
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग । शौर्यपथ । तालपुरी निवासी वृंदा देशपांडे (81 वर्ष) के नेत्रदान की इच्छा पूर्ण करने आज उनके साथ पूरे परिवार ने नेत्रदान का संकल्प लिया वृंदा देश पांडे,रेनू श्रीखंडे (अध्यक्ष सम्पूर्ण महिला समिति तालपुरी),तुषार श्रीखंडे (डीजीएम -बी एस पी) , कुहू सुल्लेरे,रेवती सुल्लेरे,सव्यसाची श्रीखंडे,कौस्तुभ सुल्लेरे ने मैत्रीकुंज निवास में नेत्रदान का संकल्प लिया परिवार के संकल्प से प्रभावित हो पडोसी पुष्पा राहंगडाले ने भी नेत्रदान का संकल्प लिया व घोषणा पत्र नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,हरमन दुलई,प्रभु दयाल उजाला, यतीन्द्र चावड़ा, दयाराम भाई टांक को सौंपा
रेनू श्रीखंडे ने कहा कोरोना की वजह से उनके पिता का नेत्रदान नहीं हो सका लेकिन उनकी माँ चाहती हैं की उनका नेत्रदान जरूर हो । 81 वर्षीय वृंदा देशपांडे ने संस्था के सदस्यों को कहा जब उनकी मृत्यु के पश्चात उनकी आँखें जिन दो लोगों को लगें उन्हें उनके नाती की शादी में जरूर बुलाया जाए ताकि मेरी आँखों से वह उसकी शादी देख सकें
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य यतीन्द्र चावड़ा ने कहा आज 8 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया और संकल्प लेते समय माताजी की आँखों में ख़ुशी झलक रही थी एवं पूरे परिवार ने उनकी इच्छा का सम्मान किया । प्रभु दयाल उजाला ने सभी लोगों को नेत्रदान हेतु जरुरी जानकारियां दी एवं भ्रांतियां दूर की
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा ,मोहित अग्रवाल ,अभिजीत पारख,सूरज साहू ,चेतन जैन,दयाराम टांक ने सभी नेत्रदानियों के निर्णय की सराहना की एवं साधुवाद दिया
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर) विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 में अपने आदर्श इस्पात ग्रामों में 29 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इन शिविरों में मरीजों की निःशुल्क जांच करके आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया जाता है। इन शिविरों का हजारों लाभार्थियों ने लाभ प्राप्त किया। जिसमें कुल 1349 मरीजों की जांच करके उनको उचित सलाह के साथ दवाइयों का वितरण भी किया गया। इसमें लाभ प्राप्त करने वाले मरीजों में 516 पुरुष, 610 महिलाएं तथा बच्चों की संख्या 223 रही। इन स्वास्थ्य शिविरों को पीपरछेड़ी, पाउवारा, चेतवा, दनिया, जंजगीरी, कनारी, भरदा, बोरिगरका, चगोरी आदि इस्पात ग्रामों में आयोजित कराये गए।
सीएसआर विभाग द्वारा संयंत्र के खदान (माइंस) के आसपास के क्षेत्रों में भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। कोरोनाकाल के कारण इन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ महामाया खदान (माइंस) द्वारा नवंबर 2022 को किया गया। इसके बाद से अबतक कुल 05 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें अब तक कुल 664 मरीजों ने इस शिविर का लाभ उठाया। इसमें लाभ प्राप्त करने वाले मरीजों में 222 पुरुष, 190 महिलाएं तथा बच्चों की संख्या 252 रही। इसी कड़ी में दुल्की खदान द्वारा भी नवंबर 2022 से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की शुरुआत हुई। जिसमें अब तक कुल 244 मरीज लाभान्वित हुये हैं। इसमें लाभ प्राप्त करने वाले मरीजों में 65 पुरुष, 130 महिलाएं तथा बच्चों की संख्या 49 रही। हीर्री खदान ने भी 2023 में अब तक कुल 05 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन किया है। जिसमें अब तक कुल 642 मरीजों ने इस शिविर का लाभ प्राप्त किया है जिसमें 360 पुरुष तथा 282 महिला मरीजों ने लाभ प्राप्त किया है।
ज्ञात हो कि निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर) विभाग द्वारा लगातार अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों का निर्वहन किया जाता है जो सामाजिक, पर्यावरण, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों को लेकर किया जाता है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर) विभाग ने जनस्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में अपने दायित्व का निर्वहन बखूबी किया है।
इस पूरे स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालाय की मेडिकल टीम तथा नर्सिंग स्टाफ का विशेष योगदान रहा। शिविर में लाभ प्राप्त करने वाले ग्राम पंचायतों तथा ग्रामीणों ने भिलाई इस्पात संयंत्र की सी एस आर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और आने वाले समय में ऐसे ही और शिविरों के आयोजन की अपील की है।
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग जिले के तहसील मुख्यालय धमधा में आज सिविल कोर्ट का शुभारंभ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के माननीय न्यायधीश गौतम भादुड़ी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि न्यायाधीश गौतम भादुड़ी ने कहा कि न्याय के लिए लोगों को अपने आप मे आत्मविश्वास बनाये रखना होगा। न्याय के लिए दूसरों की व्यथा को समझने का प्रयास होना चाहिए। साथ ही लोगों का न्याय पर भरोसा रहना चाहिए। मुख्य अतिथि न्यायधीश भादुड़ी ने यह भी कहा कि सिविल कोर्ट खुलने से न्यायालयीन प्रकिया लोगों की समय की बचत होगी। सिविल कोर्ट व्यवस्था से न्याय आपके द्वार की सोच साकार हो रही है। इस न्याय के मंदिर में पीड़ित व्यक्ति को उनका अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस कोर्ट से अभी 797 प्रकरण सम्बद्ध है। यहां के प्रकरणों के निराकरण में वरिष्ट अधिवक्ताओं का भी सहयोग होना चाहिए। उन्होंने सिविल कोर्ट शुभारंभ पर लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला न्यायालय दुर्ग के कार्यवाहक सत्र न्यायाधीश श्री शैलेष कुमार तिवारी ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम को जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुश्री नीता जैन ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, अधिवक्तागण, स्थानीय जनप्रतिनिधि औऱ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
धुलमुक्त होगी छावनी मुख्य मार्ग हुडको में बनाए जाएंगे स्मार्ट रोड और खुर्सीपार की सभी मार्गो का होगा उन्नयन
6 करोड़ को लागत से होंगे कार्य
खुर्सीपार, हुडको और छावनी में प्रस्तावित कार्यों का विधायक देवेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन
दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सुगम यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी सौगात दी है। इस बार उन्होंने हुडको से लेकर खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों और अंदरूनी सड़कों का निर्माण और नवीनीकरण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने शासन से 6 करोड़ की स्वीकृति दिलाई है।
इस राशि भिलाई विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का उन्नयन और नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। हुडको की सड़कों को सोलर ब्लिंकर एवं अन्य कार्य से स्मार्ट बनाया जाएगा। जो दिखने में सुंदर और यातायात के लिए काफी सुविधाजनक होगी।
विधायक देवेंद्र यादव ने आज वार्डवासियों की मौजूदगी में भूमि पूजनकर कार्य प्रारंभ करवाया और जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। भूमि पूजन के दौरान वार्ड के नागरिकों में बड़ा ही उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।सब बहुत खुश थे कि उनकी क्षेत्र के सड़कों का उन्नयन कार्य होगा।
वर्षों से उपेक्षित इन सड़कों को बनाने के लिए पहले के नेताओं ने कभी कोई ध्यान नहीं दिया। लेकिन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जब मेयर बने तब से ही वे शहर के विकास की दिशा में लगातार प्रयासरत है। आज उनके प्रयास से पूरे हुडको और खुर्सीपार क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। सैकड़ों विकास कार्य किए गए।
सड़क, नाली, पानी, बिजली, सफाई सारी चीजों को लेकर उन्होंने प्रयास किया। बच्चों के लिए कॉलेज बनवाएं। स्कूलों को संधारण कर नया स्वरूप दिया। शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने स्कूलों में भी जरूरी शिक्षण सामग्री व सुविधाएं उपलब्ध करवाई। बच्चों बुजुर्गों के लिए सर्व सुविधा युक्त गार्डन खेल मैदान,तालाबों का सौंदर्यीकरण ऐसे सैकड़ों का विकास कार्य करवाए है। अब वे 6 करोड़ की लागत से सभी सड़कों का कार्य करवाने वाले हैं। इसके लिए वार्ड के नागरिकों ने वरिष्ठ सम्मानित जनों ने जनप्रतिनिधियों ने सभी विधायक देवेंद्र यादव का दिल से आभार जताया और बारंबार उनको धन्यवाद दिया।इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने हाथ जोड़कर सभी से कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। मैं राजनीति में जनता की सेवा के लिए आया हूं। जब से मैंने महापौर और विधायक की जिम्मेदारी संभाली तब से लगातार विकास कार्य करते आए है। जनता की मांग पर लगातार काम कर रहे है और आगे भी करते रहेंगे।
हुडको में मुख्य मार्ग का उन्नयन कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। 1 करोड़ की लागत से पूरी सड़क का संधारण किया जाएगा। पूरे भिलाई नगर क्षेत्र की सड़कों को गड्ढे मुक्त किए किए जाएंगे।
सिर्फ यही नहीं सभी सड़को पर सोलर ब्लिंकर लगाए जाएंगे जो रातः में जलेंगे। जैसे कि नेशनल हाईवे पर लगे होते है । इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्षो से क्षेत्र के नागरिकों की मांग थी जो अब विधायक श्री यादव की पहल से जल्द पूरी होगी।
वर्षो से उपेक्षित और जर्जर हो चुकी छावनी की मुख्य मार्ग का भी उन्नयन कार्य किया जाएगी। करीब 3 करोड़ की लागत से यह सब विकास कार्य होगा। इसमें 2 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा और 1 करोड़ की लागत से पाथवे बनाया जाएगा। इससे धूल से राहत मिलेगी।श्रीराम चौक खुर्सीपार से क्रांति मार्केट रोड का उन्नयन कार्य 1 करोड से किया जाएगा। साथ ही विधानसभा के आंतरिक सड़कों का मरम्मत भी किया जाएगा। इस प्रकार 6 करोड़ की लागत से सभी काम होंगे।
दुर्ग । शौर्यपथ । साइंस कॉलेज दुर्ग में सड़कों का हो रहा है डामरीकरण, खस्ताहाल सड़क से मिलेगी निजात, प्राध्यापकों तथा महाविद्यालय के कर्मचारी एवं विद्यार्थियों को आवाजाही में होगी आसानी !
साइंस कॉलेज दुर्ग में सड़कों का डामरीकरण कार्य प्रारंभ हो गया है। माननीय मुख्यमंत्री जी के ( OSD ) मनीष बंछोर जी एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू जी द्वारा की गई घोषणाओं पर अमल करते हुए सड़कों के डामरीकरण का काम शीघ्रता से किया जा रहा है।
-आधार अपडेट कराने के साथ-साथ आयुषमान कार्ड हेतु 13 से 15 तक 10 वार्डो के चार स्थानों में लगेगा शिविर:
-आयुक्त लोकेश चन्द्राकर पहुँचे शिविर में हितग्राहियो से की मुलाक़ात,आज शिविर स्थलों में 645 लोगो ने बनावाया आयुषमान कार्ड:
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आयुष्मान कार्ड शिविर वार्ड क्रमांक 09 शीतला मंदिर में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने किया उपायुक्त मोहेंद्र साहू,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ औचक निरीक्षण।आयुक्त ने कहा कि नगर निगम द्वारा और भी ज्यादा से ज्यादा लोगो का आयुषमान कार्ड बनाये। टार्गेट पूरा करें। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड का अपडेट होना जरूरी है। आधार कार्ड अपटेड शिविर के लिए कहा।आज शिविर स्थलों में 645 लोगो ने बनावाया आयुषमान कार्ड। इसलिए नगर निगम दुर्ग अब आधार कार्ड अपडेट के लिए 30 मई तक शिविर लगाएगा। आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाने सभी वार्ड में शिविर लगेंगे। कल 13 मई दिन शनिवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक।वार्ड क्रमांक 1,2,और 56 के हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु चंद्रशेखर उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचशील नगर।वार्ड क्रमांक- 3 4,5 शासकीय प्राथमिक शाला बालक गया बाई गया नगर के रहवासियों के लिए शिविर लगाया जाएगा।क्रमांक 6,7, और 8 में शासकीय प्राथमिक शाला तिलक बालक शिक्षक नगर में शिविर लगाया जाएगा।वार्ड क्रमांक-44 व 46 विवेकानंद सभागार पदमनाभपुर में शिविर का आयोजन किया में छूटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड के साथ साथ आधार कार्ड भी बनाया जाएगा।महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि शासकीय योजनाओं व सेवाओ के लाभ लेने हेतु आधार का सत्यापन किया जाना जरूरी है।जिसके 8-10 वर्ष पूर्व योजनाओं का फायदा लेने में हितग्राहियो को किसी प्रकार का परेशानियो का सामना करना न पड़ें।इस हेतु आयुक्त लोकेश चंद्रकार ने आमजन को आधार शिविर का लाभ लेते हुए आधार कार्ड अपडेट करने के लिए अपील किया है। आयुषमान कार्ड के साथ साथ आधार कार्ड का भी शिविर लगेगा। इन वार्डो में होगा। वार्ड 1,2 व 56 के लिए चंद्रशेखर उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचशील नगर।वार्ड 3,4 व 5 के लिए शास०प्राथ०शाला बालक गया बाई गया नगर।वार्ड 6,7, व 8 के लिए शास०प्राथ०शाला तिलक बालक,शिक्षक नगर के अलावा वार्ड 45 व 46 के लिए विवेकानंद भवन पद्मनाभपुर में आधार कार्ड बनाया जाएगा।
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम क्षेत्र के सड़कों के किनारे से झिल्ली,पन्नी के कचरे का उठाव किया जा रहा है। नगर निगम के सफाई कर्मी प्रतिदिन प्लास्टिक एवं अन्य कचरों का उठाव कर रहे है,जिससे रहवासी क्षेत्रों में कचरे का ढेर समाप्त हो रहा है। स्वच्छता कार्य के तहत निगम प्रशासन शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में जुटा हुआ है, सभी जोन द्वारा टीम बनाकर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। निगम क्षेत्र में कचरे का सफाया करने लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शहर के सड़कों के किनारे बिखरे हुए झिल्ली,पन्नी के कचरे का उठाव किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि बिखरे हुए प्लास्टिक का कचरा हवा में उड़ने से गंदगी फैलता है। झिल्ली, पन्नी का कचरा नालियों में जाने के कारण पानी निकासी में अवरोध उत्पन्न करता है, जिससे नाली सफाई करने में काॅफी दिक्कत होती है।स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली द्वारा प्रतिदिन दोनो पालियों की सफाई कार्य की माॅनिटरिंग कर रहे हैं। प्रतिदिन सुबह कचरों के उठाव होने के साथ ही नालियों की सफाई किया जा रहा है।नगर निगम के स्वच्छता कर्मी कचरे का उठाव करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रहे है। निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंडों के अनुरूप कार्य करते हुए सड़क, नालियों की सफाई व्यवस्था को दूरूस्त करने निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली द्वारा प्रतिदिन सुबह वार्डों में निरीक्षण कर रहे है तथा सफाई कर्मचारियों व सुपर वाइजरो को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग सफाई कर्मचारी वार्डों में प्रतिदिन गली, मोहल्लों, मुख्य सड़कों व नालियों की सफाई कर रहे हैं। निगम क्षेत्र से कचरा पॉइंट को समाप्त करने का कार्य किया जा रहा है।
आधार अपडेट के लिए नगर निगम के 60 वार्डो में दो दिवसीय वार्डवार शिविर, 2 दिनों में 855 लोगो ने बनवाया आयुष्मन कार्ड
-आयुष्मान कार्ड भी बनाये जा रहे है,आधार कार्ड बनाने के लिए वार्डो में शिविरों का सिलसिला शुरू:
-महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आम नागरिकों से की अपील:
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने का काम दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा डोर टू डोर व आधार कार्ड के साथ साथ आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत आज दिनांक 12 व 13 मई को 855 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया l आधार कार्ड का अपडेशन होना जरूरी है।आधार कार्ड अपडेट नहीं होने के चलते कई लोग आयुष्मान कार्ड से वंचित हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम द्वारा 13 मई से आधार कार्ड अपडेशन के लिए 30 मई तक शिविर का आयोजन वार्ड क्षेत्रों में किया जा रहा है।महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आम नागरिकों से अपील कर कहा कि जिनका आयुष्मान कार्ड/आधार कार्ड नही बना हो शिविर में नजदीक वार्डवार तिथि अनुसार शिविर में पहुँचकर जरूर बनवाये।निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम क्षेत्र के 60 वार्डो के लिए तिथि वार आधार अपडेशन के लिए शिविर लगाने निर्देश दिया गया है।गौरतलब है कि नगर निगम कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर वार्ड वार आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य लगातर किया जा रहा है, कई हितग्राहियो का आधार अपडेशन नहीं होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कतें आ रही है। बता दे कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड होना जरूरी है। राशन कार्ड निगम के क्षेत्र अंतर्गत चॉइस सेंटर में बनाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है।वार्ड 1,2 एवम 56 में आज से उक्त कार्य शुरू किया गया। चंद्रशेखर उच्च माध्यमिक विद्यालय,पंचशीलनगर,3,4,5शास.प्राथ.शाला बालक गया बाई गया नगर,6,7,8शास०प्राथo शाला तिलक बालक शिक्षक नगर,45,46 विवेकानंदसभागार,9,10,11पंडित मोतीलाल नेहरू स्कूल शंकरनगर शीतला मंदिर के पास,12,13,महर्षि दयानंद शंकर नगर पानी टंकी के पास,14,15,16नवीन प्राथमिक शाला सिकोला बस्ती के पास,17,18,मानसभवन शक्ति नगर तालाब के पास,19,20,आदित्य नगर जोन कार्यालय,21,22,शहीदभगत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय तितुरडीह,23,24,25,26,सिधी धर्मशाला स्टेशन रोड,27,28,29,यादव छात्रावास बांसपारा,31,32,दिगम्बर धर्मशाला सदर बाजार,33,34,35,36 सरदार वल्लभ भाई पटेल शनिचरी बाजार,37,38,39,सामुदायिक भवन मीलपारा पानीटंकी के पास गंजपारा,40,41,42,43,44,कसारीडीह प्राथ.शाला सांई मंदिर के सामने,47,48,शासकीय प्राथमिक शाला नई पुलिस लाईन रायपुर नाका,49,50,जोन कार्यालय बोरसी,51,52 -शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी तालाब के पास,53,54,55,शासकीय प्राथ.शाला पोटियाकला सुलभ शौचालय के सामने,57,58 शास.प्राथ.शाला उरला,59,60 शास.प्राथ.शाला कातुलबोर्ड इन वार्ड क्षेत्रों में आधार अपडेशन के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड के लिए शिविर लगाया गया है ।
भाजपा का जो भव्य स्वरूप दिख रहा है उसकी नींव में जनसंघ के संघर्षशील नेताओं की मेहनत, संघर्ष, त्याग और तपस्या लगी है- जितेन्द्र वर्मा*
दुर्ग। शौर्यपथ । शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में भारतीय जनसंघ के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष और संस्थापक डॉ. वी. वी. पाटणकर की पुण्यतिथि जिला भाजपा कार्यालय में बनाई गई। इस अवसर पर जनसंघ के जुझारू और कर्मठ वयोवृद्ध नेता स्वारथ लाल ताम्रकार, राजेंद्रकांत जोशी, बाबूलाल चंद्राकर, एस के चौहान, गोवर्धन जायसवाल, डोमार चंद्राकर के साथ-साथ स्वर्गीय डॉ. वी वी पाटणकर के भतीजे अधिवक्ता राम पाटणकर एवं डॉ. शरद पाटणकर, पूर्व सांसद मोहन भैया के पुत्र मनोज जैन, जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने उनकी आगवानी की। इस दौरान भाजपा कार्यालय में जनसंघ के नेता मंचासीन रहे और जिला भाजपा अध्यक्ष सहित समस्त भाजपा नेता श्रोता बनकर मंच के समक्ष नीचे बैठे।
डॉ. वी. वी. पाटणकर की पुण्यतिथि के अवसर पर जुटे जनसंघ के पुराने वयोवृद्ध नेताओं ने अपने संघर्ष के दिनों की गाथा भाजपा के कार्यकर्ताओं को सुनाई। उन्होंने बताया कि अविभाजित मध्यप्रदेश में भारतीय जनसंघ की पहचान बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था और जब तक प्रथम प्रदेश अध्यक्ष दुर्ग से डॉ. वी. वी. पाटणकर बने तो उन्होंने चुनौती को स्वीकार किया। 50 और 60 के दशक में जब दुर्ग जिले में गिनती के डॉक्टर हुआ करते थे उस समय डॉ. वी. वी. पाटणकर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए निर्धनों और वंचितों का न केवल निशुल्क इलाज करते थे बल्कि उन्हें निशुल्क दवा भी मुहैया करवाते थे। डॉ. वी. वी. पाटणकर आपातकाल में मीसाबंदी भी रहे।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, देश में लगातार 9 साल से पूर्ण बहुमत की सरकार है 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, सबसे ज्यादा सांसद, सबसे ज्यादा विधायक, सबसे ज्यादा महापौर सबसे ज्यादा जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा से हैं। आज भाजपा देश की राजनीति के शिखर पर है। आज भाजपा का जो भव्य स्वरूप दिखाई दे रहा है उसकी नींव में जनसंघ के संघर्षशील नेताओं की मेहनत, संघर्ष, त्याग और तपस्या लगी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि पार्टी आज की अनुकूल परिस्थितियों में लाने में हमारे पूर्वजों का खून, पसीना, जीवन और जवानी लगी है। सुविधा के अभाव में बहाने बनाने की बजाय पुराने नेताओं के संघर्ष को याद करके लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना होगा।
जिला भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा ने जनसंघ के समस्त नेताओं का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. वी. वी. पाटणकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण करते हुए नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं में जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनायक नातू, अलका बाघमार, ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, निलेश अग्रवाल, अजय तिवारी, दिनेश देवांगन, राकेश दुग्गड़, जितेंद्र सिंह राजपूत, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, राहुल कुमावत, सुनील अग्रवाल, मदन वाढ़ई, गजेंद्र यादव, दिव्या कलिहारी, गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, नरेश शर्मा, पोषण साहू, डॉ. शरद चंद्र अग्रवाल, एमपी वर्मा उदय शंकर त्रिपाठी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, भरत ताम्रकार शुभम गुप्ता, मनोहर देवांगन, संजय कुमार शुक्ला, आशुतोष मिलिंद, कृष्णा निर्मलकर, निशीकांत मिश्रा, धनंजय सिंह, एके देवांगन, जगतजीत सिंह, दिलीप यादव सहित भाजपा एवं मोर्चा प्रकोष्ठों अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
