August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    मनोरंजन /शौर्यपथ/

    बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह 64 साल की हो गई हैं। अमृता ने सैफ अली खान से शादी की थी लेकिन दोनों का तलाक हो चुका है। भले ही सैफ और अमृता अलग हो चुके हो, लेकिन एक वक्त था जब सैफ पूरी तरह अमृता के दीवाने थे। इनकी पहली डेट का किस्सा भी बेहद दिलचस्प है।

    दरअसल, जब सैफ ने अमृता को बाहर डिनर के लिए इनवाइट किया तो उन्होंने यह कहकर इनकार कर दिया कि उन्हें बाहर जाना पसंद नहीं है। हालांकि, उन्होंने सैफ को अपने घर ही इनवाइट कर लिया। सैफ के मुताबिक, इस दौरान दो दिन तक वे अमृता के घर पर ही रुके रहे।

    जब अमृता का मेकअप उतरते ही हैरान हो गए सैफ
    सिमी ग्रेवाल के चैट शो में सैफ और अमृता ने अपनी फर्स्ट डेट के बारे में कई बातें बताई थीं। बकौल सैफ, "जब मैं अमृता के घर पहुंचा तो उस वक्त वो अपना मेकअप उतार रही थीं। उन्हें बिना मेकअप के देखकर मैं हैरान रह गया।"

    कब हुई थी पहली मुलाकात

    सैफ और अमृता की पहली मुलाकात फिल्म ‘ये दिल्लगी’ के सेट पर हुई थी। दोनों एक फोटोशूट के सिलसिले में मिले थे। अमृता के मुताबिक फोटोशूट के दौरान जब सैफ ने अमृता के कंधे पर हाथ रखा तो उन्होंने सैफ को घूरकर देखा, क्योंकि उस वक्त सैफ बॉलीवुड में नए थे और अमृता उनसे काफी सीनियर थीं।

    घरवालों से छुपकर की थी सीक्रेट वेडिंग

    3 महीने की डेट के बाद सैफ और अमृता ने साल 1991 में छुपकर सीक्रेट वेडिंग कर ली, क्योंकि दोनों ही अपने घरवालों के रिएक्शन से डर रहे थे। इसकी वजह थी सैफ और अमृता के बीच उम्र का फासला। अमृता सैफ से करीब 12 साल बड़ी थीं। दोनों के मुताबिक उन्होंने शादी के 2 दिन पहले ही ये डिसाइड किया था कि अब उन्हें जिंदगी भर साथ रहना है।

     

    मनोरंजन /शौर्यपथ/

    एक्टर राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर 'बधाई दो' 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का एक फन सॉन्ग 'बंदी टोट' रिलीज कर दिया है। राजकुमार राव ने खुद सोशल मीडिया पर यह गाना फैंस के साथ शेयर भी किया है। इस फिल्म का डायरेक्शन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है। फिल्म को विनीत जैन ने प्रोड्यूस किया है।

     

     

    संजय राउत ने कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र की सरकार गिराना चाहती है. महाराष्ट्र में मिड टर्म पोल की तैयारी शुरू की है, लेकिन हम महाराष्ट्र की सरकार गिरने नहीं देंगे.

    मुंबई /शौर्यपथ/

    शिवसेना के नेता संजय राउत ने ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाए हैं. ईडी को गैर- संवैधानिक तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा हैं. ED बीजेपी के एजेंट की तौर पर देशभर में काम कर रही है. ईडी द्वारा क्रिमिनल सिंडिकेट शुरू किया गया है. मेरी बेटी की शादी के डेकोरेटर की ईडी पूछताछ कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि बंदूक की नोक पर हमारे निकटवर्तीय लोगों को धमकाया का रहा है. सब लिख कर दो, वरना जेल में डालेंग. इस तरह की धमकी दी गई है. हर रोज 12 घंटे तक पुछताछ हो रही है.

    संजय राउत ने आगे कहा कि मुंबई के ईडी कार्यालय कौन जाता हैं? कौन ईडी को ब्रीफिंग करता है. किसको फंसाना है, इसकी प्लानिंग किस तरह से होती है, इसके बारे में खुलासा करूंगा. मेरा इशारा किसकी ओर है. ये देवेंद्र फडणवीस अच्छी तरह जानते हैं. हमारे घर में घुसेंगे तो हम छोड़ेंगे नहीं. हम तुम्हारे घर में घुसने जाएं तो नागपुर भी नहीं जा सकोगे. मैं जल्द ही मुंबई के ईडी कार्यालय के बाहर हजारों लोगों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर सभी खुलासे करूंगा.पूरे देश में ईडी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस दाखिल कर जांच कर रहा है. क्या यूपी, बिहार में घोटाले नहीं हो रहे?

     

    हिजाब को लेकर विवाद के चलते कर्नाटक के कॉलेजों में हिंदू-मुस्लिम स्‍टूडेंट आमने-सामने हैं. प्रदर्शनकारियों के समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया.

    बेंगलुरु /शौर्यपथ/

    हिजाब विवाद के चलते कर्नाटक में सभी स्कूल-कॉलेज तीन दिन बंद रहेंगे. राज्‍य के सीएम बसवराज बोम्‍मई ने ट्वीट करके यह जानकारी दी. सीएम ने ट्वीट किया कि शांति और सद्भाव बहाल बनाए रखने के लिए उन्‍होंने सभी हाई स्‍कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश दिए हैं. हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर सवाल उठाते हुए उडुपी के एक सरकारी कॉलेज की पांच महिलाओं ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर आज सुनवाई की, यह सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी.कोर्ट ने स्‍टूडेंट और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. जस्टिस कृष्‍णा श्रीपाद ने कहा, 'इस अदालत को जनता की बुद्धिमता पर पूरा भरोसा है और इसे उम्‍मीद है कि इसका ध्‍यान रखा जाएगा.'

    उडुपी जिले के मणिपाल स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज में मंगलवार को उस समय तनाव काफी बढ़ गया, जब भगवा शॉल ओढ़े विद्यार्थियों और हिजाब पहनी छात्राओं के दो समूहों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में मांडया में लड़कों का एक समूह हिजाब पहनी लड़कियों से बदसलूकी करते नजर आ रहा है. हालांकि, सोशल मीडिया पर इन लड़कियों के पक्ष में समर्थन उमड़ पड़ा. हिजाब पहनने के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखने पर जोर देने वाली लड़की ने कहा कि उसे शिक्षकों का समर्थन प्राप्त है और भगवा शॉल ओढ़े उसे रोकने वाले लड़के बाहरी थे.

    पथराव की एक घटना बगलकोट के राबकावी बनहट्टी में हुई, जहां कुछ छात्रों ने परिसर में घुसने की कोशिश की. लेकिन उन्हें पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर तितर बितर कर दिया. बताया जाता है कि घटना में कुछ छात्र और शिक्षक घायल हो गये. इसी तरह की घटना शिवमोगा जिले में भी होने की सूचना है. वहां छात्रों सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया. मंगलवार को शिवमोगा शहर में दो दिनों के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई.
    शिवमोगा में कुछ छात्रों ने कॉलेज परिसर में भगवा ध्वज फहराने की कोशिश की. इस तरह के प्रदर्शन मांडया, विजयपुरा, गडाग, दक्षिण कन्नड़ा, दावणगेरे और चित्रदुर्ग में भी हुई.

     

    राजनीति /शौर्यपथ/

    जगदलपुर में BJP के पूर्व मंत्री केदार कश्यप और 200 गिरफ्तारी के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि रायपुर से सरगुजा और बस्तर तक तानाशाही चल रही है। लेकिन, कांग्रेस सरकार सुन ले, न हम डरे हैं न डरेंगे। यह आवाज और बुलंद होगी। जगदलपुर में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपाइयों ने नगर बंद का आह्वान किया था। लेकिन, नगर बंद करवाने से पहले ही सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद से बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई है।

    डॉ रमन सिंह ने सवाल करते हुए कहा कि क्या छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल है? आवाज दबाने, विरोध कुचलने के लिए ये जो पुलिसिया दमन राज्य सरकार कर रही है उसे पूरा प्रदेश देख रहा है। वहीं डॉ रमन सिंह ने राजनांदगांव में मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आतंक का राज है। इस आतंक के राज को हम खत्म करेंगे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार भाजपा के कार्यकर्ताओं पर झूठे अपराध दर्ज करवा रही है। गुंडई में कार्यकर्ताओं को दौड़ाया जा रहा है। हर क्षेत्र में पुलिस भाजपा के कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले लगा रही है। किसानों को समय पर खाद भी नहीं मिल पा रहा है। डॉ रमन ने कहा कि यह प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार है। इसके लिए एक बड़ा जन आंदोलन करने की जरूरत है।

    धरमलाल कौशिक बोले- भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार

    डॉ रमन सिंह के अलावा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कैशिक का भी बयान सामने आया है। धरमलाल कैशिक ने कहा कि जगदलपुर के एक भ्रष्ट कांग्रेस पार्षद को बचाने के लिए मेयर से लेकर कांग्रेस के बड़े नेता तक लगे हुए हैं। पूरे जगदलपुर शहर को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया है। हमारे नेता जिनमें केदार कश्यप, संतोष बाफना, किरणदेव, रूपसिंह मंडावी, संजय पांडेय समेत कईयों की गिरफ्तारी कर ली गई है। शहर के व्यापारियों को धमकी देकर कहा गया है यदि वे अपनी दुकानें बंद करते हैं तो उनपर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। FIR करेंगे।

    कौशिक ने कहा पुलिस प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रही है। सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगी हुई है। यह साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। राज्य में हत्याएं बढ़ गई है, पैसों की मांग की जा रही है। तस्करों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। अवैध उत्खनन और अवैध शराब की तस्करी भी बढ़ गई है। यहां पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। CG में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। भाजपा के कार्यकर्ता डरेंगे नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    प्रदेश के दूरस्थ वनांचल स्थित दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले के आदिवासी बच्चों का डॉक्टर बनने का सपना साकार हो रहा है। इस बार नीट परीक्षा वर्ष 2021 में जिले से 7 बच्चों का चयन मेडिकल कॉलेज में हुआ है।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा उच्च शिक्षा हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसी के तहत संचालित विशेष कोचिंग संस्था अंतर्गत इन बच्चों ने साल भर कोचिंग प्राप्त करके सफलता का परचम लहराया। जिसमें पीयूषा वेक, नीट स्कोर 481 पं. जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज रायपुर, रमशीला वेक, नीट स्कोर 419, पं.जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज रायपुर, पदमा मडे़, नीट स्कोर 415 छतीसगढ़ इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंस बिलासपुर, इंदू, नीट स्कोर 403, छतीसगढ़ इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंस बिलासपुर, आरती नेताम, नीट स्कोर 384, बलिराम कश्यप मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जगदलपुर, पिन्टु राम, नीट स्कोर 362, राजमाता  देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर एवं सलवम पाले नीट स्कोर 311 का गवर्नमेंट डेन्टल कॉलेज रायपुर में चयन हुआ है। कलेक्टर दीपक सोनी ने सभी बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों को इसी तरीके से भविष्य में भी जिले, राज्य और देश का नाम रोशन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज बीजापुर जिले के चिन्नाकोड़ेपाल टी पाइंट में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आई.ई.डी. विस्फोट में घायल हुए सी.आर.पी.एफ. के जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

    समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र में कहा है कि सभी फसलों के लिए एमएसपी प्रदान की जाएगी और गन्‍ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा. सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, ब्‍याज मुक्‍त लोन और बीमा मुक्‍त पेंशन की व्‍यवस्‍था की जाएगी.

    लखनऊ /शौर्यपथ/

    उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को अपने वचन पत्र का ऐलान किया. समाजवादी पार्टी ने कहा है कि सभी फसलों के लिए एमएसपी प्रदान की जाएगी और गन्‍ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा. सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और ब्‍याज मुक्‍त लोन की व्‍यवस्‍था की जाएगी. पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में यह जानकारी दी. घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं, स्‍टूडेंट और आम लोगों के लिए लोकलुभावन वादे किए गए हैं. गौरतलब है कि बीजेपी ने आज सुबह ही अपना संकल्प पत्र लांच किया था, जिसमें महिलाओं को हर साल तीन मुफ्त सिलेंडर, छात्राओं को स्कूटी, किसानों को मुफ्त बिजली जैसे कई अहम चुनावी वादे किए गए हैं.

    किसानों के लिए अहम ऐलान करते हुए कहा गया है कि सभी फ़सलों को MSP के अंदर लाया जाएगा और 2025 तक सभी किसानों को क़र्ज़ मुक्त किया जाएगा.सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ़्त बिजली देने, किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को 25 लाख रुपये का वादा भी घोषणा पत्र में किया गया है. महिलाओं-लड़कियों के लिए कहा गया है कि महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण दिया जाएगा और लड़कियों की शिक्षा को केजी से लेकर PG तक मुफ़्त किया जाएगा. इसके अलावा महिला सुरक्षा के लिए 1090 को फिर से लाया जाएगा, जिसके तहत महिलाएं ईमेल और व्हाट्सएप पर FIR दर्ज़ करा सकेंगी. महिलाओं को हर साल दो मुफ्त सिलेंडर देने का वादा भी घोषणा पत्र में है.

    घोषणा पत्र में गरीबों को प्रतिवर्ष 18000 रुपये पेंशन देने की बात कही गई है. सभी गरीबों को हर माह दो सिलेंडर मुफ़्त दिए जाएंगे. 'समाजवादी थाली' हर ज़िले में शुरू की जाएगी, इसके तहत 10 रुपये में खाने की थाली दी जाएगी.ऑटो रिक्शाचालकों को हर माह दो लीटर मुफ्त पेट्रोल दिए जाने की बात भी इसमें हैं.हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया है.

    पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कर सरकारी कर्मचारियों को लाभ दिए जाने का वादा भी घोषणा पत्र में है.कैशलेश हेल्‍थ सिस्‍टम लाने की बात भी इसमें कही गई है.कारीगर बाज़ार की स्थापना और उद्योगों के लिए सिंगल रूफ क्‍लीयरेंस सिस्‍टम लाने की बात भी घोषणा में कही गई है. इसके अलावा पूरे यूपी में 24 घंटे बिजली दी जाएगी. युवाओं पर फोकस करते हुए सभी गांव और शहरों में Free Wifi zones बनाए जाने और वर्ष 2027 तक दो करोड़ रोज़गार का सृजन किए जाने की बात भी घोषणा पत्र में कही गई है.

     

     

     

     

    जशपुरनगर /शौर्यपथ/

    दूरस्थ अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांग युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत एल.ई.डी. बल्ब बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। आज अपने मेहनत और लगन से युवा स्वरोजगार से जुड़ कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहें हैं। जशपुर विकासखण्ड के गम्हरिया गौठान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को दिव्यांग युवाओं द्वारा एल.ई.डी. बल्ब बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि महिलाएं भी अतिरिक्त आमदनी अर्जित करके आत्मनिर्भर बन सकें। जिला प्रशासन द्वारा जिले के हुनरमंद युवाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर प्रयास किया जा रहा है।

    कलेक्टर रितेश कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला कौशल विकास विभाग के सहायक संचालक प्रकाश यादव के दिशा-निर्देश में जिले के दिव्यांग युवाओं को चिन्हांकित करके एल.ई.डी.बल्ब निर्माण से जोड़ने की अनूठी पहल की गई है। वर्तमान में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत् प्रशिक्षित दिव्यांग हितग्राही एवं अन्य जिले के दिव्यांग हितग्राही इस कार्य से जुड़कर आर्थिक लाभ उठा रहें हैं। जशपुरनगर में स्थित उनके निर्माण केन्द्र में एल.ई.डी.बल्ब, इमरजेंसी लाइट, साउन्ड बाक्स, टी बल्ब आदि उत्पादों का निरंतर निर्माण किया जा रहा है। भविष्य में हुरमंद दिव्यांग युवाओं द्वारा और भी नये उत्पादों को बनाने की योजना तैयार की जा रही है। ताकि अधिक से अधिक लोगों तक ये उत्पाद पहुंच सके। इस हेतु ww-digiabled-com का भी निर्माण किया गया है साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना सी.मार्ट में भी यह इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उपलब्ध रहेगें। अब तक दिव्यांग हितग्राहियों द्वारा 1 लाख 50 हजार रूपये के इलेक्ट्रानिक उत्पादों की बिक्री कर लाभ ले चुके है। भविष्य में और भी दिव्यांग हितग्राहियों को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से प्रशिक्षित कर इस कार्य से जोड़ने का निरंतर कार्य किया जा रहा है।

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    अल्लू अर्जुन का सुपरस्टारडम न केवल दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसकों तक सीमित है, बल्कि कई बॉलीवुड हस्तियां भी उनके आकर्षण और विशाल व्यक्तित्व से प्रभावित हैं, विशेष रूप से उनकी नवीनतम ब्लॉकबस्टर, 'पुष्पा: द राइज' की सफलता के बाद से वह खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. 'पुष्पा: द राइज' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करके अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल गई है और इसमें शामिल सभी लोगों के लिए एक अत्यधिक लाभदायक वेंचर साबित हुआ है. दिलचस्प यह है कि अल्लू अर्जुन का क्रेज और लोकप्रियता पूरे देश में इस हद तक पहुंच गई है कि बॉलीवुड की कई हस्तियां उनकी खूबसूरत स्क्रीन प्रेजेंस और डांस से स्तब्ध हैं. अब आलिया भट्ट ने कुछ यह बात कही है.

    बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक, आलिया भट्ट ने भी अल्लू अर्जुन के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है. आलिया ने कहा, 'मेरे पूरे परिवार ने 'पुष्पा' देखी है और अल्लू अर्जुन के फैन बन गए हैं. वे मुझसे पूछ रहे हैं कि मुझे उनके साथ जोड़ी बनाने का मौका कब मिलेगा. जैसा कि वे मुझे घर पर आलू कहते हैं, वे पूछ रहे हैं, 'आलू, आप अल्लू के साथ कब काम करेंगे?' अगर मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला तो मुझे खुशी होगी.'

    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज़' रिलीज के 50 दिनों के बाद भी दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता का आनंद ले रही है और अभी भी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है. आधिकारिक तौर पर ब्लॉकबस्टर घोषित की गई फिल्म ने पहले ही 100 करोड़ रुपये (हिंदी वर्जन) से अधिक कमाई करके सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision