October 07, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1137)

    कांकेर / शौर्यपथ /  बस्तर के नगर पंचायत बस्तर से 7 वार्डो  को पुनः ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर बस्तर से  राजभवन रायपुर के लिए  निकली संवैधानिक पदयात्रा कांकेर से गुरुवार अपरान्ह गुजरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर नगर पंचायत बस्तर से 7 वार्डो के नागरिक अपने वार्डो को पुनः ग्रामपंचायत बनाने अपनी मांगो को प्रशासन तक पहुंचाते रहे है,मांग पूरी नहीं होने के चलते सैकड़ों ग्रामीण राज्यपाल से मिलकर अपनी मांग रखने बस्तर से राजभवन रायपुर के लिए 3 अक्टूबर से निकली संवैधानिक पदयात्रा आज कांकेर से गुजरी जो रायपुर  11/12अक्टूबर को पहुंचेगी।
       बस्तर के मूल निवासियों द्वारा निकाली गई संवैधानिक पद यात्रा में सांसद सविधान पढ़ो विधायक संविधान पढ़ो के नारे लगते रहे । इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर प्रहार किया है उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की मौत के बाद सीएम भूपेश बघेल ने वहां जाकर मृतकों के परिजनों को 50 50 लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है जबकि अपने राज्य के पीड़ित किसान कि उन्हें सुध नहीं है ।
       पोटाई ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा है कि सिलेगर में मारे गए ग्रामीणों के परिजन नौकरियां मुआवजे की मांग करते करते थक चुके हैं लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री का इस ओर ध्यान नहीं आया ।सोहन पोटाई ने कहा कि सिर्फ सोनिया गांधी और राहुल गांधी को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूपी में मारे गए किसानों के परिजनों के लिए 50 50 लाख की सहायता का ऐलान किया है।

    कांकेर / शौर्यपथ / देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के जन्मदिवस 17 सितंबर  से प्रारंभ सेवा और समर्पण कार्यक्रम लगातार 07 अक्टूबर तक चला जिसमे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुरे प्रदेश मे बुथ स्तर पर अनेक कार्यक्रम किये गये जिसमे फल वितरण, सफाई अभियान,  ब्लड डोनेशन, बुथ स्तर पर संगोष्ठी,  प्लास्टिक मुक्त भारत, जागरूकता अभियान ऐसे विभिन्न कार्यक्रम किये गये उसी सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत आज तालाबो कि सफाई अभियान के तहत माहूर बंद पारा अलबेला पारा, शीतला पारा, अघन नगर, जवाहर वार्ड, सुभाष वार्ड, के सभी तालाबों की सफाई की गई जिसमें शहर में बनायें गये सभी प्रभारी और सह प्रभारी प्रमुख रूप से मोहल्ला वासियों के साथ मिलकर तालाबों में फैली गंदगी को एवं आसपास फैले पॉलिथीन को साफ किया साथ ही पालिथीन मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक सभी लोगों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया ।
       कार्यक्रम मे भारयीय जनता पार्टी शहर मंडल मे निवासरत् सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मोहल्ले वासियों ने अपना योगदान दिया जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कांकेर ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

    कांकेर / शौर्यपथ /एनएसयूआई ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर पुतला फूका।जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई सुमित राय ने कहा- काले कृषि कानूनों के खिलाफ में केंद्रीय मंत्री का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे किसानों को अहंकारी मंत्री के पुत्र ने लखीमपुर खीरी में अपनी गाड़ियों तले रौंद दिया, इस अमानवीय घटना में अबतक 8 किसान शहीद हो गए हैं इसके विरोध में आक्रोश जताते हुए कांकेर एनएसयूआई ने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया!
      इस घटना से पीड़ित किसानों से जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मिलने जा रही थीं तब तानाशाह योगी सरकार की पुलिस ने उन्हें गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया है। किसानों के साथ हुए इस अमानवीय कृत्य के और प्रियंका गांधी के साथ हुए इस अलोकतांत्रिक व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी डटकर खड़ी है, इस हेतु से अपना समर्थन में जर्नल डायर वाली योगी सरकार द्वारा  प्रियंका गांधी  की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन और श्रद्धांजलि उन किसानों को दिया गया जिसमें जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई सुमित राय, शहर अध्यक्ष अमन गायकवाड, संभाग संयोजक लॊमेंद्र यादव ,जिला महासचिव अमित साहू, जिला महासचिव प्रिया टांडिया, विनोद, समीर आदि उपस्थित रहे।

    उत्तर बस्तर कांकेर । शौर्यपथ ।- नगरपालिकाओं, नगरपालिक निगम, नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के उप निर्वाचन 2021 हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित किये जाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जनवरी 2021 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए कार्यक्रम (समय-अनुसूची) जारी किया गया है।

    जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में 06 अक्टूबर बुधवार तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति किया जाएगा। इसी प्रकार 08 अक्टूबर शुक्रवार तक प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने वाले कर्मचारियों का चयन एवं नियुक्ति, 11 अक्टूबर सोमवार तक निर्वाचक नामावली तैयार करने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं प्राधिकृत कर्मचारियों का प्रशिक्षण तथा 12 अक्टूबर मंगलवार तक भारत निर्वाचन आयोग की 01 जनवरी 2021 की स्थिति में तैयार अद्यतन विधानसभा की निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त किया जाएगा। 14 अक्टूबर गुरूवार तक विधानसभा की निर्वाचक नामावली वार्डवार पृथक की रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार 18 अक्टूबर सोमवार तक प्रचलित परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निर्वाचक नामावली को वार्डवार एवं भागवार मार्किंग किया जाएगा। 20 अक्टूबर दिन बुधवार तक वार्डवार एवं भागवार चिन्हित निर्वाचकों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से दर्शित वार्ड के संबंधित भाग के अनुभाग में शिफ्ट किया जाएगा। 21 अक्टूबर गुरूवार तक निर्वाचक नामावली की चेक लिस्ट पीडीएफ में तैयार कर तथा 22 अक्टूबर शुक्रवार तक चेक लिस्ट की जांच में पाई गई त्रुटियों का सुधार किया जाएगा। 23 अक्टूबर शनिवार तक चेकलिस्ट संशोधन पश्चात प्रारूप निर्वाचक नामावली मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रदान किया जाएगा तथा 25 अक्टूबर सोमवार तक जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचक नामावली का मुद्रण कराना एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

    इसी प्रकार द्वितीय चरण में 26 अक्टूबर मंगलवार तक निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त कर तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराया जाएगा। दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 02 नवम्बर मंगलवार के अपरान्ह 03 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारे तथा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 08 नवम्बर सोमवार अपरान्ह 03 बजे तक समय निर्धारित की गई है। प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 11 नवम्बर गुरूवार तक तथा दावे-आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तिथि निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर किया जाएगा। 16 नवम्बर मंगलवार तक परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि साफ्टवेयर में कर 20 नवम्बर शनिवार तक चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपना होगा तथा 23 नवम्बर मंगलवार तक अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न कर 25 नवम्बर गुरूवार तक निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। 

    उत्तर बस्तर कांकेर । शौर्यपथ ।  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्दन कुमार द्वारा 07 अक्टूबर से 31 दिसम्बर 2021 तथा 01 जनवरी 2022 से 06 जनवरी 2022 तक के लिए कलेक्ट्रेट परिसर एवं उसके आसपास धारा-144 लागू किया गया है। इस अवधि में कलेक्ट्रेट परिसर एवं कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास 200 मीटर की दूरी में किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, सभा, रैली, जुलूस, नारेबाजी को पूर्णताः प्रतिबंधित किया गया है।

    उत्तर बस्तर कांकेर । शौर्यपथ ।  पखांजूर के आवासपारा निवासी 32 वर्षीय कन्हैया पटेल की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 का प्रयोग करते हुए मृतक के निकटतम वारिस चरण पटेल के लिए चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार पखांजूर के माध्यम से किया जायेगा।

    उत्तर बस्तर कांकेर । शौर्यपथ । बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेन्द्र द्वारा आज चारामा तहसील के ग्राम तेलगरा, लखनपुरी और जैसाकर्रा में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में गिरदावारी का फसल प्रविष्टि सही पाया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा गिरदावरी के समय परिवर्तित भूमि, पड़त भूमि का रकबा दर्ज करने एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को रोक लगाने के निर्देश दिये, साथ ही तथा 15 वर्षीय डायवर्सन वसूली के लिए निर्देश दिये गये। गिरदावरी निरीक्षण के समय एसडीएम उत्तम पंचारी, तहसीलदार श्री नायक एवं संबंधित हल्का पटवारी व ग्रामवासी उपस्थित थे।

    कांकेर/ शौर्यपथ / भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत से नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी को भानुप्रतापपुर पुलिस ने बल्लारपुर जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र से अपहृत बालिका को बरामद एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
    मिली जानकारी अनुसार 20.09.2021 को प्रार्थिवा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इनकी नाबालिग पुत्री बिना बताये घर से कहीं चली गई है तथा नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का संदेह व्यक्त करने की रिपोर्ट पर दिनांक 20.09.2021 को गुम इंसान क्रमांक 32/21 अपराध क्रमांक 199/2021 धारा 363 भादवि.कायम कर विवेचना में लिया गया एवं वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया नाबालिग बालिका संबंधित अपराध घटित होने से मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ सिन्हा के द्वारा तत्परता पूर्वक एवं तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त होने पर तथा अति पुलिस अधीक्षक कांकेर गोरखनाथ बघेल , अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) भानुप्रतापपुर प्रशांत कुमार सिह पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेशचंद्र दीवान के नेतृत्व में टीम गठित किया गया और त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृता एवं आरोपी के पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया था जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर सायबर सेल के मदद से अपहृता का ग्राम बल्लरपुर थाना बल्लारपुर ( महाराष्ट्र ) में होना पता चलने पर संबंधित जगह जाकर पता तलाश किया गया जो बल्लरपुर जिला चंद्रपुर ( महाराष्ट्र ) में जाकर पता करने पर आरोपी कार्तिक सौदागर पिता सुरेश पाल सौदागर उम्र 22 वर्ष साकिन बल्लारपुर थाना बल्लारपुर जिला चंद्रपुर ( महाराष्ट्र ) के कब्जे से अपहृता बालिका को दिनांक 21.09.2021 के रात्रि 11:30 बजे बरामद किया गया अपहृता व आरोपी का मेडिकल मुलाहिना पश्चात् अपराध घटित होना पाये जाने व आरोपी द्वारा अपराध करना कबूल करने पर आरोपी को धारा 363,376 भादवि . , 4 पाक्सो एक्ट के तहत दिनांक 22.09.2021 के 16:35 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भानुप्रतापपुर में पेश किया गया जहां आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना भानुप्रतापपुर के उप निरीक्षक अखिलेश बींवर , महिला प्रधान आरक्षक 283 उमित्रा टेकाम , आरक्षक 762 राजेश नेताम , 891 राजेन्द्र रावटे , महिला आरक्षक 59 सगनी पोटाई , 587 रेवती पोया , काउल्लेखनीय योगदान रहा ।

    कांकेर / शौर्यपथ / कांकेर पुलिस ने महिला का अश्लील फोटो फेसबुक में वायरल करने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है थाना कांकेर क्षेत्र की रहने वाली प्रार्थिया ने थाना कांकेर में दिनांक 22/09/21 को थाना कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी मोहम्मद सेराज शेख पिता क़यामत शेख उम्र 29 वर्ष बेलदाना निवासी मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल वर्ष 2018 में कांकेर में काम करने आया था उसी दौरान महिला से आरोपी की जान पहचान हुई थी आरोपी पीड़िता के मध्य प्रेम संबंध हो गया था उसी दौरान पीड़िता की अश्लील फोटो आरोपी ने अपने मोबाइल से ले लिया था आरोपी वर्ष 2019 में वापस अपने गृह ग्राम पश्चिम बंगाल चले गया था पीड़िता के मोबाइल नंबर पर आरोपी मोहम्मद सेराज शेख बातचीत करते रहता था वर्ष 2020 के दिसंबर महीने आरोपी एवं पीड़िता के बीच किसी बात को लेकर अनबन होने पर दोनों के बीच बातचीत होना बंद हो गया था इसी बात पर आरोपी ने पीड़िता का अश्लील फोटो एवं वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दिया था पीड़िता को इस बात की जानकारी अपने परिचितों से मिलने पर पीड़िता ने दिनांक 22/08/21 को थाना कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी .
    पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी मोहम्मद सेराज शेख के विरुद्ध अपराध क्रमांक 213/21 धारा 509(ख), भादवि 67 (ए) आई टी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कांकेर पुलिस द्वारा सायबर सेल की सहायता से तकनीकी विवेचना कर आरोपी के संबंध में जानकारी संकलित किया गया विवेचना में आरोपी के पश्चिम बंगाल में होने की जानकारी प्राप्त होने पर थाना कांकेर की टीम ने आरोपी मोहम्मद सेराज शेख पिता क़यामत शेख उम्र 29 वर्ष बेलदाना निवासी मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल को मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार किया गया पीड़िता का अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision