Google Analytics —— Meta Pixel
June 15, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (36157)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5941)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

नई दिल्‍ली /शौर्यपथ /सुप्रीम कोर्ट में लोन मोरेटोरियम का फायदा लेने वाले कर्जदारों से ब्याज की वसूली पर रोक का आग्रह करने वाली विभिन्‍न याचिकओं पर बुधवार को फिर सुनवाई…

शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों को हर महीने 10 हजार रूपए पेंशन देने की घोषणा
बलौदाबाजार कलेक्टोरेट परिसर और सोनाखान में लगेगी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा
मुख्यमंत्री ने दी कुरूपाठ देवस्थल तक सीढ़ी निर्माण की स्वीकृति

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर बलौदाबाजार जिले के सोनाखान पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री बघेल ने वीरभूमि सोनाखान में निर्मित विशाल शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों से उनके निवास में जाकर सौजन्य मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान योजना के तहत दी जा रही एक हजार रूपए की पेंशन राशि को बढ़ाकर 10 हजार रूपये प्रति माह देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए सोनाखान और जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय भवन परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कुरूपाठ देवस्थल तक सुगमता पूर्वक आने-जाने के लिए पक्की सीढ़ी निर्माण कराने और शहीद के वंशजों के आवास स्थलों का जीर्णोद्धार कराने की स्वीकृति भी दी। इस अवसर पर आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा, संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक चन्द्रदेव राय एवं कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 दिसम्बर को कोरिया जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के निकट कृषि महाविद्यालय चेरवापारा में आयोजित कार्यक्रम में जिले को…

राजशेखर नायर/ धमतरी/दैनिक शौर्य पथ समाचार


संकुल केंद्र फरसियां अंतर्गत गोरेगांँव के प्राइमरी व मिडिल स्कूल के 104 बच्चों को जे ई का टीका लगाया गया ।यहां गांव के 1 साल से 15 साल तक के बच्चों को टीका लगाया गया ।स्वास्थ्य कार्यकर्ता खेमिन साहू ने बताया कि जैपनीज इन्सेफेलाइटिस टीकाकरण से ०१ से १५ वर्ष तक के सभी बच्चों को बचाव के लिए लगाया जा रहा है ।वायरस मानव शरीर को प्रभावित करता है ।यह वायरस क्यूले सक्स मच्छर के काटने से मलेरिया की तरफ फैलता है ।यह बीमारी 0 से 15 साल के बच्चों को प्रवेश करता है । इससे बच्चे के मस्तिष्क की विकलांगता होने की संभावना हो सकती है ।इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता खेमिन साहू ,मितानिन गीता हेमने, व गीता ध्रुव ,शिक्षिका चुलेश्वरी पायल ,रूपवती पटेल ,चंद्रप्रभा साहू ,कौशल प्रसाद साहू प्रधान पाठक माध्यमिक शाला गोरेगांव ,शिक्षक राकेश कुमार कोसरिया ,जनभागीदारी अध्यक्ष प्राथमिक व माध्यमिक विभाग व पंचायत प्रतिनिधिगण, उपस्थित थे ।टीकाकरण कार्यक्रम को निरीक्षण करने के लिए लीलाराम नागेश पर्यवेक्षक नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी व ग्रामीण जन उपस्थित थे ।यह अभियान दिनांक 23 नव. से 18 दिसम्बर तक सतत चलेगा। उत्ताशय की जानकारी के.पी. साहू ने दी।

राजशेखर नायर/धमतरी/नगरी/ब्यूरो/दैनिक शौर्यपथ समाचार

नगर पंचायत नगरी क्षेत्र में इन दिनों भू-अतिक्रमणों की जैसी बाढ़ सी आ गई है।
हद तो तब हो जाती है जब इन
अतिक्रमण को हटाने की बजाय खुद नगर पंचायत, नियमों को ताक में रखकर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कर रही है।

नगरी में तहसील ऑफिस के सामने नगर पंचायत द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है इन निर्माण कार्यों में नियमों को ताक में रखकर गंदे पानी निकासी हेतु बने शासकीय नाली के ऊपर निर्माण कार्य किया जा रहा है ।

जब नगर पंचायत इन नियमों की धज्जियां उड़ा रही है तो अतिक्रमणकारियों का हौसला तो बुलंद होगा ही।

मामला सिहावा थाना अंतर्गत ग्राम बिरगुडी का

राजशेखर नायर/धमतरी ब्यूरो/
दैनिक शौर्यपथ समाचार

सिहावा थाना अंतर्गत ग्राम बिर्गुडी निवासी, 30 वर्षीय युवक तिलक, पिता रमेश भारती ने आज अपने घर में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक 8-10 वर्षों से मिर्गी बीमारी से पीड़ित था, साथ ही मानसिक रूप से भी कमजोर व शराब पीने का आदी था।
शव को सर्व धर्म सेवा समिति के एंबुलेंस में नगरी चीरघर लाया गया।

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिक निगम के कार्यो में अगर कोई कार्य सौन्दर्यीकरण का होता हो , नव निर्माण का होता हो तो निगम प्रशासन की ज़ारी विज्ञप्ति…

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह के 10 दिसम्बर को शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास में छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत वीर नारायण सिंह ने सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ की जनता में देश भक्ति का की भावना का संचार किया। सन् 1856 के भयानक अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कठिन संघर्ष किया और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद वीर नारायण सिंह के देश की आजादी तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण, बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।

इस बार लोकवाणी छतीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल विषय पर होगी केन्द्रित

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 13 वीं कड़ी का प्रसारण 13 दिसंबर, रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल' विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

हेल्पलाईन नंबर 1064 एवं व्हाट्सअप नंबर 8827461064 का भी लोकार्पणआर्थिक अनियमितताओं की शिकायतें अब की जा सकेंगी ऑनलाइन ब्यूरो की कार्रवाईयों की जानकारी होंगी सर्वसुलभआम जनता की जागरूकता हेतु पोस्टर…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)