August 04, 2025
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (33944)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5874)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

रायपुर / शौर्यपथ / मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर  विकासखंड के कुवारपुर वन परिक्षेत्र में बीते कुछ दिनों से एक आदमखोर तेंदुआ से लोग आतंकित है। इस आमदखोर तेंदुआ द्वारा अब तक दो लोगों पर को पर हमला किया गया है, जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई है। तेंदुए के हमले से घायल बच्चे का इलाज जारी है। कलेक्टर ध्रुव घायल बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरतपुर पहुंचे। घायल बच्चे के माता-पिता से मिलकर कलेक्टर ने उन्हें ढांढस बंधाया और उसके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कलेक्टर ने चिकित्सकों से घायल बच्चे का बेहतर इलाज करने को कहा।  
 कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने आज कुवारपुर वन परिक्षेत्र का दौरा कर लोगों से भेंट-मुलाकात की और उन्हें तेंदुआ के हमले से बचने के लिए सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही यह आदमखोर तेंदुआ पकड़ में आ जाएगा। उन्होंने लोगों से जंगल-झाड़ी, सुनसान इलाकों से आते-जाते समय बेहद सावधानी बरतने और अपने साथ सुरक्षा की दृष्टि से लाठी-डंडा रखने की समझाईश दी।
  कुवारपुर वन परिक्षेत्र इलाके से वापस लौटते समय कलेक्टर ने खामरोद  ग्राम के पास एक चरवाहे को नाले के किनारे झाड़ियों के समीप के बीच बैठकर अपनी मवेशी चराते देख उसके पास गए और उसे आदमखोर तेंदुए से सतर्क रहने की समझाइश दी। कलेक्टर ने चरवाहे से गोधन योजना के तहत गोबर बिक्री के संबंध में जानकारी ली।

रायपुर / शौर्यपथ / बीते कुछ दिनों से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भतरपुर जिले में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। जिले में शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने बीती रात मनेन्द्रगढ़ नगर के विभिन्न चौक चौराहों, बस स्टैण्ड, टैसी स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, हॉस्पिटल चौक लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से अलाव जलाए जाने की व्यवस्था का मुआयना किया। कलेक्टर ने रेल्वे स्टेशन में ठंड से ठिठुरते बैठी मजदूरी करने वाली दस महिलाओं को अपनी ओर से दस कम्बल मंगवाकर उन्हें दिए। कलेक्टर ध्रुव की इस मानवीय पहल की सभी ने सराहना की।

कलेक्टर श्री ध्रुव ने रात में बस स्टैण्ड में राहगीरों के लिए अपनी मौजूदगी में अलाव जलवाया और नगर पालिका के अधिकारियों को सभी सार्वजनिक स्थानों पर शीत लहर के रहते तक रात को अनिवार्य रूप से अलाव जलाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने बस स्टैण्ड में मौजूद लोगों से बातचीत की। बस स्टैण्ड में पीने के पानी की समस्या की निदान के लिए बस स्टैण्ड प्रतीक्षालय के बाहरी हिस्से में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बस स्टैण्ड के समीप दो होटलों कोयला जलाने से धुंआ के कारण वातावरण प्रदूषित होने और इससे लोगों को दिक्कत होने की शिकायत की जांच के निर्देश खाद्य अधिकारी एवं नगर पालिका अधिकारी को दिए। रेल्वे स्टेशन इलाके के दौरान कलेक्टर ने 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को ठंड से ठिठुरते हुए उसके पास पहुंचे और उसके बारे में जानकारी ली। वृद्ध व्यक्ति ने बताया कि वह मध्यप्रदेश सींधी जिले का रहने वाला है। भिक्षा मांगकर अपना जीवन व्यापन करता है। कलेक्टर ने ठंड की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल वृद्धाश्रम में भिजवाने की व्यवस्था की। कलेक्टर ने वृद्ध भिक्षुक को अपनी ओर से हरसंभव मदद देने का भी भरोसा दिलाया। कलेक्टर श्री ध्रुव ने इसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर वहां रात्रिकालीन चिकित्सा और परिजनों को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया।

सेहत /शौर्यपथ /हर साल 25 मई को विश्व थायराइड दिवस मनाया जाता है. इसकी स्थापना यूरोपियन थायराइड एसोसिएशन और अमेरिकन थायराइड एसोसिएशन ने थायराइड एक…
खाना खजाना /शौर्यपथ / गर्मियों का मौसम है ऐसे मौसम में हेल्दी और लाइट खाना न केवल स्वाद ब्लकि, सेहत के लिए भी अच्छा होता…
सेहत /शौर्यपथ /वजन घटाना दुनिया के कुछ कठिन कामों में से एक है. कई लोगों को स्ट्रिक्ट डाइट और कसरत करने के बाद भी वो…
 सेहत टिप्स /शौर्यपथ /मोटापा, पेट की बढ़ी हुई चर्बी को कम करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते, घंटों जिम में पसीना बहाने से…
 सेहत टिप्स /शौर्यपथ / मछली को ओमेगा-3 का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. लेकिन उन लोगों के लिए क्या जो फिश नहीं खाते. अगर…
सेहत /शौर्यपथ / ज्यादातर इंडियन घरों में आज भी कुकिंग के लिए सरसों का तेल पहली पसंद है. सरसों के तेल को खाना बनाने से…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /एक स्वस्थ और सफल वेट-लॉस जर्नी में हमेशा एक्सरसाइज और हेल्दी बैलेंस डाइट शामिल होती है. एक्स्ट्रा फैट बर्न करने के लिए…
सेहत /शौर्यपथ / हर मौसम के अपने खास मौसमी फल और सब्जियां होती हैं. हरी सब्जियों को सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है.…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)