
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
चंद्रशेखर पटेल की रिपोर्ट
कांकेर / शौर्यपथ / प्रदेश में बढ़ रहे अपराध व बदहाल कानून व्यवस्था सहित जशपुर जिले के पत्थलगांव में माता के विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं को गांजा तस्कर द्वारा वाहन से कुचलने के खिलाफ आज भाजपा कार्यालय कमल सदन में लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी ने भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया की उपस्थिति में प्रेस वार्ता ली ।
सांसद मण्डावी ने कहा कि यूं तो कांग्रेस के सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही स्वाभाविक रूप से प्रदेश में लैंड माफिया, सैंड माफिया, शराब माफिया, गांजा माफिया से लेकर तमाम तरह के माफियाओं-तस्करों के हौसले बुलंद हो ही जाते हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस तरह तस्करों और मज़हबी आतंकियों आदि का आतंक प्रदेश में बढ़ा है, वह गंभीर चिंता का विषय है. ख़ास कर प्रदेश में जबसे ढाई-ढाई साल के राजनीतिक अस्थिरता की चर्चा गंभीर हुई है तबसे वर्तमान सरकार की पूरी उर्जा केवल खुद को बचाने में लगी है. उन्हें प्रदेश के किसी भी विषय से कोई मतलब नहीं रह गया है. सिवा गांधी परिवार के तुष्टिकरण के अलावा मुख्यमंत्री का कोई एजेंडा बचा नहीं है. अधिक से अधिक भ्रष्टाचार-वसूली कर पैसा जमा करना और उसे चुनावी राज्यों में खर्च करना, यही प्रदेश सरकार का अकेला मकसद रह गया,लगता है ।
शांति का टापू कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में ऐसी-ऐसी घटनाएं हो रही हैं जैसा इससे पहले कभी देखा नहीं गया. प्रदेश में हम ऐसी घटनाओं की कल्पना भी नहीं कर सकते थे. चाहे पत्थलगांव में शोभायात्रा पर गांजा तस्करों द्वारा गाडी चढ़ा कर सरेआम श्रद्धालुओं को कुचल कर मार देने, दर्ज़नों किसानों-आदिवासियों को गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला हो या प्रदेश के सत्ता समर्थित लोगों द्वारा प्रायोजित दंगे में कवर्धा जैसे संत कबीर के नाम समर्पित शहर में बर्बरता की, छत्तीसगढ़ इन घटनाओं से आक्रोशित, आंदोलित और शर्मसार है।
प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है. कांग्रेस समर्थित-संरक्षित तस्करों और अपराधियों का प्रदेश में बोलबाला हो गया है. अनेक जगह कांग्रेस के नेतागण सीधे तौर पर गांजा-शराब समेत अन्य तस्करी में जुड़े हैं और शेष जगह उनके संरक्षण में यह कारोबार चलाया जा रहा है. इस पर आवाज़ उठाने पर अनेक जगह भाजपा जन प्रतिनिधियों के साथ भी बर्बरता की गयी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के लोगों ने चुना है लेकिन अन्य प्रदेशों में जा कर, लखीमपुर खीरी की नौटंकी में संसाधन लुटाने, पत्थलगांव की घटना के बाद भी कांग्रेस की बैठकों में दिल्ली उड़ जाने समेत ऐसी-ऐसी उपेक्षा इनके द्वारा की गयी है, जिसकी जितनी भर्त्सना की जाय, वह कम है. भाजपा द्वारा लगातार आवाज़ उठाने पर पत्थलगांव में महज़ एक मृतक को मुआवजा की घोषणा मात्र कर इस सरकार ने खानापूर्ति कर ली, जबकि मीडिया की ख़बरों के अनुसार अन्य अनेक लोगों के मृत्यु की बात भी सामने आई है. इसके अलावा इस कृत्य में घायल दर्ज़नों लोगों के लिए न तो कोई सहायता राशि दी गयी है न ही उन्हें देखने शासन की तरफ से कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि सबसे आपत्तिजनक इस मामले में सभी कांग्रेस नेताओं के उल-जुलूल बयान हैं. ‘उलटे चोर कोतवाल को डांटे’ की तर्ज़ पर वे उलटे भाजपा नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं. सच तो यह है कि प्रदेश में हर तरह के तस्करी के तार सीधे कांग्रेस नेताओं से जुड़े हुए हैं. इनके पौने तीन साल के शासन का अगर विश्लेषण करें तो ऐसी दर्ज़नों घटनाएँ प्रदेश में हुई होंगी जहां तस्करी में कांग्रेस का छोटा-बड़ा नेता लिप्त पाए गए हैं.
जिस रूट से गांजा की तस्करी लगातार हो रही है जिसके कारण इतना बड़ा कांड हुआ है, उसके बारे में शासन को सब पता था. पुलिस की सामान्य सी रूटीन कारवाई में पिछले दो-ढाई वर्षों के दौरान 12 सौ से अधिक मामले में लगभग 61 करोड़ से अधिक रूपये की 50 हज़ार किलो गांजा जब्ती हुई. फिर भी न तो कभी तस्करों के खिलाफ कोई विशेष अभियान चलाया गया और न ही तस्कर सरगनाओं पर कोई बड़ा आक्रमण हुआ. इसी तरह अवैध शराब और नशीली दवाओं के 34 हज़ार 335 प्रकरण केवल तीन वर्ष में दर्ज हुए लेकिन इनमें से शायद ही किसी मामले को अंजाम तक पहुचाया गया हो. शासन की नीयत देखिये कि अवैध शराब से हुई मौतों को प्रदेश में सरकार ने शराब के होम डिलीवरी का बहाना बना दिया।नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़े का विश्लेषण करें तो शान्ति का टापू रहा अपना यह प्रदेश आज अपराधियों का गढ़ हो गया है. 2020 के आंकड़े की बात करें तो छत्तीसगढ़ आज किशोरों द्वारा किये अपराध, पुलिसकर्मियों की ह्त्या में पहले स्थान पर, तो आदिवासियों के नाबालिग बच्चों के बलात्कार के मामले में, बुजुर्गों के खिलाफ अपराध आदि में दूसरे स्थान पर आ गया है. ह्त्या में तीसरे स्थान पर. प्रदेश में दो वर्ष में 26 सौ अपहरण और 6 हज़ार से अधिक नाबालिगों के लापता होने के प्रकरण दर्ज हैं. पिछले सत्र में मिली जानकारी के अनुसार ही मात्र डेढ़ वर्ष महिलाओं के खिलाफ दुराचार और गैंगरेप 6 हज़ार 5 सौ से अधिक मामले दर्ज हुए हैं. यानी केवल दर्ज मामले के अनुसार ही रोज बलात्कार के 12 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं.
ये आंकड़े भयावह छत्तीसगढ़ की तस्वीर दिखाती है. प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं रह गयी है. हर व्यक्ति यहां असुरक्षित है. शासन नीरो की तरह चैन की वंशी बजा रहा है
लखीमपुर में वोटों की फसल काटने, राहुल-प्रियंका को खुश कर कुर्सी बचाने के लिए सीएम बघेल झट से 50-50 लाख रूपये दे आये लेकिन, आत्महत्या करने वाले मजदूरों, किसानों के परिवार तक शासन का कोई भी बड़ा व्यक्ति गया हो, या ज़रा सी भी राहत मिली हो, ऐसी कोई खबर नहीं है.
भाजपा यह मांग करती है :-
- पत्थलगांव और कवर्धा आदि के मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच हो.
- मृतकों को 1 करोड़ और घायलों को 50 लाख रूपये की सहायता राशि दी जाय.
- सिलगेर समेत पुलिसिया एवं अन्य ह्त्या के हर मामलों में, किसान-मजदूरों आदि की आत्महत्या के सभी प्रकरणों में लखीमपुर की तरह तुरंत सहायता राशि दिए जायें.
- प्रदेश में कांग्रेस के सहयोग और संरक्षण में चल रही तस्करी गतिविधियों पर तुरंत लगाम लगाए जायें. ऐसे सभी मामलों की त्वरित सुनवाई कर दोषियों की सज़ा सुनिश्चित हो.
- तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के लिए एसआईटी/एसटीएफ का गठन हो.
उक्त प्रेस वार्ता में सुमित्रा मारकोले, भरत मटियारा, दिलीप जायसवाल, निर्मला नेताम, मोती राम नाग, मनेश्वर नाग उपस्थित रहे ।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने कोरोना से मृत 59 मृत व्यक्तियों के आश्रितों के लिए 50-50 हजार रूपये की मान से 29 लाख 50 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत सहायता राशि मृतकों के आश्रितों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर तहसीलदारों के माध्यम से अंतरित की जायेगी।
कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने के प्रकरण में भानुप्रतापपुर तहसील के 26 मृत व्यक्तियों के आश्रितों के लिए 13 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। भानुप्रतापपुर निवासी मृत शंकर अधिकारी की पत्नी श्रीमती गौरी अधिकारी, नारायणपुर निवासी सुमित्रा राजकुमार पटेल के निकटतम वारिस मनीष पटेल, कनेचूर निवासी तुलसा राम कुमेटी के निकटतम वारिस श्रीमती सुमित्रा कुमेटी, डोंगरकट्टा निवासी रामखिलावन साहू के निकटतम वारिस सोहद्रा साहू, ऊंचपानी निवासी रूपाल सिंह गोटा की पत्नी श्रीमती संतोषी गोटा, संबलपुर निवासी गणेश लाल माहेश्वरी के निकटतम वारिस श्रीमती पदमा माहेश्वरी, संबलपुर निवासी खेमनारायण साहू की पत्नी श्रीमती चम्पीबाई, भानुप्रतापपुर निवासी महेश सिंह ठाकुर के निकटतम वारिस श्रीमती मीना ठाकुर, भानबेड़ा निवासी संगीता तिवारी के निकटतम वारिस उमेश तिवारी, संबलपुर निवासी मोहन साहू की पत्नी श्रीमती ठगियाबाई, चिचमर्रा निवासी मनसीबाई के निकटतम वारिस रामसिंह, अलवरकला निवासी सविता कोमरा के निकटतम वारिस लालजी, भानुप्रतापपुर निवासी सुशांत कुमार पटारी की पत्नी श्रीमती संध्या पटारी, तुड़गे निवासी धनवन्तीन नेताम के निकटतम वारिस चैतराम, जुनवानी निवासी जगदेव कल्लो की पत्नी श्रीमती हिरगोबाई, भानुप्रतापपुर निवासी रामजी साहू के निकटतम वारिस हेमंत साहू, कराठी निवासी रामदयाल कोरेटी की पत्नी श्रीमती घुरईबाई, जनकपुर निवासी सुगोन सलाम के निकटतम वारिस रतीराम, केंवटी निवासी जवहल सिंह दुग्गा की पत्नी श्रीमती सियाबाई, फरसकोट निवासी बिसाहू राम सलाम के निकटतम वारिस श्रीमती सुलोचना, डोंगरगांव निवासी रंजीत राम कांगे के पत्नी श्रीमती राधाबाई, कोरर निवासी सुपोतिन नरेटी के निकटतम वारिस मानकलाल नरेटी, कोरर निवासी रानी राठौर के निकटतम वारिस महावीर सिंह, अस्तरा निवासी रामजी कांगे के निकटतम वारिस श्रीमती जयंतीबाई, आशी और बिरझो, कोरर निवासी अनिता दिल्लीवार के निकटतम वारिस कौशल कुमार तथा भानुप्रतापपुर निवासी रामगुलाम श्रीवास की पत्नी श्रीमती तुलसी देवी के लिए कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा 50-50 हजार रूपये का आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।
इसी प्रकार पखांजूर तहसील के कोरोना से मृत 29 व्यक्तियों के आश्रितों के लिए 14 लाख 50 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। ग्राम बान्दे निवासी दुलीरानी विश्वास के निकटतम वारिस सुधान्सु विश्वास, बान्दे निवासी मिंटु घोष की पत्नी श्रीमती जया घोष, पखांजूर निवासी श्रीमती रंजू चक्रवर्ती के निकटतम वारिस विकास चक्रवर्ती, इन्द्रप्रस्थ निवासी प्रफुल्ल मजुमदार के निकटतम वारिस श्रीमती सेफाली मजुमदार, पखांजूर निवासी अवधेश पटेल की पत्नी श्रीमती पिंकी पटेल, चैतन्यपुर निवासी श्रीमती गीता पाण्डे के निकटतम वारिस केपरो पाण्डे, पखांजूर निवासी सुकांत दास के निकटतम वारिस स्वपन दास, योगेन्द्रनगर निवासी रूपसी तरफदार के निकटतम वारिस भवरंजन, बान्दे निवासी भजन साहा के निकटतम वारिस श्रीमती दीपा साहा, देवपुर निवासी शिवपद सरदार के निकटतम वारिस श्रीमती मीरा सरदार, रामकृष्णपुर निवासी तारापद विश्वास के निकटतम वारिस श्रीमती मनखुशी विश्वास, योगेन्द्रनगर निवासी विश्व गोलदार के निकटतम वारिस श्रीमती शुरभी गोलदार, उदयपुर निवासी दुलाल तरफदार के निकटतम वारिस श्रीमती अंजली तरफदार, ईरपानार निवासी अर्चिता मंडल के निकटतम वारिस जयदेव मंडल, पखांजूर निवासी बिप्लव सरकार की पत्नी श्रीमती सविता सरकार, श्यामनगर निवासी तारक विश्वास की पत्नी श्रीमती रेखा, योगेन्द्रनगर निवासी करूणा दास के निकटतम वारिस विष्णु दास, विश्रामपुर निवासी चंचला राय के निकटतम वारिस विश्वम्बर राय, हनुमानपुर निवासी मानिक दत्ता की पत्नी श्रीमती संगीता दत्ता, चितपंजननगर निवासी दुर्गा विश्वास के निकटतम वारिस हरिपद विश्वास, बांदे निवासी सुनिल सिंग की पत्नी श्रीमती कल्पना सिंग, राधानगर निवासी अनिल गाईन की पत्नी श्रीमती पुष्पारानी गाईन, जयदेवपुर निवासी सुशील दास के निकटतम वारिस श्रीमती नमिता दास, बांदे निवासी पारूल विश्वास के निकटतम वारिस भजन विश्वास, चांदीपुर निवासी अजित राय की पत्नी श्रीमती अंजना राय, नेताजीनगर निवासी अंजली मंडल के निकटतम वारिस तपन मंडल, खैरीपदर निवासी शांति बखला के निकटतम वारिस दलबीर बखला, सुलंगी निवासी नवीन के निकटतम वारिस श्रीमती प्रेमबाई तथा बांदे निवासी राजेश हालदार के कोरोना से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती पिंकी हालदार के लिए 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार नरहरपुर तहसील के 04 व्यक्तियों का कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने के प्रकरण में ग्राम किशनपुरी निवासी अश्वन जैन की पत्नी श्रीमती सुनिता जैन, ढेकुना निवासी अवधेश कुमार सुरोजिया की पत्नी श्रीमती उषा सुरोजिया, चमन सिंह जैन की पत्नी श्रीमती प्रज्ञा जैन और चनार निवासी जनकूराम सलाम की पत्नी श्रीमती सुनिता सलाम के लिए 50-50 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि संबंधित तहसीलदार के माध्यम से सभी हिग्राहियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर हस्तांतरित की जायेगी।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मांडरादरहा में सोमवार को जन चौपाल आयोजित किया गया, जिसे संबोधित करते हुए संसदीय सचिव एवं कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिशुपाल शोरी ने कहा कि ग्रामीणों के स्थानीय व छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण के लिए जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीणों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्या को सुन कर यथासंभव निराकरण का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही जन चौपाल में उपस्थित अधिकारियों द्वारा शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि जिले में ग्रामीण सचिवालय भी नियमित रूप से आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें शामिल हों और योजनाओं को समझकर उसका लाभ उठायें। ग्रामीणों को ग्राम सभा में भी उपस्थिति रहने के लिए समझाईश दिया गया।
जन चौपाल को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव शोरी ने कहा कि ग्रामीणों की समृद्धि में राज्य की खुशहाली है, ग्रामीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। गौठानों में गोबर की खरीदी हो रहा है, इससे महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहें है, वर्मीकम्पोस्ट बनाकर खेती में उपयोग किया जा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान के बदले अन्य लाभकारी फसलों की खेती करने वाले किसानों के साथ ही वृक्षारोपण करने वाले किसानों को भी आदान सहायता दिये जाने का निर्णय लिया गया है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत भूमिहीन परिवारों को वर्ष में 06 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी विकासखण्डों में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जा रहे हैं, जिसमें गरीब बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संस्कृति, तीज-त्यौहार को भी संरक्षित करने व बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है।
संसदीय सचिव शोरी ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत मांडरादरहा के आश्रित ग्राम डब्बीपानी में रामनाथ के घर से दयालू घर तक सीसी रोड निर्माण, मांडरादरहा के पुराना पारा में सामुदायिक भवन निर्माण एवं मांडरादरहा के आदिवासी लया-लयोर नर्तक दल के लिए 10 हजार रूपये, ग्राम चारभाटा के नाटक मंडली को सामग्री खरीदने के लिए 10 हजार रूपये, ग्राम शामतरा में घोटूल निर्माण, ग्राम देवडोंगर में गोंडवाना समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा किया। इस अवसर पर उनके द्वारा ग्राम डब्बीपानी में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन भी किया गया।
कार्यक्रम को जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, जनपद पंचायत नरहरपुर के अध्यक्ष श्रीमती संजूलता नेताम, चन्द्रकांत ध्रुवा, सुनील गोस्वामी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रोहिदास शोरी, अनिता वट्टी, इंदलसिंह तारम, शशिकला जैन, पर्बतसिंह तारम, प्रमोद कुंजाम, मो. कासिम, पुरूषोत्तम पाटिल, ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती इंदू नेताम सहित ग्रामीणजन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मोजूद थे।
कांकेर / शौर्यपथ / सन् 1971 के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर पूर्ण विजय की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया जा रहा है। स्वर्णिम विजय मशाल आज कांकेर जिले मे पहुंच रही है। मशाल यात्रा में 06 अफसर एवं लगभग 50 जवान रहेंगे, स्वागत सम्मान आज शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर चन्दन कुमार ने स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।
कांकेर / शौर्यपथ / रविवार रात 10 बजे से केशकाल घाट में आवागमन 5 घंटे बाधित रहा । जगदलपुर से रायपुर जा रही ट्रक क्रमांक CG 04 LE 9142 जिसमें आयरन अयस्क लोड था का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक द्वारा 3 वाहनों को आगे पीछे से टक्कर हो गई , जिससे केशकाल घाटी क्रमांक 09 मे ऊपर से निचे तक जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे देखते सड़क दुर्घटना होने के अंदेशा पर यातायात पुलिस कांकेर द्वारा हाईवे पेट्रोलिंग 01/02 के माध्यम से लखनपुर एवं पप्पू ढाबा पास भारी वाहनों को रुकवाया गया,। वाहनों के जाम को 5 घंटे के मशक्कत बाद केशकाल घाटी को क्लियर करवाते आवागमन शुरू करवाया गया ।
कांकेर / शौर्यपथ / पुलिस मुख्यालय रायपुर के वरिष्ठ अधिकारियो की उपस्थिति मे तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन कांकेर के वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर जिला कांकेर में सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर कांकेर मे पुलिस विभाग, जिला परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, स्वास्थ्य विभाग,लोक निर्माण विभाग के समस्त नोडल अधिकारियो की वर्चुअल मीटिंग आहूत की गई । मीटिंग में इंटीग्रेटेड रोड ऐक्सिडेंट डेटाबेस प्रोजेक्ट के सम्बन्ध मे किसी स्थान पर सड़क दुर्घटना होने पर पुलिस द्वारा घटना की लाइव एंट्री किया जाना, रोड का सुधार करना, वाहनों की त्रुटि का निरीक्षण करना, मरीज का डिटेल भरना स्वास्थ्य लाभ देना अन्य महत्व पूर्ण जानकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को एक दूसरे विभाग मे साझा करने के सम्बन्ध मे बताया गया ।यह प्रोजेक्ट सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ मे एक अक्टूबर से संचालित है। इसके माध्यम से सड़क दुर्घटना मे कमी लाई जा सकती हैँ। उक्त मीटिंग मे पुलिस विभाग से (iRAD) नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक अमृत कुजूर, स्वास्थ्य विभाग से सी एम एच ओ डॉ एस एल उइके, लोकनिर्माण विभाग भानुप्रतापपुर डिवीजन से ई ई, एम एस कश्यप, कांकेर डिवीजन से ई ई एस एल मरकाम, जिला परिवहन अधिकारी कांकेर अतुल असैया, लोगनिर्माण कांकेर से एस डी ओ विघ्नेश सिंह, यातायात प्रभारी निरीक्षक रोशन कौशिक, जिला डी आर एम, लोकेश्वर सिन्हा मौजूद थे।
भानुप्रतापपुर/कांकेर / शौर्यपथ / भानुप्रतापपुर में पिछड़ा वर्ग द्वारा अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर विशाल रैली निकाली गई। इस दौरान भानुप्रतापपुर में यातायात पूरी तरह बाधित रही । भानुप्रतापपुर में विशाल जनसमुदाय की रैली ने आज स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी मांगो को लेकर कितनी सजग है ।
प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता के बाद पहली बार जिले में ओबीसी एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर मुखर हो रहे है। रैली में हजारों की संख्या में ओबीसी एकजुट होकर अपनी मांगो को पूरा कराने शासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।पिछड़ा वर्ग की प्रमुख मांगों में छतीसगढ़ राज्य में पिछड़ा वर्ग के 52 फीसद, आबादी के आधार पर 27 फीसद आरक्षण दिए जाने, छतीसगढ़ राज्य में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग स्वतंत्र मंत्रालय की स्थापना किए जाने, पिछड़ा वर्ग को परंपरागत वनवासी होने के नाते पांचवी अनुसूची में शामिल किए जाने, राज्य के त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में भारत सरकार के जनसंख्या गणना के आधार पर जिन ग्राम पंचायतों में पिछड़ा वर्ग के बहुलता है, ऐसे ग्राम पंचायत में पिछड़ा वर्ग के सरपंच का पद आरक्षित किए जाने ,छत्तीसगढ़ सरकार एवं भारत सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षा से लेकर कॉलेज की पढ़ाई के लिए संचालित सभी आश्रम-छात्रावास में पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए 27 फीसद आरक्षण दिए जाने सहित कई मांगे शामिल है।
कांकेर / शौर्यपथ / अंतागढ़ के देसी शराब दुकान के सेल्समेंन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।मिली जानकारी अनुसार मृतक सेल्समैन डिगेंद्र पटेल पिता राम नारायण पटेल , उम्र 28 वर्ष जो मूलतः छुरा जिला गरियाबंद का रहने वाला था। मृतक अंतागढ़ की देसी दुकान में सेल्समैन के रूप में कार्यरत था परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से बेहद दबाव में था ।15 दिनों पहले देसी शराब दुकान में कार्यरत उसका सहकर्मी बिक्री के पैसे से बड़ी रकम लेकर फरार हो गया । इसके बाद जिला आबकारी विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा डिगेंद्र पर बिक्री की समस्त राशि बैंक खाते में जमा कराने कहा जा रहा था ।मानसिक दबाव के चलते उसने आत्म हत्या कर ली।
कांकेर / शौर्यपथ / कांकेर जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ कांकेर द्वारा आज दिनांक 18/10/2021 को जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ कांकेर की उपस्थिति में भानुप्रतापपुर ब्लॉक इकाई के गठन हेतु रेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई । जिसमे जिला अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव सचिव तामेश्वर सिन्हा सह सचिव नीरज तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव उपस्थित रहे । इन सभी के उपस्थिति में भानुप्रतापपुर में भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का गठन किया गया जिसमे सर्व सम्मति से रिपुदमन सिंह बैस को अध्यक्ष , उपाध्यक्ष संतोष बाजपाई , सचिव खिलेश्वर नेताम, कोषाध्यक्ष मनीष कुलदीप, मीडिया प्रभारी लीलाधर निर्मलकर सदस्य के रूप में फिरोज़ खान, आर.एल. कुलदीप, , कैलाश शर्मा, मनीष साहू, जावेद खान, , सुरेन्द्र साहू, अभिषेक सिंह ठाकुर, अरुण कुमार रावत, विजय पंजवानी, देवव्रत टांडिया को सदस्य बनाया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
