
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने समर्थन मूल्य में धान खरीदी की तिथि बढ़ाकर किसानों को काफी राहत पहुंचाई है जो असमय बारिश की वजह उपार्जन केन्द्रों में धान नहीं बेच पाए थे, अगर धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ाई उन्होंने खुद अपने 12 एकड़ के रकबे में उपजे 166 क्विंटल 66 किलो फरवरी तक के लिए खरीदी की अवधि बढ़ने और
प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने समर्थन मूल्य में धान खरीदी की तिथि बढ़ाकर किसानों को काफी राहत पहुंचाई है। ऐसे कई किसान थे, जो असमय बारिश की वजह उपार्जन केन्द्रों में धान नहीं बेच पाए थे, अगर धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ाई जाती तो उन किसानों को नुकसान होता‘ यह कहना है, देमार के 56 वर्षीय किसान अंगेश्वर साहू का। वे धमतरी स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति देमार में अपने भतीजे समीर के साथ धान बेचने आए थे। उन्होंने खुद अपने 12 एकड़ के रकबे में उपजे 166 क्विंटल 66 किलो धान, तीन लाख 22 हजार रूपए के समर्थन मूल्य पर बेचा है। आज समीर ने केंद्र में 14 क्विंटल 80 किलो धान बेचा। दरअसल बेमौसम बारिश की वजह से समीर अपना धान बेच नहीं पाए थे। लेकिन राज्य सरकार ने सात फरवरी तक के लिए धान खरीदी की तिथि बढ़ाकर उनकी मुश्किलों को आसान कर दिया।
इसी केंद्र में दूसरी बार आज धान बेचने पहुंचे तेलीनसत्ती के 70 वर्षीय किसान सोमनाथ साहू भी प्रदेश के मुख्यमंत्री का साधुवाद करते हैं, कि किसानों की मेहनत को उन्होंने ज़ाया नहीं होने दिया और उनके हित में फैसला करते हुए एक सप्ताह के लिए धान खरीदी की अवधि बढ़ाई। उन्होंने अपने चार एकड़ 37 डिसमिल के खेत में उपजे 64 क्विंटल 40 किलो धान खरीदी केंद्र में एक लाख 24 हजार 936 रुपए में बेचा है। इनके साथ ही आज केंद्र में कुल आठ किसानों से 1.5 मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य में खरीदा गया। ज्ञात हो देमार खरीदी केंद्र में एक दिसंबर से आज तक एक हजार 363 किसानों से 4524.76 मीट्रिक टन धान 8 करोड़ 81 लाख 02 हजार 616 रुपए के समर्थन मूल्य में खरीदा गया। इस खरीदी केंद्र में देमार के अलावा अर्जुनी, तेलीनसत्ती, खपरी, उसलापुर के पंजीकृत किसान धान बेचने आते हैं।
इसी तरह धान उपार्जन केन्द्र गट्टासिल्ली में आज कुल 17 किसानों ने कुल 6.8 मीट्रिक टन और छाती केन्द्र में आठ किसानों ने 6.6 मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर बेचा। गौरतलब है कि जिले में एक दिसम्बर से अब तक कुल 431322.68 मीट्रिक टन धान उपार्जित किया गया है। सात फरवरी तक के लिए खरीदी की अवधि बढ़ने और अपनी उपज का सही दाम मिलने से किसानों के चेहरे में संतोष के भाव दिखे।
कुएं के निर्माण के बाद अब साल भर कर रहे हैं साग-सब्जियों की खेती
बलरामपुर /शौर्यपथ/
कृषक अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर रहते हैं। लेकिन सिंचाई की सुविधा न हो पाने से कृषि कार्य करने में असमर्थ हो जाते हैं। असिंचित क्षेत्र जहां वर्षा के पानी पर कृषक निर्भर हुआ करते थे। वहीं आज महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से जल संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता से स्वीकृत कर कृषकों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में मनरेगा मील का पत्थर साबित हो रहा है। जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम पंचायत गौतमपुर के कृषक अनिल के पास सिंचाई की सुविधा नहीं होने के कारण कृषि कार्य नहीं कर पाते थे और उन्हें अच्छी फसल की पैदावार भी नहीं मिल पा रही थी, क्योंकि उन्हें पूरी तरह वर्षा जल पर निर्भर रहना पड़ता था। किन्तु मनरेगा के तहत अनिल के खेत में कुआं निर्माण के बाद अब वे साल भर हरी साग-सब्जियों की खेती करते है, जिसे वे बेचकर अच्छी आमदनी भी प्राप्त कर रहे हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल हो रहे हैं।
जिन खेतों में कृषक अनिल को एक फसल लेना मुश्किल होता था वहीं अब कुआं निर्माण से विभिन्न किस्म की फसलों का उत्पादन कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। सिंचाई सुविधा को देखते हुए मनरेगा से स्वीकृत कूप निर्माण का कार्य कृषक अनिल के निजी भूमि पर किया गया। कूप निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति राशि 2 लाख 51 हजार थी। अनिल अपने खेतों में कुआं खुदाई के दिनों को बताते हुए कहते हैं कि कुआं निर्माण कार्य में 413 मानव दिवस निजी अर्जित किया और ग्राम पंचायत गौतमपुर(सोनवर्षा) के पंजीकृत श्रमिकों के साथ-साथ मैं और मेरी पत्नी भी कुआं निर्माण के कार्य में नियोजित रहे। कुआं निर्माण पूर्ण होने के उपरांत मैंने अपने खेतों में मौसम के अनुसार सब्जियां, धान, गेहुं, दलहन, तिलहन पैदावार करके अपने आय के स्त्रोत में वृद्धि की है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में मुझे कृषि उपज के बदले 2 लाख 56 रूपये की आमदनी हुई है जिसका श्रेय मनरेगा को जाता है साथ ही आगे मैं नाडेप, वर्मी टैंक, अंजोला टैंक लेकर अपने जीवन स्तर को और आगे उठाना चाहता हुं। कुआं निर्माण से पूर्व कृषक द्वारा असिंचित भूमि के कारण सिर्फ एक फसली खेती कर पाता था, परन्तु आज वर्तमान में कुआं बनने के पश्चात् धान की खेती के साथ-साथ वर्ष भर सब्जियों के खेती भी कर रहा है। अब उसे अतिरिक्त आमदनी हो रही है जो कि उसे अपने जीवन स्तर को आगे बढ़ाने में उपयोगी सिद्ध हुआ है।
प्राकृतिक आपदा के सभी प्रकरणों पर तत्परात की जा रही से कार्यवाही
कवर्धा /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने विधानसभा के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत चिल्फी में एक विपत्तिग्रस्त परिवार को चेक वितरण किया। वन मंत्री ने चेक वितरण करते हुए विपत्तिग्रस्त परिवारों के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते है। चेक वितरण करते समय मंत्री अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
मंत्री अकबर द्वारा आबीसी-6-4 के तहत बोड़ला तहसील के ग्राम चिल्फी निवासी गुहादास की कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त मंगली बाई और फलबतिया बाई (मृतक की बहन) को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आबीसी-6-4) के तहत 2-2 लाख रूपए की चेक प्रदान किया। इस अवसर पर नीलकंठ चंद्रवंशी, पीतांबर वर्मा, जनपद अध्यक्ष अमिता प्रभाती मरकाम, सुमरन सिंह धु्रर्वे, जिला पंचायत सदस्य रामकली धु्रर्वे, पूर्णिमा अनिरूद्ध मानिकपुरी, रामकुमार पटेल, अशोक सिंह, आकाश केशरवानी, विजय सिंह राजपुत, अमित अवस्थी, अमर सिंह वर्मा, मन्नु चंद्रवंशी, एल्डरमेन दीपक माग्रे एवं संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि मोहम्मद अकबर जब से विधायक और मंत्री बने है, तब से प्राकृतिक आपदा के सभी प्रकरणों पर तत्परात से कार्यवाही की जा रही और विपदाग्रस्त परिजनों, हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि शीघ्रता से मिल रही है। जितने भी प्रकरण हुए है उनके विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को कठनाईयों को समना करना ना पड़ें इसलिए इस तरह के सभी प्रकरणों को शीघ्रता निराकरण करने के निर्देश दिए है।
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल बाबा के दर्शन किए और अभिषेक एवं पूजा अर्चना की। उइके ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता की खुशहाली और छत्तीसगढ़ की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की । उन्होंने विश्वव्यापी कोरोना महामारी से भी मुक्ति के लिए प्रार्थना की। महाकाल प्रबंध समिति की ओर से राज्यपाल को मंदिर की प्रतिकृति और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
राजनीति/शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों के बीच एक-दूसरे पर निशाना साधने का दौर जारी है. खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूपी के बिजनौर में रैली कैंसल होने को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने बीजेपी पर 'हमला' बोला है. यूपी चुनाव में जयंत की पार्टी का अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ गठजोड़ है. मेरठ कंटोनमेंट में एक रैली को संबोधित करते
हुए जयंत चौधरी ने कहा, 'बीजेपी ने पहले बिजनौर में बेहतर बिजली और विकास का वादा किया था. यदि पीएम आज वहां जाते तो लोग सवाल पूछते, इसलिए अचानक बीजेपी का मौसम खराब हो गया.
जाट नेता, जयंत जिनका पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनाधार है, दूसरी पार्टियों को 'ठंडा' कर देंगे' संबंधी बयान के लिए राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साध चुके हैं. उन्होंने कहा था, 'वे हमें 'ठंडा' करना चाहते हैं लेकिन यहां बहुत ज्यादा गर्मी है. वे जिन्ना के बारे में बात करना चाहते हैं लेकिन हम रोजगार और गन्ना बकाया के बारे में बात करना चाहते हैं.' बिजनौर में आठ विधानसभा सीटें हैं इसमें से पांच पर इस समय बीजेपी का कब्जा है जबकि शेष तीन समाजवादी पार्टी के पास हैं. जिले में करीब 50 फीसदी आबादी दलितों आर मुस्लिमों की है. जिले में दो लोकसभा सीटें बिजनौर और नगीना हैं.
'
90 की दशक में सलमान की हीरोइन रह चुकी आयशा जुल्का ने सलमान के बारे में खुलासा किया है कि वह बिल्कुल भी डांस नहीं करना चाहते थे.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
90 की दशक में सलमान की हीरोइन रह चुकी आयशा जुल्का ने सलमान के बारे में खुलासा किया है कि वह बिल्कुल भी डांस नहीं करना चाहते थे. दोनों ने 1990 में उनकी पहली हिंदी फिल्म कुर्बान में साथ काम किया है. इस फिल्म में सलमान आयशा की हीरो रह चुके हैं. कई सालों बाद उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा में सलमान को लेकर यह बात कही. कुर्बान से पहले आयशा ने नागार्जुन के साथ तेलुगु फिल्म नेति सिद्धार्थ में अभिनय किया था. हालांकि बॉलीवुड में कुर्बान उनकी पहली हिंदी फिल्म थी.
दरअसल शो के होस्ट आदित्य नारायण ने आयशा से सलमान, अजय देवगन, मिथुन चक्रवर्ती, आमिर खान और अक्षय कुमार में से सबसे खराब डांसर का नाम पूछा था, जिसके जवाब में आयशा ने सलमान का नाम लिया. आयशा ने कहा, "मैंने अपनी पहली हिंदी फिल्म कुर्बान में सलमान खान के साथ काम किया था. जय बोराडे हमारे कोरियोग्राफर थे. सलमान हमेशा जय से कहते थे 'मैं फ्रेम में चलकर बैकग्राउंड में चलूंगा और आयशा डांस करेंगी. वह जो भी छोटे कदम रखते थे, उसे लेकर काफी सचेत रहते थे. लेकिन जिस तरह वह अब डांस करते हैं, उसे देखकर मैं हैरान रह जाती हूं. डांस से डरने वाले सलमान अब काफी अच्छा डांस कर लेते हैं.
शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने खरीद लिया है. फिल्म को मोटी रकम देकर खरीदा गया है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
इन दिनों OTT प्लेटफॉर्मों के बीच बड़ी फिल्मों को खरीदने की होड़ मची है. फिर वह ऐसी फिल्मों में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं जिनमें बड़े सितारे हैं या जिनके साथ बड़े सितारों के नाम जुड़े हों. ऐसा ही कुछ शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म Darlings को लेकर भी हुआ. फिल्म को शाहरुख और आलिया के प्रोडक्शन हाउसों ने बनाया है. इस फिल्म को अब सिनेमाघरों में रिलीज न करके ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है. इस तरह अब फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.
पिंकविला की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि डार्क कॉमेडी फिल्म डार्लिंग्स को ओटीटी पर रिलीज किया जाएघा. इस फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स को नेटफ्लिक्स ने हासिल कर लिया है, और वह 80 करोड़ रुपये की कीमत पर. फिल्म को आलिया भट्ट और शाहरुख खान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. 'डार्लिंग्स' में आलिया भट्ट, शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू लीड रोल में हैं जबकि फिल्म की डायरेक्टर जसमीत के रीन हैं.
'डार्लिंग्स' मां-बेटी के रिश्ते को लेकर बनाई गई फिल्म है. जिसमें आलिया बेटी बनी हैं और शेफाली शाह मां के रोल में हैं. इस तरह देखा जा सकता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म भी बड़े सितारों की फिल्मों को रिलीज करने के लिए पूरी तरह से मुकाबले में आ चुके हैं और मोटी रकम खर्च करने को भी तैयार हैं. आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनकी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' इस महीने रिलीज हो रही है. उसके बाद उनकी आरआरआर रिलीज होगी. इसके रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी है. फिर वह संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म बैजू बावरा में भी काम करेंगी जिसे रणवीर सिंह लीड रोल में हैं
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
बॉलीवुड में जब खूबसूरती की बात होती है तो एक चेहरा जो आंखों के सामने आता है, वो है सायरा बानो का चेहरा. जी हां, महज 16 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली ये अभिनेत्री कई दशकों तक बॉलीवुड पर छाई रहीं और एक से बढ़कर एक फिल्में कीं. उनके अभिनय से ज्यादा कई बार लोग उनकी खूबसूरती की चर्चा करते थे. हालांकि अभिनय में भी उनका कोई तोड़ नहीं था, लेकिन सायरा के हुस्न के चर्चे दूर-दूर तक थे. उनकी बेपनाह खूबसूरती को दिखाती ऐसी ही कुछ खूबसूरत तस्वीरों पर आज हम नजर डालेंगे.
23 अगस्त, 1944 को जन्मीं सायरा बानो की मां नसीम बानो भी अपने वक्त की मशहूर अभिनेत्री थीं. सायरा का बचपन लंदन में बीता, वहीं उन्होंने पढ़ाई भी की, इसके बाद वे भारत आ गईं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वे दिलीप कुमार को इतना पसंद करती थीं कि महज 12 साल की उम्र में वे चाहती थीं कि उनकी शादी दिलीप साहब से हो जाए.
भारत/शौर्यपथ/
गृहमंत्री अमित शाह ने ओवैसी की कार पर फायरिंग के मामले में राज्यसभा में बताया कि ओवैसी की सुरक्षा को खतरे का मूल्यांकन किया गया है और उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा बुलेट प्रूफ कार के साथ देने का फैसला हुआ है. हालांकि, ओवैसी ने सुरक्षा लेने से मना कर दिया है.
गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग के मामले में राज्यसभा में बयान जारी किया. उन्होंने सदन को बताया कि ओवैसी की सुरक्षा को खतरे का मूल्यांकन किया गया है और उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा बुलेट प्रूफ कार के साथ देने का फैसला हुआ है. हालांकि, ओवैसी ने सुरक्षा लेने से मना कर दिया है. शाह ने कहा कि 'मैं सदन के जरिए उन से विनती करता हूं कि वह सुरक्षा जरूर लें. सदन के ज़रिये विनती करता हूं, असदुद्दीन ओवैसी सुरक्षा ज़रूर लें.'
गृहमंत्री ने सदन में बयान जारी करते हुए बताया कि '3 फरवरी को ओवैसी जब दिल्ली वापस लौट रहे थे एक टोल प्लाजा के पास दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली चलाई गई. उनकी गाड़ी में तीन गोलियों के निशान मिले हैं. इस मामले में तीन गवाह हैं. थाना पिलखुवा में विवेचना की जा रही है. अब तक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से दो पिस्टल और एक अल्टो कार बरामद हुई है. साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं. अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है.'
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
रायपुर /शौर्यपथ/
मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन मंगलवार 08 फरवरी 2022 से सभी श्रेणी के अधिकारियों-कर्मचारियों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति के साथ होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए आज मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके पहले मंत्रालय तथा विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए गए थे।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के समस्त विभाग के समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव तथा समस्त विभागाध्यक्ष को जारी निर्देशों में कहा गया है कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, आम जनता के कार्यों के शीघ्र निराकरण के लिए मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में शासकीय कार्य संचालन हेतु मंगलवार 08 फरवरी 2022 से सभी श्रेणी के अधिकारियों-कर्मचारियों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। समस्त अधिकारी-कर्मचारी कोविड-19 संक्रमण के बचाव हेतु समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। सभी अधिकारी-कर्मचारी कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित मापदण्ड जैसे- मास्क लगाना, एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाए रखना, सेनिटाइजर का समय-समय पर उपयोग करना आदि मापदण्डों का कड़ाई से पालन करें।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
