July 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मुंगेली

    मुंगेली (654)

    मुंगेली / शौर्यपथ / राष्ट्रीय पोषण माह के क्रम में आज मिलेट के तहत वनांचलों के खाद्य पदार्थ कोदो, कुटकी एवं रागी से होने वाले लाभ एवं उसमें पाये जाने वाले विटामिनों, पोषक तत्वों के संबंध में जिले की आंगनबाड़ी केन्द्रों में जागरूकता अभियान सम्पन्न हुआ।  गतिविधियों में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम झझपुरीकला, पेण्ड्रीताल, गैंजी के आंगनबाड़ी केन्द्रों में मिलेट (कोदो, कुटकी, रागी) से बने पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाकर स्थानीय स्तर पर उत्पादित साग-सब्जियों के लाभ को परिभाषित करते हुए हितग्राहियों को समझाईस दी गई। इसी तरह विकासखण्ड पथरिया के आंगनबाड़ी केन्द्रों में भोज्य पदार्थ, हरी सब्जियों और मिलेट से तैयार खाद्यों के संबंध में जानकारियां दी गई। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान मुंगेली के आंगनबाड़ी केन्द्रों में कुटकी, कनकी की स्वादिष्ट रोटी बनाकर प्रदर्शन किया गया तथा मौके पर उपस्थित हितग्राहियों को कम खर्च में पौष्टिक व्यंजनों से मिलने वाले पोषण की जानकारी दी गई और मिलेट का प्रचार पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक और आंगनबाड़ी कंेद्र के कार्यक्रर्ता सहायिका एवं हितग्राही मौजूद थे।

    को दी जाएगी निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण , आवेदन पत्र 30 सितम्बर तक आमंत्रित

    मुंगेली / शौर्यपथ/ केन्द्रीय क्षेत्रीय योजना एवं विशेष केन्द्रीय सहायता योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा हितग्राहियों को विकास हेतु निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कौशल प्रशिक्षण प्रदाय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जमकोर द्वारा दी जाएगी। प्रशिक्षण विभिन्न कोर्स असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, पलम्बर जनरल, इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक सालूशन एवं डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दी जाएगाी। प्रशिक्षण अवधि में हितग्राहियों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था लाईवलीहुड कॉलेज, जमकोर द्वारा दी जाएगी। प्रशिक्षण का संचालन मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जारी नवीन गाईड लाईन अनुरूप दी जाएगी। कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक बैगा आदिवासीय हितग्राही 30 सितंबर 2021 तक निर्धारित प्रपत्र में जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, जमकोर में आवेदन कर सकते है। उपरोक्त चयनित कोर्स अंतर्गत निर्धारित शैक्षणिक योग्यात तथा आयु-सीमा आदि के संबंध में जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के श्री भूपेंद्र देवांगन मो.नं. 9907782001 पर संपर्क किया जा सकता है, अथवा कार्यालीन समय में स्वयं उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

    मुंगेली / शौर्यपथ /कलेक्टर अजीत वसंत ने आज आजादी की 75 वीं वर्षगाठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ओडीएफ प्लस के गतिविधियों पर आधारित निर्मित स्वच्छता रथ को हरी-झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होने जिला कलेक्टोरेट परिसर से तीन स्वच्छता रथ को विकास खण्ड़ो के लिए रवाना किया। तीनो स्वच्छता रथ दो अक्टूबर तक जिले के सभी विकास खण्डो के ग्रामों में जाएगी। कलेक्टर श्री वसंत ने ओडीएफ प्लस के गतिविधियों पर आधारित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्वच्छता रथ के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित व्यास को बधाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारीगण उपस्थित थे।
    उल्लेखनीय है कि स्वच्छता रथ के माध्यम से पाॅलिथिन का इस्तेमाल न करने, पर्यावरण को बेहतर बनाये रखने, सार्वजनिक स्थानों के साफ-सफाई सोकपिट का निर्माण, प्लास्टिक अपशिष्ट, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, स्वच्छता श्रमदान, शौचालयों का मरम्मत एवं उपयोग, नए परिवारो तक शौचालयों का पहुॅच, ओडीएफ स्थायित्व और गंदा जल प्रबंधन तथा सामुदायिक शौचालयों का उपयोग आदि के संबंध में लोगों को और अधिक जागरूक की जाएगी।

    मुंगेली / शौर्यपथ /अतिरिक्त कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास में चयन समिति के सचिव श्री तीर्थराज अग्रवाल ने आज यहां बताया कि जिला खनिज संस्थान न्यास हेतु स्वीकृत संविदा पद भृत्य की भर्ती हेतु अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। संविदा पद भृत्य की भर्ती हेतु अंनतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची में प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात् अंतिम एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट www.mungeli.gov.in पर किया जा सकता है।

    मुंगेली / शौर्यपथ / महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति अभिलाषा बेहार ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पौष्टिकता युक्त आहार के संबंध में प्रोत्साहित किया गया।  इस अवसर पर सभी परियोजना के परियोजना अधिकारी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं हितग्राहियों के परिजन उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के नेतृत्व में राज्य के ग्रामीण अंचलों में शुद्ध पेयजल के लिए चलाए जा रहे जल जीवन मिशन के अंतर्गत मुंगेली जिले के 20 गांवों में पेयजल की आपूर्ति के लिए नलजल योजनाएं स्वीकृत की गई है।
    मुंगेली जिले के कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। उन्होंने बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग आॅनलाईन निविदाओं, निविदाओं की अद्यतन स्थिति, पाईप लाईन के माध्यम से हर घर जल और उपलब्ध पेयजल स्त्रोतों से जल नमूनों के परीक्षण आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
    उन्होंने एकल ग्राम योजना के तहत जिले के 20 गांवों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति कराने हेतु 20 करोड़ 87 लाख 36 हजार रूपये के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया । इनमें लोरमी विकासखण्ड के ग्राम सारईपतेरा के लिए 1 करोड़ 77 लाख 69 हजार, ग्राम तेलीयापुरान के लिए 1 करोड़ 71 लाख 24 हजार, ग्राम देवरहट के लिए 1 करोड़ 49 लाख 30 हजार,ग्राम चंदली महंत के लिए 1 करोड़ 38 लाख 34 हजार, ग्राम भालूखोंधरा के लिए 1 करोड़ 38 लाख 28 हजार, ग्राम सेमरसल के लिए 1 करोड़ 32 लाख 01 हजार, ग्राम पैजनिया के लिए 1 करोड़ 31 लाख 10 हजार, ग्राम तुलसाघाट के लिए 1 करोड़ 24 लाख 89 हजार, ग्राम लालपुरकला के लिए 1 करोड़ 11 लाख 83 हजार, ग्राम मसना के लिए 1 करोड़ 09 लाख 80 हजार, ग्राम बुधवारा के लिए 1 करोड़ 03 लाख 55 हजार, ग्राम हरदी खेकतरा के लिए 99 लाख 83 हजार, ग्राम नवागांव जैत के लिए 99 लाख 33 हजार, ग्राम मसनी के लिए 96 लाख 71 हजार, ग्राम फलवारी एफ के लिए 80 लाख 22 हजार और पथरिया विकासखण्ड के ग्राम परसदा के लिए 1 करोड़ 11 लाख 92 हजार रूपये के कार्यों के प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया।
    इसी तरह समूह जल प्रदाय योजना के तहत विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम देवरी (क) के लिए 1 करोड़ 11 लाख 32 हजार रूपये के कार्यों के प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता तथा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव श्री संजीव बृजपुरिया ने जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति और इनमें हूए व्यय की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की सदस्यगण उपस्थित थे।

    20 करोड़ 87 लाख 36 हजार रूपये के विभिन्न कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन
    जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित उनके चेम्बर कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत गठित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेस्टोफिटिंग आॅनलाईन निविदाओ, निविदाओं की स्थिति, पाईप लाईन के माध्यम से हर घर जल और विद्यमान पेयजल स्त्रोतो से जल नमूनों के परीक्षण आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
    इस अवसर पर एकल ग्राम योजना के तहत जिले के 20 गांवो को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 20 करोड़ 87 लाख 36 हजार रूपये के कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। इनमें विकास खण्ड लोरमी के ग्राम सारईपतेरा के लिए 1 करोड़ 77 लाख 69 हजार, ग्राम तेलीयापुरान के लिए 1 करोड़ 71 लाख 24 हजार, ग्राम देवरहट के लिए 1 करोड़ 49 लाख 30 हजार,ग्राम चंदली महंत के लिए 1 करोड़ 38 लाख 34 हजार, ग्राम भालूखोंधरा के लिए 1 करोड़ 38 लाख 28 हजार, ग्राम सेमरसल के लिए 1 करोड़ 32 लाख 01 हजार, ग्राम पैजनिया के लिए 1 करोड़ 31 लाख 10 हजार, ग्राम तुलसाघाट के लिए 1 करोड़ 24 लाख 89 हजार, ग्राम लालपुरकला के लिए 1 करोड़ 11 लाख 83 हजार, ग्राम मसना के लिए 1 करोड़ 09 लाख 80 हजार, ग्राम बुधवारा के लिए 1 करोड़ 03 लाख 55 हजार, ग्राम हरदी खेकतरा के लिए 99 लाख 83 हजार, ग्राम नवागांव जैत के लिए 99 लाख 33 हजार, ग्राम मसनी के लिए 96 लाख 71 हजार, ग्राम फलवारी एफ के लिए 80 लाख 22 हजार और विकास खण्ड पथरिया के ग्राम परसदा के लिए 1 करोड़ 11 लाख 92 हजार रूपये के कार्यो के प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया।
    इसी तरह समूह जल प्रदाय योजना के तहत विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम देवरी (क) के लिए 1 करोड़ 11 लाख 32 हजार रूपये के कार्यो के प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्य पालन अभियंता तथा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव श्री संजीव बृजपुरिया ने आय-व्यय के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की सदस्यगण उपस्थित थे।

    मुंगेली / शौर्यपथ /राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर 2021 में संपूर्ण राज्य के साथ ही मुंगेली जिले में प्रतिदिन आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न कार्यक्रमो एवं गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। ज्ञात हो कि एक सितम्बर को जिले में पोषण माह की शुरूआत करते हुए विकासखण्डों हेतु जागरूकता रथ रवाना किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य स्तर से जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग अनेक विभागों से समन्वय स्थापित कर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह के आरंभ से लगातार आने वाले पर्वो व त्यौहार के उत्साह को पोषण से जोड़ते हुए योजनाओं की गतिविधियों को सहजता से सम्मिलित कर पोषण माह की महत्ता को जारी रखते हुए कुपोषण मुक्त करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
    इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आज 14 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक दो पालियों में योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। जहां गर्भवती, धात्री माताओं, किशोरी बालिकाओं को बेहतर पोषण एवं प्रसव पूर्व जांच तथा गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान आयुष पोषण को रेखांकित करते हुए ऑनलाईन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना दो लोरमी के ग्राम खैरवारखुर्द में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच डॉ. श्रवण जायसवाल के द्वारा किया गया तथा क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती हेमंती मंगेश्कर द्वारा महिलाओं को फल वितरण किया गया।
    इसी क्रम में एकीकृत बाल विकास परियोजना लोरमी एक में एनीमिया कैम्प का आयोजन किया गया। जहां आयुष विभाग के डॉ. शीला बघेल एवं नर्स श्रीमती ममता मसीह ने स्वास्थ्य जांच किया। इसी प्रकार विकासखण्ड पथरिया में भी बाल विकास विभाग के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर सभी परियोजना के परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    मुंगेली / शौर्यपथ / जिले में स्कूलो को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए स्कूल परिसर से 100 मीटर की परिधि में पान गुटखा बेचने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवीन भगत ने आज जिला मुख्यालय स्थित बी.आर साव. शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर से 100 मीटर की परिधि में पान गुटवा बेचने वाले राजा पान सेंटर (राजा देवांगन) राकेश पान पैलेस (राकेश देवांगन), संतोष पान सेंटर ( संतोष देवांगन) और बल्लू पान ठेला ( बल्लू कुम्भकार) के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए पान मसाला दुकानों और ठेला को तत्काल प्रभाव से बंद कर दुकानो को सील किया गया। इस अवसर पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

    मुंगेली / शौर्यपथ /  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों और पौनी पसारी व्यवस्था से जुडे़ लोगों की चिंता की और उन्हे आर्थिक मदद देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना प्रारंभ की है। इस योजना के तहत भूमिहीन मजदूरों और पौनी पसारी व्यवस्था से जुडे़ पंजीकृत परिवारो को 06 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस संबंध में पंजीयन हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर में भूमिहीन कृषि मजदूरों और पौनी पसारी व्यवस्था से जुडे़ लोगों ने अब तक 1 हजार 946 आवेदन पत्र जमा किये है। इनमें विकास खण्ड मुंगेली के 1 हजार 188 विकास खण्ड लोरमी के 269 और विकास खण्ड पथरिया के 489 आवेदन पत्र शामिल है।
    कलेक्टर अजीत वसंत ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत पंजीयन हेतु आयोजित शिविर में भूमिहीन मजदूरों और पौनी पसारी व्यवस्था से जुडे़ अधिक से अधिक परिवारो को आवेदन पत्र जमा करने का आग्रह किया है। उन्होने कहा है कि पंजीयन का कार्य 01 सितम्बर से किया जा रहा है और पंजीयन का कार्य आगामी 30 नवम्बर तक चलेगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision