Google Analytics —— Meta Pixel
June 20, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

स्पोर्ट्स

स्पोर्ट्स (414)

खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शन का अवसर देने महापौर ने की आयोजन की तारीफ

दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित अखिल भारतीय महापौर हॉकी ट्रॉफी महिला समृद्धि बाजार के सामने सिविल लाइन में हॉकी टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल विजेता टीम के खिलाडिय़ों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।मौके पर उपस्थित खेलकुद एवं युवा कल्याण विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, राजेन्द्र साहू, एम. आइ. सी. के साथी दीपक साहू, हमीद खोखर,भोला महोविया वार्ड पार्षद नजहत परवीन, बिजेंद्र भारद्वाज कि उपस्थिति मे प्रारंभ किया गया।13 फरवरी से 17 फरवरी तक अखिल भारतीय महापौर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।महापौर धीरज बाकलीवाल ने हॉकी टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयी टीम के खिलाडिय़ों को बधाई और शुभकामनाएं दी,महापौर कप में रायपुर एकेडमी का रहा कब्जा, कवर्धा को 4- 2 गोल से हराया, मैच काफी संघर्ष पूर्ण रहा,महापौर धीरज बाकलीवाल ने दिया।
   इस सफल आयोजन के लिए जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने महापौर धीरज बाकलीवाल का आभार व्यक्त किया।आयोजन में जिला हॉकी संघ के अध्यछ अंसार और सचिव गुलाम रहमानी और सभी सहयोगियों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई खेलकूद का विशेष रूप से धन्यवाद किया।महापौर धीरज बाकलीवाल ने देश भर के हॉकी खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने हेतु मंच उपलब्ध करवाने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि हार जीत तो खेल का हिसा है,खिलाडिय़ों को हार जीत वे से नही बल्कि खेल भावना से खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए।शहर से हॉकी के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलें हैं अब ऐसे खेल का हिसा है, खिलाडिय़ों को हार जीत के उद्देश्य से नही बल्कि खेल भावना से खेलते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए।शहर से हॉकी के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलें हैं अब ऐसे आयोजनों से शहर के खिलाडिय़ों का खेल और भी निखरेगा।महापौर ने कहा ऐसे खेल स्पर्धा होते रहना चाहिए आयोजन से हॉकी राष्ट्रीय और प्रतिष्ठित खेल के प्रति युवाओ का रुझान बढ़ रहा है। खेलकुद एवं युवा कल्याण विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया ने कहा कि छग में खेल के रूप में हॉकी को काफी पंसद किया जा रहा है और खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बेहतर पहचान बना रहे है।अतिथियों द्वारा सभी टीम के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना को सर्वापरि बताते हुए इसे जीवन का अभिन्न अंग निरूपित किया।इस अवसर एमआईसी प्रभारी हमीद खोखर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सबा अंजुम,पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज,अंसार अहमद, गुलाम रहमानी, सूर्यमणि मिश्रा, विनोद बाघ समेत बड़ी संख्या में अन्य नागगरिकगण मौजूद थे।

- पेट्रोलियम नई दिल्ली की लखनऊ पर एवं ईस्टर्न रेल्वे कोलकता की नवल टाटा पर 2-1 गोल से संघर्षपूर्ण जीत
- रेल्वे कोच फैक्ट्री कपूरथला ने सेंटर रेल्वे मुम्बई को 6-2 गोल से हराया

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / आज के सबसे संघर्षपूर्ण व रोमांचक मुकाबले में स्टार खिलाडिय़ों से सुसज्जित पेट्रोलियम स्र्पोट्र्स प्रमोशन बोर्ड नई दिल्ली ने एनसीओई लखनऊ को एक के मुकाबले दो गोल से एवं पूल बी में ईस्टर्न रेल्वे कोलकता ने दिलचस्प मुकाबले में नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर को 2-1 गोल से एक अन्य खेले गये मैच में रेल्वे कोच फैक्टरी कपूरथला ने सेन्टर रेल्वे मुम्बई को 2 गोल के मुकाबले 6 गोल से हराकर 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के लीग राउंड में दो-दो अंक प्राप्त किये। स्पर्धा में आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आलोक उपाध्याय, सीजेएम श्री ओपी साहू, न्यायाधीश श्री देवकुमार ठाकुर, श्री आशीष भगत, स्टेडियम समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, स्टेडियम समिति के प्रभारी अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, हॉकी छत्तीसगढ़ के सचिव श्री मनीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी श्री राकेश शर्मा, श्री अब्दुल खान, श्री नजीर भाई, श्री छत्रपाल साव ने मैदान पर पहुंचकर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया।
  दिग्विजय स्टेडियम समिति द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही, 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के छठवें दिन लीग राउंड के पहले मैच में ईस्टर्न रेल्वे कोलकता ने नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर को 1 गोल के मुकाबले 2 गोल से संघर्षपूर्ण मैच में पराजित करते हुए दो अंक प्राप्त किए। नवल टाटा अपने दोनों मैच हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। मैच में दोनों ही टीमें प्रारम्भ से ही गोल करने के अवसर खोज रही थी। मगर पहला अवसर पहले क्वार्टर के 15वें मिनट में नवल टाटा को मिला। जहां उसके मनोहर मुंडू ने मैदानी गोल कर 1-0 गोल की बढ़त बना ली, लेकिन दूसरा क्वार्टर ईस्टर्न रेल्वे कोलकता के नाम रहा, जहां उसके समरथ प्रजापति ने 22वें मिनट में मैदानी गोल कर अपनी टीम को 1-1 गोल की बराबरी पर ला दिया और 26वें मिनट में अभिषेक प्रताप सिंह ने पेनाल्टी कार्नर से गोल कर कोलकता को 2-1 गोल की बढ़त दिला दी, यह बढ़त मैच समाप्ति तक बनी रही। तीसरे व चौथे क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकीं।
दूसरे खेले गये एकतरफा मैच में रेल्वे कोच फैक्टरी कपूरथला ने सेन्टर रेल्वे मुम्बई को 2 गोल के मुकाबले 6 गोल से हराकर दो अंक प्राप्त किया। मैच के चौथे मिनट में मुम्बई ने पेनाल्टी स्टोक प्राप्त किया, जिसे विशाल पिल्ले ने गोल में तब्दील कर अपनी टीम को 1-0 गोल से आगे कर दिया था, लेकिन इसके बाद मैच के 12वें मिनट में कपूरथला के सिमरन जोत सिंह ने गोल कर अपनी टीम को 1-1 गोल की बराबरी पर ला खड़ा किया, लेकिन मैच का दूसरा, तीसरा व चौथे क्वार्टर में कपुरथला के खिलाडिय़ों ने आक्रमक हॉकी खेली और मैच के 19वें व 28वें मिनट में करन पाल सिंह ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर 3-1 गोल से अपनी टीम को आगे कर दीया था। कपूरथला की ओर से चौथा गोल 41वें मिनट में गौरवजीत सिंह ने पेनाल्टी कार्नर से 5वां गोल 53वें मिनट में रजिन कंडूलना ने 55वें मिनट में प्रदीप सिंह ने गोल कर स्थिति 6-2 पर ला कर निर्णायक बढ़त दिला दी। मुम्बई की ओर से दूसरा गोल 51वें मिनट में रूबेन केदारी ने किया था।
स्टार खिलाडिय़ों से भरी पूरी पेट्रोलियम स्पोट्र्स प्रमोशन बोर्ड नई दिल्ली ने काफी तेज गति से खेले गए संघर्षपूर्ण मैच में एनसीओई लखनऊ को एक के मुकाबले दो गोल से हराकर पूल ए में दो अंक प्राप्त किया। मैच में आज लखनऊ के युवा खिलाडिय़ों ने दमदार पेट्रोलियम नई दिल्ली को मैच प्रारम्भ से कड़ी टक्कर दी, हालाकि मैच के पहले क्वार्टर के 15वें मिनट में पेट्रोलियम नई दिल्ली को पेनाल्टी र्कानर मिला, जिस पर अंगदबीर सिंह ने गोल में तब्दील कर अपनी टीम को 1-0 गोल से आगे कर दिया था। दूसरे क्वार्टर के 23वें मिनट में लखनऊ के अभिनव सिंह ने शानदार मैदानी गोल करते हुए मध्यांतर पूर्व मैच 1-1 गोल की बराबरी पर ला दिया। उत्तरार्ध के खेल में दोनों ही टीमें बढ़त बनाने संघर्ष करती रहीं। इसी बीच खेल के 40वें मिनट में पेट्रोलियम के अंगदबीर सिंह ने शानदार मैदानी गोल करते हुए अपनी टीम को 2-1 गोल से आगे कर दिया। यही स्कोर मैच की समाप्ति तक बना रहा, हालाकि लखनऊ के खिलाडिय़ों को भी गोल करने के अवसर मिले पर वे सफल नहीं हो सकें।
आज के खेले मैच में श्री राजेश जैन द्वारा प्रदत्त मैन-ऑफ-द-मैच का पुरस्कार पहले मैच में ईस्टर्न रेल्वे कोलकता के कुंजन टोपनो को, दूसरे मैच में आर्मी इलेवन के सुमित पाल सिंह को और तीसरे मैच में पेट्रोलियम स्पोट्र्स प्रमोशन बोर्ड नई दिल्ली के गोलकीपर अंगदबीर ंिसंह को पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

पांच राज्यों की टीमों के बीच होगा जीत हार का मुकाबला

     रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की मेजबानी में 45वीं अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज टूर्नामेंट का आगाज किया गया। इसमें पहले दिन स्वीस लीग (डुप्लीकेट) मैच खेले गए। इस टूर्नामेंट में पांच राज्यों के खिलाड़ियों के बीच जीत-हार का मुकाबला होगा। कल 10 जनवरी को प्रोग्रेसिव और पेयर मास्टर के व्यक्तिगत मुकाबले होंगे।
45वीं अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज टूर्नामेंट का उद्घाटन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के प्रबंध निदेशकगण श्री मनोज खरे एवं श्री एसके कटियार ने किया। उन्होंने ताश के पत्ते फेंटकर खेल की शुरुआत की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त इस खेल में ताश के पत्तों से टीमें अपनी नंबर बनाते हैं। त्वरित बुद्धि कौशल और तालमेल के इस खेल में टीम भावना का अधिक महत्व रहता है। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक व चीफ टूर्नामेंट डायरेक्टर श्री विनय कुमार चतुर्वेदी, कार्यपालक निदेशक वित्त तथा केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव श्री एमएस चौहान उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र में श्री खरे ने देशभर से आए विद्युत कंपनियों के प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं और खेल भावना के साथ समन्वय बढ़ाने की बात कही। प्रबंध निदेशक श्री कटियार ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्युत कर्मियों में टीम भावना को बढ़ाना है। विद्युत कंपनियों के कर्मी इस आयोजन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें एपी ईलक्ट्रिसिटी आंध्रप्रदेश, सीएसपीसी छत्तीसगढ़, सीईएससी लिमिटेड पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, ट्रांसको तेलंगाना  राज्यों के बीच मुकाबला हो रहा है। स्पर्धा का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह 11 जनवरी को शाम 4 बजे होगा।
   इस अवसर पर पॉवर कंपनी के वरिष्ट ब्रिज प्लेयर श्री अश्विन संघवी, पॉवर कंपनी के कार्यपालक निदेशकगण सर्वश्री एमएस कंवर,  एचएन कोसरिया, केएस मनोठिया,  हेमंत सचदेवा, अशोक कुमार वर्मा, सीएमओ श्री एचएल पंचारी, मुख्य अभियंता श्री डीके तुली, पंकज सिंह, श्री प्रत्युश अग्रवाल,श्री विनय चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविंद पटेल ने किया।

बालक वर्ग में दिल्ली को और बालिका वर्ग में हरियाणा को हराकर बनी विजेता

    राजनांदगांव/ शौर्यपथ / स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम ने बॉस्केटबॉल 14 वर्ष बालक वर्ग में दिल्ली को फायनल मुकाबले में और बॉस्केटबॉल 17 वर्ष बालिका वर्ग में भी मेजबान ने रोमांचक फायनल मैच में हरियाणा को पराजित करते हुए की चैंपियनशिप के साथ ही स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया है। बालक वर्ग में तीसरे स्थान पर सीबीएसईडब्ल्यूएसओ एवं चौथे स्थान पर राजस्थान एवं बालिका वर्ग में तीसरे स्थान पर सीबीएसईडब्ल्यूएसओ और चौथे स्थान पर महाराष्ट्र की टीम रही।
संस्कारधानी राजनांदगांव में 4 से 7 जनवरी 2024 तक आयोजित चार दिवसीय 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन दिग्विजय स्टेडियम के बॉस्केटबाल कोर्ट में खेले गये 14 वर्ष बालक वर्ग के फायनल मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मैच में दिल्ली को 30 के विरूद्ध 45 अंकों से पराजित करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। दिल्ली को रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। बालक वर्ग के ही तीसरे व चौथे स्थान के लिए खेले गये मैच में सीबीएसईडब्ल्यूएसओ ने राजस्थान को 29-17 अंकों से हराकर कांस्य पदक जीता।
प्रतियोगिता के तहत 17 वर्ष बालिका बॉस्केटबॉल वर्ग के फायनल मैच में भी मेजबान छत्तीसगढ़ की बालिकाओं ने संघर्ष पूर्ण मुकाबले में हरियाणा को 38 के विरूद्ध 42 अंकों से हराकर विजेता के साथ ही स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। हरियाणा को रजत पदक मिला। तीसरे व चौथे स्थान के लिए खेले गये मैच में सीबीएसईडब्ल्यूएसओ ने महाराष्ट्र को आसान मैच में 36-18 अंकों से हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। मेजबान छत्तीसगढ़ बालक व बालिका दोनों ही वर्गों में विजेता रही और चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा किया। विजेता, उपविजेता सहित सभी प्रतिभागी, कोच, मैनेजर एवं अन्य सहयोगियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में आन्ध्रप्रदेश, सीबीएसई, चण्डीगढ़, छत्तीसगढ़, सीआईएससीई, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, आईबीएसएसओ, आईपीएससी, जम्मू एण्ड कश्मीर, कर्नाटक, केन्द्रीय विद्यालय, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नवोदय विद्यालय, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, विद्या भारती, पश्चिम बंगाल, बिहार, मणिपुर और ओडि़सा की टीमों ने हिस्सा लिया।

रायपुर / शौर्यपथ / 45वें अखिल भारतीय ब्रिज टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज ने 9 से 11 जनवरी तक रायपुर में किया है। तीन दिवसीय इस ब्रिज खेल स्पर्धा में अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड के अधीन आने वाले कई राज्य के खिलाड़ी शामिल होंगे। इसका उद्घाटन 9 जनवरी को सुबह 10 बजे एम्स के सामने होटल गगन पैलेस में किया जाएगा।
  उद्घाटन समारोह में पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री मनोज खरे एवं जनरेशन कंपनी के श्री एसके कटियार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक एवं केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव श्री एमएस चौहान ने बताया कि अभी तक छह राज्यों के लगभग 30 खिलाड़ियों के इसमें शामिल होने की सहमति प्राप्त हो गई है।  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद द्वारा पहले भी राष्ट्रीय स्तर खेल स्पर्धा का सफल आयोजन किया गया है। सभी खिलाड़ियों के रूकने की व्यवस्था कर ली गई है। स्पर्धा का समापन 11 जनवरी को दोपहर 3 बजे होगा।

 दुर्ग /शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य की जुनियर बालक हैंडबाल टीम 46वीं जुनियर बालक राश्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कारोली (राजस्थान) के लिये रवाना हुई।
  राजस्थान हैंडबाल संघ द्वारा हैंडबाल एसोसियेषन इंडिया के तत्वावधान में 46वीं जुनियर बालक राश्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन श्री महावीर जी, कारोली (राजस्थान) में दिनांक 09 जनवरी से 13 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की जुनियर बालक वर्ग की 20 सदस्यीय टीम भाग ले रही है।
  उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व खिलाड़ियों के उत्कृश्ठ प्रदर्षन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के जुनियर बालक हैंडबाल टीम का 11 दिवसीय विषेश प्रषिक्षण षिविर का आयोजन हैंडबाल काॅम्प्लेक्स, सेक्टर-4, भिलाई (छ.ग.) में दिनंाक 28 दिसम्बर 2023 से 07 जनवरी 2024 तक आयोजित किया गया।
  उपरोक्त प्रषिक्षण षिविर का समापन दिनांक 07 जनवरी 2024 को दोपहर 02ः00 बजे छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेषन के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के संस्थापक सदस्य श्री बषीर अहमद खान के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर बी.एस.पी हैंडबाल क्लब के सचिव श्री अब्दुल रहीम, ं छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के महासचिव श्री समीर खान, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के कोशाध्यक्ष श्री विजय बहादुर, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के कार्यकारिणि सदस्य एवं पूर्व राश्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी श्री रमेष चैरसिया, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के प्रषिक्षक श्री राजेष कुमार सरकार उपस्थित थे। श्री बषीर अहदम खान जी द्वारा खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ षासन द्वारा प्रदत्त ट्रेकसूट का वितरण खिलाड़ियों, प्रषिक्षक एवं प्रबंधक को किया गया तथा श्री बषीर अहमद खान एवं उपस्थित अतिथियों ने राश्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों को उपरोक्त चैम्पियनषिप में उत्कृश्ठ प्रदर्षन कर पदक प्राप्त करने हेतु अपनेी षुभकामनाएं प्रदान की। छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के चेयरमेन श्री विनोद चंद्राकर, अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र यादव, कार्यकारी अध्यक्ष श्री अरुण सिंघानिया, वरिश्ठ उपाध्यक्ष श्री अभिमन्यु मिश्रा, सहित छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के पदाधिकारियों एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने भी छत्तीसगढ़ राज्य की जुनियर बालक हैंडबाल के खिलाड़ियों एवं प्रषिक्षकों को आर्षीवाद देते हुये अपनी हार्दिक षुभकामनाएं प्रदान की।

उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के नाम निम्नानुसार है:-

1. समीर सिंह (दुर्ग जिला), 2. हर्श वर्मा (दुर्ग जिला), 3. आदित्य चंद्राकर (महासमुन्द जिला), 4. लुकेष पटेल (दुर्ग जिला), 5. करण पोहनकर (रायपुर जिला), 6. उदय मंडल (महासमुन्द जिला), 7. राजेष षर्मा (दुर्ग जिला), 8. विवेक लोधी (बिलासपुर जिला), 9. आयुष कुमार (कोरबा जिला), 10. आषिश बरेकर (दुर्ग जिला), 11. अमन राजभर (दुर्ग जिला), 12. ओमकार साहू (बिलासपुर जिला), 13. उमेष कुमार साहू (कोरबा जिला), 14. रितेष जलक्षत्री (रायपुर जिला), 15. भावेष यादव (कबीरधान जिला), 16. अनुराग महंत (जांजगीर-चांपा जिला), 17. सिबटेन रजा (महासमुन्द जिला), 18. सोहम चंद्राकर (कबीरधाम जिला), 19. टीम के प्रषिक्षक श्री अजय कुमार नेताम (महासमुन्द जिला), 20. टीम की प्रबंधक श्री पुश्पराज सिंह लंजवार (राजनांदगांव जिला)

छत्तीसगढ़ राज्य की जुनियर बालक टीम को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ षासन द्वारा ट्रेकषूट प्रदान किया गया है तथा जुनियर बालक टीम को राश्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जाने-आने का रेल्वे किराया एवं यात्रा भत्ता प्रदान किया जायेगा। छत्तीसगढ़ राज्य की जुनियर बालक हैंडबाल टीम राश्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दिनांक 07 जनवरी 2024 को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से रवाना हुई।

दुर्ग । शौर्यपथ । चार(4) HVC भिलाई की लड़कियां अगले सप्ताह होने वाली अंडर-17 और अंडर-19 स्कूल गर्ल्स नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ स्कूल राज्य वॉलीबॉल टीमों का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।

SSS, सेक्टर-7 की छात्रा अर्पिता शर्मा और MGM, सेक्टर-6 की छात्रा अलीशा खान 26 से 30 दिसंबर 2023 तक तिरुचरापल्ली, तमिलनाडु में आयोजित होने वाली गर्ल्स स्कूल नेशनल्स (अंडर-17) चैंपियनशिप में भाग लेने जा रही हैं। उपरोक्त चैंपियनशिप में भाग लेने से पहले वे इस महीने की 21 तारीख से रायपुर में तीन दिवसीय कोचिंग कैंप में भाग लेंगे l

वहीं मैत्री विद्यानिकेतन की छात्रा हर्षिता गजपाल एवं BNS, सेक्टर-8 की छात्रा माया नायर अगले महीने कर्नाटक के सिमोगा में आयोजित होने वाले गर्ल्स वॉलीबॉल स्कूल नेशनल्स (अंडर-19) में भाग लेंगी ।

चारों खिलाड़ी पिछले तीन वर्षों से HVC, भिलाई के वॉलीबॉल मैदान में नियमित अभ्यास कर रहे हैं।

विनोद नायर, वीर हनुमान सिंह अवार्डी, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी और NIS कोच, वी.एन.सोनी, राजू कैमल, जी.एस.संधू और राजेश धारकर (सभी HVC कोच), डॉक्टर गणवीर, निर्मल सिंह एवं शुशांत डे और HVC, भिलाई के सभी सदस्यों ने इन्हें बधाई और चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 

भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधायें द्वारा, 21 से 23 दिसम्बर तक तीन दिवसीय एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन, मुख्य अतिथि, कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन पवन कुमार द्वारा 21 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे किया जायेगा।
   इस आयोजन में सेल निगमित कार्यालय, नई दिल्ली से चीफ ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स श्री चिन्मय समजदार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। यह आयोजन, भिलाई निवास के एमपी हॉल में किया जा रहा है, जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र के अलावा, 7 अन्य इस्पात संयंत्रों डीएसपी, इसको, आईएसपी,एसएसपी, आरआईएनएल, आरएसपी, टाटा स्टील प्लांट की टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह प्रतियोगिता शतरंज फैडेरेशन ऑफ इंडिया के नियमानुसार खेली जायेगी।

पॉवर कंपनी में तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ । प्रतियोगिता के पहले दिन टीम मुकाबले हुए। टीम स्पर्धा में रायपुर रीजन और कोरबा पश्चिम ने अपने - अपने मुकाबले जीत कर फाइनल में जगह बनाई।
   प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय कला एवं क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं कार्यपालक निदेशक जे एस नेताम तथा रायपुर केन्द्रीय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष के एस मनोठिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय क्रीड़ा सचिव आर के बंछोर एवं रायपुर क्षेत्र के क्रीड़ा सचिव विनय चंद्राकर समेत प्रदेश भर से आए खिलाड़ी मौजूद थे।    
  लॉन टेनिस प्रतियोगिता प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि 19 से 21 दिसंबर तक युनियन क्लब रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश की 7 क्षेत्रीय टीमों रायपुर रीजन, रायपुर सेंट्रल, बिलासपुर रीजन ,दुर्ग रीजन ,राजनांदगांव रीजन, कोरबा पूर्व और कोरबा पश्चिम के 40 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन टीम युगल स्पर्धा हुई। दूसरे दिन टीम स्पर्धा के फाइनल के साथ ही ओपन एकल तथा युगल  स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता के तीसरे दिन युगल एवं एकल के फानल मैच खेले जाएंगे।
 पहले दिन खेले गए नॉक ऑउट मैचों में कोरबा पश्चिम ने कोरबा पूर्व को 3-0 से, रायपुर सेंट्रल ने बिलासपुर रीजन को 3-1 से, दुर्ग रीजन ने राजनांदगांव रीजन को 3-1 से हराकर सेमी फाइनल में  जगह बनाई। जबकि पूर्व विजेता रायपुर रीजन को  पूर्व विजेता टीम होने के कारण सीधे सेमीफाइनल में जगह प्रदान की गई। पहले सेमीफाइनल में कोरबा पश्चिम ने रायपुर सेंट्रल को 3-0 से हराया वहीं दूसरे सेमीफाइनल रायपुर रीजन ने दुर्ग रीजन को 3-1 से हराया ।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)