
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
खेल /शौर्यपथ /टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच रवि शास्त्री का आज जन्मदिन है। बेंसन एंड हेजेज वर्ल्ड चैंपियनशिप में 'चैंपिंयन ऑफ चैंपियंस' बनकर छाए टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री 27मई को 59 साल के हो गए हैं। एक ओवर में छह छक्के लगाकर गैरी सोबर्स के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले शास्त्री भारतीय क्रिकेट के कई एतिहासिक पलों के गवाह रहे हैं। चाहे वो वो खिलाड़ी के तौर पर हो या कोच के तौर या फिर कमेंटेटेर के तौर पर।
रवि शास्त्री क्रिकेट कमेंट्री के लिए पूरी दुनिया में फेमस रहे हैं। आईसीसी के कई बड़े टूर्नामेंटों समेत उन्होंने कई लोकप्रिय क्रिकेट सीरीज में कमेंट्री की है। रवि शास्त्री बतौर क्रिकेटर वर्ल्डकप 1983 में टीम इंडिया में शामिल थे। वेस्टइंडीज के साथ फाइनल में वो भले ही ना खेल पाए हैं। लेकिन वो भारत के पहली बार वर्ल्डकप जीतने के गवाह बने थे। कपिल देव की अगुवाई में भारत ने पहली बार वर्ल्डकप जीता था। लॉर्ड्स में कपिल देव की अगुवाई वाली भारतीय टीम में वेस्टइंडीज को रोमांचक मैच में हराया था। युवराज सिंह ने साल 2007 के पहले टी20 वर्ल्डकप में इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के मारे थे। उस समय रवि शास्त्री कमेंट्री कर रहे थे।
भारत और पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में भी वो कमेंटेटर की भूमिका में थे। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली युवा भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर पहला टी20 वर्ल्डकप अपने नाम किया था। इस दौरान भी वो इस ऐतिहासिक जीत के गवाह बने। दुनिया के महान खिलाड़ियों में से एक सचिन तेंदुलकर ने जब वनडे क्रिकेट में पहली बार दोहरा शतक जड़ने का कारनामा किया था, तब भी कमेंट्री कर रहे थे। इसके बाद साल 2011 में भारत ने 28 साल वनडे वर्ल्ड कप जीता था। धोनी ने नुवान कुलसेकरा की गेंद पर छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई थी। इस दौरान भी कमेंट्री बॉक्स में रवि शास्त्री ही कमेंट्री कर रहे थे।
रवि शास्त्री के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1981 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने 80 टेस्ट मैचों में 11 शतक और 12 अर्धशतक की बदौलत 3830 रन बनाए। टेस्ट मैचों में उनके नाम पर 151 विकेट दर्ज हैं। वहीं रवि शास्त्री ने 150 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 4 शतक और 18 अर्धशतक के साथ उन्होंने 3108 रन बनाए है। वनडे मैचों में शास्त्री के नाम 129 विकेट भी हैं। 2014 से 16 तक रवि शास्त्री टीम इंडिया के डायरेक्टर भी रहे। 2017 में उन्हें अनिल कुंबले की जगह भारतीय टीम का हेड कोच बना दिया गया।
खेल /शौर्यपथ /भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2021 के बचे सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। आईपीएल 2021 के स्थगित होने से पहले सीएसके ने इस सीजन में धमाकेदार वापसी की थी। साल 2020 में प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकने वाली चेन्नई आईपीएल 2021 के स्थगित होने से पहले प्वॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर थी। गौरतलब है कि धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद
फैंस को आईपीएल में उन्हें देखने का बेसब्री से इंतजार रहता है।
महेंद्र सिंह धोनी पिछले सीजन से ही बल्लेबाजी में संघर्ष करते दिख रहे हैं। आईपीएल 2020 में धोनी ने 14 मैचों में 200 रन बनाए। ये धोनी का सबसे खराब सीजन रहा था। इस साल वो कप्तानी से तो कमाल कर रहे हैं लेकिन बल्ले से अब तक कमाल नहीं कर सके हैं। स्पोर्ट्स कीड़ा के साथ इंटरव्यू में सीएसके की तरफ से खेलने वाले दीपक चाहर ने कहा, "एक बल्लेबाज एक ही तरीके से 15-20 सालों तक बैटिंग नहीं कर सकता है। अगर किसी भी बल्लेबाज ने पहले रेगुलर क्रिकेट नहीं खेला है तो फिर आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में आकर परफॉर्म करना आसान नहीं होता है। उसे अपने आपको ढालने के लिए थोड़ा समय लगता है।"
चाहर ने आगे कहा कि उन्होंने(धोनी) ने हमेशा फिनिशर का रोल निभाया है लेकिन जब आप रेगुलर क्रिकेट ना खेल रहे हों तो फिर और काफी मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि 2018 और 2019 के सीजन में भी धोनी भाई ने धीमी शुरुआत की थी लेकिन जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ता गया वो लय में आते चले गए। इसलिए शायद आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में आपको धोनी का सर्वश्रेष्ठ देखने को मिले। धोनी की कप्तानीक की तारीफ करते हुए चहर ने कहा कि खेल को पढ़ने की उनकी क्षमता ही उन्हें एक सफल कप्तान बनाती है।
जब 'India Idol' में सोनू निगम ने लगाई राहुल वैद्य की डांट, बोले थे- तुम बद से बदतर...
खेल /शौर्यपथ /इस साल के अंत में भारत में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इस टूर्नामेंट से पहले इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है कि क्या भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा साथ में पारी का आगाज करेंगे। हाल में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें विराट कोहली ने खुद को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट करते हुए पारी का आगाज किया था। भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी। पारी का आगाज करते हुए विराट कोहली ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। विराट ने पांच मैचों में 147.13 के स्ट्राइक रेट और 115.50 के औसत से कुल 231 रन बनाए। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने इसको लेकर अपनी बात रखी है कि क्या टी20 वर्ल्ड कप में विराट को रोहित के साथ पारी का आगाज करना चाहिए।
विराट इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए भी पारी का आगाज कर चुके हैं। सलमान बट से जब पूछा गया कि क्या विराट कोहली आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते नजर आएंगे, तो उन्होंने कहा, 'यह देखना होगा और ऐसा हो सकता है। रोहित और विराट भारत के बेस्ट खिलाड़ी हैं। विराट अपनी फ्रेंचाइजी टीम आरसीबी के लिए भी पारी का आगाज कर चुके हैं। भारत के पास शिखर धवन के रूप में राइट और लेफ्ट हैंड कॉम्बिनेशन है और इसके अलावा केएल राहुल भी हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'उनके पास काफी सारे ऑप्शन्स हैं। आपके पास पृथ्वी शॉ हैं और भी ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। तो विराट के पास यह विकल्प रहेगा कि वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं। विराट और रोहित बेस्ट खिलाड़ी हैं और अगर दोनों को पूरे ओवर खेलने का मौका मिलता है तो भारत के लिए कोई भी टारगेट बड़ा नहीं होगा। अगर वह बैटिंग ऑर्डर में नीचे आते हैं, तो टीम को बैलेंस देना चाहेंगे। यह सब उनकी सोच पर निर्भर करेगा।'
खेल /शौर्यपथ / रोहित शर्मा ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में पिछले दो सालों में अच्छा प्रदर्शन किया है और हर किसी को दिखाया है कि वह सफेद जर्सी में भी उतने ही कारगर बल्लेबाज हैं जितने वह लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में हैं। टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरने के बाद हिटमैन के बल्ले से लगातार रन निकले हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में भी रोहित ने कुछ दमदार पारियां खेली थीं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय टीम उनसे बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद जरूर करेगी। हालांकि हिटमैन स्विंग गेंदबाजी के सामने इतने सहज नजर नहीं आते हैं ऐसे में इंग्लैंड में स्विंग लेती गेंदें रोहित की अग्निपरीक्षा ले सकती हैं। इस बीच, रोहित के बचपन के कोच ने बताया है कि कैसे वह इस इंग्लैंड दौरे को यादगार बना सकते हैं।
स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बातचीत करते हुए रोहित के दिनेश लाड कोच ने कहा, 'हां, रोहित को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि बाकी देशों के मुकाबले में इंग्लैंड में गेंद ज्यादा स्विंग करती है और उस मोवमेंट को संभालने के लिए आपको अधिक फोकस रहना पड़ेगा। लेकिन, अगर वह भारत के बढ़िया गेंदबाजों को नेट्स सेशन या प्रैक्टिस मैचों में फेस करेंगे तो इससे उनको परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में काफी मदद मिलेगी। यहां तक इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने जैसे बैटिंग की उससे सभी का ध्यान रोहित के ऊपर गया और उन्होंने तेज गेंदबाजों को खेलते हुए शॉट मेकिंग को काफी आसान बना दिया। उनको देखकर कभी नहीं लगा कि वह आउट होने वाले हैं, लेकिन दोबारा से कुछ पारियां रहीं जहां उन्होंने अपने विकेट को फेंक दिया। उनको इस दफा ऐसा करने से बचना होगा।'
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड इंग्लैंड में कुछ खास नहीं रहा है और साल 2014 में खेले एक टेस्ट मैच में वह महज 28 और 6 रन ही बना सके थे। हालांकि, पिछले कुछ समय की फॉर्म को देखते हुए हर किसी की निगाहें हिटमैन पर रहने वाली हैं। 2019 विश्व कप के बाद से रोहित टेस्ट क्रिकेट में 4 शतक, एक दोहरा शतक और 4 फिफ्टी जड़ चुके हैं। खास बात यह है कि रोहित को ओपनर का स्लॉट वनडे की तरह टेस्ट क्रिकेट में भी काफी रास आ रहा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज की सबसे बड़ी कमजोरी रही है कि वह अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके हैं, जो इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में भी देखने को मिला था।
नई दिल्ली / शौर्यपथ / बांग्लादेश के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका के दो खिलाड़ी और कोच कोरोना चपेट में आ गए हैं। कोच चामिंडा वास, इसुरू उडाना और शिरन फर्नंडो कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। बांग्लादेश को घरेलू टेस्ट सीरीज में शिकस्त देने के बाद श्रीलंका वनडे सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश पहुंची है। टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था।
क्रिकबज की खबर के अनुसार,चामिंडा वास, इसुरू उडाना और शिरन फर्नंडो कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इन खिलाड़ियों के सैंपल 21 मई को लिए गए थे। हालांकि, इन खिलाड़ियों में किसी तरह के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं और टीम एक दिन पहले लिए गए कोरोना टेस्ट के नतीजों का इंतजार कर रही है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल परेरा को टीम की कमान सौंपी गई है। श्रीलंका की टीम 17 मई को बांग्लादेश पहुंची थी और उसके बाद से क्वारंटाइन थी। श्रीलंका ने अपनी टीम में कई बदलाव करते हुए दिमुथ करुणारत्ने की जगह उनके सलामी जोड़ीदार कुसाल परेरा को कप्तान नियुक्त किया तथा एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चंदीमल जैसे खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर किया था। कुशल मेंडिस को इस दौरे के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
खेल /शौर्यपथ / भारत दो जून को तीन महीने से भी ज्यादा लंबे दौरे के लिए इंग्लैंड रवाना होगा। टीम इस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला और इसके बाद मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस दौरान ही बीसीसीआई जुलाई में तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए टीम को श्रीलंका भेजेगा। भारत की टीम 5 जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी और एक हफ्ते तक क्वारंटाइन में रहेगी। भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे संजय मांजरेकर ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम को चुना है।
'ईएसपीएन क्रिकइंफो' से बात करते हुए मांजरेकर ने जो टीम चुनी है, उसमें पृथ्वी शॉ और शिखर धवन बतौर ओपनर शामिल हैं। मांजरेकर ने नंबर 3 पर मुंबई इंडियंस के धुआंधार बल्लेबाज ईशान किशन को जगह दी है। इसके अलावा इस टीम में सूर्यकुमार यादव भी अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। नंबर 5 पर मनीष पांडे टीम में शामिल हैं, वहीं हार्दिक पांड्या और राहुल तेवतिया ऑलराउंडर के तौर पर टीम में जुड़े हैं।
गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात की जाए तो मांजरेकर ने इस टीम में चाहर ब्रदर्स को जगह दी है। उनके अलावा राजस्थान रॉयल्स के युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया और भुवनेश्वर कुमार भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। मांजरेकर ने इस टीम में पिछले कुछ सालों से लिमिटेड ओवर क्रिकेट में लगातार खेल रहे युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को शामिल नहीं किया है। बता दें कि दोनों ही स्पिनर इंग्लैंड दौरे के लिए भी टीम में शामिल नहीं किए गए हैं।
संजय मांजरेकर द्वारा चुनी गई टी-20 प्लेइंग XI: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, राहुत तेवतिया, चेतन सकारिया, राहुल चाहर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार।
खेल /शौर्यपथ / पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और लिमिटेड ओवर फॉर्मैट के उप-कप्तान रोहित शर्मा को गेंदबाजी करने को लेकर कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। आमिर का विराट और रोहित के खिलाफ गेंदबाजी का काफी अच्छा रिकॉर्ड है और उन्होंने कहा कि इन दोमों बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने में उन्हें कभी मुश्किल नहीं हुई है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि रोहित को गेंदबाजी करना तो उन्हें आसान लगता है। आमिर का मानना है कि वह रोहित को दोनों तरह से आसानी से आउट कर सकते हैं।
रोहित और विराट को मौजूदा समय में लिमिटेड ओवर फॉर्मैट के बेस्ट बल्लेबाजों में शामिल किया जाता है। आमिर से जब इन दोनों बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मुझे दोनों को गेंदबाजी करना मुश्किल नहीं लगता है। विराट को गेंदबाजी करने में मजा आता है। उन्होंने दिखाया है कि क्यों उन्हें किंग कोहली कहा जाता है। विराट प्रेशर सिचुएशन में जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, वह शानदार है।'
आमिर ने आगे कहा, 'रोहित को गेंदबाजी करना मुझे आसान लगता है। मुझे लगता है कि मैं उसको दोनों तरह से आउट कर सकता हूं। वह इनस्विंग में लेफ्ट हैंडर्स के खिलाफ संघर्ष करते हैं और शुरुआत में अगर गेंद बाहर जाती है, तो भी वह संघर्ष करते हैं। विराट थोड़ा सा मुश्किल इसलिए लगता है क्योंकि वह दबाव की स्थिति को बहुत अच्छे तरीके से हैंडल करता है।'
खेल /शौर्यपथ /भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेक्रेटरी जय शाह ने इसका ऐलान किया है। जय शाह ने गुरुवार को कहा कि इतिहास में पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी।
जय शाह ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'महिला क्रिकेट की तरफ अपनी कमिटमेंट को आगे बढ़ाते हुए मुझे यह ऐलान करने में बहुत खुशी हो रही है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी।' भारतीय महिला टीम अभी फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर जा रही है। जहां उसे एक टेस्ट मैच खेलना है। पिछले सात साल में यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला टेस्ट मैच होगा।
भारतीय महिला टीम 16 जून से इंग्लैंड में टेस्ट खेलेगी जो सात साल में उसका पहला टेस्ट होगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट के साथ में तीन वनडे (19 से 24 सितंबर) और टी20 सीरीज (7 से 11 अक्टूबर) भी खेलेगी। अभी दौरे के कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन इसके सितंबर के मध्य में होने की संभावना है । भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार 2006 में टेस्ट खेला था।
महिला क्रिकेट में अभी तक डे-नाइट का इकलौता टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच नवंबर 2017 में सिडनी में खेला गया है, जो ड्रॉ रहा था। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही महिला क्रिकेट में ऐसी दो टीमें हैं जो लगातार टेस्ट खेलती हैं। भारतीय टीम इन दोनों के खिलाफ टेस्ट खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानद मैग लानिंग ने कहा, 'हम लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि टेस्ट क्रिकेट और होने चाहिए। यह रोमांचक होगा। भारतीय टीम इंग्लैंड में टेस्ट खेलेगी और इससे पता चलता है कि वह चुनौती के लिए तैयार होगी।
शेड्यूल-
19 सितंबर: पहला वनडे, नॉर्थ सिडनी ओवल (डे-नाइट)
22 सितंबर: दूसरा वनडे, जंक्शन ओवल
24 सितंबर: तीसरा वनडे, जंक्शन ओवल
30 सितंबर से 3 अक्टूबर : डे-नाइट टेस्ट, पर्थ
7 अक्टूबर: पहला टी20: नॉर्थ सिडनी ओवल
9 अक्टूबर: दूसरा टी20 , नॉर्थ सिडनी ओवल
11 अक्टूबर: तीसरा टी20, नॉर्थ सिडनी ओवल
खेल /शौर्यपथ /भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के मजबूत आधार रहे हैं। वो साल 2008 से ही टीम से जुड़े हुए हैं, जब दुनिया की सबसे बड़ी लीग का उद्घाटन हुआ था। सुरेश रैना के नाम आईपीएल के इतिहास में 5491 रन हैं और वो आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने आईपीएल में 200 मैच खेले हैं। 2008 में उन्हें सीएसके ने करीब 91 लाख रुपये में खरीदा था।
सुरेश रैना ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बहुमूल्य योगदान दिया है। 34 साल के सुरेश रैना ने बताया है कि सीएसके की तरफ से जब उन्हें आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट मिला था तब महेंद्र सिंह धोनी का रिएक्शन कैसा था। 'बिलीव' नाम की किताब में रैना ने ये खुलासा किया है। उन्होंने इस किताब में ये भी बताया है कि वह मुथैया मुरलीधरन, स्टीफन फ्लेमिंग और मैथ्यू हेडन के साथ खेलने के लिए कितने उत्साहित थे।
इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पुस्तक के अंश के हवाले से सुरेश रैना बताया गया कि आईपीएल की नीलामी में दूसरे क्रिकेटर की तरह मैं भी ये जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा था कि मैं किस टीम के लिए खेलूंगा। मैं चेन्नई सुपर किंग्स में चुने जाने को लेकर उत्साहित था। इसका मतलब था कि माही भाई( महेंद्र सिंह धोनी) और मैं एक टीम में खेल रहे होंगे। मैंने नीलामी में खरीदे जाने के बाद तुंरत तुरंत उनसे बात की। उन्होंने कहा, "मजा आएगा देख"। उन्होंने आगे कहा कि आईपीएल ने माही भाई और मेरे रिश्ते को और मजबूत किया।
रैना ने अपने आईपीएल करियर में 39 हाफ सेंचुरी और एक सेंचुरी ठोकी है। वो ज्यादातर समय मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हैं और सलामी बल्लेबाजों द्वारा दी गई शुरुआत को आगे बढ़ाते हैं। साल 2020 के आईपीएल में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से हिस्सा नहीं लिया। हालांकि 2021 में उन्होंने सीएसके की तरफ से वापसी की और अपनी क्लास दिखाई। आईपीएल 2021 स्थगित होने से पहले उन्होंने आईपीएल 14 में 7 मैचों में 123 रन बनाए। टूर्नामेंट में उनका अधितकम व्यक्तिगत स्कोर 54 रन रहा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
