August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/

    बासठ वर्षीय तुलसी साहू पशुपालन से कमा रही हैं

    बालोद जिले अंतर्गत ग्राम पंचायत पेरपार निवासी 62 वर्षीय तुलसी साहू पशुपालन से हर महीने 30-40 हजार रूपए की आमदनी कमा रही हैं। साथ ही पशुशेड की सुविधा उपलब्ध होने से अब 10 गायों की जगह बढ़कर 42 गाएं हो गई हैं। इनमें 16 गायें दुधारू हैं। इससे वे रोजाना 40-50 लीटर दूध बाजार में बेच रही हैं। परिवार की दशा-दिशा में आये इस बदलाव को लेकर गाँव में सब श्रीमती तुलसी साहू को काफी सराहना मिल रही है। वे अन्य महिलाओं के लिए मिसाल बन रही हैं।

    गौरतलब है कि तुलसी साहू के परिवार में 14 सदस्य संयुक्त रूप से निवास करते हैं। उनके परिवार में उनके पति जगन्नाथ साहू के अलावा उनके तीन बेटे और पुत्रवधुएँ एवं 6 बच्चे हैं। इतने बड़े परिवार का भरण-पोषण लगभग 3 एकड़ की खेती एवं 10 पशुओं, जिनमें से चार ही दुधारु थे, पर निर्भर था। पशुओं को रखने के लिए कोई पक्की छतयुक्त व्यवस्था नहीं थी, जिससे व्यवसायिक रुप से दुग्ध उत्पादन नहीं कर पा रही थीं।

    खेती और कुछ दूधारू गायों की आमदनी से परिवार चलाने में बड़ी मुश्किल हो रही थी। दूधारू गायें तो थीं लेकिन गायों को रखने के लिए पशुशेड नहीं होने के कारण सही ढंग से पशुपालन भी नहीं कर पा रहे थे। इसके अलावा साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते लॉक-डाउन के कारण आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा था। तुलसी साहू ने समझदारी दिखाते हुए परिवार के समक्ष अपनी निजी भूमि पर मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत पशुशेड निर्माण कर पहले से मौजूद 10 गायों को पालने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने परिवार को यह भी बताया कि वे गायों के दूध बेचकर परिवार का पालन-पोषण करना चाहती है। ऐसे में ग्राम पंचायत की पहल पर उनके यहाँ जून, 2020 में महात्मा गांधी नरेगा से 49 हजार 770 रुपये की लागत से पशु शेड का निर्माण हुआ।

    तुलसी साहू ने बताया कि मनरेगा के तहत बने पशु शेड की सुविधा से उन्हें पशु पालन से जो आमदनी हुई, उससे वे 08 और नई गाएं खरीदी हैं और दो अतिरिक्त पशु शेड का निर्माण करवाया है। उन्होंने बताया कि पहले वे पारंपरिक रुप से पशुपालन कर रही थीं अब वे पशुपालन को डेयरी व्यवसाय में बदल दिया है। डेयरी की शुरुआत में पशुओं से जो गोबर मिला, उसे राज्य सरकार की गोधन न्याय योजना के तहत बेचने से 20 हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी हुई, जिससे दो नग वर्मी कम्पोस्ट टांका बनवाया। अब उसमें गोबर से जैविक खाद बना रहे हैं और उसे खाद के रूप में उपयोग कर रहे हैं।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्यपाल उइके मुख्यमंत्री के सुपुत्र के आशीर्वाद समारोह में

    राज्यपाल अनुसुईया उइके आज दुर्ग जिले के विकासखण्ड मुख्यालय पाटन में आयोजित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने नवदम्पत्ति को आशीष देकर उनके खुशहाल एवं मंगलमय जीवन की कामना की। समारोह में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी  मुक्तेश्वरी बघेल भी उपस्थित थीं।

     

    अन्यखबर/शौर्यपथ/

    चिंता करना हमेशा ही खराब नहीं होता है। कई एक्सपर्ट्स इसे बॉडी के इंटरनल अलार्म सिस्टम की तरह मानते हैं। उनका कहना है कि कुछ हद तक चिंता का होना अच्छा है। इसे पूरी तरह खत्म नहीं करना चाहिए, पर इसे हमेशा नकारात्मक तरीके से भी नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने पर कोई भी डर भाग जाता है।

    इस बात को एक उदाहरण से समझते हैं। अमेरिका में एक महिला ने ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के बाद भी 8 साल तक कार नहीं चलाई। दरअसल उन्हें हर वक्त यह चिंता रहती थी कि कहीं गलती से ब्रेक की जगह कहीं और पैर न चला जाए और दुर्घटना हो जाए। ऐसा हम में से कई लोगों के साथ होता है।

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि कई बार टेंशन वाली सिचुएशन में चिंता करना आपके लिए मददगार भी हो सकता है। यह आपको कुछ गलत करने से रोकने वाले इंटरनल अलार्म सिस्टम की तरह काम करता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एंग्जायटी से बाधाओं का अनुमान लगाने और सतर्क रहने में मदद मिलती है। चिंता का स्तर ज्यादा बढ़ने लगे तो डीप ब्रीदिंग और वॉकिंग से नियंत्रण पा सकते हैं।

    आइए 4 पॉइंट्स में एंग्जायटी के फायदे एक्सपर्ट्स से समझिए...

    1. चिंता की भावना हमारी सुरक्षा के लिए ही है

    मनोवैज्ञानिक एलन हेंड्रिक्सन के मुताबिक, कुछ हद तक चिंता, बाधाओं का अनुमान लगाने और सतर्क रहने में मदद कर सकती है। न्यूरोसाइंटिस्ट वेंडी सुजुकी कहती हैं, चिंता की भावना व तनाव वाला रिएक्शन हमारी सुरक्षा के लिए ही डेवलप हुआ है। थोड़ा तनाव प्रदर्शन सुधारने में मदद करता है। चिंता बढ़ने लगे तो गहरी सांस लेकर इसे घटाने की कोशिश करें। वॉकिंग से भी एंग्जायटी पर नियंत्रण पा सकते हैं।

    2. चिंताओं का प्रबंधन सीखें, चुनौती आसान लगेगी

    मनोवैज्ञानिक जोएल मिंडेन कहते हैं, चिंता को स्वीकार करके इसे निष्पक्ष रूप से देखना शुरू करें। हमेशा बुरा होने की आशंका न पालें। जिस तरह आप एक दोस्त का डर दूर करने के लिए छोटी-छोटी कोशिशें करते हैं। उसी तरह यह एक तरीके से सीखने की प्रक्रिया है कि चिंता को स्वीकार और सहन कैसे करें। एक बार आप इसका प्रबंधन सीख गए, फिर आपको कोई चुनौती असंभव नहीं लगेगी। इस तरह चिंता भी मददगार होगी।

    3. मन की आवाज सुनें, फिर दबाव महसूस नहीं होगा

    फिलाडेल्फिया के मनोवैज्ञानिक डॉ. सेट गिलिहान बताते हैं कि पहले उन्हें हर दिन कामकाज शुरू करने से पहले चिंता रहती थी। सेहत की समस्या के चलते भी कई काम नहीं हो पाते थे। वे कहते हैं कि चिंता को रोकने पर भी बहुत परेशानी होती है। उन्होंने काम के वक्त में कटौती करके बचा वक्त लेखन में दिया। अब पहले से हल्का महसूस करने लगे हैं।

    4. चिंता कम करने में मददगार योजनाएं बनाएं

    मनोवैज्ञानिक एलिस बॉयस कहते हैं, चिंतित लोग सावधान व सतर्क रहते हैं। उन्होंने एक बच्ची का उदाहरण दिया जो बचपन में स्कूल से डरती थी, बहाने बनाती थी। बड़े होने पर भी उसकी चिंता जारी रही पर उसने इनसे निपटने के लिए आकस्मिक योजनाएं बनानी शुरू कर दीं। इससे मन को शांति और बुरी स्थिति की आशंका को कम करने में मदद मिली।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भूमि के बाजार मूल्य के दरों में अब 40 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने का आदेश जारी किया गया है। भूमि के क्रय पर इस विशेष छूट का लाभ राज्य के लोग 31 मार्च 2022 तक उठा सकेंगे। इससे पूर्व गाइड लाइन की दरों में 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में एक फरवरी को आयोजित केबिनेट की बैठक में चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए मार्केट वेल्यू गाइड लाइन की दरों को 30 प्रतिशत के स्थान पर घटाकर 40 प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप केबिनेट के इस निर्णय के परिपालन में वाणिज्यिक कर पंजीयन विभाग मंत्रालय द्वारा आज 7 फरवरी को गाइड लाइन दर में 40 प्रतिशत की छूट दिए जाने का आदेश विधिवत जारी किया गया। जारी आदेश के तहत नगर निगम एवं उनके निवेश क्षेत्र की संपत्तियों के मामले में मार्केट वेल्यू गाइड लाइन की दरों को वित्तीय वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए 30 प्रतिशत के स्थान पर 40 प्रतिशत की छूट दी गई है।

    मनोरंजन /शौर्यपथ/

    हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं करिश्मा तन्ना पति वरुण बंगेरा के अपने साथ फिल्म पुष्पा के गाने 'ऊ अंटावा' पर जमकर नाचती दिख रही हैं. ये वीडियो करिश्मा और वरुण की शादी के रिसेप्शन की है जिसमें करिश्मा अपने दोस्तों के साथ समांथा के इस गाने पर थिरक रही हैं. करिश्मा ने गोल्डन शिम्मरी ड्रेस पहनी हुई है. इस ड्रेस के स्लीव्स फुल हैं और ये एंकल लेंथ की है. अपने बालों को खुला रखते हुए करिश्मा ने बेहद लाइट मेकअप चुना है. रिसेप्शन पार्टी के लिए इससे परफेक्ट ड्रेस शायद ही कोई होगी, क्योंकि ये फैशनेबल होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी है.

    बता दें कि करिश्मा और वरुण ने बीती 5 फरवरी के दिन शादी की थी. उनकी शादी का लुक भी बेहद खूबसूरत था जिसमें करिश्मा पीच कलर के लहंगे और वरुण वाइट शेरवानी में नजर आए थे. करिश्मा ने फुल स्लीव्ड ब्लाउज के साथ पूरी तरह से एम्ब्लिश्ड लहंगे को चुना, साथ ही उनकी जूलरी भी उनके लहंगे के ही कलर की थी. करिश्मा का ये लुक बेहद क्लासी था जिसे देख शायद ही कोई अपनी नजर उनसे हटा पाया होगा.

     

    उत्तरप्रदेश /शौर्यपथ/

    बीजेपी ने इस घोषणा पत्र के साथ बीजेपी ने 'कर के दिखाया है' नाम से नया चुनावी गाना भी लॉन्च किया. इसमें करके दिखाएगी, बीजेपी आएगी भी लाइन है.

    यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. संकल्प पत्र जारी करने के दौरान गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे. इस घोषणा पत्र के साथ बीजेपी ने 'कर के दिखाया है' नाम से नया चुनावी गाना भी लॉन्च किया. इसमें करके दिखाएगी, बीजेपी आएगी भी लाइन है.

    संकल्प पत्र में किए गए वादे

    सिंचाई के लिए सभी किसानों को मुफ़्त बिजली दी जाएगी

    विधवा पेंशन को बढ़ा कर प्रति माह 1500 की जाएगी (अभी 800 है)

    होली और दीवाली को महिलाओं को दो मुफ़्त सिलेंडर दिए जाएंगे

    60 से ऊपर महिलाओं को सरकारी परिवहन में मुफ़्त यात्रा

    छात्रों को 2 करोड़ अथवा स्मार्टफ़ोन दिया जाएगा

    हर घर में एक युवा को सरकारी या स्वरोज़गार का अवसर दिया जाएगा

    कॉलेज जाने वाली लड़कियों को मुफ़्त स्कूटी दी जाएगी

    अयोध्या में अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जाएगा

    गरीब बेटियों की शादी के लिए 25000 रुपये दिए जाएंगे (पहले 15000 रू थे

    सभी सार्वजनिक और शैक्षणिक संस्थाओं के पास CCTV लगाए जाएंगे

    हर ज़िले में डॉयलिसिस सेंटर बनाए जाएंगे

    25 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे .

    यूपीएससी, CLAT, NEET, TET , UPPSC, NDA की तैयारी कर रहे छात्रों को मुफ़्त कोचिंग दी जाएगी

    लव जिहाद करने वालों को 10 साल की सज़ा और 1 लाख का जुर्माना

    दिव्यांगो की पेंशन बढ़ाकर प्रति माह 1500 रू की जाएगी

    सभी निर्माण मज़दूरों को मुफ़्त बीमा

    सभी निर्माण मज़दूरों के बच्चों को स्नातक तक मुफ़्त शिक्षा दी जाएगी

     

    गुवाहाटी /शौर्यपथ/

    असम के बासुगांव में सोमवार को जब एक पत्रकार ने बाइक पर सवार दो पुलिसकर्मियों से हेलमेट नहीं पहनने पर सवाल पूछ लिया तो वह भड़क उठे और पत्रकार के साथ बदसलूकी करने लगे. घटना की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन ने दोनों आरोपी पुलिस कांस्टेबलों के खिलाफ FIR दर्ज की है. घटना असम के चिरांग जिले की है.

    घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्रकार जयंत देबनाथ को दो पुलिसकर्मियों द्वारा पीटा जा रहा है. इस दौरान मौके पर भीड़ जमा है. वीडियो में दिख रहा है कि पिटाई के बाद पुलिसवाले देबनाथ को पुलिस जीप में बैठाने के लिए और पुलिस वालों को बुलाते हैं.

     पत्रकार जयंत देबनाथ ने कहा, "एक बाइक पर दो पुलिसकर्मियों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, मेरा एकमात्र दोष यह था कि मैंने उनसे सवाल किया कि यह आम जनता को क्या संदेश देगा? इस पर वो भड़क गए और मुझे गालियां दीं, दिन-दहाड़े मेरे साथ मारपीट की. जब मैंने उन्हें बताया कि मैं पत्रकार हूं तो वे और भड़क गए."

    देबनाथ ने कहा, "असम में पुलिस को खुली छूट दी गई है और वे इसका दुरुपयोग कर रहे हैं. मैं असम सरकार से कहना चाहता हूं कि आप कानून बनाते हैं और आपके अपने लोग उन्हें तोड़ते हैं. मैंने सरकार से त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है. अगर घटना रात में होती, तो वे शायद मुझे गोली मार देते. मैं पुलिस के व्यवहार से स्तब्ध हूं."

     

     

     

    प्रियंका गांधी वाड्रा ने साथ ही ये भी कहा कि "उन्होंने pm जो बड़ी रैलियां कीं, उनके बारे में क्या?" पीएम मोदी ने कोविड के दौरान ही रैलियां की थीं.

    पणजी /शौर्यपथ/

    कांग्रेस महासचिवप्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर (कांग्रेस ने कोरोना के दौरान प्रवासियों को महाराष्ट्र छोड़ने के लिए मुफ्त ट्रेन टिकट दिया, जिससे पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कोविड का प्रसार हुआ) सख्त लहजे में पूछा कि क्या पीएम मोदी क्या चाहते थे कि पैदल लौट रहे गरीबों को असहाय छोड़ दिया जाए. पणजी में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि जिन लोगों को उन्होंने छोड़ दिया था, जिनके पास अपने घर लौटने का कोई रास्ता नहीं था, जो पैदल वापस जा रहे थे - क्या वे चाहते थे कि कोई उनकी मदद न करे? मोदी जी क्या चाहते थे?

    प्रियंका ने साथ ही ये भी कहा कि "उन्होंने जो बड़ी रैलियां कीं, उनके बारे में क्या?" पीएम मोदी ने कोविड के दौरान ही रैलियां की थीं.
    गौरतलब है कि लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर पीएम मोदी ने सोमवार को सदन में भाषण में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना की पहली लहर के दौरान जब हर बड़ा नेता यही अपील कर रहा था कि जो इंसान जहां है, वहीं रहे ताकि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके, लेकिन कांग्रेस के किसी नेता ने ऐसा नहीं कहा. कांग्रेस नेताओं नेताओं ने ही प्रवासी मजदूरों को मुंबई छोड़ने के लिए फ्री में टिकट बांटे थे, जिसके चलते यूपी बिहार और उत्तराखंड जैसे राज्यों में कोरोना तेजी से फैला.

     

    रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 400 मिलियन के पार हो गई है और वह यह खास उपलब्धी हासिल करने वाले दुनिया के पहले शख्स बन गए हैं.

    लिस्बन /शौर्यपथ/

    दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में शुमार पुर्तगाल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक खास उपलब्धि अपने नाम हासिल की है. दरअसल रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 400 मिलियन के पार हो गई है और वह यह खास उपलब्धी हासिल करने वाले दुनिया के पहले शख्स बन गए हैं. इस पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार फुटबॉलर ने बीते साल जनवरी माह में 200 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने का कारनामा किया था.

    बता दें रोनाल्डो के बाद इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक फॉलोअर्स की संख्या टीवी स्टार काइली जेनर की है. जेनर को इंस्टाग्राम पर 309 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. इसके पश्चात् तीसरे नंबर पर अर्जेंटीना के 34 वर्षीय स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी का नाम आता है. मेस्सी के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या 309 मिलियन है.

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में अपना 37वां जन्मदिन मनाया है. रोनाल्डो का जन्म पांच फरवरी 1985 में पुर्तगाल स्थित फुंचल हुआ था. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में शुमार रोनाल्डो ने बीते साल इटली के प्रतिष्ठित क्लब युवेंतस का साथ छोड़ मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ करार किया है.

    उन्होंने युवेंतस के साथ साल 2018 में करार किया था. इस दौरान उन्होंने इस क्लब के लिए कुल 98 मुकाबले खेलते हुए 81 गोल दागे. बीते साल मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ करार से पहले भी वह इस क्लब के लिए शिरकत कर चूके थे. उन्होंने साल 2003 से 2009 के बीच इस क्लब के लिए 292 मैच खेलते हुए 118 गोल किए थे.

     

     

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है. Mahabharat में Bheem की भूमिका निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती का आज निधन हो गया है. प्रवीण कुमार सोबती काफी समय से बीमार चल रहे थे और 74 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. प्रवीण का नाता पंजाब से था, जिन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया था. उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से लोगों के दिलों को जीत लिया था. टीवी सीरियल 'महाभारत' में भीम का रोल निभाकर Praveen Kumar Sobti को खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी. अपनी एक्टिंग से उन्होंने इस किरदार में जान फूंक दी थी.

    प्रवीण कुमार के एक रिश्तेदार ने पीटीआई-भाषा को बताया, 'उन्हें छाती में संक्रमण की समस्या थी. सोमवार की रात को जब उन्हें बेचैनी होने लगी, तो हमने डॉक्टर को घर पर बुलाया. हृदय गति रुक जाने के कारण रात सवा दस बजे से साढ़े दस बजे के बीच उनका निधन हो गया.'

    अभिनय में आने से पहले Praveen Kumar Sobti एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे. आपको जानकर हैरानी होगी कि एशियाई खेलों में उन्होंने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं. उन्होंने एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल हासिल कर देश को गौरवान्वित महसूस करवाया था. खेल की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) की नौकरी भी ऑफर हुई थी, लेकिन कुछ सालों बाद उन्होंने एक्टिंग को करियर के रूप में चुना और फिर इसी फील्ड में जम गए.

    पिछले साल दिसंबर महीने में प्रवीण ने अपनी खराब सेहत को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वे अब घर पर ही रहते हैं. ऐसे में उनकी पत्नी वीना उनकी देखरेख करती हैं. Praveen Kumar Sobti ने पेंशन को लेकर पंजाब सरकार से नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा था कि पंजाब में अब तक आने वाली सभी सरकारों से उन्हें शिकायत है. उनका कहना था कि एशियन गेम्स या मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को पेंशन दी गई, लेकिन उन्हें कभी पेंशन नहीं मिला. कॉमनवेल्थ को रिप्रेजेंट करने वाले वे इकलौते एथलीट थे. फिर भी उनके साथ सौतेलों जैसा व्यवहार किया गया. इस बात को लेकर वे काफी सुर्खियों में रहे थे.

     

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision