August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    इंस्पायरिंग /शौर्यपथ/

    जब आपको प्रश्नपत्र मिलता है, आप उसे देखते हैं, फिर तय करते हैं कि क्या आपको आता है, क्या नहीं! अगर आपने सालभर पढ़ाई की होगी, तो आपको लगभग सारे उत्तर पता होंगे। थोड़ा आप मिस करेंगे, थोड़ा आप भूलोगे, लेकिन सालभर आपने पढ़ाई की होगी तो फिर भी आप लिख सकते हो। मैं हमेशा ही स्टूडेंट्स से कहता हूं कि जब भी आप क्लास में हों, आपका पूरा ध्यान वहीं रहे। हर दिन थोड़ी-थोड़ी पढ़ाई करते रहें। ऐसा नहीं कि आखिरी दिनों में जमकर बैठ जाएं और कोर्स खत्म करने की कोशिश करें। नौ-दस महीने जो हमने मिस किए हैं, उनकी भरपाई ऐसे में बेहद मुश्किल हो जाती है।

    मेरी जिंदगी की एक घटना बताता हूं। यह शायद 12वीं क्लास की बात होगी। मेरे मैच चल रहे थे। मैं थोड़ा हिचक रहा था कि पापा से यह बात कैसे बोली जाए। मम्मी को तो पटा लिया था, लेकिन पापा के पास जाकर कैसे बताएं कि एग्जाम है लेकिन उससे पहले मुझे मैचेस खेलना हैं। और एग्जाम खत्म होने के बाद ही मुझे ट्रेन पकड़कर जाना है, फिर मैच खेलकर वापस आना है। बड़ी हिम्मत जुटाकर मैं पापा के पास पहुंचा। बोला- पापा ऐसा है कि हमारा मैच है, और परीक्षा भी है... ये .. वो। उन्होंने बेहद आराम से जवाब दिया। वो बोले - बेटा, अगर साल भर मेहनत की होगी तो एक दिन से फर्क नहीं पड़ेगा, अगर साल भर मेहनत नहीं की होगी, तो भी एक दिन से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

    - असफलता का सामना कीजिए, तब तक जब तक असफलता आपसे सामना करने में असफल ना हो जाए।

    - लक्ष्य बेहद बड़े रखिए, या तो यह आपको डरा देंगे.. या फिर इतना उत्साहित करेंगे कि आप उसे पा लें।

    - नजरिए को असलियत का जामा पहनाने की क्षमता ही लीडरशिप है।

    यह बात हर फील्ड में लागू होती है। आपको कुछ हासिल करना है तो जुटना ही होगा। वैसे पढ़ाई के मामले में थोड़ा अलग तरह से सोचता हूं। जब भी मुझसे कोई पूछता है कि मेरा 10-12 साल का बच्चा क्रिकेट सीख रहा है, क्रिकेटर बनना चाहता है तो मेरी सलाह उनको कई बार चौंका देती है। मैं उनसे कहता हूं कि यह उम्र जो है, वो क्रिकेट पर ध्यान लगाने की हो सकती है, लेकिन पढ़ने की भी है। इन उम्र में बच्चों को दोनों में मजा ढूंढना चाहिए। खेल के साथ पढ़ाई में मजा आए तो सोने पर सुहागा।वैसे हमारी कोशिश होना चाहिए कि हम रिजल्ट के बारे में नहीं सोचें। मैं इस बात में ज्यादा यकीन करता हूं कि प्रोसेस ज्यादा महत्वपूर्ण है। प्रोसेस के कारण आपको रिजल्ट हासिल होता है। प्रोसेस में हमेशा नजदीक के लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करें। फिर बात क्रिकेट की हो या पढ़ाई की। शॉर्ट टर्म प्लानिंग कभी बुरी नहीं होती। धीरे-धीरे यही लॉन्ग टर्म प्लान बन जाता है, आपको पता ही नहीं चलता। इस प्रोसेस में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। जितना ज्यादा आप छोटी बातों पर फोकस करेंगे, परफेक्शन के उतने करीब पहुंचेंगे।

    यह तय है कि हमारे लक्ष्य पर पहुंचने की कोशिश कई दूसरे भी कर रहे होंगे। बिल्कुल संभव है कि आप उस तक ना पहुंचें, क्योंकि उनकी प्लानिंग आपसे बेहतर हो सकती है। लक्ष्य हासिल नहीं हो, कोई बात नहीं, प्रोसेस को जो आप तक पहुंचाना था वो आप तक पहुंचा चुकी है। आप कम से कम यह समझने के काबिल तो हुए कि गलती कहां हुई। प्रोसेस पर फोकस नहीं करेंगे तो कभी यह भी नहीं समझ पाएंगे कि आप कहां कमजोर पड़े, फिर सुधार की बात तो काफी दूर हो जाती है। अगर गलती नहीं होगी तो आप भगवान हो जाओगे। गलती सबसे होती है। उससे डरिए मत, खुद को बस उस गलती को समझने और फिर सुधारने लायक बनाइए।(विभिन्न मंचों पर कही गई बातों से)

    राजनीति/शौर्यपथ/

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने से शुरू हुआ भाजपा का बवाल दूसरे दिन भी जारी है। शनिवार शाम से ही विधानसभा थाने में धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की रविवार को पुलिस के साथ भिडंत हो गई। धक्का-मुक्की के बाद मामला गर्म हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी विधानसभा थाना पहुंच गए। वहां कार्यकर्ताओं के साथ थोड़ी देर तक धरने पर बैठे। बाद में लौट गए।

    बताया जा रहा है, भाजपा कार्यकर्ताओं का नया जत्था 11 बजे के करीब थाना पहुंचा। वे लोग वहां दरी बिछाने लगे। पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में दरी बिछाने से रोक दिया। भड़के हुए भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से उलझ पड़े। धक्का-मुक्की के बाद वहां अतिरिक्त बलों को बुला लिया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के संदेश भेजा। आनन-फानन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत कई भाजपा नेता विधानसभा थाने पहुंच गए। उनके पहुंचने ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी तेज कर दी। उन्होंने वहां धरने पर बैठे राजेश मूणत और दूसरे नेताओं से चर्चा की। थोड़ी देर धरने पर बैठने के बाद रमन सिंह वापस लौट गए हैं।

    पूर्व मंत्री ने मारपीट के आरोप लगाए

    पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस कर्मियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। उनका कहना था सादी वर्दी में आए पुलिस कर्मियों ने उनको पीटा। भाजपा नेता उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं पुलिस कर्मियों ने शिकायत की है कि पूर्व मंत्री ने थाने में उनके साथ मारपीट और अभद्रता की है। शासकीय कार्य करने से रोका है।

    दो बजे से राजभवन तक मार्च की तैयारी

    भाजपा ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तक आंदोलन की घोषणा कर दी है। डॉ. रमन सिंह ने बताया कि थाने में अनवरत धरना जारी रहेगा। रविवार दो बजे से सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से राजभवन तक जुलूस निकालेंगे। वहां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को रायपुर बंद की घोषणा की गई है।

     

    रायपुर/शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बेटे की शादी में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ जमकर डांस किया। इतना ही नहीं वे और भी राजनीतिक दिग्गजों के साथ भी जमकर थिरके। सीएम का पूरा परिवार इस समय नवा रायपुर के रिसॉर्ट में मौजूद है। जहां पर शादी की रश्में निभाई जा रही हैं।

    बताया गया कि पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में रिसॉर्ट के एक हिस्से से बारात निकालने की तैयारियां शुरू हुईं थी। इसके लिए सुबह से सीएम का परिवार तैयारी में जुटा था। दूल्हे चैतन्य ने क्रीम कलर की डिजाइनर शेरवानी और कलगीदार साफा पहन रखा है। इसके बाद सीएम समेत तमाम बाराती नाचते गाते ही रिसॉर्ट के एक हिस्से मे बारात लेकर पहुंचे। जहां लड़की पक्ष के लोग रुके हुए हैं। सीएम भूपेश सफेद रंग की शेरवानी और रंगीन साफे में नजर आए।

    वहीं, अब सीएम की बेटे की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें सीएम के समधी उन्हें गले लगाते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि बारात लेकर जैसे ही सीएम पहुंचे, उनके समधी ने उनका गले लगाकर स्वागत किया। वहीं बारात में छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे प्रदेश के भी दिग्गज नेताओं का जमावड़ा है।

     

     

    जीनत अमान वेस्टर्न से लेकर इंडियन आउटफिट तक में वो सिजलिंग लगी. उनका यही अंदाज फैन्स को उनका कायल बनाता रहा. यहां हम बात कर रहे हैं जीनत अमान के ऐसे ही 5 बेहतरीन लुक्स की.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    जीनत अमान का नाम सुनते ही जेहन में ऐसी अदाकारा की तस्वीर आती है जो अपने परफेक्ट फिगर और खूबसूरती के साथ कई बरस तक बॉलीवुड पर राज करती रही. क्या अमिताभ बच्चन, क्या विनोद खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा या धर्मेंद्र जीनत अमान ने हर बड़े स्टार के साथ पर्दे पर काम किया और अपनी छाप छोड़ने में भी कामयाब रहीं. ये वो दौर था जब हीरोइन्स पर्दे पर कम ही बेबाक हुआ करती थीं. उस दौर में जीनत अमान ने ग्लैमर को इंडियन सिनेमा ने नया स्टाइल दिया. वेस्टर्न से लेकर इंडियन आउटफिट तक में वो सिजलिंग लगी. उनका यही अंदाज फैन्स को उनका कायल बनाता रहा. यहां हम बात कर रहे हैं जीनत अमान के ऐसे ही 5 बेहतरीन लुक्स की.

     

    मैरी कौम से लेकर दंगल तक, वीमेन स्पोर्ट्स स्टार्स की रियल लाइफ पर बेस्ड ये बायोपिक हैं बेहद इंस्पायरिंग

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    पुरुष जो कुछ भी कर सकते हैं, महिलाएं उसे और भी बेहतर तरीके से कर सकती हैं. फिर चाहे वो अपनी जीविका के लिए कमाना हो या फिर किसी स्पोर्ट्स में अपना दम दिखाना. हमारे देश की कई महिला खिलाड़ी इस बात का लाइव एग्जांपल हैं और उनकी जिंदगी को बहुत ही बेहतरीन तरीके से बड़े पर्दे पर बायोपिक्स के जरिए दर्शाया भी गया है. वीमेन स्पोर्ट्स स्टार्स की लाइफ से इंस्पायर्ड इन फिल्मों को न सिर्फ बहुत ज्यादा पसंद किया गया है बल्कि ये लोगों के लिए काफी इंस्पिरेशनल भी रही हैं. तो चलिए आज आपको बताते हैं बॉलीवुड की 5 बेहतरीन वीमेन इंस्पायर्ड स्पोर्ट्स बेस्ड बॉयोपिक जिन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हैं.

    दंगल

    दंगल 2016 में बनी बायोपिक स्पोर्ट्स फिल्म है जो कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल विनर रेसलर गीता फोगट और बबीता कुमारी के जीवन पर आधारित है. हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बलाली गांव में जन्मी गीता फोगट 2010 में भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली पहलवान बनीं और ओलंपिक समर गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान भी बनीं थीं. दंगल एक ऐसी सुपरहिट फिल्म जिसमें पूर्व पहलवान महावीर सिंह फोगट के पिता की यात्रा को दर्शाया गया है. फिल्म में अपनी बेटियों को विश्व स्तरीय एथलीट बनाने के लिए एक पिता के दृढ़ संकल्प को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारत की टॉप 20 फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी.

    मैरी कौम 

    6 बार की विश्व बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम के लाइफ पर बेस्ड एक ऐसी फिल्म है जिसने हर भारतीय के दिलों में अपनी जगह बनाई है. मैंगते चुंगनेइजैंग मैरी कॉम ने इतने मेडल्स जीते हैं कि उन्हें उँगलियों में गिनना मुश्किल है. मैरीकॉम को पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है. मणिपुर के एक छोटे से गांव के रहने वाले एथलीट ने कई हर्डल्स को पार करते हुए वर्ल्ड क्लास एथलीट का दर्जा हासिल किया. मैरीकॉम की इस रियलिस्टिक जर्नी को डॉयरेक्टर ओमंग कुमार ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर ये स्पोर्ट्स बायोपिक बनाई जिसको 'मैरी कॉम' ही टाइटल दिया. ये फिल्म साल 2014 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग को खूब तारीफें मिली थीं.

    साइना 

    बैडमिंटन के खेल को भारत में नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए साइना नेहवाल ने कई रिकॉर्ड बनाए और अपने पूरे करियर में 24 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं. Saina Nehwal के बचपन से लेकर अब तक के अपने सफर को इस फिल्म में बख़ूबी दर्शाया गया है. परिणीति चोपड़ा की साल 2021 में आई फिल्म 'साइना' का निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया था. साइना नेहवाल के मिडिल क्लास फैमिली से वर्ल्ड क्लास एथलीट बनने तक के सफर को बेहद सरल लेकिन वास्तविक चित्रण के लिए फिल्म की काफी सराहना मिली.

     

    मुंगेली /शौर्यपथ/ 

    जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) एवं नए वेरियंट ओमिक्राॅन संक्रमण के दृष्टिगत इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए संभावित उपाय अमल में लाया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप जिले में कोविड पाॅजिटिविटी दर कम हुई है। जिसे देखते हुए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों, एकलव्य आदिवासी आवासीय विद्यालय,जवाहर नवोदय विद्यालय,बालक-बालिका छात्रावास तथा आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को कल 07 फरवरी से खोलने के निर्देश दिये है। उन्होने समय-समय पर शासन द्वारा कोविड 19 (कोरोना वायरस) हेतु जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।  

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    बॉलीवुड सितारों की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए फैन्स बहुत एक्साइटेड रहते हैं. उनके चहेते सितारे बचपन में कैसे दिखते थे, उन्होंने पढ़ाई कहां से की है, वे कहां रहते थे, इस तरह की तमाम बातें जानने के लिए बॉलीवुड लवर्स हमेशा ही बेताब नजर आते हैं. वहीं आजकल इंटरनेट पर भी बॉलीवुड सेलेब्स के बचपन की फोटो वायरल कर उन्हें पहचानने का चैलेंज दिया जा रहा है. ऐसी ही एक सेलेब्रिटी की अनदेखी फोटो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिन्हें पहचानने में बड़े-बड़े सिकंदरों के पसीने छूट जा रहे हैं. बता दें, ये सेलेब्रिटी आज के टाइम में एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो विश्व सुंदरी भी रह चुकी हैं.

    फोटो में आप देख सकते हैं कि एक मासूम बच्ची अपने नन्हे-नन्हे हाथों में खिलौना पकड़ बड़े ही प्यार से मुस्कुरा रही हैं. फोटो में बॉयकट बाल में नजर आ रही यह बच्ची आज लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन हैं. क्या हुआ आप पहचान पाए इन्हें? अगर अब भी नहीं तो बता दें ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि आज के टाइम की मशहूर एक्ट्रेस और मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन हैं. जी हां, Sushmita Sen को इस तस्वीर में पहचान पाना लोगों के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं है.

    Sushmita Sen फिल्मों में भले ही ज्यादा एक्टिव न हों, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. सुष्मिता को आखिरी बार वेब सीरीज 'आर्या 2' में देखा गया था, जिसमें उनके काम को सभी ने सराहा था. यह कहना गलत नहीं होगा कि आर्या वेब सीरीज से Sushmita Sen ने अभिनय की दुनिया में जोदार कमबैक किया है. हाल ही में सुष्मिता बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थीं.

     

     

    साइंस कॉलेज मैदान में आज शाम किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे

    रायपुर /शौर्यपथ/

    भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर भारत सरकार द्वारा दो दिवस (दिनांक 06 फरवरी 2022 से दिनांक 07 फरवरी 2022 तक) का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

    राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों और जंहा पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वंहा पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन/सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किये जायेंगे। राजकीय शोक के कारण राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज शाम किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भारत रत्न, स्वर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने शोक संदेश में कहा है कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान को भुला पाना मुश्किल है। हम सबकी प्रिय गायिका, जिनके गीतों को सुनकर, मधुरिम सुरों को महसूस कर हम सबसे अच्छा समय बिताते आ रहे, ऐसे अद्वितीय सुरों की महान साधिका लता मंगेशकर जी का 92 वर्ष की आयु में निधन बेहद दुःखद है।उनकी आवाज़ विश्वभर के संगीतप्रेमियों की स्मृतियों में युग-युगांतर यात्रा करेगी। राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित हुए उनके शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

    Lata Mangeshkar का बेशक आज निधन हो गया है, लेकिन वह अपने सुरों के जरिये अमर हो चुकी हैं. उनकी आवाज में वह जादू था जो चेहरें पर मुस्कान ला सकता था तो आंखों को नम भी कर सकता था.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    लेकिन वह अपने सुरों के जरिये अमर हो चुकी हैं. उनकी आवाज में वह जादू था जो चेहरें पर मुस्कान ला सकता था तो आंखों को नम भी कर सकता था. कुछ ऐसा ही हुआ था 1963 में. जब लता मंगेशकर ने भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए जवानों की याद में 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाया तो वहां मौजूद जनता ही नहीं बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आंखें भी नम हो गई थीं.

     लता मंगेशकर और जवाहर लाल नेहरू की इसी मौके की एक आइकॉनिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फोटो को देखकर समझा जा सकता है कि वह किस तरह का माहौल रहा होगा और उसमें लता मंगेशकर के सुरों ने किस तरह का जादू बिखेरा होगा. इस तरह लता मंगेशकर के सुरों के जादू ने जवाहर लाल नेहरू को रुला दिया था.

    लता मंगेशकर का निधन हो गया है. वह 8 जनवरी से ब्रीच कैंडी अस्तपाल में थीं. लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में हुआ. मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जन्मीं लता पंडित दीनानाथ मंगेशकर की बड़ी बेटी थीं. उनका पहला नाम 'हेमा' था, मगर जन्म के पांच साल बाद माता-पिता ने इनका नाम 'लता' रख दिया था. लता अपने सभी भाई-बहनों में बड़ी थीं. मीना, आशा, उषा तथा हृदयनाथ उनसे छोटे थे. उनके पिता रंगमंच के कलाकार और गायक थे और वह एक मशहूर नाम थे.

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision