
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
1 से 15 जून तक कर सकते हैं आवेदन
दुर्ग / शौर्यपथ / एकीकृत बाल परियोजना अहिवारा अंर्तगत परिक्षेत्र मुरमुंदा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01, नारधा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। इच्छुक पात्र उम्मीदवार वांछित जानकारियों के साथ आवेदन पत्र भरकर 01 से 15 जून 2023 तक अपना आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा कर सकते हैं। उक्त पदपूर्ति हेतु उम्मीदवार को संबंधित ग्राम के स्थानीय निवासी होना, आयु 18 से 44 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता पुराना मेट्रिक (ग्यारहवी) अथवा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
30 मई तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, भिलाई 2 में कर सकते हैं आवेदन
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 अंतर्गत नगरीय निकाय भिलाई-चरोदा के वार्ड क्र. 11, आंगनबाड़ी केंद्र-बस स्टैण्ड भिलाई 03, में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। इसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवार वांछित जानकारियों के साथ आवेदन पत्र भरकर 30 मई 2023 तक अपना आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई 02, में कार्यालयीन समय 10 बजे से 5ः30 बजे तक सीधे अथवा पंजीकत डॉक द्वारा जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी उक्त परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
दुर्ग / शौर्यपथ / भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा डी.बी.टी. के माध्यम से वर्ष 2022-23 ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। इस योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के बैंक खाता क्रमांक को आधार से सीडिंग एवं एनपीसीआई मैपिंग इनेबल होने के पश्चात् ही विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति राशि हस्तानांतरित की जाएगी। बिना बैंक खाता आधार सीडिंग के छात्रों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति राशि का भुगतान हो पाना संभव नहीं है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग ने जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई.टी.आई. एवं पालीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य/संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी और अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी, जिन्होंने विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन किया है, को सुचित किया है कि वे 24 मई 2023 तक अपने बैंक शाखा में जाकर अनिवार्य रूप से बैंक खाते को आधार से सीडिंग और एनपीसीआई मैपिंग भी इनेबल करायें ताकि छात्रवृत्ति राशि खाते में हस्तानांतरण संबंधी कार्यवाही की जा सके।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला पंचायत दुर्ग के नव निवार्चित अध्यक्ष श्रीमति पुष्पा यादव ने आज अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार की मौजूदगी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू तथा जितेंद्र कुमार साहू, शमशीर कुरैशी, श्रीमति चंदकला मनहर, श्रीमति माया बेलचंदन, आकाश कुमार कुर्रे, श्रीमति योगिता चंदाकर, हर्षा लोकमणी चंद्राकर, मोनू साहू एवं ग्राम पंचायत के सरपंच गण उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / गेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किसानों को बिना सूचना दिए व संबंधित क्षेत्र के सक्षम अधिकारियों द्वारा बिना किसी जवाबदेही के जोर जबरदस्ती से गेल इंडिया कंपनी अपने पाइपलाइन बिछाने के काम कर रही है जिसके विरोध में लगातार प्रभावित किसान आंदोलनरत है व किसानों द्वारा कंपनी द्वारा तानाशाही रवैया को देखते हुए किसानों में आक्रोश जारी है । सोमवार
दुर्ग जनदर्शन में राज्य सरकार से माँग किया गया कि गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा मुंबई नागपुर झारसुगड़ा गैस पाइपलाइन परियोजना हेतु दुर्ग जिले के प्रभावित किसानों की भूमि में उपयोग के अधिकार का अर्जन हेतु जारी की गई अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। और कंपनी द्वारा पाईप लाईन बिछाने का काम बंद करें। साथ ही परम श्रद्धेय किसान मसीहा चौ्. महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय दुर्ग में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहे के नारे लगे।
वही आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई,जिसमें भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के युवा प्रदेशाध्यक्ष ढालेश साहू जी, भारतीय किसान यूनियन अहिवारा विधानसभा प्रभारी संनत साहू जी, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के कलादास डहरिया जी , छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संदीप पटेल जी, संजय ताम्रकार वरिष्ठ किसान साथी भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के संघर्ष को समर्थन दिया व बैठक को संबोधित किया व हीराराम सिन्हा, बुधेलाल साहू,मनोज वर्मा, रामाधीन साहू, महेश कुमार, प्रभा सिन्हा, अशोक वर्मा, मालिक राम, चुरावन, पेमन सहदेव, महेंद्र कुमार, योगेश्वर देवांगन,आशीष तिवारी, खोरबाहराराम , देवेन्द्र ताम्रकार, सहित नंनकट्ठी,बोड़ेगाव,बागडुमर व अन्य गांवों से सैंकड़ों की संख्या में प्रभावित किसानों सामिल थे।
दीवार पर दिखेगी रामगमन पथ का म्यूरल चित्रकला
छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा होगी स्थापित
दुर्ग । शौर्यपथ । सेक्टर 2 तालाब भिलाई शहर का ही नहीं बल्कि प्रदेश का पहला और एकमात्र ऐसा तालाब होगा जहाँ लोग भगवान श्रीराम के साथ माता सीता और लक्ष्मण के साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी के भी दर्शन कर सकेंगे। रातः में लोगों के मनोरंजन के लिए म्यूजिक फाउंटेन लगेगा। जिसका लोग लुफ्त उठा सकेंगे।
इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। उनके पहल से जल्द ही यह सब सम्भव होने वाला है।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की महापौर नीरज पाल, लोक कर्मप्रभारी व विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछाेर ने सेक्टर 2 तालाब में होने वाले विकास कार्यों का जायजा लिए और काम की जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिए है।
विधायक श्री यादव ने तालाब के सौंदर्यीकरण और विभिन्न डेवलपमेंट के काम को जल्द पूरा करने के लोई कहा है। जल्द ही इस तालाब में चल रहे सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। साथ ही विधायक श्री यादव ने तालाब ने नया म्यूजिकल फाउंटेंन लगाने का निर्देश दिए है। जल्द ही इसका काम शुरू किया जाएगा। इस फाउंटेन के लगने के बाद से लोगों को रात मनोरंजन के लिए एक बेहद खूबसूरत और मनमोहक जगह मिलेगी ।
यह होंगे विकास कार्य
सेक्टर 2 तालाब का सौंदर्यीकरण करने से लेकर यहां पर बच्चों का खेल मैदान, झूला, लॉन, फूड पार्क बनाया जाएगा। इसके अलावा यहां सबसे आकर्षण का केंद्र होगा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा होगी। सेक्टर 2 तालाब मे प्रतिमा स्थापित की जाएगी और तालाब के किनारे बने दीवार पर रामगमन पथ का म्यूरल चित्रकला बनाई जाएगी। यह भी आकर्षण का केंद्र बिंदू होगा। म्यूरल चित्रकला से रामभगवान की यात्रा काे प्रदर्शित किया जाएगा।
भक्ति का केंद्र है सेक्टर 2 तालाब
सेक्टर 2 तालाब भक्ति का केंद्र है लोगों की श्रद्धा को देखते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने इस तालाब के सौंदरीकरण उन्नयन कार्य के लिए योजन बनाई है। जिसके तहत जल्द ही कार्य पूर्ण किया जाएगा और स्वरूप देखने को मिलेगा जो बेहद ही आकर्षण का केंद्र होगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर आज भिलाई निगम के सभी जोन क्षेत्रों में विशेष जन जागरूकता अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को मच्छर उन्मूलन तथा डेंगू नियंत्रण के बारे में बताया गया और लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया गया। कलेक्टर डॉ पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर फाइट द बाइट अभियान के तहत निगम ने भिलाई में मच्छर उन्मूलन के तहत विशेष गतिविधियां अपनाई है जिसके चलते विगत 3 महीने से डेंगू के एक भी केस नहीं मिले हैं न ही डेंगू से कोई भी मृत्यु हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी सीबीएस बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया कि जागरूकता और मच्छर उन्मूलन गतिविधियों के कारण डेंगू के अलावा मलेरिया और फाइलेरिया के केस भी नहीं आए है। फाइट द बाइट के तहत कॉलोनी को इससे जोड़ते हुए विशेष मुहिम की शुरुआत की गई थी। जिसमें भिलाई के विभिन्न कॉलोनी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। विजेता कॉलोनी को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के रूप में प्रदान भी किया गया है। निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया है जो कि मच्छर उन्मूलन तथा डेंगू नियंत्रण के लिए वर्ष भर कार्य करती है। यह टीम वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के के सिंह के नेतृत्व में डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम संबंधी गतिविधि साल भर से भिलाई निगम क्षेत्र में करते आ रही है। गठित विशेष टीम के द्वारा मार्च माह से लेकर मई माह तक 7260 घरों का सर्वे मच्छर उन्मूलन के तहत किया जा चुका है, 16554 कूलर, टंकी, कंटेनर आदि की जांच की गई है। जन जागरूकता के तहत पॉम्पलेट एवं लोगों को संवाद आदि के माध्यम से मच्छर उन्मूलन मुहिम में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। डेंगू, मलेरिया एवं फाइलेरिया से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए, जल जमाव वाले पात्रों में पुराना पानी जमा नहीं होने देना चाहिए, मच्छर के लार्वा के समाप्ति के लिए टेमीफास् का उपयोग करना चाहिए। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में अपनी जांच करानी चाहिए। आस पास के क्षेत्रों में सफाई रखना चाहिए और जलभराव नहीं होने देना चाहिए। इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए मच्छर उन्मूलन अभियान में अपनी भागीदारी निभाई जा सकती है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
दुर्ग/ शौर्यपथ / शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत युद्ध स्तर पर सफाई के साथ ही कचरा फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने, डिस्पोजल पानी पाउच विक्रय करने वालों पर कड़ी कार्यवाही जारी है। इस दिशा में मंगलवार को निगम की निगरानी टीम ने गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित सामान रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शहर की सफाई पर नजर रखने बनाई गई 12 टीमों के अधिकारी-कर्मचारी सुबह छह बजे से शहर के विभिन्ना वार्डों में घूम घूमकर स्वच्छता का निरीक्षण कर रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के मार्गदर्शन में निगम स्वस्च्छ्ता टीम ने पोटिया चौक एवं टेम्पो स्टैंड में झिल्ली पन्नी बेचते पाये जाने पर 2600 सौ रुपये का जुर्माना की कार्रवाही की गई।गांधी चौक वार्ड 32 में दुकानदारो द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाने पर 650 रुपये का जुर्माना लिया गया।जिसके अलावा नया बस स्टैंड में दुकानदारो द्वारा झिल्ली पन्नी,पानी पाउच पकड़े जाने पर 550 रुपये जुर्माना की कार्रवाही की गई।डिस्पोजल विक्रय करते मिले तथा दुकानदारों द्वारा गंदगी किए जाने पर 2600 रुपये का जुर्माना लेकर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शहरवासियों से कहा है कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 लागू है इसे ध्यान में रखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में निगम प्रशासन को सहयोग करें।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
