
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःषुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देष्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग के द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के सहयोग से नियमित रूप से चलाए जाने वाले स्वास्थ्य षिविर के तहत ग्राम चेटुआ में निःषुल्क स्वास्थ्य षिविर का आयोजन किया गया।
शनिवार दिनांक 13 मई 2023 को ग्राम चेटुआ में भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सीएसआर मेडिकल टीम से चिकित्सक डॉ ईशा कुजुर फार्मासिस्ट श्री खिलावन कुंभकार एवं बीपी ब्लड परीक्षणकर्ता श्रीमती रेखा देव, पंजीयन कर्ता श्री शंभू तथा विभाग की ओर से सीएसआर सहायक श्रीमती सीता सिन्हा उपस्थित थे। षिविर में कुल 25 मरीजों की जांच करके उनको दवाई वितरण किया गया जिनमें 12 पुरुष, 12 महिला तथा 1 बच्चा शामिल थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । आज दिनांक 15/05/2023 को जिला न्यायालय दुर्ग की नई जिला एवं सत्र नयायाधीश नीता यादव मैडम को जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग द्वारा गुलदस्ता भेंट कर मुबारकबाद दी गई जिसमे संघ की अध्यक्ष सुश्री नीता जैन जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रशांत जोशी, महिला उपाध्यक्ष सुश्री सुनीता कसार, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अनिल जायसवाल, सह सचिव श्री कृष्णा राज चंदेल, संस्कृतिक सचिव मोनिका सिंह, ग्रंथालय सचिव श्री द्रोण कुमार ताम्रकार, कुलेश्वर साहू, कार्यकारणी सदस्य श्री आशीष शुक्ला, अमर जैन, आकाश कश्यप, अशोक सिन्हा, उमा भारती साहू, चंद्रकला साहू व संघ के मिडिया प्रभारी श्री मनोज मिश्रा व मोहम्मद दानिश परवेज जी व रजनीश श्रीवास्तव, इनाम खान, आशीष तिवारी, मनोरमा कसार, पूरन बघेल, अनामिका गुहा उपस्थित थे.
-निगम एमआईसी की बैठक में विभिन्न विषयों पर महापौर ने किया चर्चा:
-दुकानों की लीज नवीनीकरण हेतु महापौर परिषद ने लगाई मुहर,विभिन्न वार्डो में सड़कों का निर्माण युद्ध स्तर पर होगा:
दुर्ग । शौर्यपथ ।2023 नगर पालिक निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता व आयुक्त लोकेश चंद्राकर,सभापति राजेश यादव एवं एमआईसी सदस्यों की उपस्थिति में डाटा सेंटर सभागार में 12 बजे से की गई। बैठक में 28 एजेंडों पर बारी-बारी चर्चा की गई।सभी विषयों पर विचार विमर्श कर एजेंडावार निर्णय लिया गया। इस दौरान एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले, ऋषभ जैन,दीपक साहू,भोला महोविया,जयश्री जोशी,अनूप चंदानिया,सत्यवती वर्मा,जमुना साहू,हमीद खोखर,शंकर ठाकुर,मनदीप सिंह भाटिया,कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, आरके पांडेय,प्रकाशचंद थवानी,जितेंद्र समैया,आरके पालिया,आरके बोरकर,संजय ठाकुर,जावेद अली,वीपी मिश्रा,थानसिंह यादव आदि मौजूद रहे।बैठक में बाजार विभाग,लोक कर्म विभाग,जलकार्य विभाग व विद्युत विभाग के अलावा राजस्व विभाग के विषयों पर महत्वपूर्ण 8चर्चा की गई।जिसमे निगम स्वामित्व की व्यवसायिक परिसर इंदिरा मार्केट फूल चबूतरा कुल 16 दुकानों के लीज अवधि 31 मार्च 23 को समाप्त हो रही है।उक्त आबंटीतियो द्वारा लीज नवीनीकरण की मांग को स्वीकृति की प्रदान की गई।गंजपारा न्यू कम्प्लेक्स कुल 06 दुकानों में से 05 दुकानों के लीज अवधि 31 मार्च 23 को समाप्त,आबंटितियो की मांग अनुसार लीज बढ़ाने निर्णय पारित किया गया। नया बस स्टेंड छोटी लाइन कुल 71 दुकानों में से 62 दुकानों के लीज अवधि 31 मार्च 23 को समाप्त,नवीनीकरण की मांग को स्वीकृति दी गई।निगम स्वामित्व की व्यवसायिक परिसर इंदिरा मार्केट के लीज नवीनीकरण अपैल से मार्च 2038 तक अर्थात 15 वर्षो तक के लिए प्रथम तीन वर्षों में 25% किराया वृद्धि व लीज किया की शेष अवधि के प्रति 03 वर्षो में 5% चक्रवृद्धि ब्याज अनुसार किराया वृद्धि किया जाना प्रस्ताव को पारित किया गया।इसके अलावा इंदिरा मार्केट टिन शेड कुल 46 दुकानों के लीज अवधि 31 मार्च 23 को समाप्त,नवीनीकरण को पास किया गया।कस्तूरबा बाल मंदिर परिसर को जैन मंदिर पाण्डुशिला स्थल व प्रांगण को दिगम्बर जैन समाज को सामाजिक धार्मिक गतिविधियों हेतु दिए गए मांगो के संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति की गई।
कस्तुरबा बाल मंदिर को दिगम्बर जैन समाज को अस्थाई रूप से किराये पर दिये जान के संबंध में विचार किया गया।विस्तृत कस्तुरबा बाल मंदिर को दिगम्बर जैन समाज को किराये पर दिये जाने हेतु मासिक किराया का निर्धारण महापौर परिषद के समक्ष किये जाने एवं निर्धारित होने वाले राशि में वार्षिक 10 प्रतिशत वृद्धि किये जाने के संबंध में विचार किया गया। इसके अलावा प्रतिबंधित चीजो का उपयोग वर्जित रहेगा। सामाजिक कार्यों के संचालन की अनुमति होगी।परिसर में अतिरिक्त निर्माण नहीं किया जायेगा।परिसर का रखरखाव समाज द्वारा किया जायेगा। 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत स्वीकृत 07 नग ट्रेक्टर व टॉली (हाइड्रोलिक) लागत रू0 76.56 लाख हेतु जेम पोर्टल के माध्यम से 21.11.2022 को निविदा आमंत्रित की गई थी। निर्धारित अवधि में प्राप्त 03 निविदाओं में "नमो ट्रेक्टरर्स" की दर 76,37000.00 (रू० छिहत्तर लाख सैतीस हजार मात्र) न्यूनतम् हैं। उक्त प्राप्त न्यूनतम् दर की स्वीकृति की अनुशंसा निविदा समिति की बैठक दिनांक 25.01.2023 के निर्णय कं0-01 के तहत् की गई हैं। अतएवं उक्त प्राप्त न्यूनतम् दर व कुल व्यय रू0 76.37 लाख की स्वीकृति हेतु विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं। शहर के मार्केट एरिया में सी.सी.टी.वी.लगाने के कार्य की स्वीकृति दिनांक 15.फरवरी 2023 को नगरीय प्रशासन विकास विभाग के प्रबोधन / गौरव समागम कार्यक्रम 2023 के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा दुर्ग शहर के विकास कार्य हेतु राशि रू 25.00 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई हैं। उक्त स्वीकृति अनुसार शहर के मार्केट एरिया में सीसीटीवी लगाने का भी निर्देश हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में नगर के व्यस्त मार्केट एरिया में सी.सीटीवी लगाने हेतु प्राप्त निर्देशानुसार राशि रू 1.65 करोड़ का प्राक्कलन तैयार किया गया हैं।सीसीटीवी लगाने हेतु उपरोक्तानुसार राशि रू 1.65 करोड़ के प्राक्कलन की स्वीकृति सहित पूर्ण प्रस्ताव शासन की ओर प्रेषित किये जाने हेतु विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं। प्रकरण को स्वीकृति दी गईं।वार्ड 45 पद्मानाभपुर में एमआईसी 748 से डामरीकरण कार्य,वार्ड 56 शीतला मंदिर के बाजू वाला सीमेंटीकरण सड़क रिपेयर,वार्ड 43 व 45 संतोषी मंदिर से आयरन बीटी रिनोवल रिपेयर तक कार्य,गिया तालाब पार सीमेंटीकरण सड़क रिपेयर कार्य,15 वे वित्त आयोग की अनुशंसा पर मिलियन प्लस सिटिस को वर्ष 2020-21 से 2020 -23 तक टाईड फण्ड-SWM के अंतर्गत।वार्ड 48 पुलिस लाइन बस्ती में शंकर नाला कलवर्ट तक नाली निर्माण,वार्ड 30 त्रिमूर्ति चौक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व कांशीराम ताम्रकार की कांस्य प्रतिमा स्थापना। मिनीमाता चौक से गोकुल नगर गेट तक पाइप लाइन शिप्टिंग कार्य हेतु प्राक्कलन राशि 76.83 लाख का ऑनलाइन निविदा सिस्टम।छत्तीसगढ़ राज्य शासन के निर्देशानुसार, जाति प्रमाण-पत्र हेतु दुर्ग नगर निगम, क्षेत्रांतर्गत दिनांक 12.06.2022 से 16.03.2023 तक कुल 451 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों को न ए०आर०आई० द्वारा भौतिक सत्यापन एवं पंचनामा किये जाने उपरांत 393 पात्र हितग्राहियों एवं 158 अपात्र हितग्राहियों की सूची तैयार किया गया। जिसका दावा आपत्ति हेतु दिनांक 13.04, 2023 को दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशन कर एवं सूची निगम कार्यालय में चस्पा किया गया था। दिनांक 19.04.2023 तक 07 दिवस समयावधि में किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति प्राप्त नहीं होने के कारण कुल 393 पात्र एवं 58 अपात्र हितग्राहियों की सूची संलग्न कर विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं। पूर्व में बचे शेष 78 आवेदनों को सूचना पत्र दिये जाने उपरांत दस्तावेज पूर्ण कर 42 आवेदकों को पात्र किया गया हैं एवं 36 आवेदनों में दस्तावेज पूर्ण नहीं किया गया जिसे नस्तिबद्ध किये जाने हेतु विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं। प्रकरण को स्वीकृति प्रदान की गई और आई0एच0एस0डी0पी0 आवास योजनांतर्गत उरला में निर्मित आवास / व्यवस्थाप एवं दस्तावेजों के आधार पर संपूर्ण आवास आबंटित था। जिन्हें नये सिरे से सर्वे कर निवासरत् नहीं होने के कारण एवं बंद होने पर व आवेदको द्वारा निगम को सौंपे गये आवास को जांचकर उन आबंटित आवासों को निरस्त किया गया। आवास हेतु आवेदकों द्वारा आवेदन किया गया था। जिसका ए0आर0आई0 के माध्यम से जांच कराया गया पात्र 113 लोगों की सूची तैयार कर अनुमोदन हेतु जिला शहरी विकास अभिकरण कार्यालय स्वीकृति हेतु दिनांक 11.06.2019 को भेजा गया था, दावा आपत्ति में किसी प्रकार की आपत्ति प्राप्त नहीं हुई, जिला शहरी विकास अभिकरण कार्यालय द्वारा मौखिक रूप रोस्टर पद्धति नहीं होने के कारण एम0आई0सी0 में स्वीकृति किये जाने निर्देश दिया गया था एवं वर्ष 2019 से अभी तक प्राप्त 62 पात्र आवेदन को एम०आई०सी० में स्वीकृति हेतु विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं। प्रकरण को विचार उपरांत स्वीकृति दी गई।
दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कर रहे हैं। भेंट मुलाकात के दौरान विधायक देेवेंद्र यादव लोगों से कुशल क्षेत्र जानने के साथ ही उन्हें कई सौगातें भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज वार्ड 42 गौतम नगर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों को तीन नई सौगात दी है।
वार्डवासियों की मांग पर बैंडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है। साथ ही यहां डोम शेड और मंच का भी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसका विधायक देवेंद्र यादव ने लोकार्पण किया। लोकार्पण करके जनता को इन तीनों विकास कार्यों को समर्पित कर दिया। इसी के साथ ही जनता की मांग पर वार्ड के छूटे हुए नालियों का संधारण और सीमेंटीकरण कार्य भी किया जाएगा। इसके लिए विधायक ने घोषणा की और भूमिपूजन भी किया। करीब 10 लाख की लागत से इन कार्यों को किया जाएगा। इसके लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ भूमिपूजन किया गया है। साथ ही विधायक ने कहा कि जल्द ही नाली का संधारण व सीमेंटीकरण काम शुरू कर दिया जाएगा। हम लगातार विकास कार्य कर रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे। इसके अलावा कोई और काम हो जो छूट गया है। जाे बेहद जरूरी है तो वे भी बताएंगे। इस दौरान तीन नई सौगात देने के लिए विधायक श्री यादव को वार्डवासियों ने धन्यवाद दिया।
वार्डवासियों केसाथ किया वार्ड का निरीक्षण
इसके बाद विधायक श्री यादव वार्डवासियों के साथ वार्ड का निरीक्षण किए। लोगों के साथ वार्ड में चल रहे विकास कार्यों को देखा। साथ ही लोगों ने उन्हे नालियों को भी दिखाया। जिसका सीमेंटीकरण व संधारण किया जाएगा। विधायक श्री यादव ने कहां कि जल्द ही नाली बन जाएंगी। इससे लोगों को लाभ मिलेगा। लोगों को गंदगी से राहत मिलेगी। बारिश के दिनों में नाले के पानी गली और लोगों के घरों में नहीं बहेगा।
दुर्ग । शौर्यपथ । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा निजी नियजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 18 मई 2023 को किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक श्री शक्ति एंटरप्राइज ट्रांसपोर्ट नगर दुर्ग, ए.सी.एम.डब्लू. ऑटोमेशन प्रा.लि., टेक्नोटॉस्क बिजियस सोल्यून प्रा.लि., प्रकाश ज्वेलर्स शनिचरी बाजार दुर्ग, एन.आई.आई.टी. लिमिटेड के लिए विभिन्न पद रिक्त हैं। यह प्लेसमेंट इंजीनियरिंग क्षेत्र के छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 18 मई को समय प्रातः 10.30 बजे से उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल कॅरियर सर्विस के वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।
*बी.पी. एवं शुगर की जांच हेतु 17 मई को विशेष शिविर*
दुर्ग । शौर्यपथ । जिले में एनसीडी अंतर्गत 17 मई 2023 को विश्व उच्चरक्तचाप दिवस के अवसर पर जनसामान्य में जागरूकता लाने एवं उच्च रक्तचाप से संबंधित बीमारियों के रोकथाम हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। ‘‘स्वस्थ जीवन शैली‘‘ अपनाने का लक्ष्य भारत सरकार द्वारा एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम अंतर्गत चिन्हाकित हैं इस वर्ष की थीम ‘‘मेजर योर ब्लड प्रेशर एक्युरेटली, कंट्रोल ईट, लाइव लॉन्गर‘‘ है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मई 2023 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बी.पी एवं शुगर की जांच हेतु विशेष शिविर का आयोजन कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर, जिला दुर्ग में आयोजित किया जायेगा। शिविर में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा बी.पी, शुगर जांच के लिए आने वाले नागरिकों का निःशुल्क जांच किया जायेगा।
*अमलेश्वर में इंटरनेट व कॉलड्रॉप की समस्या से परेशान आवेदक पहुंचा जनदर्शन*
*- जुनवानी के वार्ड क्रं. 1 में 6 पेयजल व्यवस्था को लेकर दिया गया आवेदन*
*- अतिक्रमण से घर के दरवाजे व खिड़की को पड़ोसी ने किया बंद*
*-आज जनदर्शन में 141 आवेदन प्राप्त हुए*
दुर्ग । शौर्यपथ । कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में जनदर्शन के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। प्राप्त आवेदनों में आवेदक जो कि खुडमुड़ा अमलेश्वर पाटन के निवासी हैं द्वारा नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में मोबाइल टॉवर लगाने के लिए आवेदन दिया गया था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मोबाइल सिग्नल को लेकर समस्या बनी हुई है। एरिया में मोबाईल टॉवर तो स्थापित है परंतु स्ट्रेंथ और एरिया कव्हरेज बहुत ही कमजोर है। जिसके चलते इंटरनेट व कॉल ड्रॉप से संबंधित समस्याएं लगातार निर्मित होती रहती हैं। आवेदक ने आगे बताया कि इससे नगर वासियों को फोन लगाने और इंटरनेट चलाने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर भ्रमण करना पड़ रहा है। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी को भी ऑनलाइन क्लासेस का विडियो देखने के लिए दिक्कतें हो रही हैं। इसके चलते सूचना संचार से संबंधित कार्य चाहे सरकारी हो या गैर सरकारी निवासियों को व्यवधान हो रहा है। समस्या के निदान के लिए संबंधित अधिकारी को आवेदन प्रेषित किया गया।
जुनवानी वार्ड क्रमांक 1 में पानी की समस्या को लेकर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदक ने बताया कि वार्ड में पेयजल व जल प्रबंधन दुरूस्त नहीं है। जुनवानी में हैंडपम्प खराब हो जाने व भीषण गर्मी के चलते पानी की बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि ग्रामवासियों को पीने का पानी एवं अन्य कार्यों के लिए क्षेत्र में स्थित छह हैंड पंपों पर मुख्य रूप से निर्भर रहना पड़ता है, जो कि अभी वर्तमान में खराब हो चुके हैं। इसके लिए पूर्व में भी शिकायत की गई है जिस पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। निगम द्वारा रिपेयरिंग कार्य के लिए कर्मचारी भेजा जाता है लेकिन पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण रिपेयरिंग का कार्य भी पूर्ण नहीं हो पाता हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारी को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
भिलाई निवासी वृद्ध महिला ने बेटे द्वारा किये जा रहे प्रताड़ना को लेकर उचित न्याय दिलाने के लिए आवेदन किया। उन्होंने बताया कि उनके आवासीय मकान से वंचित करने का कार्य उनके बेटे द्वारा किया जा रहा है और बेटा मकान में ताला भी लगा देता है। वृद्धावस्था व आर्थिक स्थिति कमजोर होने उनके पास कोई और विकल्प नहीं है। इसलिए आवेदक ने निवेदन किया कि उसे उसका आवासीय मकान दिला दिया जाए। आवेदन को एसडीएम दुर्ग को विधिपूर्ण कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया।
नंदिनी नगर अहिवारा निवासी ने घर पर अतिक्रमण किए जाने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उसके पति मंदबुद्धि हैं और पूरे परिवार की जिम्मेदारी का निर्वहन उनके द्वारा किया जाता है। आवेदक ने बताया कि उनका आवास प्रधानमंत्री आवास के अतंर्गत बना है। लेकिन पड़़ोसी द्वारा अतिक्रमण कर दरवाजे और खिड़की के रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिससे आवेदक को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन को सीएमओ अहिवारा को विधिपूर्ण कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया।
आज कलेक्टर जनदर्शन में 141 आवेदन प्राप्त हुए।
दुर्ग । शौर्यपथ। दुर्ग में जैन समाज की साध्वियों के आगमन पर जैन समाज के प्रतिनिधि कांतिलाल बोथरा के मार्गदर्शन में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समता भवन, शिवपारा दुर्ग एवं जैन भवन महावीर कॉलोनी दुर्ग पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया।
समता भवन एवं जैन भवन में साध्वी श्री हेमप्रभाजी म सा, श्री मंजुलाश्रीजी म सा, श्री सौम्या शिलाजी म सा, श्री जयाप्रज्ञाश्रीजी म सा, श्री सुसारिकाश्रीजी म सा, श्री सुमेरुश्रीजी म सा, श्रीसुपरश्रीजी म सा, श्री सुरक्तिश्रीजी म सा, श्री सुनवनिधिश्रीजी म सा, श्री नियतयसाश्री जी म सा, श्री विवेकशिलाजी म सा, श्री सुयशप्रभा जी म सा, श्री चंद्रिकाश्री जी मसा के सानिध्य में उनकी दिव्य वाणी से जीवन जीने के उत्तम सूत्रों को सुना।
साध्वी श्री मंजुलाश्रीजी म सा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सत्कर्मों का महत्व बताते हुए कहा कि आत्मा बार-बार शरीर रूपी कपड़ों को बदलती है, एक जीवन के बाद अगला जीवन नए शरीर में मिलना सुनिश्चित है, जिस प्रकार प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता और कमाई के हिसाब से अपनी जीवनशैली जीता है उसी प्रकार वर्तमान जीवन के कर्मो से अर्जित पुण्य-पाप के हिसाब से ही वर्तमान जीवन के साथ-साथ अगले जन्म में उसे सुख और दुख प्राप्त होते हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं को सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता देने संबंधी विषयों को विस्तार पूर्वक बताते हुए मार्गदर्शन किया।
जैन भवन महावीर कॉलोनी में साध्वी श्री सुमेरुश्रीजी म सा ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे भाजपा नेताओं को आशीर्वचन में कहा कि दो बातों पालन गंभीरता से करें पहला थाली में कभी भी जूठा नहीं छोड़ना, हमेशा अपनी आवश्यकता के अनुसार ही भोजन लेकर उसे पूरा ग्रहण करना और दूसरा सत्संग से मिलने वाले आनंद के लिए हमेशा तत्पर रहना।
साध्वी श्री सुनवनिधिश्रीजी म सा ने कहा कि क्रोध बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्रोध करने से स्वयं का ही नुकसान अधिक होता है, क्रोध हमें हमारे अपनों से दूर करता है। उन्होंने उपस्थित भाजपा नेताओं को क्रोध नहीं करने, व्यसनों का त्याग करने और अहिंसा का पालन करने का संकल्प दिलाया।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने इस अवसर को अपने जीवन का पुनीत क्षण मानते हुए कहा कि बरसों तक देश के कोने कोने में विहार करने के पश्चात जैन समाज की जिन पूजनीय साध्वियों के चरण कमल हमारे दुर्ग की पावन धरा में पड़े हैं, दुर्ग शहर की धरा पर उनका शत-शत अभिनंदन है। सांसारिक जीवन का त्याग कर साध्वी जीवन को अपनाकर धर्म और समाज की सेवा करने जैसा पुनीत कार्य करना आम मानव के लिए संभव नहीं है, ऐसी विभूतियों के कारण ही समाज में धर्म और सत्य की प्रतिष्ठा स्थापित है।
जैन समाज की साध्वियों के दर्शनार्थ जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे भाजपा नेताओं में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा, जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कांतिलाल जैन, जिला मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, जिला सह कोषाध्यक्ष निलेश अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन वाढ़ई, मंडल महामंत्री संदीप जैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मांडले, महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष नितेश छाजेड़, वरिष्ठ नेता मनोज अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल शर्मा, हेमंत गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शरद अग्रवाल, हिमांशु शुक्ला, कृष्णा निर्मलकर, मोहन केसवानी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
दुर्ग । शौर्यपथ । शिक्षक नगर निवासी श्रीमति सुभाषिनी अग्रवाल ने आज अपने नेत्रदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,मंगल अग्रवाल,रितेश जैन,सुरेश जैन को सौंपी श्रीमति सुभाषिनी अग्रवाल की पुत्री डॉ श्रद्धा अग्रवाल व पुत्र प्रशांत अग्रवाल ने सहमति दी
श्रीमति सुभाषिनी अग्रवाल ने कहा काफी लम्बे समसय से उनके मन में नेत्रदान की इच्छा थी ताकि उनके जाने के बाद उनकी आँखों से दो लोगों को रौशनी मिल सके ऐसे में उनके भतीजे नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य मंगल अग्रवाल ने उन्हें नेत्रदान प्रक्रिया हेतु सहयोग कर उनकी इच्छा पूर्ण की,सुभाषिनी अग्रवाल की पुत्री डॉ श्रद्धा अग्रवाल ने कहा वह ग्वालियर में डॉक्टर हैं और लोगों को तकलीफ को देखते व महसूस करते हुए वंहा लोगों को अंगदान हेतु जागरूक करती हैं
मंगल अग्रवाल ने कहा वह अपने पिता की आँखें दान करना चाहते थे किन्तु उनके निधन के बाद उचित माध्यम नहीं मिलने के कारण उनके नेत्रदान नहीं हो पाए अतः अब वे नवदृष्टि फाउंडेशन से जुड़ कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा ,मोहित अग्रवाल ,अभिजीत पारख,सूरज साहू ,चेतन जैन,दयाराम टांक ने सभीसुभाषिनी अग्रवाल के निर्णय की सराहना की एवं साधुवाद दिया
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
