Google Analytics —— Meta Pixel
June 21, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

मनोरंजन

मनोरंजन (809)

   मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है. इन्हें बॉलीवुड का स्टार कपल कहा जाए तो गलत नहीं होगा. दोनों ने एक साथ कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं और रियल लाइफ में भी ये कपल सालों से एक साथ है. धर्मेंद्र ने जब हेमा मालिनी से शादी की तो वो पहले से मैरिड थे और उनके बच्चे भी थे. लेकिन जब उनकी जिंदगी में हेमा आईं तो वो बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के दीवाने हो गए. दोनों के रिश्ते से जुड़े वैसे तो कई सारे अनछुए किस्से हैं, लेकिन हाल ही में हेमा मालिनी ने एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसे सुनकर आप भी मुस्कुराने लग जाएंगे. दरअसल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र रात को शूटिंग खत्म होने के बाद एक दूसरे से बात किया करते थे. उस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे याद कर हेमा मालिनी के चेहरे पर तो मुस्कुराहट आ जाएगी पर शायद धर्मेंद्र को बुरा लग जाए.
फोन पर बात करते-करते सो गई थीं हेमा मालिनी
   हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक बार वो बहुत ज्यादा शूटिंग करके जब थक गईं तो फोन पर बातें करते करते सो गईं और दूसरी तरफ से धर्मेंद्र फोन पर बातें कर रहे थे. हेमा ने उस खास दिन की कहानी बताते हुए कहा कि उस दिन काफी काम था और वो रात भर शूटिंग करके थक गई थीं. उन्होंने कहा कि उस वक्त जब वो नींद में थी तो धर्मेंद्र का फोन आ गया. हेमा मालिनी ने कहा कि प्यार भरी बातें भी एक लिमिट में अच्छी लगती हैं, एक वक्त के बाद सब बोरिंग लगने लगता है. हेमा ने कहा कि उस वक्त धर्मेंद्र से बातें करते वक्त वो सो गई और खर्राटे लेने लगी थीं. आपको बता दें कि ये किस्सा हेमा मालिनी ने कपिल शर्मा शो में बताया औऱ लोग हंस-हंस कर लोट पोट हो गए थे.
फोन पर लंबी बात करने की नहीं है आदत  
     हेमा ने इस किस्से का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने ये बात अब तक किसी से नहीं कही, लेकिन धर्मेंद्र जी सुनेंगे तो उनको बहुत खराब लगेगा. हेमा ने अपने बारे में बात करते हुए कहा कि वो फोन पर ज्यादा देर तक बात नहीं कर सकती. ये उनकी खराब आदत है कि वो दो मिनट से ज्यादा फोन पर बात नहीं कर सकती. इसके बाद उनका सब्र जवाब देने लगता है. हेमा ने बताया कि यही हाल उनकी बेटी ऐशा का है. जब वो भरत तख्तानी को डेट कर रही थी तो बातें ज्यादा लंबी होने लगी थी. तब ऐशा ने अपनी दोस्त को फोन पकड़ा दिया और वो ऐशा बनकर बात करने लगी.

      मनोरंजन /शौर्यपथ /यह साल कई एक्टर्स के लिए बेहद खास रहा है और कुछ के लिए आने वाले दिनों में खास बन सकता है. इस साल शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. फिल्म पठान के बाद कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी, लेकिन इनमें से कुछ हिट रही है तो कुछ का बॉक्स पर बुरा हाल रहा है. साल 2023 आधा निकल चुका है, लेकिन अब भी कुछ फिल्में ऐसी हैं, जो पठान की तरह बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये की कमाई करने का दम रखती हैं. आज हम आपको ऐसी ही 4 फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है.
फिल्म- जवान
    हाल ही इस फिल्म का प्रीव्यू वीडियो रिलीज हुआ था. जिसे खूब पसंद किया गया है. शाहरुख खान की इस फिल्म का बज पिछले साल से बना हुआ है. एटली निर्देशित शाहरुख खान की जवान में नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में हैं, इनके अलावा इसमें दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. जवान 7 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी.
फिल्म- सालार पार्ट 1: सीजफायर
     प्रभास की इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं. बीते दिनों फिल्म सालार का टीजर रिलीज हुआ था. यह भी एक बिग बजट फिल्म है. सालार एक नया बेंचमार्क सेट किया है और नॉर्थ अमेरिका में 1979 से ज्यादा जगहों और 5,000 से अधिक विदेशी लोकेशंस में पहली बार स्क्रीनिंग हासिल की है. फिल्म 28 सितंबर को  तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी.
फिल्म- डंकी
   फिल्म डंकी 100 परसेंट ब्लॉकबस्टर रहने वाली है. शाहरुख खान की इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं. राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के उन चुनिंदा फिल्मों में से एक हैं, जिन्होंने अब तक जितनी फिल्मों का निर्देशन किया है, सबकी सब ब्लॉकबस्टर रही हैं. डंकी इस साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
फिल्म- प्रोजेक्ट के
    प्रभास की फिल्म प्रोजेक्ट के भी एक बिग बजट फिल्म हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े स्टार भी नजर आने वाले हैं.  नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में अपनी झलक दिखाने वाली पहली फिल्म होगी.

    मनोरंजन/शौर्यपथ /बॉलीवुड की बहुत सी कम बजट की फिल्में रही हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया है. कुछ फिल्मों ने अपने बजट एक-दो नहीं बल्कि कई गुना रुपये कमाए हैं. इन दिनों फिल्मों की कहानी से लेकर एक्शन और डायलॉग को भी फैंस खूब पसंद करते रहे हैं. कुछ फिल्मों की कहानियां ऐसी होती है, जिन्हें एक पल भी छोड़ने का मन नहीं करता है. उन्हीं में से एक बॉलीवुड फिल्म अ वेनस्डे! हैं. अ वेनस्डे! की गिनती बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में होती है. इस फिल्म का बजट काफी कम था, लेकिन अ वेनस्डे! ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.
    अ वेनस्डे! साल 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में थे. इनके अलावा जिमी शेरगिल, आमिर बशीर, दीपल शॉ और रोहितश गौड सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे. फिल्म अ वेनस्डे! का कुल बजट 4 करोड़ रुपये था, लेकिन इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई कर सभी को चौंका दिया था. डेढ़ घंटे की बनी इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था, उन्होंने ने ही अ वेनस्डे! की कहानी को लिखा भी था.
     फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर के किरदार को खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अ वेनस्डे! की अलग बात यह थी कि इस फिल्म में एक भी गाना नहीं था न ही कोई हीरोइन थी. फिर भी फिल्म को खूब पसंद किया गया था. इतना ही नहीं फिल्म अ वेनस्डे! के लिए नीरज पांडे को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. इसके अलावा उन्होंने फिल्म फेयर में भी बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार अपने नाम किया था.

      मनोरंजन /शौर्यपथ /फिलहाल टॉप शोज में शामिल ‘गुम है किसी के प्यार में' कुछ सप्ताह पहले ही लीप लिया गया है. सीरियल में कई नए चेहरे शामिल हुए हैं, लेकिन दर्शक अपने पसंदीदा पुराने चेहरों को भूले नहीं हैं. ऐसे में ‘सई जोशी' के रोल में आयशा सिंह के फिर से लौटने की उम्मीद दर्शकों में उत्सुकता जगा रही है. एक्ट्रेस आयशा सिंह हाल ही में इस सीरियल के सेट पर नजर आई थीं. नेटिजंस सई जोशी के रूप में आयशा के फिर से नजर आने के कयास लगा रहे हैं.
    आयशा सिंह ने हाल में इंटरनेट पर सीरियल के सेट के दो वीडियो पर शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर फैंस ने उन पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया है. एक क्लिप में आयशा सिंह शो की शूटिंग देखती नजर आ रही हैं, जिसमें सवी और ईशान अपनी भूमिका निभा रहे हैं. दूसरे क्लिप में आयशा सेट पर मस्ती कर रही हैं.
फैंस चाहते हैं ‘सई' की वापसी
     वीडियो पर फैन्स ने बहुत सारे कमेंट्स किए हैं और सई को फिर से सीरियल में देखने की इच्छा जताई है. एक यूजर ने कहा- 'वह वापस आ गई है भाइयों, उसे वापस सेट पर देखकर बहुत खुश हूं'. एक अन्य यूजर ने कहा, 'हमने तुम्हें बहुत मिस किया'. एक यूजर ने लिखा, 'मैं सैराट के दोबारा मिलने की विश करता हूं. सवी बहुत अच्छा कर रही है, लेकिन हमें सई की वापसी की जरूरत है'. एक ने कहा, 'सई जोशी बेहतरीन है और हमेशा हमारे दिलों में रहेगी'.
    आयशा सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के अपने को स्टार और उनके भाई की भूमिका निभाने  वाले योगेन्द्र विक्रम सिंह से भी मिली हैं. आयशा ने इंटरनेट पर दोनों की तस्वीरें शेयर कीं और बताया दोनों ने साथ में कितनी मस्ती की है. आयशा सिंह ने सई के रोल में 'गुम है किसी के प्यार में' से डेब्यू किया है. इस रोल के लिए उन्हें बहुत प्यार और सराहना मिली है.

   मनोरंजन /शौर्यपथ /साउथ के सिंघम यानी एक्टर सूर्या राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता हैं. वहीं आज यानी 23 जुलाई को वह अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने फैन को एक खूबसूरत तोहफा दिया है. दरअसल, एक्टर ने अपनी 42वीं मचअवेटेड फिल्म कंगुवा की पहली झलक फैंस को दिखाई है, जिसमें उनके लुक को देख फैंस हैरान हैं. वहीं कई लोग तो टीजर में उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे हैं. 48वें जन्मदिन पर सूर्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर  एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में अलग-अलग भाषाओं में लिखा, क्या बात है. इसके साथ उन्होंने कंगुवा की पहली झलक के वीडियो का लिंक भी शेयर किया है. वीडियो देखने के बाद फैंस फायर इमोजी से अपना रिएक्शन देते दिख रहे हैं. वहीं रोंगटे खड़े होने की बात कह रहे हैं. जबकि एक यूजर ने लिखा, अगर वह इसका प्रमोशन अच्छे से करेंगे तो ये फिल्म देश के लिए सेंसेशन होगी.
  वीडियो की बात करें तो कंगुवा की झलक में सूर्या एक शक्तिशाली और क्रूर योद्धा के रूप में ऑडियंस को हैरान कर देने वाले लुक में नजर आ रहे हैं, जो कि एक मिशन पर है. दरअसल, सूर्या एक बैल की खोपड़ी से अपना चेहरा ढंकते हुए शुरुआत में नजर आए, जिसके बाद वह बड़े टाइगर नेल नेकपीस, आकर्षक चांदी के सामान, देहाती वेशभूषा और शरीर पर बहुत सारे टैटू के साथ लंबे, गूंथे हुए बालों में दिखे. वहीं 2.22 मिनट लंबी कंगुवा की झलक से फिल्म के क्रेज का अंदाजा लगाया जा सकता है.
  गौरतलह है कि सूर्या की यह 42वीं फिल्म है, जिसका बीते दिनों नाम रिलीज किया गया था. वहीं फैंस ने इसे ब्लॉकबस्टर फिल्म का टैग दिया था. वहीं इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु जैसी विभिन्न भाषाओ में रिलीज करने की तैयारी है. जबकि बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी कंगुवा से तमिल सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं.

      मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड फिल्मों के कुछ अनकहे किस्से फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं. वहीं बात अगर किसी हिट फिल्म के बारे में हो तो लोगों को जानने की इच्छा ज्यादा होती है. लेकिन क्या आपने साल 1951 में आई फिल्म आवारा के बारे में पता है कि पृथ्वीराज कपूर बेटे राज कपूर के फिल्म को डायरेक्ट और एक्ट करने के लिए राजी नहीं थे. वहीं फिर कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें यह सोच बदलनी पड़ी. कपूर फैमिली का यह किस्सा बेहद कम लोग जानते हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी बात...
            आवारा फिल्म के लिए पृथ्वीराज कपूर ने अपने बेटे राज कपूर को कम आंका था, जिन्होंने इस फिल्म के जरिए खुद को साबित किया. दरअसल, राज कपूर ने लेखक अब्बास और साठे को अपने पिता पृथ्वीराज कपूर को कहानी सुनाने के लिए कहा क्योंकि वह बेहद घबराए हुए थे इसलिए ऐसा नहीं कर सकते थे. वहीं उन्हें यह भी पता था कि उनके पिता मना कर देंगे और अगर ऐसा हुआ तो फिल्म नहीं बनेगी. हालांकि पृथ्वीराज कपूर को कहानी पसंद आई और वे इसमें एक्टिंग करने के लिए भी तैयार हो गये.
इसी को लेकर जब उन्होंने लेखकों से निर्देशक और नायक कौन है के बारे में जानना चाहा तो अब्बास ने बताया कि उनके बेटे राज कपूर आवारा के निर्माता और एक्टर हैं. इसे सुनते ही पृथ्वीराज कपूर ने फिल्म करने से इनकार कर दिया और लेखकों से कहा कि वे राज कपूर को आवारा क्यों बनाने दे रहे हैं, राज को फिल्म बनाना नहीं आता और वह फिल्म को खराब कर देंगे और उनके जैसे महान लेखक राज के लिए क्यों लिख रहे हैं. उस वक्त राज को पता था, अब फिल्म नहीं बनेगी. लेकिन राइटर्स ने पृथ्वीराज कपूर से बात की और उनसे फिल्म में काम करने का अनुरोध किया कि वह परिणाम देखेंगे. इसके कुछ समय बाद अनिच्छा से वह सहमत हुए. हालांकि राज कपूर को अपने पिता को निर्देशित करने में कठिनाई भी हुई. वहीं आज सब जानते हैं कि फिल्म इतिहास रच चुकी है और शोमैन राज कपूर दुनिया के टॉप फिल्म निर्माताओं में गिने जाते हैं.
     बता दें, साल 1951 में आई आवारा रुस में काफी फेमस हुई थी. वहीं इसके पॉपुलैरिटी के चलते आज भी राज कपूर के फैंस वहां दीवाने हैं. जबकि फिल्म ने भारत में 1.3 करोड़ और दुनियाभर में 2.4 करोड़ की कमाई कर चुकी है. जबकि फिल्म का बजट लगभग 0.45 करोड़ था.

  मनोरंजन/शौर्यपथ जैकी श्रॉफ साफ दिल और बेबाकी से बोलने के लिए जाने जाते हैं. जब भी किसी से मिलते हैं तो इतनी गर्मजोशी से मिलते हैं कि सामने वाला उनके उस ऑरा से इंप्रेस हुए बिना रह पाता. जैकी आज जिंदगी में अच्छा कर रहे हैं. उनका बेटा टाइगर श्रॉफ बड़ा स्टार बन चुका है और बेटी कृष्णा भी करियर में अपने कदम जमा रही है. बड़ा घर है गाड़ियां हैं लेकिन जैकी के दिल में आज भी एक कमी है. वह आज भी अपनी मां को बहुत मिस करते हैं और बड़े घर की दीवारों को रिश्ते के बीच की दूरी समझते हैं.
        जैकी ने एक इंटरव्यू में कहा था, जब हम छोटे थे तो एक ही कमरे में सब साथ सोते थे. मुझे खांसी होती थी तो अम्मी उठ जाती थी...तू ठीक तो है ना ? अम्मी खांसती थी तो डैडी उठ जाते थे...भाई उठ जाते थे कि पानी-वानी दूं ? अब बड़ा घर है...अम्मी को अलग रूम दिया...खुशी हुई कि उनको एक अलग कमरा दिया लेकिन बीच में दीवारें आ गईं. उनको हार्ट अटैक आया और उन्होंने रात में ही जान गंवा दी...हम एक कमरे में होते तो ऐसा नहीं होता...मैं उठाके उनको अस्पताल ले जाता...लेकिन दीवारें बीच में आ गईं.
     जैकी श्रॉफ ने बताया कि जब फीस के लिए पैसे नहीं होते थे तो मां अपनी साड़ी बेच देती थी. बर्तन बेचकर भी पढ़ाया है उन्होंने मुझे. हमेशा कहती थी दूसरों की इज्जत कर...लेकिन ज्यादा भी मत झुक कि कोई तुझे पायदान बना ले...बस इतना झुक कि तेरी पगड़ी ना गिरे. बोलती थी सबको इज्जत दे बेटा. घर का चूल्हा हमेशा गर्म रखा...जिसको भी खाना खिलाने का मौका मिले खिलाना. पैसे हों ना हों...किसी से लेले मगर खिला लोगों को.

    मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की मचअवेटेड एक्शन एंटरटेनर 'जवान' दर्शकों के उत्साह को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है. जहां रोमांचक प्रीव्यू और गंजे अवतार में शाहरुख के शानदार पोस्टर और उसके बाद नयनतारा के जबरदस्त पोस्टर ने फैंस की रातों की नींद उड़ा दी थी तो वहीं निर्माताओं ने अब फिल्म से एक और दिलचस्प किरदार की क्लोज-अप झलक दिखा दी है, जिसे फैंस पहचान नहीं पाएंगे.
       'जवान' के निर्माताओं ने बातचीत का दौर शुरू कर दिया है. गुस्सैल और तेज़ आंखों की एक झलक के साथ, निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है..  “वह तुम्हें करीब से देख रहा है!  उससे सावधान रहें” तस्वीर में दिख रहे किरदार कौन है इस बात का जिक्र तो मेकर्स ने नहीं किया है. लेकिन इस पोस्टर को देख फैंस को फिल्म फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने को बेताब कर दिया है. वहीं कुछ फैंस ने इस किरदार को टेलेंटेड एक्टर विजय सेतुपति का कहा है.
          बता दें कि रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति जवान एटली द्वारा निर्देशित की गई है. जबकि गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है. इस फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

      मनोरंजन /शौर्यपथ /पुष्पा 2 इस वक्त मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. असल में अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2: द रूल ऑरमैक्स मीडिया की जारी की गई मोस्ट अवेटेड हिंदी फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है. अल्लू अर्जुन...सलमान खान, प्रभास और अन्य को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंचने में कामयाब रहे. फैन्स को इंतजार है कि कब बेहतरीन वन-लाइनर्स और रॉ एक्शन सीन्स के साथ अल्लू अर्जुन की वापसी होगी...लेकिन रिलीज से बहुत पहले ही अल्लू अर्जुन ने पुष्पा-2: द रूल का एक डायलॉग लीक कर दिया है. यह डायलॉग फैन्स के लिए टीजर से कम नहीं.
अल्लू अर्जुन ने लीक किया पुष्पा 2 डायलॉग
    दरअसल अल्लू अर्जुन, आनंद देवरकोंडा की फिल्म बेबी की सक्सेस मीट में शामिल हुए थे. अच्छा माहौल था और वो भी काफी खुश नजर आ रहे थे. स्टेज पर एंट्री ली तो फैन्स पुष्पा-2 को लेकर चीयर करने लगे बस इसी एक्साइटमेंट में उन्होंने एक डायलॉग मार दिया. उनका डायलॉग था...यहां सब कुछ एक ही रूल से चलेगा...वो है पुष्पा रूल. वहां मौजूद फैन्स ने खूब सीटियां बजाईं लेकिन इवेंट का वीडियो वायरल हो गया है अल्लू की तरफ से दिया गया ये टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब इससे आप हिसाब लगा सकते हैं कि इस फिल्म के लिए माहौल कितना सेट है.
      अप्रैल में पुष्पा-2 के मेकर्स ने एक टीजर जारी किया था. यह अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर उनके फैन्स को खुश करने के लिए था. पुष्पा-2 के टीजर की शुरुआत अल्लू अर्जुन के किरदार के जेल से भागने के सीन से हुई और कोई नहीं जानता कि वह कहां है. पुष्पा-2 की कहानी उनकी सफलता और फहाद फासिल के किरदार भंवर सिंह के साथ उनके झगड़े के इर्द-गिर्द घूमेगी. पुष्पा: द राइज की एंडिंग एसपी भवर सिंह के पुष्पा से बहुत नाराज होने और उसके खिलाफ युद्ध छेड़ने के साथ हुई थी.
      पुष्पा-2: द रूल का डायरेक्शन भी सुकुमार ने किया है. इसमें फिल्म की लीड हीरोइन रश्मिका मंदाना हैं. पहले पार्ट में सामंथा रुथ प्रभु ने एक आइटम नंबर 'ऊ अंतवा' किया था. अब यह देखना बाकी है कि वह पुष्पा 2 के लिए वापसी करेंगी या नहीं.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)