
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
मनरेगा से बने कुएं ने दिखाई कर्ज मुक्ति की राह
मनरेगा हितग्राही के तौर पर निजी भूमि में निर्मित कुएं ने परिवार के हालात बदल दिए हैं। पहले केवल चार एकड़ कृषि भूमि के भरोसे जीवन-यापन करने वाला परिवार कुएं की खुदाई के बाद अब धान की ज्यादा पैदावार ले रहा है। पानी की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए परिवार ने ईंट निर्माण के व्यवसाय में हाथ आजमाया। इस काम में परिवार को अच्छी सफलता मिल रही है। ईंटों की बिक्री से पिछले तीन वर्षों में परिवार को साढ़े तीन लाख रूपए की आमदनी हुई है। इससे वे ट्रैक्टर खरीदने के लिए बैंक से लिए कर्ज की किस्त नियमित रूप से चुका रहे हैं।
मनरेगा से बने कुएं ने दिखाई कर्ज मुक्ति की राह
मनरेगा से निर्मित कुएं ने बीजापुर जिले के धनोरा गांव की श्रीमती महिमा कुड़ियम और उसके परिवार की जिंदगी बदल दी है। इस कुएं की बदौलत अब उसका परिवार तेजी से कर्जमुक्त होने की राह पर है। पहले महिमा कुड़ियम और उसके पति श्री जेम्स कुड़ियम खरीफ मौसम में अपने चार एकड़ खेत में धान उगाकर बमुश्किल गुजर-बसर कर पाते थे। जेम्स कुड़ियम बताते है कि सिंचाई का साधन नहीं होने से केवल बारिश के भरोसे सालाना 15-20 क्विंटल धान की पैदावार होती थी। वर्ष 2017 में उन्होंने बैंक से कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदा था, जिसका हर छह महीने में 73 हजार रूपए का किस्त अदा करना पड़ता था। आय के सीमित साधनों और ट्रैक्टर से भी आसपास लगातार काम नहीं मिलने से वे इसका किस्त समय पर भर नहीं पा रहे थे, जिससे ब्याज बढ़ता जा रहा था। इसने पूरे परिवार को मुश्किल में डाल दिया था।
मनरेगा से बने कुएं ने दिखाई कर्ज मुक्ति की राहइन्ही परेशानियों के बीच एक दिन श्रीमती महिमा कुड़ियम को धान की सूखती फसल को देखकर ग्राम रोजगार सहायक ने मनरेगा से खेत में कुआं निर्माण का सुझाव दिया। ग्राम रोजगार सहायक की सलाह पर उसने अपनी निजी भूमि में कुआं खुदाई के लिए ग्राम पंचायत को आवेदन दिया। पंचायत की पहल पर मनरेगा के अंतर्गत उसके खेत में कुआं निर्माण का काम स्वीकृत हो गया और 11 फरवरी 2019 को इसकी खुदाई भी शुरू हो गई। सात फीट की गहराई में ही गीली मिट्टी में पानी नजर आने लगा। चार महीनों के काम के बाद 11 जून 2019 को कुआं बनकर तैयार हो गया। कुएं में लबालब पानी आ गया।मनरेगा से बने कुएं ने दिखाई कर्ज मुक्ति की राह
महिमा कुड़ियम बताती है कि उसके कुएं में पर्याप्त पानी है। कुएं के पानी का उपयोग वे अपने चार एकड़ खेत में लगे धान की सिंचाई के लिए करते है। इससे धान की पैदावार अब बढ़कर लगभग 50 क्विंटल हो गई है। इसमें से वे कुछ को स्वयं के उपभोग के लिए रखकर शेष पैदावार को बेच देते हैं। धान की उपज बढ़ने के बाद भी ट्रैक्टर का किस्त पटाने की समस्या बरकरार थी। ऐसे में उन्होंने कुएं से लगी अपनी एक एकड़ खाली जमीन पर ईट बनाने का काम शुरू किया। पिछले तीन सालों से वे लाल ईट का कारोबार कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उसके परिवार के द्वारा बनाए गए ईटों की काफी मांग है। ईट की बिक्री से उन्हें वर्ष 2019 में 50 हजार रूपए, 2020 में एक लाख रूपए और 2021 में डेढ़ लाख रूपए की कमाई हुई है।
खेत में कुआं निर्माण के बाद बदले हालातों के बारे में कुड़ियम बताती है कि फसल का उत्पादन बढ़ने और ईट के कारोबार से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। उसका परिवार अब चिंतामुक्त होकर सुखी और समृद्ध जीवन की ओर बढ़ रहा है। ट्रैक्टर के ऋण की अदायगी भी अब वे नियमित रूप से कर रहे हैं। अपने तीनों बच्चों जॉन, रोशनी और अभिलव को अच्छे स्कूल में पढ़ाने का उनका सपना भी अब पूरा हो गया है। वह कहती है – “कभी-कभी मन में यह विचार आता है कि यदि सही समय में उन्हें मनरेगा से जल संसाधन के रूप में कुआं नहीं मिला होता, तो वे कर्ज में डूब गए होते। मनरेगा सच में हम जैसे गरीब परिवारों के लिए वरदान है।“
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज आई. एन. एच. मीडिया समूह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘‘नारी शक्ति को सलाम’’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की 36 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाज सेवा, मीडिया, स्वास्थ्य, फैशन डिजाइनिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हेतु महिलाओं को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह किया गया।
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज आई. एन. एच. मीडिया समूह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘‘नारी शक्ति को सलाम’’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की 36 महिलाओं को
राज्यपाल उइके ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अब बेटियां बेड़ियां तोड़ रही हैं, रूढ़ियों को अपने हौसलों से हरा रही है। बेटियां फाइटर प्लेन उड़ाकर आसमान को चूम रही है, अंतरिक्ष तक का सफर तय कर चुकी हैं। महिलाएं हर एक क्षेत्र में सफलता के नए आयाम गढ़ रही है। लेकिन दकियानूसी सोच व पुरुषवादी मानसिकता आज भी महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकती है। जरूरत है इस मानसिकता को बदलने की ताकि महिलाओं को बराबरी का मौका मिल सके। हमें पुरुष अथवा महिला प्रधान नहीं अपितु समान अवसरों वाला समाज चाहिए। आज इस सदन में सम्मानित हुई महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर न केवल खुद सक्षम हुई है बल्कि इनकी सफलता से हजारों महिलाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा। आज सभी महिलाओं से कहना चाहूंगी कि वे अपने अधिकारों को जानें, शिक्षित हों, धैर्य रखें, उन्हें परिश्रम की सफलता निश्चित ही मिलेगी। मेरा मानना है कि महिलाओं में पुरूषों से अधिक क्षमता है और समाज में प्रचलित अनेक मिथकों को तोड़कर उन्होंने यह साबित कर दिया है। महिला उत्थान के लिए हम सबको मिलकर पहल करनी है तथा इसमें अभिभावकों की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण होगी। बच्चों के लालन-पालन के दौरान ही हमें बेटे-बेटियों में विभेद करने वाले किसी भी कार्य या विचारों को समर्थन नहीं देना हैं। साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में भी ऐसे तथ्यों को शामिल करना चाहिए, जो लैंगिक समानता जैसे विषयों को सहजता से समझा सके ताकि बच्चों की परवरिश लैंगिक भेदभाव की भावना से परे हो। साथ ही हम महिलाएं कितनी भी सफल क्यों न हो जाएं, हमें अपने मातृत्व, आचार-विचार, संस्कार तथा मानवीय संवेदना को बनाए रखना हैं।
राज्यपाल ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि आज हम सभी संकल्पित हों कि हम अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे ताकि अपनी भावी पीढ़ी और बेटियों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित समाज दे सकें।
संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन विकास उपाध्याय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान का कोई विशेष दिन नहीं बल्कि प्रतिदिन उनका सम्मान होना चाहिए। छत्तीसगढ़ के शहर से लेकर गांव तक की महिलाओं ने प्रदेश को एक नई पहचान दिलाई है। महिलाओं को अब हर एक क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में रखा जा रहा है। हम सदैव उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य करें।
आई.एन.एच. मीडिया समूह के संपादक हिमांशु द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आधी आबादी अर्थात महिलाओं को समान अवसर नहीं मिले हैं तथा उन्हें अधिकारों से वंचित रखा गया है। इन्हीं कारणों से महिला दिवस में हम इन विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। समाज में देवी की संज्ञा से इतर महिलाओं को व्यावहारिक जीवन में अनेक संघर्ष करने पड़ते हैं। महिलाओं को वास्तविक सम्मान तब मिलेगा जब पुरूष अपनी मानसिकता बदले तथा इस मानसिकता को बदलने से पुरूषों का जीवन भी सुंदर हो जाएगा।
इस अवसर पर राज्यपाल उइके सहित अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदाय कर सम्मानित किया गया।
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके के विधानसभा पहुॅचने पर आत्मीय स्वागत
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के शुभारम्भ के अवसर पर आज विधान सभा पहुंची राज्यपाल अनुसुईया उइके का आत्मीय स्वागत विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी और विधान सभा के प्रमुख सचिव सी. एस. गंगराडे ने किया।
रायपुर /शौर्यपथ/
गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा कर लिया आशीर्वाद प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली और समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने इस अवसर पर मंदिर में स्थापित जैतखाम में सफेद पालो चढ़ाया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा-अर्चना कर नमन किया और छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गिरौदपुरी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष और गुरु गद्दीनशीन श्री विजय गुरु से भी गुरु निवास में मुलाकात की और उनका भी आशीर्वाद लिया।
मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने इस अवसर पर मंदिर में स्थापित जैतखाम में सफेद पालो चढ़ाया। तीन दिवसीय गुरुदर्शन मेले का आज पहला दिन है। यह मेला 09 मार्च तक चलेगा। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, कलेक्टर डोमन सिंह, एसपी दीपक झा सहित बड़ी संख्या में राजमहंत, संत और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ खिंचावाई फोटो-
बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मेले में आए श्रद्धालुओं से आत्मीयता से मिले, उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ जमीन पर बैठकर फोटो भी खिंचवाई।
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,993 नए मामले समाने आए है. इसी के साथ कोरोना के एक्टिव केस हुए 50,000 से कम पर पहुंच गए है. वहीं बीते दिन देश में कोरोना के 4,362 नए मामले दर्ज किए गए थे. जबकि कोरोना से 66 लोगों की मौत हुई थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सक्रिय मामले घटकर 49,948 हो गए हैं. 108 मौतों के साथ, अब तक मरने वालों की संख्या 5,15,210 हो गई है. कुल 42406150 मरीज ठीक हो चुके हैं.
663 दिनों में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोविड के मामलों में सबसे कम दर्ज किए गए. पिछली बार भारत में कोरोना के नए मामले 4,000 से नीचे 15 मई 2020 को दर्ज किए गए थे, जब देश में 3,967 ताजा मामले सामने आए थे. लगातार 30 दिनों तक दैनिक मामले एक लाख से कम रहे हैं, और यह दूसरा सीधा दिन है जब नए मामलों की संख्या 5,000 से कम रही है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 179.13 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है.
बता दें कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को नारी शक्ति को नमन किया और कहा कि केंद्र सरकार सम्मान और अवसरों पर विशेष जोर के साथ अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर अपना ध्यान केंद्रित करती रहेगी.
उन्होंने ट्वीट किया कि भारत की विकास यात्रा में अपनी नारी शक्ति को आगे रखने के लिए वित्तीय समावेषण से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता जैसे कई प्रयास किए गए. आने वाले समय में ये प्रयास और जोश के साथ जारी रहेंगे.
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘महिला दिवस पर मैं नारी शक्ति और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को नमन करता हूं. भारत सरकार सम्मान और अवसरों पर विशेष जोर के साथ अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर अपना ध्यान केंद्रित करती रहेगी.'' आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर गुजरात में कच्छ के धोरदो गांव स्थित एक महिला संत शिविर में आयोजित संगोष्ठी को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे.
कर्नाटक /शौर्यपथ/
युद्धग्रस्त यूक्रेन में पिछले हफ्ते गोलाबारी में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा के पार्थिव शरीर को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का बयान सामने आया है. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, "विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने हमें सूचित किया है कि नवीन के शव को यूक्रेन में एक मुर्दाघर में रखा गया है. गोलाबारी बंद होने के बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा."
नवीन कर्नाटक के हावेरी जिले के चलगेरी का का रहने वाला था. 22 वर्षीय नवीन खारकीव मेडिकल कॉलेज में चौथे वर्ष का स्टूडेंट था. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वजह से नवीन खारकीव में अपने कुछ साथियों के साथ एक बंकर में छिपा था. लेकिन जब वह खाने के सामान और पैसे बदलने के लिए बाहर निकला था तो गोलीबारी में उसकी मौत हो गई थी.
गुवाहाटी /शौर्यपथ/
एक बड़े घटनाक्रम में गुवाहाटी की एक अदालत ने असम पुलिस को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने यह आदेश कांग्रेस सांसद अब्दुल खलीक की शिकायत के आधार पर दिया है.
28 दिसंबर, 2021 को खलीक ने दिसपुर पुलिस स्टेशन में सरमा के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन पर "घृणा फैलाने" और असम के दरांग जिले में भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की थी. इस घटना के बाद पुलिस फायरिंग में दो लोगों की जान चली गई थी.
जब सांसद की शिकायत पर पुलिस ने औपचारिक तौर पर प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया तो खलीक ने गुवाहाटी में उप-मंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास शिकायत की. इसकी सुनवाई करते हुए सोमवार को कोर्ट ने पुलिस को मुख्यमंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए.
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है, "ओसी दिसपुर थाने को शिकायत में उल्लिखित आरोपों पर मामला दर्ज करने और मामले की निष्पक्ष जांच करने और जल्द से जल्द अंतिम फॉर्म जमा करने का निर्देश दिया जाता है. प्राथमिकी दर्ज करने में विफल रहने के कारण पुलिस अपने कर्तव्य के निर्वहन में विफल रही है. आरोपों की सत्यता कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे प्राथमिकी दर्ज करने से पहले जांचा जा सके. प्राथमिकी दर्ज करने में विफल रहने से ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस अपने कर्तव्य के निर्वहन में विफल रही है. इसलिए, इस न्यायालय का विचार है कि यह सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत यह एक उपयुक्त मामला है."
पुलिस को लिखे अपने शिकायत पत्र में बारपेटा के सांसद ने 10 दिसंबर, 2021 को मोरीगांव जिले में शहीद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के भाषण के एक हिस्से का जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने गोरुखुटी निष्कासन अभ्यास को 1983 की घटनाओं के लिए "बदला लेने की कार्रवाई" के रूप में वर्णित किया, और सरमा पर उसे "सांप्रदायिक रंग" देने का आरोप लगाया था.
मुंबई/शौर्यपथ/
शिवसेना पदाधिकारी और शिरडी ट्रस्ट के सदस्य राहुल कनाल के यहां आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की जा रही है. राहुल कनाल आदित्य ठाकरे के करीबी माने जाते हैं. आज शाम संजय राउत की प्रेस कांफ्रेंस होनी है और उससे पहले यह छापेमारी की जा रही है. आयकर छापों को लेकर आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र पर इस तरह के हमले पहले भी हुए हैं और अब भी हो रहे हैं. इस तरीके से पहले भी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हुआ है, बंगाल में हुआ, आंध्र प्रदेश में हुआ और अब महाराष्ट्र में चुनाव होने हैं तो यहां भी हो रहा है. यह केंद्रीय एजेंसियां एक तरह से भाजपा की ही प्रचार की मशीनरी हो गई हैं, लेकिन हम झुकेंगे नहीं, महाराष्ट्र झुकेगा नहीं.
पिछले महीने की आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोप में मुंबई में शिवसेना के पार्षद यशवंत जाधव के परिसरों पर छापेमारी की थी. जाधव की पत्नी यामिनी जाधव भायखला सीट से पार्टी की विधायक हैं. जाधव उस समिति के प्रमुख हैं, जो ग्रेटर मुंबई नगर निगम के खर्च के एक बड़े हिस्से का लेखा-जोखा रखती है.
शिवसेना और राकांपा ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करने के लिए उनके नेताओं को केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है. केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था.
छत्तीसगढ़ /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में आईपीएस और राज्य के पुलिस सेवा अफसरों का तबादला हुआ है। 3 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। 2 जिलों के SP भी बदल दिए गए हैं, 4 DSP रैंक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं हैं।
इनका हुआ ट्रांसफर
गिरजा शंकर जायसवाल अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं। इन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय कांकेर भेजा गया है। जायसवाल अब तक नारायणपुर जिले के एसपी थे। सदानंद कुमार को नारायणपुर एसपी बनाया गया है। वहीं गोवर्धन राम ठाकुर बालोद जिले के नए एसपी होंगे।
आदित्य पांडे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बासागुड़ा बीजापुर, राजेश शर्मा सहायक सेनानी 9 वीं बटालियन दंतेवाड़ा, अकीक खोखर सहायक सेनानी बीजापुर, अनूप लकड़ा छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्सेज नारायणपुर, अजय लकड़ा उपपुलिस अधीक्षक विशेष शाखा बस्तर भेजे गए हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
