August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1117)

     नारायणपुर / शौर्यपथ / कार्यालय सेनानी, सामरिक मुख्यालय 29वीं वाहिनी, भा.ति.सी.पु.बल कोण्डागांव व नारायणपुर ने जिले के ग्राम तेलसी स्थित चांदमारी स्थल में अभ्यास की अनुमति हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है। जिस कार्यवाही करते हुए अनुविभागीय अधिकारी ने शर्तों की अधीन चांदमारी अभ्यास की अनुमति प्रदान की है। जिसके तहत् 29वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा 11 से 27 अक्टूबर 2021 तक तेलसी फायरिंग रेंज में चांदमारी अभ्यास किया जायेगा। जारी स्वीकृति आदेश में कोरोना वायरस कोविड-19 के संबंध में शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। चांदमारी अभ्यास के दौरान मास्क एवं सेनेटाईजर का उपयोग करने सहित जवानों को सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही चांदमारी स्थल के चारांे ओर सुरक्षा व्यवस्था आवेदक को ही करने कहा गया है। चांदमारी के दौरान किसी भी प्रकार जनधन की हानि न हो इस बात का ध्यान रखने के साथ सभी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

    नारायणपुर / शौर्यपथ /   कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजन हेतु आदेश जारी किए है। आदेश अनुसार 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक ग्राम पंचायतों में विशेष शिविरो का आयोजन किया जाएगा। आदेश जारी करते हुए कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि जिले के विभिन्न ग्रामों में निरीक्षण एवं आम जनता से भेंट के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया है कि ग्रामों में भू अभिलेख से संबंधित अनेक समस्याएं हैं, जिसे पटवारी, राजस्व निरीक्षक स्तर पर तत्काल निराकरण किया जा सकता है। जिसमे फौती नामांतरण, खाता विभाजन, बी-1, खसरा नक्शा, पटवारी द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु संबंधित आवेदक को पटवारी प्रतिवेदन, वंशावली उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही भू अभिलेख का अद्यतीकरण राजस्व अभिलेखों में प्रविष्ट भू स्वामी एवं अन्य विवरण की जांच कर अभिलेखों में अंकित, प्रविष्ट त्रुटियों को दुरूस्त किया जाएगा। उपरोक्त समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया है रहा है। शिविर आयोजन के 04 दिवस पूर्व ग्रामों में पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए,। वहीं हल्का पटवारी शिविर दिनांक को ग्राम में ग्रामवासियों की उपस्थिति में बी-1 का पठन करेंगे तथा अविवादित फौती नामांतरण दर्ज कर अविवादित नामांतरण, बंटवारा का आवेदन प्राप्त करेंगे। संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक निर्धारित समय में उपस्थित रहेंगे तथा शिविर समाप्ति पश्चात् जानकारी भू अभिलेख शाखा में शिविर दिनांक को ही प्रेषित करेंगे। शिविर में संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक भी उपस्थित रहेंगे। ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, कोटवार, पटेल तथा अन्य जन प्रतिनिनिधयों को भी तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थिति हेतु सूचित करेंगे।
    नारायणपुर विकासखंड के अंतर्गत विषेश षिविरों के आयोजन 11 अक्टूबर को नारायणपुर में तहसील कार्यालय और धौड़ाई पंचायत भवन में, 12 अक्टूबर को बाकुलवाही और बेनूर के पंचायत भवन में, 13 अक्टूबर को सुलेंगा और दण्डवन के पंचायत भवन में, 14 अक्टूबर को नयानार और गढ़बंेगाल के पंचायत भवन में, 18 अक्टूबर को करलखा और छिनारी के पंचायत भवन में, 20 अक्टूबर को बोरावण्ड और नाउमंूजमेटा के पंचायत भवन में, 21 अक्टूबर को खोड़गांव और महिमागवाड़ी के पंचायत भवन में, 22 अक्टूबर को रेमावंड और बाकुलवाही पंचायत भवन में, 23 अक्टूबर को भरंडा आौर कांगेरा 25 अक्टूबर को कुढ़ारगांव और बेलगांव, 26 अक्टूबर को खड़कागांव और पल्ली, 27 अक्टूबर को चांदागांव और कुकड़ाझोर, 28 अक्टूबर को केरलापाल और तोयनार, 29 अक्टूबर को बागबेड़ा और बागडोगरी, 30 अक्टूबर को बिंजली और छोटेडोंगर पंचायत भवन में आयोजित किये जायेंगे।

    नारायणशौर्यपथ/मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 22वीं कड़ी के प्रसारण को आज नारायणपुर जिले के ग्राम पंचातय कुरूशनार में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ सुना गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल की मासिक पुर/शौर्यपथरेडियोवार्ता लोकवाणी में प्रदेष की जनता को नवरात्रि, दषहरा, करवा चौथ, दीपावली, गौरा-गौरी पूजा, मातर, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा, भाई दूज आदि त्यौहारों की बधाई व षुभकामनाए देते हुए सभी त्यौहारों को कोरोना नियमों का पालन करते हुए मनाने की समझाई दी। उन्होंने नारायणपुर जिले में प्रारंभ किये गये मसाहती सर्वे प्रारंभ करने पर ग्राम कुरूशनार के कृशक श्री सत्यनारायण से भी बात की। कृशक सत्यनारायण ने कहा कि हम लोग पहले अपनी जिंदगी में रमे रहते थे और हमको सुख-दुःख का कोई मालूम नहीं रहता था, न ही समझ में आता था, लेकिन अब माननीय मुख्यमंत्री जी भूपेश बघेल की सरकार आने के बाद हमारे सर्वेक्षण की बात कही। सर्वेक्षण करने के बाद भी हमको पता नहीं चला कि हमको इससे क्या लाभ होगा ? हमको कोई जानकारी नहीं थी लेकिन सर्वे होने के बाद हम लोगों को अब पता चल रहा है कि हमारा पट्टा बन गया। पट्टे मिलने से धान खरीदी हो रही है। भूमि समतलीकरण किया जा रहा है इसके अलावा राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का भी लाभ हमें मिल रहा है। ये सब लाभ मिलने के कारण हम सभी कुरूशनार के किसान व ग्रामीण भूपेश बघेल जी को धन्यवाद देते हैं।
    मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल ने कहा कि अबूझमाड़ का मतलब था, ऐसा स्थान, ऐसा वन क्षेत्र, जिसे बूझा नहीं जा सका है। जब हम सरकार में आए तो मुझे लगा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि प्रदेश का कोई क्षेत्र अबूझा रह जाए। जहां की आशाओं, आकांक्षाओं को समझने, जनसुविधाओं और विकास की योजनाओं को पहुंचाने की कोई व्यवस्था ही न हो। राज्य के किसी अंचल के बारे में राज्य सरकार यह कहे कि वह क्षेत्र तो बूझा ही नहीं गया, इससे बड़ी विडम्बना और क्या हो सकती थी? मैंने जांच कराई तो पता चला कि नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखण्ड के कुल 237 ग्राम तथा नारायणपुर विकासखण्ड के 9 ग्राम अभी भी असर्वेक्षित हैं। सर्वेक्षण नहीं होने के कारण यहां के किसानों सहित विभिन्न वर्ग के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने मसाहती सर्वे कार्य को प्राथमिकता से कराने का निर्णय लिया है। अब तक ओरछा विकासखण्ड के 4 ग्रामों तथा नारायणपुर विकासखण्ड के 9 ग्रामों का प्रारंभिक सर्वे पूर्ण कर, उन्हें भुईंयां सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ा गया तथा 6 अन्य ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य प्रक्रिया में है। आई.आई.टी. रुड़की के सहयोग से 19 ग्रामों का प्रारंभिक नक्शा एवं अभिलेख तैयार कराया गया है।
    मुख्यंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य शासन के निर्णय के अनुसार सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रारंभिक अभिलेख अथवा मसाहती खसरा को आधार मानकर कब्जेदार को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाए। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा विशेष शिविर लगाकर मनरेगा के तहत भूमि समतलीकरण, डबरी निर्माण, कृषि विभाग की राजीव गांधी किसान न्याय योजना, किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना आदि का लाभ दिया जाएगा।उद्यानिकी विभाग के द्वारा मिनी बीज किट, नलकूप खनन, ड्रिप सिंचाई योजना, शेड नेट योजना आदि के प्रकरण भी तैयार किए जा रहे हैं। इन ग्रामों के हितग्राहियों से शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिया गया है। ओरछा विकासखण्ड से 1 हजार 92 तथा नारायणपुर विकासखण्ड से 1 हजार 842 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि अबूझमाड़ को ठीक ढंग से बूझने की दिशा में हमने ठोस कार्यवाही शुरू कर दी है। जल्दी ही इसका लाभ जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगेगा। हम यह कहकर अबूझमाड़ के लोगों को उनके वाजिब अधिकारों से वंचित नहीं कर सकते कि अबूझमाड़ का सर्वेक्षण नहीं हुआ। जो काम इतने वर्षों तक नहीं हुआ, वह हम जल्दी से जल्दी कराके, वहां की जनता की सुख-सुविधा में भरपूर बढ़ोत्तरी करना चाहते हैं, जिसकी शुरुआत हो चुकी है।
    लोकवाणी कार्यक्रम को सुनने के बाद ग्राम के सरपंच श्री संतोष पोटाई, ग्राम पटेल श्री रामप्रसाद, श्रीमती संतोशी पोटाई, श्रीमती कमली पोटाई, लछिन दुग्गा, मेघनाथ दुग्गा और सोमारी करंगा ने कहा कि मसाहती सर्वे प्रारंभ होने के बाद हम हमारे गांवों में षासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे हम ग्रामीणों के जीवन में बदलाव आ रहा है। मसाहती सर्वे के बाद प्राप्त दस्तोवजों से अब वे बैंकों से ऋण लेकर अच्छी खेती कर सकते है। इसके साथ ही उनके द्वारा लगाये गये धान को भी वे अब धान खरीदी केन्द्रों में बेच सकते हैं। षासन द्वारा दी गयी इस सुविधा से वे बहुत ही खुष है, और वे प्रदेष के मुखिया श्री भूपेष बघेल को साधुवाद देते हैं।

    कांकेर / शौर्यपथ /  संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश शांति एवं सामाजिक समरस्ता के लिए जाना जाता है यहां सभी जाति धर्म के लोग आपसी सद्भाव और सहयोग से अपने जीवन निर्वाह करते है यहां किसी भी एैसे सोच जिससे यहां का शांत माहौल खराब हो बर्दास्त नहीं करेंगे। अभी हाल ही में कवर्धा की घटना को लेकर भाजपा के द्वारा छत्तीसगढ़िया जनता को उकसा कर प्रदेश के अमन चैन को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है जो बहुत ही गंभीर एवं असंवैधानिक है। घटना चाहे कवर्धा का हो या अन्य किसी भी राज्य की एैसी घटनाओं को किसी भी रूप में बर्दास्त नहीं किया जा सकता हैै इसलिए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही होना चाहिए। कवर्धा की घटना असामाजिक तत्वों के द्वारा धार्मिक भावनाओं को उकसाने के लिए किया गया था जिसकी निष्पक्ष जांच एवं दोषी व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए कांग्रेस की सरकार जांच कार्यवाही कर रही है। असामाजिक तत्वों का केाई सिद्धांत नहीं होता ना ही वे किसी धर्म या पंथ के अनुयायी होते है बल्कि वे स्वार्थ सिद्धी के लिए अराजकता का माहौैल उत्पन्न करते है एैसे व्यक्ति चाहे किसी भी जाति या धर्म का हो उसके विरूद्ध कार्यवाही की मांग तो जायज है किन्तु असामाजिक गतिविधियों को साम्प्रदायिकता का रूप देना देश की प्रजातांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था पर प्रहार है जिसे किसी भी रूप में बर्दास्त नहीं किया जा सकता।
    विधायक शोरी ने आगे कहा कि भाजपा के प्रदेश में धर्म के नाम पर धार्मिक उन्माद फैलाकर वोट की राजनीति छत्तीसगढ़ में नहीं करने देंगे, यदि उन्हें प्रदेश की जनता की थोड़ा सी भी चिंता है तो उन्हें बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस के बेलगाम बढ़ते दाम एवं किसानों के समस्या के निदान हेतु आन्दोलन करना चाहिए। छत्तीसगढ़ के शांत माहौल को अशांत करने का किसी को भी कोई हक नहीं है ।

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले में च्वॉइस सेंटरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2021 तक बढा़ दी गयी है। इस अवधि में आयुष्मान कार्ड बनाने से छूटे हुये बी.पी.एल. व ए.पी.एल. राशन कार्डधारी परिवारों एवं हितग्राहियों का जिले के समस्त च्वॉइस सेंटरों एवं पंजीकृत शासकीय अस्पतालों एवं निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाया जा रहा है, साथ ही साथ     ‘‘आपके द्वार आयुष्मान’’ अभियान के दौरान पूर्व में बने हुये आयुष्मान कार्ड ( PVC ) का वितरण भी संबंधित च्वॉइस सेंटरों के माध्यम से किया जा रहा है।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके ने बताया कि कांकेर जिले में 07 लाख 23 हजार 251 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 05 लाख 20 हजार 513 हितग्राहियों के कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिले के विकासखंड अंतागढ़ में 42,655 हितग्राही, भानुप्रतापपुर में 66,836, चारामा में 80,766, दुर्गूकोंदल में 41,278, कांकेर में 85,730, कोयलीबेड़ा में 1,20,627 एवं नरहरपुर विकासखण्ड में 78,840 तथा अन्य जिले के 3,781 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं।
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उइके द्वारा जिले के नागरिकों से अपील किया गया है, कि जिन्होंने अब तक अपना एवं अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है, वे अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर लेकर अपने नजदीकी च्वॉइस सेंटरों एवं पंजीकृत अस्पतालों में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लेवे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बीपीएल परिवारों को 05 लाख रूपये एवं एपीएल परिवारों को 50 हजार रूपये तक निःशुल्क ईलाज की सुविधा पंजीकृत शासकीय एवं निजी अस्पतालों में मिलती है।

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्दन कुमार द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत निर्वहन करने के लिए पदाभिहित अधिकारियों को अपील प्राधिकारी, रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। अपर कलेक्टर को सम्पूर्ण कांकेर जिला के अपील प्राधिकारी नियुक्त किये हैं और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर को सम्पूर्ण कांकेर अनुभाग के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
       इसी प्रकार अनुभाग कांकेर के ग्राम पंचायत कोकड़ी, पुसवाड़ा, दसपुर तथा ग्राम पंचायत ईच्छापुर के लिए तहसीलदार कांकेर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। तहसीलदार नरहरपुर को ग्राम पंचायत मारवाड़ी के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर को सम्पूर्ण भानुप्रतापपुर अनुभाग के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार दुर्गूकोंदल को ग्राम पंचायत दुर्गूकोंदल के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  बनाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंतागढ़ को सम्पूर्ण अंतागढ़ अनुभाग के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार अंतागढ़ को ग्राम पंचायत कोलियारी के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
       उल्लेखनीय है कि जिले में पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु माह जुलाई, अगस्त, सितम्बर 2021 की स्थिति में विकासखण्ड कांकेर में 04 पंच, नरहरपुर में 01 पंच, अंतागढ़ में 01 पंच एवं दुर्गूकोंदल में 01 पंच के पद रिक्त होने से फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

    कांकेर / शौर्यपथ / कांकेर युवा मोर्चा के सभी मंडलों में कवर्धा में हुए मामले को लेकर सीएम भूपेश बघेल और मंत्री महोम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया। वहीं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश का कवर्धा जिला आग में सुलग रहा है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और किसी भी मंत्री को वहां का माहौल शांत कराने में थोड़ी भी रुचि नहीं है बल्कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपना प्रदेश छोड़कर दूसरे प्रदेश में अपनी राजनीति चमकाने के लिए गए हुए है।
       मुख्यमंत्री अपनी राजनीति तो बाद में भी आप चमका लेना पहले अपने प्रदेश का माहौल शांत कीजिए इतने साल शांत रहने वाला हमारा छत्तीसगढ़ आखिर आज इतने ज्वलंत मुद्दे पर इतना आक्रामक रूप ले लिया है आखिर किसकी लापरवाही के कारण है भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहती है कि झूठा दिखावा की राजनीति करना बंद कर दें कवर्धा को शांत करें और वहां पर निर्दोष हमारे कार्यकर्ताओं पर जो लाठीचार्ज और फर्जी एफ आई आर करवाया जा रहा है उस पर आप तत्काल प्रभाव से लगाम लगाएं ।

    कांकेर / शौर्यपथ /  बस्तर के नगर पंचायत बस्तर से 7 वार्डो  को पुनः ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर बस्तर से  राजभवन रायपुर के लिए  निकली संवैधानिक पदयात्रा कांकेर से गुरुवार अपरान्ह गुजरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर नगर पंचायत बस्तर से 7 वार्डो के नागरिक अपने वार्डो को पुनः ग्रामपंचायत बनाने अपनी मांगो को प्रशासन तक पहुंचाते रहे है,मांग पूरी नहीं होने के चलते सैकड़ों ग्रामीण राज्यपाल से मिलकर अपनी मांग रखने बस्तर से राजभवन रायपुर के लिए 3 अक्टूबर से निकली संवैधानिक पदयात्रा आज कांकेर से गुजरी जो रायपुर  11/12अक्टूबर को पहुंचेगी।
       बस्तर के मूल निवासियों द्वारा निकाली गई संवैधानिक पद यात्रा में सांसद सविधान पढ़ो विधायक संविधान पढ़ो के नारे लगते रहे । इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर प्रहार किया है उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की मौत के बाद सीएम भूपेश बघेल ने वहां जाकर मृतकों के परिजनों को 50 50 लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है जबकि अपने राज्य के पीड़ित किसान कि उन्हें सुध नहीं है ।
       पोटाई ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा है कि सिलेगर में मारे गए ग्रामीणों के परिजन नौकरियां मुआवजे की मांग करते करते थक चुके हैं लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री का इस ओर ध्यान नहीं आया ।सोहन पोटाई ने कहा कि सिर्फ सोनिया गांधी और राहुल गांधी को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूपी में मारे गए किसानों के परिजनों के लिए 50 50 लाख की सहायता का ऐलान किया है।

    कांकेर / शौर्यपथ / देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के जन्मदिवस 17 सितंबर  से प्रारंभ सेवा और समर्पण कार्यक्रम लगातार 07 अक्टूबर तक चला जिसमे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुरे प्रदेश मे बुथ स्तर पर अनेक कार्यक्रम किये गये जिसमे फल वितरण, सफाई अभियान,  ब्लड डोनेशन, बुथ स्तर पर संगोष्ठी,  प्लास्टिक मुक्त भारत, जागरूकता अभियान ऐसे विभिन्न कार्यक्रम किये गये उसी सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत आज तालाबो कि सफाई अभियान के तहत माहूर बंद पारा अलबेला पारा, शीतला पारा, अघन नगर, जवाहर वार्ड, सुभाष वार्ड, के सभी तालाबों की सफाई की गई जिसमें शहर में बनायें गये सभी प्रभारी और सह प्रभारी प्रमुख रूप से मोहल्ला वासियों के साथ मिलकर तालाबों में फैली गंदगी को एवं आसपास फैले पॉलिथीन को साफ किया साथ ही पालिथीन मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक सभी लोगों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया ।
       कार्यक्रम मे भारयीय जनता पार्टी शहर मंडल मे निवासरत् सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मोहल्ले वासियों ने अपना योगदान दिया जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कांकेर ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision