
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के जन समस्या निवारण के कार्यक्रम के तहत प्रदेश सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी एवं अजित जोगी युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष सूर्यपाल शर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम था ! जिसके तहत अम्बेडकर वार्ड क्रमांक 29 मंगल भवन के पास पहुँच निवासियों की समस्या को सुन पुरे इलाके में निरक्षण किये और वास्तव में निवासी नाली निकासी से बहुत परेशान थे जिसके बाद हस्ताक्षार अभियान चलाकर आम जनता से चर्चा कर ही रहे थे की अचानक कार्यक्रम में पहुँच जगदलपुर महापौर द्वारा यह कहना की यहाँ क्या हो रहा, क्या मै जान सकती हु, जब क्या हो रहा है बताया गया परेशानियों से अवगत कराया गया तो महोदिया हो गई आग बबूला और पार्टी कार्यकर्ता का जो कार्यक्रम का वीडियो रिकार्डिंग कर रहा था उनका मोबाइल छीन लेना और डराना धमकाना जैसा कृतय, महापौर जी को शोभा नहीं देता इतना उत्तेजित ठीक नहीं ! आखिर विपक्षीय सवाल करें तो किससे इस अंधेर नगरी के सत्ता पक्ष के जन प्रतिनिधि महापौर का यह कृतय बेहद निंदनीय है इसका जवाब वार्ड की जनता जरूर देगी ! आने वाले समय में समस्या का निवारण जल्द नहीं हुवा तो होगा उग्र आंदोलन जिसका सम्पूर्ण जवाबदारी, जिला प्रशासन की होगी
बस्तर / शौर्यपथ / वर्तमान में लेम्पस में किसानों को हो रही खाद बीज की समस्या को देखते हुये जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान ने क्षेत्र के किसानों संग जाकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान की मांग है कि क्षेत्र में किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शासकीय लेम्पस में खाद एवं बीज की काफी किल्लत है जिसके कारण किसान अपने बुवाई एवं अन्य कृषि कार्य नहीं कर पा रहे हैं।एसडीएम से निर्देश दिवान ने आग्रह किया कि जल्द से जल्द किसानों के लिए खाद एवं बीज उपलब्ध करायें, सही समय पर किसानों के समस्याओं का निदान नहीं होगा तो वे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होने के नाते भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले किसानों के संग मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे ।
निर्देश दिवान ने एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद कहा कि वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने चुनाव जीतने से पहले किसान हित की बात करते हुये कई बात कही थी परंतु आज जब सत्ता की चाबी कांग्रेस के पास है तो वो लगातार किसानों को परेशान कर रही है।
निर्देश दिवान ने स्थानीय विधायक चंदन कश्यप को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विधायक जी सिर्फ सरकारी वाहन से गांव गांव घूमना जानते हैं उन्हें जनता कि किसी भी समस्या से कोई सरोकार नहीं। किसानों की समस्या पर भी उनका ध्यान नहीं, अंदरुनी क्षेत्रों में पानी से लेकर सड़क तक की समस्या है परंतु इस पर विधायक चंदन कश्यप जी को कोई मतलब नहीं।वे सिर्फ भाजपा के पिछले कार्यकाल की तुलना करते रहते हैं जबकि पिछले भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान पूरे प्रदेश का जितना विकास हुआ है उसका कुछ अंश भी कांग्रेस ने वर्तमान में नहीं किया है।
निर्देश दिवान जिला पंचायत सदस्य के साथ ही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं उन्होंने कहा कि आगामी समय में भाजपा के नेतृत्व में 27 प्रतिशत आरक्षण पर भी सघन लड़ाई की जाएगी और सरकार के वादा के अनुरूप उनसे पिछड़ा वर्ग हित की मांग की जाएगी।
बता दें कि निर्देश दिवान अपने क्षेत्र की लगातार दौरा करते हैं एवं छोटे बड़े समस्याओं को जिला पंचायत एवं अन्य विभागों तक स्वयं जाकर जनता की परेशानी को दूर करने की कोशिश करते हैं।,इससे पहले भी अपने क्षेत्र दौरा के दौरान कोरोना काल में जरूरत मंद को राशन एवं अन्य सामग्री बांट चुके हैं।
जगदलपुर / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 2014 में आदिम जाति कल्याण विभाग में चतुर्थ श्रेणी 849 पदों पर सीधी भर्ती पर हुए फर्जीवाड़े पर हाई कोर्ट के आदेश पर 7 महीने बीतने पर भी कार्यवाही नही होने पर सवाल उठाए हैं।तरुणा साबे बेदरकर ने बताया कि भाजपा के शासन काल 2014 में आदिम जाति कल्याण विभाग ने चतुर्थ श्रेणी 849 पदों पर सीधी भर्ती निकाली थी।जिसपर बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा हुआ था। भाजपा काल मे इस सीधी भर्ती पर व्यापक पैमाने पर फर्जी वाड़ा हुआ था।उस समय विभाग के मंत्री श्री केदार कश्यप जी थे।
चतुर्थ श्रेणी संघ द्वारा इस मामले का खुलासा करते हुए जांच की मांग की गई थी।जिसमे काँग्रेस के नेताओ ने अपना समर्थन देते हुए इस मामले को उठाया था।पर 2018 में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस नेता अपना वादा भूलते हुए इस मामले से कन्नी काटते नजर आने लगे।
ज्ञात हो कि 2014 से लगातार कभी धरना कभी उपवास कभी अनसन के माध्यम से प्रशासन तक संघ के द्वारा संघर्ष किया गया अंतिम निर्णय के रूप में जब हाई कोर्ट ने बस्तर कलेक्टर को जल्द से जल्द कार्यवाही करने हेतु आदेशित करने के बाद भी आज 7 महीने होने पर भी कोई निर्णय नही लिया जाना और कार्यवाही नही किया जाना कही ना कही प्रशासन की मनसा को संदेह में डालता है।कोर्ट के आदेश के बावजूद भी कार्यवाही में लीपापोतीऔर दोषियों को बचाने की संलिप्ता विभाग और प्रशासन द्वारा स्पस्ट दिखाई दे रही है। कलेक्टर महोदय के निर्णय के बीच याचिकाकर्ता का वेतन हर माह किसी ना किसी बहाने रोका जा रहा है।जबकि जिन लोगो का नाम इस मामले में सामने आया है उन्हें बराबर वेतन मिल रहा है।और आज लगातार याचिकाकर्ता संघ के द्वारा पत्राचार मेल मिलाप के बावजूद भी कार्यवाही और जवाब ना मिलने पर संघ पुनः 1 जुलाई से आमरण अनशन करने को मजबूर हैं। क्या हर बार अनशन या प्रदर्शन करने पर ही दे दोनों सरकारे और उनकी आला अफसरों की नींद खुलेगी ।बड़ा दुर्भाग्य पूर्ण बात है आज कोर्ट के आदेश के बाद भी कोई कार्यवाही नही हो रही है संघ के पदाधिकारियों को पुनः अनशन का सहारा लेना पड़ रहा है।तरुणा बेदरकर ने आगे कहा कि ऐसे फर्जीवाड़े को हम हमेशा उजागर करते रहेंगे।और कल इसी मामले में कार्यवाही की मांग हेतु कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन दिया जाएगा।इसके बावजूद भी हमे संतुष्टि पूर्ण जवाब नही मिलता तो पार्टी इस मामले हेतु उग्र आंदोलन करेगी।
जगदलपुर / शौर्यपथ / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में बोधघाट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हत्या के प्रयास के आरोपी को 12 घण्टों के भीतर गिरफ्तार किया गया।आज दिनांक 30/06/2021 के रात्रि सूचना मिला कि बाबा रामदेव मंदिर संतोषी वार्ड के पास अजय अधिकारी निवासी संतोषी वार्ड को किसी व्यक्ति ने चाकू मार दिया है। सूचना प्राप्त होने पर सूचना की तस्दीकी हेतू बोधघाट पुलिस स्टाफ को रवाना किया गया जहां घटना स्थल में पहुंच कर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करने पर बताये कि रोहित चक्रवर्ती पिता विश्वजीत चक्रवर्ती निवासी गुण्डाधर वार्ड द्वारा अजय अधिकारी को पुरानी बात को लेकर वाद विवाद कर जान से मारने की नियत से धारदार चाकू से हमला किया है।
घायल अजय अधिकारी को ईलाज हेतु महारानी अस्पताल ले जाना बताये। जिस पर थाना आकर तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया। पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी रोहित चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने उप निरीक्षक टूमन डड़सेना, सहायक उप निरीक्षक सतीश यादव, आरक्षक क्रमांक 877 दिजेन्द्र मणी शुक्ला, आरक्षक क्रमांक 972 सन्नू मण्डावी, एम टी आरक्षक क्रमांक 1240 महेश नेताम को रवाना किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रोहित चक्रवर्ती को हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध करना कबूल किया एवं अपराध में प्रयुक्त हथियार भी आरोपी के निशानदेही में जप्त किया गया। बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
तस्कर पर कार्यवाही, कब्जे से 15 किग्रा गांजा बरामद
जप्तशुदा गांजा उड़ीसा कोरापुट से लाया जा रहा था
जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत करीब 75,000/- रूपये
जप्त सम्पत्ति - गांजा 15 किग्रा, एक मोटरसाइकिल हीरो शाइन क्र. CG-17- KR.5887नगद राशि - 5,00/- रूपये
नाम आरोपी - 1. लोकेश ठाकुर पिता शोभा ठाकुर, 27 वर्ष निवासी धनपुंजी थाना नगरनार जिला बस्तर
जगदलपुर / शौर्यपथ / अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर कार्यवाही करने में कोतवाली पुलिस को सफलता हासिल हुई है । सूचना प्राप्त हुआ था कि कोई व्यक्ति जगदलपुर में अवैध मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करने की फिराक में है । सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया । टीम के द्वारा एन.एम.डी.सी. चौक पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबन्दी कर पकड़ा गया । संदेही से पूछताछ पर अपना नाम लोकेश ठाकुर निवासी धनपुंजी नगरनार का होना बताया । जिनकी तलाशी लेने पर एक बैग में लोकेश ठाकुर के कब्जे से 15 किलोग्राम अवैध गांजा मिला, जिसके संबंध में पूछताछ पर गांजा रखने का कोई वैध आधार नही पाया गया .
मामले में आरोपी लोकेश ठाकुर द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते पाया जाना , जो NDPS एक्ट की परिधि में आने से आरोपी के विरूद्व थाना कोतवाली में धारा - 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई है। मामले में आरोपी के कब्जे से कुल 15 किलोग्राम गांजा, 01 मोटरसाइकिल क्र. CG -17 - KR.5887 और 500/- रूपये नगद राशि जप्त किया गया है । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है! जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत - 75,000/- रूपये आंकी गई है ! पुलिस की इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षक एमन साहू , उनि0 गुणेश्वरी नरेटी , संजय वट्टी, आरक्षक बबलू ठाकुर , रवि सरदार, सोनू बढ़ई रहे .
जगदलपुर / शौर्यपथ / दिनांक 26.06.2021 थाना कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र शहीद पार्क चैक में दो व्यक्ति हाथ भट्टी का बना कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री हेतु परिवहन कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के सउनि सतीश श्रीवास्तव,आरक्षक 1067 बबलु ठाकुर,आर0 1093 रवि सरदार सैनिक शिव कुमार यादव के टीम द्वारा उक्त स्थान शहीद पार्क चैक में दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त दानो व्यक्तियो को पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम (1) परितोष सरकार पिता स्व.एम.एन. महेन्द्रनाथ उम्र 47 साल निवासी मुर्ति लाईन महारानी वार्ड जगदलपुर (2) सुजीत कुमार डे पिता स्व. विधु भुषण डे उम्र 45 साल निवासी मुर्ति लाईन महारानी वार्ड जगदलपुर का होना बताये। जिसके कब्जे से अवैध रूप से हाथ भट्टी का बना कच्ची महुआ शराब कुल जुमला 17 बल्क लीटर, कीमती 1150/- रूपया को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य 34(2) आबाकरी एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0 186/2021 धारा 34(2) आबाकरी एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जगदलपुर / शौर्यपथ / शहर के हृदय स्थल पर स्थित ऐतिहासिक महत्व के स्थल गोलबाजार को व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे इस स्थान की सुंदरता भी बढ़े। आज संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू और कलेक्टर रजत बंसल ने गोलबाजार के व्यापारियों के साथ इस ऐतिहासिक स्थल के पुनर्निमाण के संबंध में स्थानीय व्यापारियों से चर्चा की। स्थानीय व्यापारियों की सलाह पर गोलबाजार को व्यवस्थित करने के लिए आयोजित बैठक में नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, अनुविभागीय दण्डाधिकारी जीआर मरकाम सहित जनप्रतिनिधि, राजस्व विभाग, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा व्यापारी उपस्थित थे
इस दौरान गोल बाजार को व्यवस्थित करने के लिए बनाए गए डिजाईन की प्रति भी व्यापारियों को सौंपी गई, जिससे वे इसे और अधिक बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दे सकें।
गोलबाजार में आयोजित बैठक में संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस ऐतिहासिक बाजार को बेहतर और आकर्षक स्वरुप देने में सभी व्यापारियों के सहयोग की अपील करते हुए कहा कि गोलबाजार को व्यवस्थित करने से यहां व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी, जिसका लाभ व्यापारियों को निश्चित तौर पर मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा इस है कि इसे जल्द से जल्द व्यवस्थित कर लिया जाए, जिससे व्यापार अधिक दिनों तक प्रभावित न रहे।
महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि गोलबाजार शहर का प्रमुख व्यापारिक केन्द्र है। यह स्थल ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी है, जिसे संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसकी योजना तैयार में सभी के सहयोग की आवश्कता है।
कलेक्टर रजत बंसल ने कहा कि शहर के प्रमुख व्यापारिक केन्द्र और ऐतिहासिक गोलबाजार को व्यवस्थित करने की पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां की व्यापारिक गतिविधियों को बाधित किए बिना इस स्थल को व्यवस्थित करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने इस स्थान की ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए सुव्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्थान के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए हेरीटेज सर्किट में भी शामिल किया जाएगा, जिससे पर्यटक भी इस स्थान से परिचित हो सकें। उन्होंने बताया कि इस स्थान को व्यवस्थित करने के लिए प्रारंभिक सर्वेक्षण किया गया है, जिसमें यहां के 140 दुकानदारों को चिन्हांकित किया गया है। यहां के सभी दुकानदारों की सूची दावा-आपत्ति के लिए सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस स्थान का उन्नयन यहां के व्यापारियों के हितों को देखते हुए किया जाएगा। यहां पार्किंग की भी अच्छी व्यवस्था रहेगी। गोलबाजार में दुकान का संचालन करने वाले सभी व्यापारियों को भूतल में दुकान उपलब्ध कराने के साथ ही उन छोटे व्यापारियों को भी यहां स्थान उपलब्ध कराया जाएगा, जो अभी खुले में दुकान का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने इस स्थान के बेहतर उन्नयन के लिए व्यापारियों से सुझाव भी लिए।
जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में अजित जोगी युवा मोर्चा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के शहर अध्यक्ष सूर्यपाल शर्मा ने प्रदेश सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी एवं युवा संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह के आदेशानुसार आज दिनांक 26 जून को समय 2 : 00 बजे बस्तर कलेक्टर रजत बंसल से मिल ज्ञापन दिया गया जिसके तहत ज्ञापन में यह कहा गया की, स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल जो कि विगत वर्षों से प्रत्येक जिले में संचालित है और इस वर्ष से समस्त विकासखंड में भी प्रारंभ किया गया है जिसमें ऑनलाइन के माध्यम से क्लास फर्स्ट से 12th तक प्रवेश दिया जा रहा है जो कि हर्ष का विषय है किंतु बस्तर जिले मुख्यालय में संचालित आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में भारी संख्या में प्रवेश हेतु पंजीयन किया गया किंतु प्रवेश के लिए क्लास 1 से 40 बच्चों और अन्य क्लास में शेष रिक्तियों के अनुसार ही चयनित किया जा रहा है और बाकी शेष बचे बच्चे जो कि इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ना चाहते हैं को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है ! ऐसी स्थिति में जो बच रहे है कम सीटे होने के कारण इंलिश पढ़ाई से वंचित होंगे जो नहीं होना चाहिए
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित :- AJYM संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह, वरिष्ठ नेता खलील उद्दीन, वेंकट राव दक्षिण OBC विभाग प्रभार अध्यक्ष, AJYM शहर अध्यक्ष सूर्यपाल शर्मा, सुलेमान सोम, इमरान खान, अन्य साथी उपस्थित थे !
अजित जोगी युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष सूर्यपाल शर्मा ने बस्तर कलेक्टर को दिया ज्ञापन स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में सीट बढ़ाने हेतु रखी मांग बस्तर कलेक्टर बंसल द्वारा मिला आश्वाशन ! मामले में अजित जोगी युवा मोर्चा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के शहर अध्यक्ष सूर्यपाल शर्मा ने प्रदेश सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी एवं युवा संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह के आदेशानुसार आज दिनांक 26 जून को समय 2 : 00 बजे बस्तर कलेक्टर रजत बंसल से मिल ज्ञापन दिया गया जिसके तहत ज्ञापन में यह कहा गया की, स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल जो कि विगत वर्षों से प्रत्येक जिले में संचालित है और इस वर्ष से समस्त विकासखंड में भी प्रारंभ किया गया है जिसमें ऑनलाइन के माध्यम से क्लास फर्स्ट से 12th तक प्रवेश दिया जा रहा है जो कि हर्ष का विषय है किंतु बस्तर जिले मुख्यालय में संचालित आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में भारी संख्या में प्रवेश हेतु पंजीयन किया गया किंतु प्रवेश के लिए क्लास 1 से 40 बच्चों और अन्य क्लास में शेष रिक्तियों के अनुसार ही चयनित किया जा रहा है और बाकी शेष बचे बच्चे जो कि इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ना चाहते हैं को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है ! ऐसी स्थिति में जो बच रहे है कम सीटे होने के कारण इंलिश पढ़ाई से वंचित होंगे जो नहीं होना चाहिए वहीं कार्यक्रम में उपस्थित :- AJYM संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह, वरिष्ठ नेता खलील उद्दीन, वेंकट राव दक्षिण OBC विभाग प्रभार अध्यक्ष, AJYM शहर अध्यक्ष सूर्यपाल शर्मा, सुलेमान सोम, इमरान खान, अन्य साथी उपस्थित थे !
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
