September 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग । शौर्यपथ । कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर रोका छेका संकल्प अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए नगर निगम दुर्ग, भिलाई, भिलाई -चरौदा, नगर पालिका परिषद कुम्हारी एवं नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा संयुक्त रूप से तिथिवार कार्यवाही की जाएगी। रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए महाअभियान चलाया चलाया गया। दुर्ग निगम, भिलाई निगम, रिसाली निगम एवं भिलाई चरोदा निगम व कुम्हारी नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा सभी निकायों में तिथिवार आवारा पशुओं को पकड़ने अभियान चला रही है। इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार से दुर्ग में हो चुकी है और 40 आवारा पशुओं को पकड़ कर पुलगांव स्थित गोकुल नगर गौठान व धमधा रोड नया गंज मंडी गौठान भेजा गया है।रविवार अवकाश होने के कारण 15 मई दिन सोमवार को आवारा पशुओ को पकड़ने का अभियान चलाया जायेगें। इस प्रकार तिथिवार से पांचों निकायों में अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा के अलावा टीम अमला मौजूद रहें। आज से चलाये जा रहे विशेष अभियान गया नगर,और रायपुर नाका से लेकर पुलगांव तक सहित विभिन्न क्षेत्रों के भीतरी इलाकों से आवारा मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई की गई है।दुर्ग, रिसाली एवं भिलाई चरोदा कुम्हारी में भी इसी प्रकार से अभियान चलाया जाएगा। आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देश आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए हैं। रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़ रहे हैं। काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे गौठान में छोड़ा जा रहा है। दुर्ग निगम की टीम ने शहर के प्रमुख सड़क अंदरूनी क्षेत्र की सड़कों पर तथा आवारा घूमने वाले मवेशियों को पकड़ रहे है।

    दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग के शहरी गरीब 2600 से अधिक परिवारों को अपने पक्के घर में स्वाभिमान के साथ रहने का अवसर प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर जमीन मोर 1 ● मकान द्वारा प्रदान किया गया है। अपने दैनिक खर्चों एवं बच्चों की शिक्षा में ही बचत पूंजी खर्च हो जाती थी और अपने घर का सपना पूरा नहीं हो पाता था। हितग्राही द्वारा स्वयं आवास निर्माण योजना अन्तर्गत नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा 2353 आवासों को पूर्ण कर दिया गया हैं तथा 537 आवास प्रगतिरत है। इस योजना में अभी तक 5207 लाख रूपए हितग्राहियों के खातों में डी.बी.टी. के माध्यम से जारी किया गया है। आवासहीन गरीब परिवारों के अपने पहले पक्के घर के लिए 3266.98 लाख रू. केन्द्र सरकार तथा 2177.99 लाख रू. राज्य सरकार द्वारा सहायता प्रदान की गई है।सिकोला बस्ती, वार्ड क्रमांक 15, निवासी हमारी एक हितग्राही श्रीमति विमला बाई साहू ने बताया कि उन्होंने "सोंचा भी ना था कि खुद का पक्का मकान बना पाउंगी." इस सफल कहानी की मुख्य नायिका श्रीमति साहू है, जिन्होने अकेले अपने दोनो बच्चों कर लालन-पालन किया। आगे बतलाते हुए उन्होंने कहा कि आज ये 15 वर्ष पूर्व 2006 में इनके पिता इनको अकेला छोड़कर अन्यत्र कही चले गये थे।उस समय दोनो बच्चों की आयु क्रमशः मात्र 11 वर्ष एवं 8 वर्ष थी।मात्र दूसरी कक्षा तक की पढाई हुई हमारी इस सुपर वुमन ने हिम्मत नहीं हारी तथा दोनो बच्चों को इंजीनियरिंग की पढाई करवाई। आज मेरा स्वयं का पक्का मकान आवास बनकर तैयार होकर मैं अपने परिवार के साथ खुशी के साथ रह रही हॅू और गर्व से कहना चाहती हूँ कि, मैं भी पक्के मकान की मालिक बन गई । मैं और मेरा परिवार आजीवन नगर पालिक निगम, दुर्ग के प्रति आभारी रहेगा क्योंकि उनकी मेहनत से मुझे घर बनाने की प्रेरणा मिली!अब मुझे परिवार के साथ नई खुशियाँ एवं उसके साथ अपने पक्के घर में रहकर कोई डर नही लगता नही है, कितनी भी बारिश हो या तूफान आये मेरे पास तो मेरा खुद का पक्का मकान है।श्रीमति साहू ने बतलाया कि केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा दिए गए राशि रू. 2,28,750.00 की अनुदान राशि से इन्हें हिम्मत मिली तथा अब पक्के घर की वजह से दोनो बच्चों के लिए अच्छे परिवारों से वैवाहिक रिश्ते आ रहे है।

       दुर्ग / शौर्यपथ / निगम तुहत द्वार महापौर संग गोठ के तहत आज महापौर नीरज पाल वार्ड क्रमांक 14 शांति नगर पहुंचे। वहां उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ भेट मुलाकात करते हुए वार्ड क्षेत्र का निरीक्षण किया लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। कृपाल नगर पहुंचने पर लोगों ने नाली की समस्या बताई जिस पर महापौर ने मौके पर अधिकारियों को नाली निकासी की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। वही वार्ड 14 के सड़क नंबर 1, 2 और 3 में पानी की समस्या होने पर अधिकारियों को इंटरकनेक्शन के माध्यम से पेयजल व्यवस्था सुदृण करने के निर्देश दिए। वार्ड क्रमांक 14 शिवाजी नगर में बोर की मांग पर महापौर ने बोर खनन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। वार्ड भ्रमण एवं भेट मुलाकात के दौरान निगम आयुक्त रोहित व्यास, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सभापति गिरवर बंटी साहू, जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, स्थानीय पार्षद अभिषेक मिश्रा, एमआईसी सदस्य नेहा साहू एवं लालचंद वर्मा, जोन आयुक्त येशा लहरे, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा व निगम के अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
    वार्ड क्रमांक 14 शांति नगर में महापौर ने कई कार्यों की रखी आधारशिला वार्ड क्रमांक 14 शांति नगर में महापौर नीरज पाल ने आज विकास कार्यों को लेकर आधारशिला रखी और मोहल्ले वासियों एवं जनप्रतिनिधियों से भूमि पूजन करा कर कार्य की शुरुआत कराई। वार्ड क्रमांक 14 में 10 लाख की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। सड़क नंबर 36 में 10 लाख की लागत से सीमेंटीकरण का कार्य होगा तथा तीन लाख की लागत से डोम शेड का निर्माण किया जाएगा।
    मोहल्ले वासियों की सबसे बड़ी जलभराव की समस्या के निदान के लिए महापौर नीरज पाल कई घंटों तक डटे रहे मैदान पर वार्ड भ्रमण के दौरान मोहल्ले वासियों ने चंद्र नगर कोहका में जलभराव की समस्या से महापौर को अवगत कराया तथा इंदु आईटी के समीप नाला सकरी हो जाने से बारिश के दिनों में जल भराव होना बताया। महापौर ने आयुक्त तथा आला अधिकारियों के साथ नाला का निरीक्षण किया, समस्या के समाधान के लिए कई घंटों तक स्पॉट पर रहे। उन्होंने समस्या का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं, अब आगे निगम ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। नाला के समीपस्थ क्षेत्रों का सीमांकन किया जायेगा इस आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।
    शिविर में लोग हुए लाभान्वित शिविर में आवास योजना, पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, नियमितीकरण, आयुष्मान कार्ड आदि के लिए काउंटर स्थापित किए गए थे जहां पर लोगों ने शिविर में आवेदन देकर योजनाओं का भरपूर लाभ उठाया।

      दुर्ग / शौर्यपथ /

    इस्पात नगरीभिलाई के आवासीय क्षेत्र में बिजली के हाई टेंशन तार लाईन से स्विच आदि चोरी और छेडछाड़ की बढ़ती घटनाओं से विगत कुछ माह से भिलाई क्षेत्र के रहवासियों को काफी परेशानी हो रही है। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अनुभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर चलती हाई टेंशन लाईन से उपकरणों की चोरी और हाई टेंशन लाईन में छेडछाड़ की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।  

    भिलाई निवास में विगत 9 मई, 2023 को आधी रात से 10 मई की सुबह तक बिजली गुल रहीजिससे यहां कमरों और अपार्टमेंट में रहने वालों मेहमानों को असुविधा का सामना करना पड़ा। यह बिजली गुलचोरों द्वारा एचटी लाइन के एयरब्रेक स्विच को चुराने का प्रयास करने के कारण हुई। चोरी के प्रयास से स्विच क्षतिग्रस्त हो गया। यह स्विच चोपड़ा पेट्रोल पंप के पास फॉरेस्ट एवेन्यू पर स्थित हाइटेंशन लाइन पर था। विगत दिनों इसी तरह की एक घटना जेपी सीमेंट चौक के पास स्थित सड़क पर दर्ज की गई। इस घटना के चलते सीवरेज पंप हाउस में भी पूरी रात बिजली गुल रही और काम प्रभावित रहा।

    भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अनुभाग ने इस तरह की बार-बार हो रही घटना को लेकर पुलिस विभाग को चलती हाई टेंशन लाईन से विद्युत  उपकरणों की चोरी और चोरी की नियत से छेडछाड़ करने की रिपोर्ट 8 अप्रैल, 2023 और 11 मई, 2023 को दर्ज कराई है। पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में स्पष्ट रूप हाई टेंशन लाईन से विद्युत  उपकरणों की चोरी और चोरी की नियत से छेडछाड़ करने का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट में विगत वर्ष भी इस तरह के घटनाओं का उल्लेख किया गया है।

    भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अनुभाग ने इस तरह की हो रही घटना को देखते हुए आम जनता से भी अनुरोध किया है कि इस्पात नगरी की विद्युत लाईन एवं आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पाये जाने पर नगर सेवा विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अनुभाग और निकट के पुलिस थाने में तत्काल जानकारी दें कर सहयोग करें। इससे अप्रत्याशित गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सकेगा।   

    सेलभिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने वर्तमान में मुख्य महाप्रबंधकों के कार्यालयों द्वारा उपयोग किए जा रहे पेट्रोल/डीजल चलित वाहनों की जगहसभी मुख्य महाप्रबंधकों को उनके कार्यालयों में कुल 42 इलेक्ट्रिक वाहनों को वितरित करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत संयंत्र ने टाटा मोटर्स से 42 नये इलेक्ट्रिक वाहन टिगोर‘ प्राप्त करते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी सजगता को प्रदर्शित किया है। आज 12 मई, 2023 को टाटा मोटर्स ने सेल भिलाई इस्पात संयंत्र को प्रथम चरण में 22 नई टिगोर ईवी वाहन प्रदान किये। संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने टाटा मोटर्स के जोनल मैनेजर श्री नितुल शर्मा से इन वाहनों की पहली खेप सेक्टर-7 स्थित टाउनशिप गैरेज में आयोजित एक समारोह में प्राप्त की।

    इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमारकार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डाॅ ए के पंडाकार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एवं अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री एस मुखोपाध्याय सहित संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधकगण व वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संयंत्र के उप महाप्रबंधक (प्लांट गैरेज) श्री एन के साहू ने किया। 

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने टाटा मोटर्स को धन्यवाद देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनइको-फ्रेंडली परिवहन की दिशा में हमारे संगठन की यात्रा के लिये बड़ा कदम है। जितनी जल्दी हम इलेक्ट्रिक वाहन को अपना लेंगेयह न केवल पर्यावरण के लिये बल्कि हमारे पेट्रोलियम पर निर्भरता से मुक्त भविष्य के लिये बेहतर होगा।

    सेलभिलाई इस्पात संयंत्र देश का पहला एकीकृत इस्पात संयंत्र है जिसने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हरित प्रौद्योगिकी के लिये इतनी अधिक मात्रा में 42 इलेक्ट्रिक वाहन को इंधन चलित वाहनों से बदलने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। देश में पहली बार एक साथ इतने इलेक्ट्रिक वाहन लेने वाला भिलाई पहला औद्योगिक संस्थान है।    

    संयंत्र ने पिछले कुछ वर्षों में हरित प्रौद्योगिकी को विकसित करने और सस्टेनेबिलिटी लाने की दिशा में कई उपाय किए हैं। वैश्विक पहल के अनुरूप कार्बन उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हरित उपायों को अपनाने के लिएभिलाई इस्पात संयंत्र ने वर्ष 2030 तक 2.58 टन/टीसीएस की वर्तमान उत्सर्जन दर से सीओ उत्सर्जन को 1.98 टन/टीसीएस (प्रति टन क्रूड स्टील का उत्पादन) तक कम करने के लिए एक कार्य योजना तैयार की है। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कई हरित प्रौद्योगिकी प्रकिया में है। यह पहल भी इसी प्रक्रिया का अंग है।

    कोर स्टील उत्पादन में सीओ उत्सर्जन को कम करने के उन सभी प्रयासों की विभिन्न क्रियाओं को बल मिलेगा। जिससे जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सीओ उत्सर्जन को कम करने में भिलाई इस्पात संयंत्र की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित होगी। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने मुख्य महाप्रबंधक कार्यालयों द्वारा यात्रा में प्रयोग किये जाने वाले वाहनों में हरित तकनीक अपनाकर इस दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाया गया है। एक औसत मध्यम आकार की डीजल या पेट्रोल कारतय की गई प्रति किलोमीटर की दूरी के लिए लगभग 0-14 से 0-16 किलोग्राम सीओ का उत्सर्जन करती है। एक मध्यम आकार की डीजल या पेट्रोल कार के जीवनकाल में लगभग 24 टन सीओ उत्सर्जन अनुमानित है।

    इन उत्सर्जनों को कम करने के लिए टाटा की टिगोर मॉडल के 22 इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की पहली खेप 12 मई, 2023 को वितरित की गई है। औसतनयदि एक मध्यम आकार की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कार अपने जीवनचक्र के दौरान लगभग 6 टन कम सीओ का उत्सर्जन करेगीतो कुल 42 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कारेंवातावरण में लगभग 252 टन कम सीओ उत्सर्जित करेंगी।

    भिलाई इस्पात संयंत्र का यह उपाय न केवल अपने संचालन के सभी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के वैश्विक खतरे से निपटने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता हैबल्कि यह जलवायु परिवर्तन के खतरे को कम करने में एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में संगठित होकर समान विचारधारा वाले उद्योगों को एक स्पष्ट संदेश भी भेजता है। जो न केवल मनुष्यों के लिए बल्कि प्राकृतिक खूबियों से भरपूर इस ग्रह पृथ्वी पर भी जीवन के हर रूप के लिए खतरा है।

    टाटा टिगोर देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक हैं। इसमें दो बैटरी पैक का विकल्प मिलता हैजिसमें 19.2 kwh और 24 kwh के विकल्प शामिल हैं। इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर क्रमशः 60 बीएचपी और 74 बीएचपी की पॉवर जनरेट करता है। छोटी बैट्री सिंगल फुल चार्ज पर 250 किलोमीटरजबकि बड़ा बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज करने पर 315 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इसे नॉर्मल चार्जर से 8.7 घंटे में जबकि फास्ट डीसी फास्ट चार्जर से इसे मात्र 1 घंटे में ही फुल चार्ज किया जा सकता है। टाटा टिगोर ईवी कार में 17.3 kwh की बैटरी मिलती हैजो 230 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।

       रायपुर / शौर्यपथ /    छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के 21 वें स्थापना दिवस समारोह में  प्रावीण्य सूची में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट मदरसा शिक्षक, संचालकगण तथा समाज के प्रतिष्ठित जनों का सम्मान किया गया। कन्वेंशन हाल, सर्किट हाऊस रायपुर में आयोजित समारोह में सर्वधर्म सदभाव की मिसाल पेश करते हुए धर्म गुरू श्री कारी इमरान अशरफी, डाॅ.सुरेश शर्मा, रेवरेन्ट सुशील मसीह, ग्रंथी अमरीक सिंह का सम्मान किया गया।
        स्थापना दिवस समरोह के मुख्यअतिथि अरूण वोरा , विधायक दुर्ग ने कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारे दुर्ग शहर के सक्रिय कार्यकर्ता  अलताफ अहमद को छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया है। अलताफ अहमद जी और मैं तीन दशक से साथ में काम कर रहे हैं। जिस काम को उन्हें सौंपा जाता है उसे बड़ी तन्मयता, निष्ठा और समर्पण की भावना से करते हैं। उन्होंने कहा कि मदरसा बोर्ड की बागडोर श्री अलताफ अहमद को सौंपी गई है जिसका फायदा सभी वर्ग को मिलेगा।
              अध्यक्षता करते हुए निर्मल कोसरे महापौर, नगर निगम भिलाई-चरौदा ने स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाऐं दी। उन्होंने भाईचारा का संदेश देते हुए कहा कि हम सब भारत माता की संतान हैं, हिन्दू,मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी भाई हैं। उन्होंने कहा कि हम एकता के सूत्र में बंधे रहें और नफ़रत फैलाने वालों से सचेत रहें यही मेरा निवेदन है। श्री कोसरे ने कहा कि जो अच्छा काम कर रहा है उसे सहयोग करना आवश्यक है।
              छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 21 वर्ष पूर्व 6 मई को छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड का गठन किया गया था। प्रदेश में लगभग 300 मदरसे पंजीकृत हैं। पंजीकृत मदरसों में कक्षा 1 से 8 तक नियमित कक्षाऐं संचालित हैं। हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, उर्दू अदीब, उर्दू माहिर की परीक्षाऐं स्वाध्यायी विद्यार्थियों हेतु आयोजित की जाती हैं। मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ ही आधुनिक शिक्षा भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि मदरसों में पढ़ाने वालों की स्थिति जानकर बड़ा दुख हुआ। साढ़े चार वर्ष हो गए केन्द्र सरकार से शिक्षक मानदेय की 60 प्रतिशत राशि नहीं मिली है। जिसके कारण राज्य शासन की 40 प्रतिशत राशि जारी नहीं हो पा रही है। नियमानुसार जब तक केंद्रांश जारी नहीं होता तब तक राज्य शासन राज्यांश जारी नहीं करता। जबकि राज्य शासन प्रतिवर्ष बजट में राशि प्रावधानित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं श्री अरूण वोरा जी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन करना चाहता हूं कि मदरसा शिक्षकों के मानदेय की समस्या का निराकरण करने की कृपा करें। माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुमुखी विकास हो रहा है। मुझे विश्वास है कि जब माननीय मुख्यमंत्री जी तक मदरसा शिक्षकों के मानदेय की बात पहुंचेगी तो उसका निराकरण जरूर होगा।
              विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कुलदीप जुनेजा विधायक रायपुर उत्तर एवं अध्यक्ष छ.ग.गृह निर्माण मंडल ने कहा कि कुछ लोग पूरे देश में नफरत फैला कर हमें अलग करने की साजिश कर रहे हैं हमें उनसे सावधान रहना है। हमें एक साथ रह कर यह संदेश देना है कि हमारे छत्तीसगढ़ में ऐसी भावना नहीं है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री आर.एन.वर्मा (राज्यमंत्री दर्जा) उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, श्री मोहम्मद असलम खान अध्यक्ष छ.ग. राज्य हज कमेटी  ने भी संबोधित किया। समारोह में इदरीस गांधी अध्यक्ष छ.ग.राज्य उर्दू अकादमी, डाॅ. सुरेश शर्मा अध्यक्ष छ.ग.संस्कृत विद्या मंडलम, नंदकुमार सेन अध्यक्ष छ.ग. केश शिल्प बोर्ड,धीरज बाकलीवाल महापौर नगर निगम दुर्ग, शिव सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण, डाॅ. नज़ीर अहमद कुरैशी उपाध्यक्ष छ.ग.राज्य उर्दू अकादमी , राजेश यादव सभापति नगर निगम दुर्ग, गया पटेल अध्यक्ष दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी एवं  इकबाल अहमद रिजवी पूर्व अध्यक्ष छ.ग.अल्पसंख्यक आयोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। छ.ग.मदरसा बोर्ड के सचिव डाॅ. इम्तियाज़ अहमद अंसारी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यगीत से हुआ। 

      दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आयुष्मान कार्ड शिविर वार्ड क्रमांक 09 शीतला मंदिर में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने किया उपायुक्त मोहेंद्र साहू,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ औचक निरीक्षण।आयुक्त ने कहा कि नगर  निगम द्वारा और भी ज्यादा से ज्यादा लोगो का आयुषमान कार्ड बनाये। टार्गेट पूरा करें। उन्होंने कहा कि  आधार कार्ड का अपडेट होना जरूरी है। आधार कार्ड अपटेड शिविर के लिए कहा।आज शिविर स्थलों में 645 लोगो ने बनावाया आयुषमान कार्ड। इसलिए नगर निगम दुर्ग अब आधार कार्ड अपडेट के लिए 30 मई तक शिविर लगाएगा। आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाने सभी वार्ड में शिविर लगेंगे। कल 13 मई दिन शनिवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक।वार्ड क्रमांक 1,2,और 56 के हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु चंद्रशेखर उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचशील नगर।वार्ड क्रमांक- 3 4,5  शासकीय प्राथमिक शाला बालक गया बाई गया नगर के रहवासियों के लिए शिविर लगाया जाएगा।क्रमांक 6,7, और 8 में शासकीय प्राथमिक शाला तिलक बालक शिक्षक नगर में शिविर लगाया जाएगा।वार्ड क्रमांक-44 व 46 विवेकानंद सभागार पदमनाभपुर में शिविर का आयोजन किया में छूटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड के साथ साथ आधार कार्ड भी बनाया जाएगा।महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि शासकीय योजनाओं व सेवाओ के लाभ लेने हेतु आधार का सत्यापन किया जाना जरूरी है।जिसके 8-10 वर्ष पूर्व योजनाओं का फायदा लेने में हितग्राहियो को किसी प्रकार का परेशानियो का सामना करना न पड़ें।इस हेतु आयुक्त लोकेश चंद्रकार ने आमजन को आधार शिविर का लाभ लेते हुए आधार कार्ड अपडेट करने के लिए अपील किया है। आयुषमान कार्ड के साथ साथ आधार कार्ड का भी शिविर लगेगा। इन वार्डो में होगा। वार्ड 1,2 व 56 के लिए चंद्रशेखर उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचशील नगर।वार्ड 3,4 व 5 के लिए शास०प्राथ०शाला बालक गया बाई गया नगर।वार्ड 6,7, व 8 के लिए शास०प्राथ०शाला तिलक बालक,शिक्षक नगर के अलावा वार्ड 45 व 46 के लिए विवेकानंद भवन पद्मनाभपुर में आधार कार्ड बनाया जाएगा।

    दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से पहली बार खुर्सीपार क्षेत्र के बैकलाइन की सफाई करवाई जा रही है। 1 करोड़ रुपए की लागत से यह काम किया जा रहा है। 50 साल से इन बैक लाइन की सफाई और पाइप लाइन के नवीनीकरण और चैंबर के संधारण की ओर कभी किसी ने भी ध्यान नहीं दिया था। लेकिन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने लोगो की समस्याओं को समझा और पहल की। लोगों सालों से गंदगी के बीच रह रहे थे। स्थिति ऐसी थी कि लोग घर के पीछे गंदगी के पास दो मिनट खड़े भी नहीं हो पाते थे। गंदगी और बदबू के बीच मजबूरी में जीवन यापन कर रहे थे। लोगों की समस्या को सुनने वाला कोई नहीं था। लेकिन लोगों की समस्याओं को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बखूबी समझा और समस्या का समाधान भी किया। करीब एक करोड़ की लागत से पूरे क्षेत्र के बैक लाइन की सफाई की जा रही है। करीब 50 साल पुराने बैकलाइन की सफाई कराकर पुराने पाइप लाइन को निकालकर नई पाइप लाइन की लगाया जा रहा है। वार्ड 50 शास्त्री नगर वार्ड 45 बालाजी नगर वार्ड 48 जोन 3, सुभाष मार्केट सभी एरिया में काम किया गया है। अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब पहले की तरह लोगों के घरों और गलियों में सीवर का पानी नहीं भरेगा। लोग साफ व स्वच्छता के बीच रहेंगे। 

    विधायक  यादव ने कहा कि ये तो अभी शुरुआत है। अभी तो सिर्फ वार्ड 48, सुभाष मार्केट, वार्ड 50 और 45 के सीवर लाइन को बदला जा रहा है। इसके बाद आने वाले दिनों में पूरे खुर्सीपार क्षेत्र के पूरे सभी वार्ड के बैक लाइन की सफाई की जाएगी। पूरा बेक लाइन साफ कर नई पाईप लगाई जाएगी। जो काम 50 साल में नहीं हुआ वो काम कब होगा। हम एक बेहतरीन और मॉर्डन स्ट्रीट रेडी कर रहे है। अभी जहाँ के सीवर लाइन की सफाई और पाइप बदलने का काम हुआ है। वहाँ के लोगों में बहुत हर्ष का माहौल है।

    *कलेक्टर ने की नगर पालिका कुम्हारी के विकास कार्यों की समीक्षा* 

    *– कुम्हारी में नवीन विश्राम गृह भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकित करने के दिए निर्देश*

    *– लापरवाही बरतने पर एजेंसी व ठेकेदार को नोटिस जारी कर कार्य निरस्त करने दिए आदेश*

       दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने नगर पालिका कुम्हारी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके उपरांत उन्होंने निर्माणाधीन विकास कार्यो, पूर्ण हो चुके कार्य एवं नवनिर्मित भवनों व तालाबों का निरीक्षण किया। उप तहसील भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने भवन में वाटर फिल्टर एवं शौचालय की व्यवस्था शीघ्र करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोकसेवा केन्द्र में कार्यरत कर्मचारियों से आधारकार्ड से संबंधित जानकारी लेते हुए लोकसेवा केन्द्र में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर लोगों के बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। इसके पश्चात उन्होंने पटवारी कार्यालय एवं राजस्व निरीक्षक कार्यालय का जायजा लिया। कार्यालय में शेड तथा पेयजल व्यवस्था तत्काल करने के निर्देश दिए। नगर के सौन्दर्य को और पालिका के वित्तीय व्यवस्था को लाभकारी बनाने वाले बहुप्रतिक्षित बड़ा तालाब में पलावरखेड एवं लाइट तथा साउण्ड सिस्टम एवं कुगदा तालाब में फ्लावरबेड का निर्माण तथा जल आवर्धन कार्यो को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। कुम्हारी में नवीन विश्राम गृह भवन निर्माण किए जाने हेतु भूमि चिन्हांकित करने के आदेश दिए।

        इस दौरान वहां कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों से कामकाज की जानकारी लेते हुए राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम से नगर पालिका में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत शेष 70 पट्टे वितरण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अक्टूबर 2022 से कार्यादेश जारी होने के बाद सात एजेंसी व ठेकेदार द्वारा कार्य चालू नही करने पर एजेंसी व ठेकेदारों को अंतिम नोटिस जारी कर कार्य निरस्त करने के आदेश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुम्हारी सब इंजीनियर तथा एसडीएम धमधा, एसडीएम भिलाई 03. तहसीलदार भिलाई 03 उपस्थित थे।

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision