August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    हेल्थकेयर /शौर्यपथ/

    आपको कार्यों को बेहतर ढंग से करने के लिए स्वास्थ्य मस्तिष्क की आवश्यकता होती है। बेहतर प्रदर्शन के लिए आपका मस्तिष्क के संकेत प्रदान करता है। मस्तिष्क के अस्वस्थ होने पर कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ब्रेन ट्यूमर भी मस्तिष्क से जुड़ी एक बीमारी है। इस बीमारी में आपके मस्तिष्क में कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ जाने के कारण दिमाग में गांठ बन जाती है। इस समस्या को ही ब्रेन ट्यूमर के नाम से जाना जाता है।आज के इस आर्टिकल में आपको हमने पूरी तरीके से ब्रेन ट्यूमर को कैसे पहचाना जा सकता है इसके लक्षण के विषय में आपको बताया है । इस बीमारी का समय रहते पता चलना बहुत जरूरी है, वरना गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

    1. लंबे समय तक सिर दर्द रहना

    बहुत तेज सर दर्द और लंबे समय तक सिरदर्द का रहना ब्रेन ट्यूमर का एक लक्षण हो सकता है। थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण कभी-कभी सिर दर्द होना आम बात है, परंतु यदि आपको असहनीय और लंबे समय तक सिर दर्द होता है तो चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

    2. उल्टी की समस्या

    पाचन के ठीक ना होने या कभी-कभी बीमार पड़ने पर मतली आने या उल्टी की समस्या हो सकती है। लेकिन यदि आपको लगातार बेचैनी और उल्टी की शिकायत है, तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं, क्योंकि यह ब्रेन ट्यूमर का लक्षण हो सकता है।

    3. चीजों को भूल जाना

    ब्रेन ट्यूमर के कारण आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है। जिससे आपके कार्य करने की क्षमता पर भी काफी बुरा असर पड़ता है। दिमाग में ट्यूमर होने की स्थिति में व्यक्ति को चीजें ढंग से याद रखने में दिक्कत होने के साथ ही वह हमेशा उलझन में रह सकता है।

    4. ठीक से दिखाई ना देना

    ब्रेन ट्यूमर होने पर आंखों से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों में धुंधलापन, रंगों को ठीक से पहचान ना पाना और कम दिखाई देना भी शामिल है। इसके अलावा, आपको वस्तुओं पर छोटे-छोटे धब्बे भी दिखाई दे सकते हैं।

     

     

    रायपुर/शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 976 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में रविवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,39,175 हो गई.

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आज 61 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 1180 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की. राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमित 9 मरीजों की मृत्यु हुई.

    अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में रायपुर से 145, दुर्ग से 198, राजनांदगांव से 71, बालोद से 5, बेमेतरा से 1, कबीरधाम से 7, धमतरी से 16, बलौदाबाजार से 8, महासमुंद से 21, गरियाबंद से 14, बिलासपुर से 56, रायगढ़ से 27, कोरबा से 57, जांजगीर-चांपा से 34, मुंगेली से 1, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 1, सरगुजा से 31, कोरिया से 19, सूरजपुर से 21, बलरामपुर से 55, जशपुर से 30, बस्तर से 34, कोंडागांव से 43, दंतेवाड़ा से 8, सुकमा से 0, कांकेर से 71, नारायणपुर से 0 और बीजापुर से 2 मामले हैं.
    उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,39,175 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,08,630 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं. राज्य में 16608 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 13,937 लोगों की मौत हुई है

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    बॉलीवुड की 'रंगीला गर्ल' आपको याद है? जी हां, हम Urmila Matondkar की बात कर रहे हैं. उर्मिला मातोंडकर 90 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय और बेमिसाल ग्लैमर से सभी को हैरान कर दिया था. उर्मिला अपने दौर की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक थीं और शायद इसी वजह से फिल्म 'रंगीला' के बाद वे 'रंगीला गर्ल' के नाम से फेमस हो गई थीं. उर्मिला की खूबसूरती का आलम ये था कि उन दिनों मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा एक्ट्रेस पर अपना दिल हार बैठे थे. Urmila Matondkar इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनके चाहने वाले उनके बारे में आज भी जानने को बेताब रहते हैं.

    अगर आपको नहीं पता तो बता दें Urmila Matondkar सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और इसके जरिए अपने फैन्स संग जुड़ी रहती हैं. उर्मिला अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती हैं, जिस पर उनके फैन्स खूब प्यार की बारिश करते हैं. उर्मिला मातोंडकर ने अपनी एक नई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वे बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं. इस फोटो में एक्ट्रेस अपने टेरेस पर व्हाइट कलर की लॉन्ग ड्रेस में पोज देती हुई दिख रही हैं. इस तस्वीर में आंखो पर चश्मे के साथ उर्मिला का स्टाइलिश लुक देखते ही बन रहा है.

    बता दें, हाल ही में Urmila Matondkar का बर्थडे था और इस खास दिन पर उन्हें लोगों से ढेर सारा प्यार और जन्मदिन की बधाई मिली. अपने फैन्स का धन्यवाद देते हुए एक्ट्रेस ने अपनी फोटो के साथ इस पोस्ट को शेयर किया था. उर्मिला की फोटो देखने के बाद लोगों के इस पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "आप अभी भी इतनी खूबसूरत हैं". वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है "कैसे माने ये रंगीला की चुलबुली मिली है. इतने सालों बाद आज भी इतनी गॉर्जियस. कमाल है".

     

     

    मथुरा /शौर्यपथ/

    उत्तर प्रदेश के चुनाव भाजपा के लिए कठिन माने जा रहे हैं, लेकिन पार्टी की मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "योगी आदित्यनाथ जीतेंगे." उन्होंने कहा, 14,000 करोड़ रुपये बरेली-मथुरा-पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग पर खर्च किए जाएंगे, विशेष रूप से मथुरा आने वाले यात्रियों को चकाचक सड़कें दिखाई देंगी." यह पूछे जाने पर कि क्या यह अयोध्या और वाराणसी के बाद मथुरा में भाजपा नियोजित भव्य मंदिर की तैयारी में है, उन्होंने कहा, "मथुरा पहले से ही विकसित हो रहा है. मुख्यमंत्री इसके पीछे मुख्य व्यक्ति हैं. मुझे अब पूर्ण सरकारी समर्थन है."

    यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस बात से सहमत हैं कि चुनाव में मुख्य चुनावी मुद्दा मंदिर होगा न कि विकास, उन्होंने कहा कि मुद्दा विकास होगा, लेकिन मंदिर भी इसमें शामिल होगा. उन्होंने एनडीटीवी को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा, "ऐसा कुछ नहीं...वैसे, मंदिर भी होगा. इतनी सुरक्षा दी जा रही है. सारी गुंडागर्दी बंद हो गई है."

    पिछले साल के पंचायत चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए अयोध्या या मथुरा में बहुत उत्साहजनक नहीं रहे हैं, जहां बीजेपी अपने मंदिर के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है. मथुरा में भाजपा को 33 में से केवल आठ सीटें मिलीं. सबसे ज्यादा 13 सीटें मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने जीती हैं. अयोध्या की 40 सीटों में से बीजेपी को सिर्फ छह सीटें मिली हैं. वहां शीर्ष पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी थी, जिसने 24 सीटों पर कब्जा किया था.

    साइंस कॉलेज मैदान में आज शाम किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे

    रायपुर /शौर्यपथ/

    भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर भारत सरकार द्वारा दो दिवस (दिनांक 06 फरवरी 2022 से दिनांक 07 फरवरी 2022 तक) का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

    राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों और जंहा पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वंहा पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन/सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किये जायेंगे। राजकीय शोक के कारण राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज शाम किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्यपाल अनुसुईया उइके से भोपाल प्रवास के दौरान आज राजभवन मध्यप्रदेश में प्रकाश ठाकुर के नेतृत्व में आदिवासी सेवा मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर आदिवासियों के हितों से संबधी एवं अन्य सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल को आगामी माह में होने वाले सामाजिक कार्यक्रम के लिए भी आमंत्रित किया। इस अवसर पर दिलीप सिंह मरकाम, मोहिंदर कंवर, विजेंद्र उईके एवं चंदा सरवटे भी उपस्थित थे।

    इसके अलावा राज्यपाल से डॉ. कमलाकर सिंह, सत्येंद्र ठाकुर, विशाल मालवी, दीपिका खन्ना, गणेश पांडेय व मलय श्रीवास्तव ने भी मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

    राजनेताओं से लेकर लेखकों, छात्र नेताओं और विविध क्षेत्रों के लोगों ने सुपरस्टार के इस हावभाव की गर्मजोशी से सराहना की है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    पूरे देश ने रविवार को महान गायिका और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को भावभीनी विदाई दी. उनके अंतिम संस्कार के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई गणमान्य हस्तियां मुंबई के शिवाजी पार्क में मौजूद थीं. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी अंतिम संस्कार स्थल पर मौजूद थे. उस दौरान दुआ करती उनकी एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है लेकिन इसके साथ ही एक विवाद भी शुरू हो गया है.

    मुंबई के शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार समारोह के एक दृश्य में शाहरूख खान और उनकी प्रबंधक पूजा ददलानी को गायिका को अंतिम सम्मान देते हुए दिखाया गया है. खान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ में हाथ उठाए दिख रहे हैं जबकि उनकी मैनेजर अपने हाथ जोड़े हुए दिख रही हैं. दुआ और प्रणाम की उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों ने इसकी सराहना की कि कैसे एक फ्रेम ने भारत की विविधता को खूबसूरती से कैद किया है.

     

     

    सिंचाई की सुविधा मिलने से किसान लेने लगे दोहरी फसल

    कुंओं के जल स्तर में 0.20 मीटर से लेकर 1.60 मीटर की वृद्धि

    उपचारित नालों में अब कमोबेश पूरे साल रहता है पानी

    रायपुर /शौर्यपथ/

    सिंचाई की सुविधा मिलने से किसान लेने लगे दोहरी फसलसिंचाई की सुविधा मिलने से किसान लेने लगे दोहरी फसल

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी यानी सुराजी गांव योजना का असर अब दिखाई देने लगा है। सुराजी गांव योजना के चार महत्वपूर्ण घटकों में से एक नरवा विकास से ग्रामीण अंचल में भू-जल स्तर की स्थिति सुधर रही है। मृतप्रायः नरवा (नाले) अब फिर से जीवित हो उठे हैं। उपचारित नालों में अब कमोबेश सालभर पानी रहने लगा है। इसका लाभ नाले के किनारे के किसान उठाकर अब दोहरी फसंलों का उत्पादन करने लगे हैं।
    छत्तीसगढ़ में नरवा विकास का यह कार्यक्रम लगभग 3 साल पहले शुरू किया गया था। अब तक राज्य में 2477 नालों का उपचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा वन विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। इन बरसाती नालों में पानी की रोकथाम के लिए लगभग 614 करोड़ रूपए के उपचार कार्य कराए गए हैं, जिसमें स्टापडेम, अरदन बोल्डर चेक, गली प्लग, ब्रश हुड जैसी संरचनाओं का निर्माण शामिल हैं। इससे उपचारित नालों में अब कमोबेश अप्रैल-मई तक जल भराव बना रहता है। इसका फायदा यह हुआ है कि उपचारित नालों के आसपास के गांवों के कुंओं-हैण्ड पम्प के जल स्तर में आशातीत वृद्धि हुई है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही प्रायः कुंओं और हैण्ड पम्प के जल स्तर में गिरावट की स्थिति अब न सिर्फ थम सी गई है, बल्कि उसमें वृद्धि भी देखने को मिल रही है।

    राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उपचारित नालों के क्षेत्रों में कुंओं के जल स्तर के सर्वेक्षण रिपोर्ट से यह बात स्पष्ट रूप से सामने आई है कि कुंओं के जल स्तर में 0.20 मीटर से लेकर 1.60 मीटर तक की बढ़ोत्तरी हुई है। बेमेतरा जिले के नवागढ़ इलाके में स्थित हलफली नरवा के उपचार से  उदे प्रधानी के कुंए में जल स्तर जून 2019 में 4.60 मीटर में था, जो हलफली नाले में हुए उपचार के बाद जून 2020 की स्थिति में 3 मीटर पर आ गया है। इसी तरह मनेन्द्रगढ़ स्थित चिरकोली नाला, कोण्डागांव स्थित चाऊरबाहर नाला, नरहरपुर स्थित झुरा नाला, भानुप्रतापपुर के बुदन नाला जैसे सैकड़ों नालों के उपचार के बाद उस इलाके के कुंओं और हैण्ड पम्प के जल स्तर में 0.20 मीटर से लेकर 1.60 मीटर तक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

    राज्य में उपचारित नालों के इलाके की मिट्टी में नमी की मात्रा भी बढ़ी है। कांकेर के मांदरी नाला के उपचार के बाद उस इलाकेे की मिट्टी में नमी का प्रतिशत 2.90 बढ़ा है। नहरपुर नाला के क्षेत्र में 2.85 प्रतिशत तथा बुदन नाला क्षेत्र की मिट्टी में नमी 1.90 प्रतिशत बढ़ी है। मुंगेली जिले के पथरगड़ी की बात करें, तो वहां के नरवा योजना के तहत बने चेकडेम से नाले का जल स्तर 10 फीट बढ़ गया है। इसका लाभ उठाकर किसान दोहरी फसल उपजाने लगे हैं। राज्य के कबीरधाम जिले में औसत रूप से कम बारिश होती है। अमूमन गर्मी के दिनों में कबीरधाम जिले के ग्रामीण अंचल में निस्तार एवं पेयजल की समस्या बनी रहती है। नरवा विकास कार्यक्रम से अब वहां हालात बदलने लगे हैं। नरवा विकास कार्यक्रम के तहत कबीरधाम जिले में महीडबरा जलाशय से 1.80 किलोमीटर नहर का निर्माण कराए जाने से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलने लगी है, जिससे किसान अब कोदो, कुटकी के स्थान पर धान और अरहर की खेती करने लगे हैं।
    मुंगेली जिले के रमतला गांव के किसान  विश्वनाथ वर्मा कहते है कि बारिश के मौसम में बोर से पानी भरपूर मिलता था, लेकिन गर्मी के मौसम में पानी बहुत कम आता था और खेती करने में काफी समस्या होती थी। पानी की कमी की वजह से टमाटर उत्पादन भी कम होता था, खेत में डबरी निर्माण से अब सारी समस्या दूर हो गई है। गर्मी के मौसम में डबरी में उपलब्ध पानी से टमाटर की खेती करते है।

    शिक्षा /शौर्यपथ/
    पाइथागोरस ग्रीस के दार्शनिक और गणितज्ञ थे। गणित के क्षेत्र में पाइथागोरियन थ्योरम इन्हीं की देन है। उनकी कही बातें...

    1. शब्द मौन से ज्यादा कीमती हों नहीं तो चुप रहना ही बेहतर है।

    2. शरीर के बजाए अपनी आत्मा को मजबूत बनाइए।

    3. अपना काम अच्छे तरीके से करने के बाद संतुष्ट होकर आराम कीजिए। दूसरे आपके बारे में क्या बात करते है, ये उन्हीं पर छोड़ दीजिए।

    4. किसी को इतनी आज़ादी न दें कि वह आपसे ऐसा कोई काम करवा ले या आपको ऐसा कुछ बोलने को मजबूर कर दे जो आपके लिए अच्छा नहीं है।

    5. ज्यादा शब्दों में थोड़ा कहने के बजाय कम शब्दों में ज्यादा बताने की कोशिश करें।

    6. ‘हां' और ‘ना' दुनिया के सबसे पुराने और छोटे शब्द हैं, लेकिन इन्हें इस्तेमाल करने से पहले सबसे ज्यादा सोचना पड़ता है।

    7. क्रोध में न हमें कुछ बोलना चाहिए, न कोई काम करना चाहिए।

    8. मनुष्य का जब तक खुद पर नियंत्रण न हो, तब तक वह स्वतंत्र नहीं हो सकता।

    9. दुश्मन की दोस्ती से बेहतर है दोस्त की दुश्मनी।

    10. मूर्ख व्यक्ति की पहचान उसकी वाचालता से होती है, बुद्धिमान व्यक्ति की पहचान उसके मौन से।

    अन्य खबर /शौर्यपथ/

    शुरुआत करके ही डर को खत्म करें

    असफलता का डर हमें कदम बढ़ाने ही नहीं देता। बस, काम को बार-बार टालते हैं, आज करेंगे… कल करेंगे… और इस चक्कर में दूसरा बाजी मार लेता है। कोई काम शुरू करने से पहले अपने डर को ख़त्म करना होगा, डर से जीतना होगा और यह तभी संभव है जब हम कदम बढ़ाएंगे। यह नहीं सोचें कि फेल हो जाएंगे। बस, हमें अपना बेस्ट देना है। (फेलिंग फॉरवर्ड)

    समय का बहाना बनाना क्यों गलत

    लोगों के मुंह से ऐसे शब्द सुने होंगे कि ‘मैं ऐसा कर सकता था लेकिन नहीं कर पाया'। ऐसी बातें करने वाले वह काम इसलिए नहीं कर पाए कि उन्होंने कभी अपनी प्राथमिकताएं तय नहीं कीं और छोटी चीजों को करने में अपना समय देते रहे। जो लोग अपनी असफलता के लिए समय का बहाना बनाते हैं, वो खुद को और दूसरों को धोखा देते हैं। (द मैजिक ऑफ थिंकिंग बिग)

    अपने मस्तिष्क का दायरा बढ़ाएं

    हम आज जो हैं उस स्थिति में रचनात्मक बदलाव लाकर जीवन के उन क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं जो हमारी दृष्टि में कमजोर हैं, लेकिन जिनमें सफल होने की इच्छा हमारे मन में है। अधिकांश लोग यह नहीं जानते कि बदलाव कैसे लाया जाए। इसके लिए हम अपने मस्तिष्क का दायरा बढ़ा सकते हैं। (ऑर्गेनाइज्ड माइंड)

    मनपसंद काम कर सेहत बना सकते हैं

    हर आदमी बेहतर सेहत चाहता है। सेहतमंद जीवन की खोज में हमने अनजाने में सेहतमंद और सुखी जीवन के लिए आवश्यक तथ्य खो दिया है- वह काम जिसका हम आनंद लें। अधिक आयु और चुनौतीपूर्ण कार्य में सीधा संबंध है। अगर आपको काम में मजा आ रहा है, तो यह सुखी और स्वस्थ जीवन की सर्वश्रेष्ठ गारंटी है। (हाउ टु विन फ्रेंड्स एंड इन्फ्लुएंस पीपल)

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision