July 18, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मुंगेली

    मुंगेली (654)

    मुंगेली / शौयपथ/ मुंगेली जिले के सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली के रायपुर के तरफ से आ रही कर में भारी मात्रा में गांजा सप्लाई किया जा रहा है जिसके बाद उक्त मामले की जानकारी कोतवाली प्रभारी विश्वजीत सिंह के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों दी गयी जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवँ SDOP तेजराम पटेल के आदेश पर टीम तैयार करते हुए ।
    पुलिस ने बाईपास रोड के गीधा तिराहा के पास नाकाबंदी करते हुए । इंतजार कर रहे थे तभी सामने से आ रही कार को रोककर तलाशी ली गयी । गाड़ी की डिक्की में रखे पैकेट भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ । पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 80 किलोग्राम गांजा जप्त किया है। कार्यवाही के दौरान 2 कार भी जब्त किए गए। कुल जप्त सामग्रियों की कीमत 19 लाख 42 हजार 900 रु है।
    इस मामले का खुलासा करते हुए अति.पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि आरोपी कार की डिक्की में छिपाकर गांजा की तस्करी कर रहे थे। इसी दौरान रायपुर रोड से बाईपास होते हुए एक स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 10 av 8173 आती हुई दिखाई दिया कार में ड्राइवर डेविड और राजू राठौर बैठे थे। तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 8 पैकेट में 40 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने पेंड्री कला कुंडा कबीरधाम निवासी डेविड भास्कर और गौरेला पेंड्रा जिले के मधुपुर निवासी राजू राठौर को गिरफ्तार रिमांड भेज दिया गया । लेकिन पुलिस की कामयाबी अभी बाकी थी। थोड़ी ही देर बाद रायपुर रोड से बाईपास होते हुए बिलासपुर रोड की ओर आती हुई एक ब्रेज़ा कार भी नजर आई। कार क्रमांक सीजी 10 ए वाई 9204 को रोका गया तो कार में ड्राइवर दुर्गेश राठोर और रवि कुमार बैठे हुए थे। तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 40 किलो गांजा बरामद हुआ।
    इस मामले में गिरवर थाना गौरेला निवासी रवि कुमार राठौर और कोट कला थाना गौरेला निवासी दुर्गेश राठौर को हिरासत में ले लिया गया। इन सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। आरोपियों के पास से 80 किलो गांजा के अलावा उनकी स्विफ्ट और ब्रेजा कार,4 मोबाइल भी जप्त किया गया है।इस कार्यवाही में सिटी कोतवाली प्रभारी विश्वजीत सिंह,निरीक्षक कलीम खान,उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह,उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा,उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी,सहा. उप.निरीक्षक बी.पी.जांगड़े,सहा.उप.निरीक्षक चितगोविंद दुबे,प्र. आर.मनीष सिंह,महिला प्र.आर. रामकुमारी यादव,आरक्षक दयाल गावस्कर,दिलीप साहू,गिरिराज सिंह परिहार,संजय यादव,अतुल सिंह,संजय यादव, मुकेश ठाकुर का सहयोज रहा .

    मुंगेली शौयपथ / 80 किलो अवैध गांजा सप्लाई करते हुये 4अरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार । चारो अरोपी अपने अलग अलग दो गाडी मे 40-40 किलो गांजा ले जा रहे थे पुलिस को मुखबीर से सुचना मिला की दो गाडी मे अवैध गांजा ले जा रहे थे पता चलते ही पुलिस ने अपने उच्च अधिकारियों से संर्पक कर घेराबंदी कर रायपुर बाईपास से आने वाले कार इंतजार कर रहे थे उसी समय एक गाडी आते दिखाई दिया उसको गाडी तलासी लेने पर 40 किलो गांजा मिला थोडी देर बाद फिर से एक कार आने पर उसकी भी तलाशी लेने पर उस गाडी मे भी 40 किलो गांजा मिला दोनो गाडी की गांजा 80 किलो जब्त की गई । गांजा की रकम 6 से 8 लाख आकी जा रही है साथ ही साथ 4 मोबाइल किमत 80 हजार 2900नगद सभी समाग्रियों का कुल 19 लाख 42 हजार 900 सौ रुपये आंकी जा रही है चारो अरोपीयो के खिलाफ 20/b /ndpsact तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया । इस कायर्यवाही मै निरीक्षक विशवजीत सिंह, निरीक्षक कलीम खान,उप निरीक्षक विरेंद्र सिंह.उप निरीक्षक प्रसाद सिंह ,उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, स.उ.नि.बी.पी जागंडे,स.उ.नि.चित गोविंद, दुबे प्र.आर.मनीष सिह,म.प्र.आर ,रामकुमारी यादव,आर दिलीप,दयाल गवास्कर, संजय यादव,गिरीराज परिहार, अतुल सिंह संजय यादव मुकेश ठाकुर ।

    मुंगेली शौयपथ / 80 किलो अवैध गांजा सप्लाई करते हुये 4अरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार । चारो अरोपी अपने अलग अलग दो गाडी मे 40-40 किलो गांजा ले जा रहे थे पुलिस को मुखबीर से सुचना मिला की दो गाडी मे अवैध गांजा ले जा रहे थे पता चलते ही पुलिस ने अपने उच्च अधिकारियों से संर्पक कर घेराबंदी कर रायपुर बाईपास से आने वाले कार इंतजार कर रहे थे उसी समय एक गाडी आते दिखाई दिया उसको गाडी तलासी लेने पर 40 किलो गांजा मिला थोडी देर बाद फिर से एक कार आने पर उसकी भी तलाशी लेने पर उस गाडी मे भी 40 किलो गांजा मिला दोनो गाडी की गांजा 80 किलो जब्त की गई । गांजा की रकम 6 से 8 लाख आकी जा रही है साथ ही साथ 4 मोबाइल किमत 80 हजार 2900नगद सभी समाग्रियों का कुल 19 लाख 42 हजार 900 सौ रुपये आंकी जा रही है चारो अरोपीयो के खिलाफ 20/b /ndpsact तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया । इस कायर्यवाही मै निरीक्षक विशवजीत सिंह, निरीक्षक कलीम खान,उप निरीक्षक विरेंद्र सिंह.उप निरीक्षक प्रसाद सिंह ,उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, स.उ.नि.बी.पी जागंडे,स.उ.नि.चित गोविंद, दुबे प्र.आर.मनीष सिह,म.प्र.आर ,रामकुमारी यादव,आर दिलीप,दयाल गवास्कर, संजय यादव,गिरीराज परिहार, अतुल सिंह संजय यादव मुकेश ठाकुर ।

    मुंगेली अखिल टोन्डर शौयपथ// कैबिनेट मंत्री रुद्र कुमार की अनुशंसा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के अनुमोदन पर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने रत्नावली कौशल को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। नियुक्त किए जाने पर रत्नावली कौशल ने कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वह महिलाओं के उत्थान के लिए प्रदेश की अंतिम महिलाओं तक पहुंचेगी एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम महिला तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध रहेगी।

    मुंगेेली / शौर्यपथ / कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में आज अधीक्षक पंकज स्वरूप का डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत होने पर उन्हे विदाई दी गई। पदोन्नति के दौरान उन्हें जल संसाधन विभाग दुर्ग का कार्यभार सौपा गया है। पंकज स्वरूप ने अपने विदाई समारोह के दौरान अपना अनुभव बताते हुए कहा की नया जिला मुंगेली बनने के दौरान कलेक्टोरेट बिल्डिंग नहीं होने के कारण कठनाइयों का सामना करना पडा, लेकिन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो सका, इसके लिए उन्होंने सभी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
    इस दौरान संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल ने पंकज स्वरूप को डिप्टी कलेक्टर बनने पर उन्हे अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेश नशीने, डिप्टी कलेक्टर द्वय सुश्री निकिता मरकाम, सुश्री रजनी भगत, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    मुंगेेली / शौर्यपथ / कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जिले के विकास खण्ड लोरमी के सुदूर वनांचल के ग्राम जाकड़बांधा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों से आत्मीय बात-चीत करते हुए शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर वसंत ने कहा कि धान की बदले कोदो-कुटली गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन का फसल लगाने वाले किसान को प्रति एकड़ 10 हजार रूपये की अनुदान सहायता राशि दी जाएगी। इसी तरह जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली हो यदि वे धान की फसल के बदले अपने खेतो में वृक्षा रोपण करते है तो उन्हे आगामी 3 वर्षो तक प्रति वर्ष 10 हजार रूपये प्रति एकड़ से दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि मुख्यमंत्री वृक्षा रोपण प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाएंगी।
    उन्होने कहा कि इस योजना के तहत नागरिकों को वृक्ष लगाने एवं कटाने हेतु राजस्व एवं वन विभाग को मात्र सूचना देने की आवश्यकता होगी। स्वयं द्वारा रोेपित पौधों को काटने हेतु किसी विभाग के अधिकारी से किसी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। अतः उन्होने अधिक से अधिक वृक्षा रोपण करने की समझाईश दी। इसी तारतम्य में उन्होने ग्रामीणों से कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु मितानिनों द्वारा दी गई दवाई कीट, टीकाकरण, स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न का भण्डारण एवं वितरण, पेयजल की स्थिति आदि की संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव में रोजगार प्रारंभ करने के अलावा ग्राम में एक नए आंगनबाडी केंद्र की स्थापना एवं खुडिया से ग्राम जमुनाही तक सड़क मार्ग और मिट्टी तेल का कोटा प्रति राशन कार्ड आधा लीटर से बढाकर दो लीटर करने, और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की मांग की।
    कलेक्टर ने उनके मांगों को गंभीरता से लिया और संबंधितों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास, लोरमी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चित्रकांत चार्ली ठाकुर और कृषि विभाग के उपसंचालक डी.के.ब्यौहार भी मौजूद थे।

    राजीव गंाधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को मिलेगी प्रति एकड़ 10 हजार रूपये की अनुदान सहायता राशि

    मुंगेेली / शौर्यपथ / कलेक्टर अजीत वसंत ने आज अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिले के विकास खण्ड लोरमी के सुदूर वनांचल के ग्राम जाकड़बांधा पहुॅचे और वहां इस वर्ष खरीफ फसल में धान के बदले कोदो-कुटकी का फसल लेने वाले किसानों से बात की। इस दौरान उन्होने कहा कि राज्य शासन द्वारा फसल उत्पादन को प्रोत्साहित एवं उत्पादकता में वृद्धि करने हेतु कृषि आदान सहायता हेतु राजीव गांधी किसान न्याय योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत धान के बदले कोदो-कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन का फसल लगाने वाले किसान को प्रति एकड़ 10 हजार रूपये की अनुदान सहायता राशि दी जाएगी।
    इस संबंध मे उन्होने ग्राम जाकड़बांधा में कोदो-कुटकी फसल लेने वाले चिन्हाकित किसानों के अलावा अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित कर उनका पंजीयन राजीव किसान न्याय योजना पोर्टल पर करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। ताकि धान के बदले कोदो-कुटकी का फसल लेने वाले किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपये की राशि कृषि आदान सहायता के रूप में दी जा सके। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास, लोरमी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चित्रकांत चार्ली ठाकुर और कृषि विभाग के उपसंचालक डी.के.ब्यौहार भी मौजूद थे।

    मुंगेली / शौर्यपथ / जिला के ग्रामीण अचंल के पंडित चौक से सोनपुरी से पौनी रोड गड्डे मे तबदील ह़ो रहा। है पहले तो इस रोड मे गाडी आना जाना करते है अब तो इस रोड मे चलना भी मुश्किल हो गया है अधिक कीचड के कारण पैदल चलने मे परेशानी का सामना करना पड रहा सडक इतना ज्यादा खराब हो गई है इमरजेंसी एंबुलेंस भी गांव तक नही पहुंच पाती । इससे लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हो रहे है क्षेत्र के लोग जनपद सदस्य कुलेश्वर बारमते, सरपंच राजु बारमते,शिवकुमार ओग्रे,जनपद सदस्य पौनी एंव समस्त ग्राम वासी कलेक्टर से समस्या निदान के लिये अवेदन दिया गया है उच्च जनप्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान नही दे रहे है यह सडक 4-5 साल पुर्व बनाई गई है इसके बाद भी शासन प्रशासन ने मरम्मत की ओर ध्यान नही दिया ।
    यदि किसी तबीयत खराब कीचड युक्त सडक पर 108 एंबुलेंस आना भी मुश्किल हो जाता है । इस रोड से विचारपुर,नागोपहरी,सोनपुरी,छोटे पौनी,बडे पौनी,कोलिहा,छोटे जल्ली ,बडेजल्ली,मुडपार ,अचनकपुर,उसलापुर जैसे अनेक गांव के लोग आना जाना करते है बारिश होने के कारण सडक चोरो ओर गड्ढे गड्ढे हो गये है गंदे पानी भराव होने के कारण लोगो चलना दुरलभ हो गया है पौनी जनपद सदस्य कुलेश्वर बारमते ने कई बार लिखित मे आवेदन देने पर भी किसी प्रकार का कार्य नही कराया गया है.


    कथन / 1 . ग्राम पौनी के संदिप ठाकुर बताया की इस रोड मै आवाजाही मे बहुत परेशानी का सामना करना पड रहा है.

    कथन /2 .  विचारपुर के सरपंच राजु बारमते ने काहं की पीडब्ल्यूडी के अधिकारीयो इस सबंध मै चर्च की जायेगी नबासात मे किचड बढ जाती है इस समस्या का निदान जल्द जल्द की करेंगे तो एक सप्ताह के अंदर उग्रआंदोलन की जायेगी ।

    मुंगेली / शौर्यपथ / कोविड-19 की संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु जिले के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा भी जनजागरूकता का कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप आज जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम पंचायत मसना के शत्-प्रतिशत लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवा कर अन्य ग्राम पंचायतो को एक अच्छा संदेश दिया। जनपद पंचायत लोरमी के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमति प्रिती पवार ने बताया कि ग्राम पंचायत मसना का शत्-प्रतिशत टीकाकरण होना जनपद सदस्य श्री विद्यानंद चन्द्राकर, ग्राम के सरपंच श्री नरेन्द्र साहू एवं पचायत सचिव श्रीमती प्रेमलता कश्यप व ग्राम पंचायत के पंचो तथा मितानीन एवं आगनबाडी कार्यकर्ता और ग्रामवासियों के सामुहिक प्रयास का ही प्रतिफल है। उन्होने बताया कि जनपद पचायत लोरमी क्षेत्र के अतर्गत ग्राम पंचायत मसना ग्राम पंचायत बिठलदह के बाद पूर्ण टीकाकृत वाला दूसरा ग्राम पंचायत हो गया है। जनपद पंचायत लोरमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती पावर ने ग्राम पंचायत को पूर्ण टीकाकृत किये जाने में सराहनीय प्रयास करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

    मुंगेेली / शौर्यपथ /  राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2016 के अंतर्गत  बी.पी.एल. श्रेणी के वरिष्ठ नागरिक (जिसकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक) को वृध्दावस्था से संबंधित किसी भी प्रकार की दिव्यांगता या शारीरिक रूप से कमजोर हो वे सहायक उपकरण हेतु इच्छुक लाभार्थी अपने निकटतम “जन सेवा केन्द्र (सी.एस.सी.) में निःशुल्क पंजीयन करा सकते है। पंजीकृत  वरिष्ठ नागरिको को नित्य जीवन सहायक उपकरण जैसे कृत्रिम दांत, नजर (पॉवर) के चश्में, ट्रॉयपॉड, व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक इत्यादि निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्रीमति शारदा जायसवाल ने बताया की पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज बी.पी.एल. कार्ड या सीनियर सिटीजन, पेंशन कार्ड का प्रमाण पत्र जो कि जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया हो, दुर्बलता प्रमाण पत्र जो कि जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, आवासीय प्रमाण पत्र हेतु आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आई.डी. कार्ड, राशन कार्ड जिसमें सीनियर सिटीजन की जन्म तिथि का उल्लेख हो और  01 पासपोर्ट साइज  फोटोग्राफ  के साथ पंजीयन करा सकते है। पंजीयन हेतु निकटतम जन सेवा केन्द्र (सी.एस.सी.) की जानकारी सी.एस.सी. वेबसाइट https:csclocator.com  या मोबाईल ऐप के माध्यम से भी इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते है जिसकी लिंक https://play.google.com.store/apps/details\id.com.csc.csclocator है। 

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision