दम पर ऐसी पहचान बनाई, जिसका कोई मुकाबला नहीं. बड़े होकर इस बच्चे ने अपने हुनर से वो झंडे गाड़े हैं, जिनकी मिसाल दी जा सकती है. लेकिन ड्रामा स्कूल के शुरुआती दिनों में उन्हें बदशक्ल कह कर कभी मजाक बना तो कभी खारिज भी कर दिए गए. आज उसी शक्ल और दमदार डायलॉग डिलीवरी के साथ ये बच्चा दुनियाभर में बतौर दिग्गज कलाकार अपना नाम बना चुका है. वेनिस के फिल्म फेस्टिवल से लेकर देश में तीन तीन नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुका है. क्या आपने पहचाना ये बच्चा कौन है.
ये बच्चा है बॉलीवुड का दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह, जिनकी एक्टिंग पर कोई सवाल खड़े नहीं किए जा सकते. लेकिन अपने शुरूआती दिनों में अपनी शक्ल को लेकर नसीरुद्दीन शाह को खूब मजाक झेलना पड़ा. उनके बारे में एक किस्सा मशहूर है कि उन्हें देखकर एक एक्ट्रेस ने कमेंट किया था कि क्या इस बदशक्ल हीरो के साथ काम करना होगा.
सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी गर्लफ्रैंड ने भी उन्हें ये कह कर छोड़ दिया कि तुम हीरो की तरह सुंदर दिखाई नहीं देते. बाद में इन्हीं लुक्स के चलते श्याम बेनेगल ने उन्हें फिल्म में ब्रेक दिया. क्योंकि, उन्हें वैसा ही दिखने वाला एक्टर चाहिए था. नसरुद्दीन शाह के रिश्ते उनके पिता से भी कुछ खास नहीं रहे. वे अपने पिता से ताउम्र नाराज रहे और कहते हैं कि पिता के इंतकाल के बाद पहली बार उन्होंने कब्र पर जाकर उनसे बात की थी.
नसीरुद्दीन शाह को एक बार मौका मिला तो उन्होंने कभी पलट कर नहीं देखा. वो लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते चले गए. अपने करियर में उन्होंने रोमांटिक हीरो से लेकर कॉमेडी और एक्शन रोल तक किए. उनके हुनर का जलवा कुछ ऐसा है कि तीन फिल्म स्पर्श, पार और इकबाल के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है. तीन फिल्मफेयर, एक आईफा और एक वेनिस फिल्म फेस्टिवल का वोल्पी कम बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी उनकी झोली में पड़ा है. साल 1987 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और साल 2003 में पद्म भूषण से नवाजा था.
मनोरंजन /शौर्यपथ /अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज, बेहतरीन एक्टिंग के तो सब फैन हैं. बिग बी की चाहत लोगों के दिलों में कितनी है, ये बात भी किसी से छिपी नहीं है. लेकिन अगर बात हुनर की हो तो उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जया बच्चन भी कुछ कम नहीं हैं. बात चाहे फिल्मों की हो या राजनीति के मैदान में, हर जगह जया बच्चन का दमखम देखने को मिलता है. उनका एक और हुनर है, जिससे ज्यादातर लोग अनजान हैं. बेहतरीन अदाकारा जया बच्चन गजब की लेखक भी हैं. अपने करियर में उन्होंने एक ही फिल्म की कहानी लिखी. उनकी कहानी ने बिग बी को बॉलीवुड का 'शहंशाह' बना दिया.
जया बच्चन ने बनाया बिग बी को बॉलीवुड का 'शहंशाह'
जया बच्चन ने एक ही फिल्म की कहानी लिखी है, लेकिन ये कहानी अमिताभ बच्चन के करियर के लिए काफी अहम बन गई. इस फिल्म ने अमिताभ को बॉलीवुड में बिल्कुल नई पहचान दी. आजतक अमिताभ बच्चन को उसी नाम से जाना जाता है. फिल्म का एक डायलॉग तो हर किसी की जुबान पर है. बच्चा-बच्चा उसे बिग बी के अंदाज में बोल जाता है. हम जिस डायलॉग के बारें में आपको बता रहे हैं, वह है 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं नाम है …'. अब तो समझ गए होंगे कि हम किस फिल्म और किस किरदार की बात कर रहे हैं.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शहंशाह' की. साल 1988 में आई टीनू आनंद की इस फिल्म ने तो धमाल ही मचा दिया था. ये फिल्म अमिताभ के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक थी और इसी की बदौलत वे बॉलीवुड के 'शहंशाह' बन गए. ये उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है. फिल्म का आइकॉनिक डायलॉग और कमाल का कॉस्टयूम आज भी बच्चे-बच्चे को याद है. इस फिल्म ने मीनाक्षी शेषाद्री और अमिताभ बच्चन के करियर को नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया था.
जया बच्चन ने क्यों छोड़ दिया लिखना
फिल्म की कहानी जया बच्चन ने लिखी. फिल्म के लीड एक्टर्स की किस्मत भी चमक गई लेकिन जया बच्चन को इसका खास फायदा हुआ नहीं. कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद जया ने फिल्मों की कहानी लिखने से मुंह मोड़ लिया. सिर्फ और सिर्फ अपनी एक्टिंग पर फोकस किया. शायद यह इसलिए भी रहा होगा, कि उन दिनों फिल्मों की कहानी लिखने वालों की कमाई और सफलता कुछ ज्यादा नहीं मानी जाती थी.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
