
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / सिविक सेंटर में स्थित भिलाई का एकलौता पार्क जो कि बेजान सा हो चुका है, अब महापौर नीरज पाल की पहल से इसका रिनोवेशन का काम होगा। इसके लिए बेहतर प्लान तैयार किया जा रहा है। पार्क के उद्धार के लिए महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर जायजा भी लिया तथा पार्क के पुनर्जीवन के लिए अधिकारियों से चर्चा की। पार्क का रिनोवेशन करने के लिए आर्किटेक्ट इसका प्लान तैयार कर प्रेजेंटेशन भी देंगे सबसे अच्छा प्लान तैयार करने वाले आर्किटेक्ट के प्रयोजन के मुताबिक कार्य किया जाएगा। सिविक सेंटर स्थित पार्क काफी समय से देखरेख आदि के अभाव में वीराना सा हो गया है। विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल की पहल से अब इस पार्क में वापस रौनकता लौट जाएगी। उप अभियंता श्वेता वर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पार्क में वर्तमान प्लान के मुताबिक ओपन थिएटर चालू किया जाएगा इसके साथ ही मिनी ट्रेन भी चलाया जाएगा। प्रकाश व्यवस्था, पाथवे लैंडस्कैपिंग जैसे विकास के कार्य होंगे। प्लान में म्यूजिकल फाउंटेन आदि को भी शामिल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सिविक सेंटर शहर का प्रमुख स्थल है जहां लोगों का जमवाड़ा लगा रहता है। हॉल ही में सिविक सेंटर स्थित अर्जुन रथ परिसर का बेहतरीन सौंदर्यीकरण किया गया है, इसके चलते भिलाई वासी इस परिसर में आनंद ले पा रहे हैं। आगे इसी तर्ज पर सिविक सेंटर स्थित पार्क को भी आकर्षक बनाने का प्लान तैयार किया जा रहा है। ट्रैफिक पार्क के निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त खिरोद्र भोई, सहायक अभियंता वसीम खान एवं उप अभियंता अर्पित बंजारे आदि मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत नवीन पट्टा तैयार किया गया है। शासन की गाइडलाइन के मुताबिक 10 रुपए प्रति वर्ग फीट की राशि के अनुसार से इसका शुल्क निर्धारित होता है। इस शुल्क को अभी तक कई पट्टा धारी हितग्राहियों ने निगम में जमा नहीं किया है, जिसके चलते उन्हें पट्टा प्रदान नही किया जा पा रहा है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने तथा जानकारी प्रदाय करने के लिए सभी जोन आयुक्त को पट्टाधारी हितग्राहियों की बैठक लेने के निर्देश दिए थे। ताकि गणना अनुरूप हितग्राही निर्धारित शुल्क जमा कर ले और अपना पट्टा प्राप्त कर मालिकाना हक हासिल कर सके। इसी तारतम्य में आज जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर जोन में जोन आयुक्त येशा लहरे के द्वारा पट्टा हितग्राहियों की बैठक ली गई और पट्टा निर्मित होने के बाद राशि जमा कराने निर्धारित शुल्क के बारे में हितग्राहियों को अवगत कराया गया। बता दे कि वैशाली नगर जोन में शुल्क जमा नहीं करने के कारण 12 हितग्राहियों को पट्टा नही दिया जा सका है। इनमें से एक व्यक्ति ने आज पट्टा की राशि जमा कर दी जिन्हें तुरंत पट्टा प्रदान कर दिया गया, इसी प्रकार से एक आवेदक द्वारा दूसरे दिन राशि जमा करने कहा गया है राशि जमा करने उपरांत इन्हें भी तत्काल पट्टा प्रदान कर दिया जाएगा। पट्टा मिलने के बाद इन्हें अब मालिकाना हक प्राप्त हो चुका है। पट्टा प्रदान करने के दौरान जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया एवं सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश तिवारी भी मौजूद थे।
लाखों गौपालकों और महिला समूहों का रोजगार छीनने की कोशिश का गौपालक देंगे जवाब
अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो सबूत दें : मनगढ़ंत आरोप लगाना छोड़ें
दुर्ग / शौर्यपथ / भाजपा के गौठान चलो अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मुद्दाविहीन भाजपा नेता गौठान को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में हजारों गांवों में गौठान बनाए गए हैं जिसमें राशि खर्च हुई है। भाजपा नेता इसमें भी घोटाले का आरोप लगा रहे हैं। कहां घोटाला हुआ और कैसे घोटाला हुआ, इसका कोई सबूत भाजपा नेताओं के पास नहीं है। केवल मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।
राजेंद्र ने कहा कि गौठानों में गोबर खरीदी हुई, जिससे लाखों गौपालकों की आमदनी बढ़ी। महिला समूह की महिलाओं को रोजगार मिला। गौठानों में गोबर से महिला समूहों ने वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खाद, गोकाष्ठ, गोबर के दीये, गमले जैसे उत्पाद बनाकर बेचे जिससे उनकी आमदनी बढ़ी। गोबर से पेंट भी बनाया जा रहा है। गौठानों के माध्यम से हुए इन सभी कार्यों से कोरोना काल में आर्थिक रूप से टूट चुके लोगों को सहारा मिला और लोग बेहतर तरीके से अपने परिवार का पालन पोषण कर पा रहे हैं।
गौठानों में अब रीपा के माध्यम से तेलघानी, पेंट बनाने की मशीन सहित अन्य लघु उद्योग भी प्रारंभ किये जा रहे हैं, जिससे दो लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। गोबर खरीदी और इससे बनने वाले उत्पादों से किसानों, गौपालकों और मजदूरों के साथ आम जनता को आर्थिक फायदा मिल रहा है। जनकल्याण के लिए बनाई गई इस सशक्त योजना में अगर भाजपा नेताओं को भ्रष्टाचार नजर आ रहा है भाजपा नेताओं को अपने इस दृष्टिदोष का इलाज जरूर कराना चाहिए। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता शुरू से गोबर खरीदी योजना और गोबर खाद बनाने की योजना का विरोध कर रहे हैं। गोबर खरीदी का विरोध करने वाले भाजपा नेता गौठानों का विरोध कर क्या महिला समूहों और गोबर बेचने वाले गौपालकों के अलावा रीपा में रोजगार पाने वाले का रोजगार छीनना चाहते हैं। रासायनिक खाद बनाने वाले औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं।
राजेंद्र ने कहा कि तीन काले कृषि कानून लाने का प्रयास कर भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ था। अब गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना का विरोध करने से एक बार फिर भाजपा का किसान-गौपालक विरोधी चरित्र उजागर हो गया है। इससे पहले भाजपा ने 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का विरोध किया। किसानों की कर्जमाफी का विरोध भी किया। केंद्र की भाजपा सरकार ने सेंट्रल पूल में चावल लेना बंद कर किसानों की धान खरीदी प्रभावित करने का प्रयास किया। 20 क्विंटल धान खरीदी का लगातार विरोध करते हुए भाजपा नेताओं ने किसानों को धान तस्कर तक कह दिया। भाजपा नेताओं की कथनी और करनी से बार-बार उनका किसान विरोधी चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो रहा है। भाजपा उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर गौठान, गोबर खरीदी और किसानों के कल्याण के लिए बनी योजनाओं का विरोध कर रही है। छत्तीसगढ़ के अन्नदाता समय आने पर भाजपा के किसान विरोधी अभियानों का माकूल जवाब जरूर देंगे।
दुर्ग / शौर्यपथ / स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर कुमकुम डे ने अपने नेत्रदान व अंगदान की घोषणा कर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया व कुलवंत भाटिया को सौंपी,आदर्श नगर निवास पर डॉ कुम कुम के पति संजय के डे व पुत्र जॉय दीप डे ने नेत्रदान व अंगदान हेतु सहमति दी
डॉ कुमकुम डे ने कहा डॉक्टर होने के नाते वे जानती हैं की लोगों को नेत्रदान व अंग दान की कितनी आवयश्कता है अतः आज उन्होंने खुद यह पहल की व अब वे अपने परिचितों को भी जागरूक करेंगी
राज आढ़तिया ने उन्हें बताया कि नेत्रदान किसी भी व्यक्ति की सामान्य मृत्यु की बाद किया जा सकता है किन्तु अंग दान केवल ब्रेन डेड कि स्थिति में ही किया जा सकता है जो की बहुत रेयर परिस्थितियों में ही संभव होता है
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य जितेंद्र हासवानी ने कहा, हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व् नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9300673279 / 8839324601 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा ,मोहित अग्रवाल ,अभिजीत पारख,सूरज साहू ,चेतन जैन,दयाराम टांक ने डॉक्टर कुमकुम डे के निर्णय की सराहना की एवं साधुवाद दिया
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली निगम क्षेत्र के ऐसे नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है, जो छुटे हुए है। इसके लिए 40 वार्डो में मुहिम चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त आशीष देवांगन की उपस्थिति में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सी.आर.पी. को प्रशिक्षण भी दिया गया।
अति गरीब और सामान्य वर्ग के सद्स्यों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलाने प्रत्येक वार्ड में न केवल सर्वे करया जा रहा है, बल्कि मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। निगम के सभागार में देवेश त्रिवेदी व सीपीएम तुषार वर्मा ने प्रशिक्षण देते कहा कि कार्ड का तीन तरह से लाभ लिया जा सकता है। सर्वेकर्ता कार्ड बनाने के साथ ही कार्ड की उपयोगिता को बताए। कार्ड बनाने के लिए सर्वेकर्ता को सूची भी उपलब्ध कराया गया है।
मोबाइल से बनेगा कार्ड
सरकार ने कार्ड बनाने की प्रक्रिया को बेहद आसान कर दिया है। मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सी.आर.पी. के स्मार्ट फोन नंबर का पंजीयन कर एप डाउनलोउ कराया गया है। एप के माध्यम से छुटे हुए लोगों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए प्रति कार्ड 5 रूपए के हिसाब से सकरार भुगतान भी करेगी
आयुष्मान कार्ड में सुविधा
बी.पी.एल परिवार - 5 लाख
ए.पी.एल. परिवार - 50 हजार
गंभीर बीमारी पर प्रदेश सरकार की ओर से - संपूर्ण ईलाज
च्वाइस संेटर को दिया टार्गेट
आयुक्त के निर्देश पर निगम क्षेत्र में च्वाइस संेटर के संचालकों को भी आयुष्मान कार्ड बनाने टार्गेट दिया गया है। प्रत्येक च्वाइस सेंटर को आयुष्मान कार्ड बनाने वालों की सूची उपलब्ध कराया गया है। कार्ड बनाने की संख्यात्मक जानकारी प्रतिदिन निगम को उपलब्ध कराना होगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / आधार अपडेशन के लिए नगर पालिक निगम भिलाई के द्वारा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 30 मई तक आयोजित होगा। नगर पालिक निगम भिलाई की आम नागरिकों से अपील है कि जिन्होंने अब तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है वह अपना आधार कार्ड शीघ्र ही अपडेट करा लें। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी यह अत्यंत आवश्यक है जरूरी दस्तावेजों के लिए भी आधार अपडेशन जरूरी है। 10 वर्ष पूर्व जिन्होंने अपना आधार कार्ड बनवाया है उन्हें आधार अपडेशन करवाना अत्यंत अनिवार्य है। ताकि उन्हें इस आधार पर अन्य दस्तावेजों को बनाने में सहूलियत हो और दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 10 मई से 12 मई तक शिविर में 525 लोगों ने शिविर का लाभ उठाते हुए अपना आधार अपडेट करवाया है। गौरतलब है कि महापौर नीरज पाल एवं निगमायुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई निगम के द्वारा डोर टू डोर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन आधार अपडेशन नहीं होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कतें हो रही है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड होना जरूरी है। राशन कार्ड निगम के जोन कार्यालय के चॉइस सेंटर में बनाया जा सकता है।
आधार अपडेशन के लिए इन वार्ड क्षेत्रों में आयोजित होगा शिविर उठाए लाभ और कराए आधार अपडेशन दिनांक 15.05.2023 को वार्ड क्रं. 04 नेहरू नगर सियान सदन, वार्ड क्रं. 39 राजीव नगर राम जानकी मंदिर, वार्ड क्रं. 33 संतोषी पारा केम्प 02 स्वास्थ्य कार्यालय दुबेलिया साहू समाज के पास, वार्ड क्रं. 41 औधोगिक क्षेत्र छावनी सामुदायिक भवन, वार्ड क्रं. 60 सेक्टर 05 पश्चिम संत विजय एडोटोरिया, दिनांक 16.05.2023 को वार्ड क्रं. 05 कोसानगर सांस्कृतिक भवन, वार्ड क्रं. 20 वैशाली नगर सांस्कृतिक भवन, वार्ड क्रं. 34 वीर शिवाजी वार्ड पार्षद कार्यालय मिलन चैंक, वार्ड क्रं. 42 गौतम नगर राज टेलर के पास शीतला मंदिर के पास भवन, वार्ड क्रं. 61 सेक्टर 06 पूर्व नगर निगम जोन कार्यालय, दिनांक 17.05.2023 को वार्ड क्रं. 06 प्रियदर्शिनी परिसर संजय नगर शीतला मंदिर, वार्ड क्रं. 21 कैलाश नगर सियान सदन, वार्ड क्रं. 35 शारदा पारा पार्षद कार्यालय जनता स्कूल के पास, वार्ड क्रं. 43 बापू नगर अम्बेडकर भवन, वार्ड क्रं. 62 सेक्टर 06 मध्य कालीबाड़ी, दिनांक 18.05.2023 को 07 राधिका नगर सियान सदन, वार्ड क्रं. 22 कुरूद सांस्कृतिक मंच बाजार चैंक, वार्ड क्रं. 36 श्याम नगर आंगनबाड़ी पानी टंकी, वार्ड क्रं. 44 लक्ष्मीनारायण नगर गणेश मंच उड़िया बस्ती, वार्ड क्रं. 63 सेक्टर 06 पश्चिम सड़क 70 पार्षद निवास के पास, दिनांक 19.05.2023 को वार्ड क्रं. 08 कृष्णा नगर पुराना वार्ड कार्यालय, वार्ड क्रं. 23 घाॅसीदास नगर दुर्गा मंच, वार्ड क्रं. 37 संत रविदास नगर संत रविदास भवन चटाई क्वाटर, वार्ड क्रं. 45 बालाजी नगर सामुदायिक भवन सांई मंदिर परिसर, वार्ड क्रं. 64 सिविक सेंटर सेक्टर 10 सड़क 12 व 13 पार्षद कार्यालय के पास, दिनांक 22.05.2023 को वार्ड क्रं. 09 राजीव नगर सुपेला सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्रं. 24 हाउसिंग बोर्ड सियान सदन के सामने, वार्ड क्रं. 52 सेक्टर 03 दुर्गा पूजा मंच अखाड़ा मैदान, वार्ड क्रं. 46 दुर्गा मंदिर मिनीमाता नगर सभागार, वार्ड क्रं. 65 सेक्टर 10 गुण्डिचा मंच, दिनांक 23.05.2023 को वार्ड क्रं. 10 लक्ष्मी नगर भीम नगर पुराना वार्ड कार्यालय, वार्ड क्रं. 25 जवाहर नगर हा.बोर्ड स्पोर्टस काम्पलेक्स, वार्ड क्रं. 53 सेक्टर 01 उत्तर डोम शेड सड़क 26, वार्ड क्रं. 47 राधाकृष्ण मंदिर बिहारी कालोनी दुर्गा मंच, वार्ड क्रं. 66 सेक्टर 07 पूर्व सेक्टर 07 पार्षद कार्यालय के पास, दिनांक 24.05.2023 को वार्ड क्रं. 11 फरीद नगर टाटा नगर सियान सदन, वार्ड क्रं. 26 राम नगर कर्मा भवन लोधी पारा, वार्ड क्रं. 54 सेक्टर 01 दक्षिण जनता कार्यालय क्रिकेट मैदान के पास, वार्ड क्रं. 48 जोन 03 खुर्सीपार पम्प हाउस मैदान, वार्ड क्रं. 67 सेक्टर 07 पश्चिम रेल्वे स्टेशन बस्ती, दिनांक 25.05.2023 को 12 अवंती बाई कोहका बजरंग चैंक कर्मा भवन के पास, वार्ड क्रं. 27 शास्त्री नगर दुर्गा मंच, वार्ड क्रं. 55 सेक्टर 02 पूर्व डोम शेड सड़क 06 शक्ति सदन, वार्ड क्रं. 49 सुभाष मार्केट खुर्सीपार सिद्वी विनायक मंच गणेश मंच के पास, वार्ड क्रं. 68 सेक्टर 08 शिव मंदिर सड़क 12 बीएनएस, दिनांक 26.05.2023 को वार्ड क्रं. 13 पुरानी बस्ती कोहका मंगल बाजार सामुदायिक भवन, वार्ड क्रं. 28 प्रेम नगर चैता मैदान भवन, वार्ड. 56 सेक्टर 02 पश्चिम डोम शेड सड़क 06 शक्ति सदन, वार्ड क्रं. 50 शास्त्री नगर गणेश मंच सड़क 36 व 37 के मध्य, वार्ड क्रं. 69 सेक्टर 08 वरिष्ठ नागरिक मंच, दिनांक 29.05.2023 को वार्ड क्रं. 17 नेहरू भवन, वार्ड क्रं. 29 वृन्दानगर वार्ड कार्यालय, वार्ड क्रं. 51 शहीर वीर नारायण सिंह नगर उड़िया भवन कार्तिक चैंक, वार्ड क्रं. 70 शहीद कौशल यादव हुड़को सियान सदन, दिनांक 30.05.2023 को काॅन्ट्रेक्टर कालोनी आमोद भवन में शिविर का आयोजन होगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी मोर मकान, मोर चिन्हारी घटक अंतर्गत केनाल रोड एवं अन्य विकास कार्यों से प्रभावित हितग्राही जिन्हें बेदखली व्यवस्थापन हेतु सूचना पत्र जारी किया गया है। आवास आबंटन के लिए अंशदान की संपूर्ण राशि 75000 रुपए एकमुश्त दिनांक 22 मई 2023 तक जमा कर दें। ताकि दिनांक 24 मई 2023 को प्रातः 11:00 बजे होने वाली लॉटरी में आवास आबंटन हेतु शामिल किया जा सके। इसी प्रकार मोर मकान मोर आस घटक के अंतर्गत शासन से स्वीकृत परियोजना में आवास आबंटन हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए पात्र हितग्राही जो आवास आबंटन के राशि की 10% अंशदान की राशि जमा नहीं किए हैं उन्हें सूचित किया जाता है कि दिनांक 22 मई 2023 तक मुख्य कार्यालय सुपेला के आवास योजना शाखा कक्ष क्रमांक 16 में राशि जमा कर दें। ताकि दिनांक 24 मई 2023 को प्रातः 11:00 बजे से होने वाले लॉटरी में आवास आबंटन हेतु शामिल किया जा सके। आवास प्रभारी विद्याधर ने बताया लॉटरी का स्थल नगर पालिक निगम भिलाई मुख्य कार्यालय सुपेला में रहेगा।
लॉटरी दिवस को यह दस्तावेज लाने होंगे जरूरी
लॉटरी में शामिल होने के लिए हितग्राही अपना अंशदान जमा राशि रसीद की मूल प्रति, मूल आधार कार्ड, आवेदन पत्र की पावती तथा लॉटरी में शामिल होने हेतु जारी सूचना पत्र के साथ निर्धारित स्थल एवं समय में स्वयं उपस्थित रहेंगे। परिवार में यदि दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक हो तो प्रमाण पत्र की मूल प्रति आवास शाखा कक्ष क्रमांक 16 में पुष्टि हेतु दिनांक 22 मई 2023 तक प्रस्तुत करेंगे। ताकि भूतल पर लॉटरी द्वारा आवास आबंटन की कार्यवाही की जा सके।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही निगम के द्वारा निरंतर की जा रही है। आज जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत बाबा दीप सिंह नगर तालाब के समीप राजन नामक भैंस खटाल संचालक के द्वारा तालाब में गोबर डंप कर रखा गया था, जिससे आसपास में गंदगी फैल रही थी, संचालक को बार-बार समझाई दी जा चुकी थी उसके बाद भी इनके द्वारा समझाइश को अनदेखा किया गया जिसके चलते आज निगम की टीम ने निरीक्षण के दौरान भैंस खटास संचालक राजन को 60000 रुपए अर्थदंड आरोपित करते हुए गंदगी को 3 दिनों के भीतर हटाने कहा गया है। कार्यवाही के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा मौके पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी स्थानों पर निगम के द्वारा साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है परंतु जो लोग गंदगी पसार रहे हैं और निगम के समझाइश तथा अपील का पालन नहीं कर रहे हैं उन पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम भिलाई पुनः अपील करता है कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं, सूखा एवं गीला कचरा पृथक-पृथक ही प्रदान करें, प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में निगम प्रशासन की सहायता करें।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई स्टील प्लांट सहित देश के कुछ प्रमुख संस्थानों में सेवा दे चुके एचआर प्रोफेशनल और मोटिवेशनल स्पीकर दिलीप मोहंती को फ्रांस की सोर बॉर्न यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी है। राजधानी रायपुर में पिछले सप्ताह हुए समारोह में दिलीप मोहंती को यह उपाधि दी गई है।
उन्होंने उत्कल, कोलकाता और दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की थी और सेल- भिलाई स्टील प्लांट के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह जेके पेपर, जिंदल स्टील प्राइवेट लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आदित्य बिरला ग्रुप आदि समूह के साथ भी संबद्ध रहे ।
वर्तमान में वह स्टील सेक्टर को अपनी सलाहकार सेवाएं दे रहे हैं। दिलीप मोहंती रोटरी क्लब, उत्कल सांस्कृतिक परिषद भिलाई सहित ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के साथ भी जुड़े हुए हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
