September 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग । शौर्यपथ । शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली।बैठक में कहा कि निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के सभी सार्वजनिक व समुदायिक शौचालय में साफ सफाई व्यवस्था सहित आवश्यक सुविधाएं मौजूद रहें।उन्होंने अधिकारियों व टीम को कहा कि शहर के लोगो की भागीदारी आवश्यक है, कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण के दौरान सूखा कचरा एवं गीला कचरा सफाई वाहन को अलग- अलग ही प्रदान करें। कचरा को कहीं पर भी न फेंके,आसपास सफाई रखें, निर्माण एवं विध्वंसक मलबे को सड़कों पर बिखेर कर न रखें, निर्माणाधीन बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन वर्क को ग्रीन नेट से कवर करके रखे,प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग व विक्रय न करे।बैठक में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि लोगो द्वारा यदि निगम के गाड़ी वाले को सूखा व गीला कचरा अलग अलग नहीं दिया तो उनसे जुर्माना की कार्रवाही करें!कचरा को घर के आस पास सड़क व नाला नालियो फेंकने पर भी जुर्माना की कार्रवाही करें। साथ ही निर्माण कार्य करते समय मलबा सड़क पर बिखेरा पड़े मिले उस पर भी जुर्माना देना होगा।शहर क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों पर निगम स्वास्थ्य विभाग की नजर रहेगी, यदि केयर टेकर गायब पाया गया तो एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जावेंगी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के मापदंडों के अनुरूप कार्य करने के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बैठक में निर्देश में दिए गए हैं, स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की प्रतियोगिता में पहले पायदान पर लाने के लिए नगर निगम ने युद्ध स्तर पर काम करना प्रारंभ कर दिया है। इसमें नागरिको से अपील करे कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण के दौरान सूखा कचरा एवं गीला कचरा सफाई वाहन को अलग- अलग ही प्रदान करें। कचरा को कहीं पर भी न फेंके, आसपास सफाई रखें, निर्माण एवं विध्वंसक मलबे को सड़कों पर बिखेर कर न रखें।बैठक में मौजूद स्वस्थ्य अधिकारी जावेद अली,शेखर वर्मा के अलावा स्वस्थ्य विभाग अमला मौजूद रहें।

    दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगमअनाधिकृत विकास और अवैध निर्माण का नियमितीकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रक्रिया को सरलीकृत करते हुए प्रदेश की जनता को सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिसके तहत् भूस्वामी को 120 वर्गमीटर भूखंड वाले क्षेत्रफल पर आवासीय निर्माण का निःशुल्क नियमितीकरण कर मध्यम वर्ग के लोगों को राहत प्रदान किया जा रहा है। वहीं 120 वर्गमीटर से अधिक आवास एवं आवास सह-व्यवसाय के रूप में निर्मित भवन का भी सरलीकृत तरिके से शुल्क लगाकर नियमितीकरण किया जा रहा है। नगर निगम दुर्ग में अवैध निर्माण का नियमितीकरण नही कराने वालों पर सख्ती से कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। आवासीय क्षेत्रों में निर्मित दुकानों एवं बिना अनुमति के निर्माण पर नोटिस करने एवं तालाबंदी करने की कार्यवाही तेज हो गई है। अबतक कुल 10000 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है तथा 15 से 20 दुकानों में तालाबंदी की जा चुकी है, नगर निगम द्वारा प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में नियमितीकरण शिविर भी लगाया जा रहा है, जिससे प्रतिदिन नियमितीकरण हेतु प्राप्त होने वाले आवेदनों में वृद्धि हुई है।आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने लोगो से अपील करते हुए कहा है, कि शासन की इस बहुमूल्य योजना का लाभ लेते हुए अपने निर्माण को वैध करायें, जिससे उस संपत्ति के मूल्य में इजाफा होगा तथा अवैध निर्माण के डर भय से मुक्ति मिलेगी।नियमितीकरण हेतु आपके निकटतम पंजीकृत वास्तुविद से संपर्क कर आवेदन नगर निगम के भवन शाखा डाटा सेंटर में जमा कर सकते है। नियमितीकरण हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम अवधि 13 जुलाई 2023 है । विस्तृत जानकारी हेतु पंजीकृत वास्तुविद के अलावा नगर निगम के सहायक भवन अधिकारी श्री गिरीश दीवान मो.नं. 7746015450, भवन निरीक्षक श्री विनोद मांझी .मो.नं. 9589081099 श्री पुरूषोत्तम साहू, सहा0ग्रेड -03, (9575747680) से संपर्क कर सकते।

    दुर्ग । शौर्यपथ । बीएसपी क्षेत्र तथा नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए बीएसपी प्रबंधन एवं नगर पालिक निगम भिलाई के मध्य कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में निगम आयुक्त रोहित व्यास, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी तथा नगर पालिक निगम भिलाई के अन्य अधिकारी व बीएसपी प्रबंधन से ई. डी. पी एंड ए एवं प्रोजेक्ट श्री मुखोपाध्याय, सीजीएम जे वाय सबकले व अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। महत्वपूर्ण बैठक में बीएसपी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था जब तक निविदा प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो जाती है तब तक गार्बेज पॉइंट आदि को हटाने की वैकल्पिक व्यवस्था बीएसपी के द्वारा अपनाई जाएगी। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बोर्ड को बीएसपी प्रस्ताव भेजेगा। 1 महीने के भीतर निगम के सभी अनापत्ति प्रमाण पत्र को बीएसपी के द्वारा क्लियर किए जाने पर सहमति दी गई है। टाउनशिप में लगे विज्ञापन तथा होर्डिंग के प्रकाशन शुल्क को बीएसपी द्वारा निगम को देने पर सहमति जताई गई है। जिला अस्पताल के लिए तीन दिवस के भीतर सीएसआर मद की बड़ी राशि बीएसपी द्वारा दी जाएगी। सिविक सेंटर में पार्किंग शेड के लिए बीएसपी लोहा भी प्रदान करेगा इस पर भी सहमति व्यक्त की गई है। बीएसपी क्षेत्र में प्रगतिरत सड़कों का डामरीकरण 1 सप्ताह के भीतर पूरा करने पर सहमति व्यक्त की गई है तथा इसके शेष कार्यों में भी प्रगति लाई जाएगी। बीएसपी क्षेत्र में जहां भी स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता है तथा जिन एरिया में अंधेरा है ऐसे स्थानों पर 15 दिवस के भीतर स्ट्रीट लाइट्स लगाए जाने की व्यवस्था की जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण विषय के तहत नियमितीकरण के लिए बीएसपी द्वारा विधिक अभिमत ली जाएगी। कैंप क्षेत्र में रिक्त स्कूल परिसर में एसएलआरएम सेंटर के निर्माण के लिए बीएसपी भूमि उपलब्ध कराएगा इसके अलावा गौठान के लिए भी बीएसपी भूमि उपलब्ध कराएगा इस पर भी सहमति व्यक्त की गई है। बीएसपी क्षेत्र के टाउनशिप में स्थित झुग्गी, झोपड़ी में निवासरत परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत भवन निर्माण हेतु बीएसपी द्वारा बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बीएसपी द्वारा लीज पर आबंटित भवन का पंजीयन अब जिला पंजीयन कार्यालय से कराए जाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। इसके अलावा भी अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक में सकारात्मक चर्चा की गई।

    *- जिले में सत्र 2021-22 की तुलना में सत्र 2022-23 में 68 हजार 842 अतिरिक्त आयुष्मान कार्ड निर्मित*

    *- सत्र 2022-23 में जिले के 11 लाख 5 हजार 885 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड हुए निर्मित*

    *-जिला प्रशासन की सतत् मॉनिटरिंग योजना में क्लेम की राशि का आंकड़ा पहुंचा 1 करोड़ 70 लाख रूपए प्रतिमाह*

    *- विगत 3 वर्षाें में आयुष्मान कार्ड से 1 अरब 97 करोड़ 90 लाख 6 हजार की क्लेम राशि प्रेषित*

     

       दुर्ग । शौर्यपथ ।  जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध हों इसके लिए कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा आयुष्मान कार्ड की संख्या तथा शेष बचे लोगों की संख्या के संबंध में लगातार समय-सीमा व समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग से नियमित जानकारी मांगी जा रही है। जिसमें कलेक्टर द्वारा जिले में छुटे हुए हितग्राहियों को योजना से जोड़ने के लिए डोर टू डोर कैंपेन और ज्यादा से ज्यादा लॉगिन आई.डी. के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए कहा गया है। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विशेष शिविर, च्वाईस सेंटर में नियत दर पर कार्ड के रजिस्ट्रेशन, नगरीय निकाय के कर्मचारियों के साथ कम्युनिटी ऑर्गनाइजर्स के सदस्य द्वारा कार्य को युद्धस्तर पर करने के लिए विशेष बल दिया। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार विगत 01 वर्ष में दुर्ग जिले के शासकीय चिकित्सालयों मे कुल 46787 मरीजो को योजना का लाभ प्रदाय किया गया है व 15.84 करोड़ रूपए की राशि का क्लेम प्रेषित किया गया है। नियमित समीक्षा के कारण शासकीय चिकित्सालयों मे योजना के अंतर्गत क्लेम मे वृद्धि हुई है तथा लगभग रु. 1.70 करोड़ का क्लेम प्रतिमाह किया जा रहा है । उक्त क्लेम से जीवन दीप समिती के लिए राशि प्राप्त होती है जिसका उपयोग संस्था मे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध कराने, चिकित्सालय का उन्नयन करने, अतिरिक्त चिकित्सक एवं स्टाफ की नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। 

    इसके अलावा कलेक्टर ने जिले के शत-प्रतिशत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बने इसके लिए ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर और कामन सर्विस सेंटर के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को सभी व्हीलई के माध्यम से कार्य में प्रगति लाने की भी बात कही है। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु वर्तमान में च्वाईस सेंटर में 641 आई.डी. व अन्य द्वारा 93 आई.डी. सक्रिय है। 

    *सत्र 2022-23 में जिले के 11 लाख 5 हजार 885 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड हुए निर्मित -* नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि सत्र 2022-23 में जिले के 11 लाख 5 हजार 885 लोगों का आयुष्मान कार्ड बना। जो कि 2021-22 की तुलना में 68 हजार 842 अतिरिक्त है। जिला प्रशासन की सतत् मॉनिटरिंग से आयुष्मान कार्ड बनने की गति में ये तेजी आई है। जिसमें शहरी क्षेत्र के अंतर्गत जनपद पंचायत धमधा में 01 लाख 49 हजार 317, जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत 1 लाख 41 हजार 48 और जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत 01 लाख 66 हजार 454 कुल 4 लाख 56 हजार 819 आयुष्मान कार्ड बनाया है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में अहिवारा विकासखंड अंतर्गत 13 हजार 4, धमधा विकासखंड अंतर्गत 7 हजार 674, कुम्हारी विकासखंड अंतर्गत 22 हजार 409, भिलाई विकासखंड अंतर्गत 3 लाख 19 हजार 384, दुर्ग विकासखंड अंतर्गत 1 लाख 86 हजार 345, जामुल विकासखंड अंतर्गत 21 हजार 360, उतई विकासखंड अंतर्गत 10 हजार 356, भिलाई चरौदा विकासखंड 58 हजार 844, पाटन विकासखंड 9 हजार 690 कुल 11 लाख 5 हजार 885 आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। 

    *विगत 3 वर्षों में आयुष्मान कार्ड से 1 अरब 97 करोड़ 90 लाख 6 हजार क्लेम की राशि की प्रेषित -* विगत 3 वर्षों की प्राप्त जानकारी के अनुसार 2020-21, 2021-22 व 2022-23 सत्र तक पब्लिक और प्राइवेट हॉस्पिटल में 1 लाख 97 हजार 214 मरीजों द्वारा आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत ईलाज के लिए क्लेम किया गया है। जिसमें क्लेम सेटल्मेंट के तौर पर 1 अरब 97 करोड़ 90 लाख 6 हजार की क्लेम राशि प्रेषित की जा चुकी है। जिले में वर्तमान में आयुष्मान कार्ड मान्य करने वाले 41 पब्लिक हॉस्पिटल और 51 प्राईवेट हॉस्पिटल संचालित हैं। 

    दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग जिले के धमधा स्थित श्रेया हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में भर्ती मरीज के प्रारंभिक उपचार में चिकित्सकों द्वारा नर्सिंग होम एक्ट नियम 2010 एवं 2013 का उल्लंघन को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा विधिपूर्ण कार्रवाई की गई हैं। नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों के उल्लंघन करने पर उक्त अस्पताल संस्थान पर 20 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया हैं। साथ ही दण्डित जुर्माना राशि 05 दिवस के भीतर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग में जमा करने आदेशित किया गया है। वहीं आदेश जारी दिनांक से 01 माह की अवधि तक संस्था का संचालन बंद किया गया है। इसके अलावा आयुष चिकित्सक डॉ गीता प्रजापती, बीएएमएस का श्रेया हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, धमधा से चिकित्सकीय सेवा समाप्त करने हेतु आदेशित किया गया है।

    -आयुक्त ने 3 माह के भीतर पोटिया कला गणपति विहार व सरस्वती नगर के आवासों को पूरा करने के दिए निर्देश:

    -मोर जमीन-मोर मकान बीएलसी घटक योजना अन्तर्गत 30 अप्रेल उपरान्त कोई भी नवीन आवास की स्वीकृति नहीं दी जावेगी:आयुक्त

    दुर्ग / शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन की सवेदनशील योजना मोर मकान मोर आस इस योजना के अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्रांतर्गत वर्षो से किरायेदारों के रूप में निवासरत परिवारों को मात्र 3.50 लाख लगभग में 10.00 लाख बाजार मूल्य के लागत वाले बेहतर लोकेशन पर सर्वसुविधा युक्त, स्वच्छ वातावरण में आवास प्रदान करने हेतु इस महत्वपूर्ण योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसको लेकर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने मौजूद अधिकारियों को मोर मकान मोर आस किरायेदार क्षेणी के पोटिया कला गणपति विहार व सरस्वती नगर के आवासों को तीन माह के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। शेष बचे कार्यो को जल्द करवाने को कहा गया।उन्होंने कहा कि किरायदारों के लिए बेहद सुनहरा अवसर है प्रधानमंत्री आवास कार्यलय डाटा सेंटर में जाकर 100 रुपये भुगतान कर आवेदन प्राप्त कर अपना खुद का आशियाना बनाए। उन्होंने कहा आवेदक आबंटन हेतु आवास कार्यालय पहुँचकर अपना शुल्क जल्द पटाए। आवास ऋण की सुविधा हेतु डाटा सेंटर में संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर राजेश पांडेय जितेंद्र समैया आशुतोष ताम्रकार, प्रीतेश वर्मा आदि मौजूद रहें

    *-शनिवार और रविवार को भी प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा डाटा सेंटर ऑफिस खुलेंगे:*

     शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि मोर जमीन मोर मकान बीएलसी घटक योजना अन्तर्गत 30 अप्रेल 2023 उपरान्त कोई भी नवीन आवास की स्वीकृति नहीं दी जावेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के मोर जमीनण्मोर मकान बीएलसी घटक में अपने निकाय क्षेत्र अन्तर्गत योजना की व्यक्तिगत समीक्षा करते हुए बीएलसी के पात्र हितग्राहियों का नवीन डीपीआर तैयार कर अविलंब अधोहस्ताक्षरकर्ता कार्यालय में प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें। नवीन डीपीआर तैयार करने के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखे कि योजना के दिशा निर्देशों के अनुरूप केवल पात्र हितग्राहियों वलीडटेड के डीपीआर ही अनुमोदन हेतु प्रेषित किये जाने की बात कही। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शनिवार और रविवार को भी प्रधानमंत्री आवास शाखा डाटा सेंटर ऑफिस खुलेंगे एवं 23 अप्रेल 2023 रविवार शाम तक प्राप्त प्राप्त दस्तवेजों का डीपीआर बनाया जाए।

    दुर्ग । शौर्यपथ । गांव के व्यक्ति सोचते है कि शहर में जाकर कुछ बिजनेस करें, लेकिन शहर में बिजनेस के लिए बहुत बड़ी रकम की आवश्यकता पड़ती हैं। शहर में इतनी ज्यादा दुकाने है कि वहां जाकर नया बिजनेस शुरू करना व चलाना इतना आसान नहीं होगा। आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि अपना खुद का बिजनेस हो, चाहे वह छोटा सा दुकान क्यो न हो। ऐसी ही एक कहानी है ग्राम गनियारी के श्री सतीश साहू की। श्री सतीश साहू का सपना था कि उनका खुद का दुकान हो और इसी सपने को पूरा करने के लिए उनके परिचित ने उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से संपर्क करने की सलाह दी। 

    जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारियों से संपर्क करने पर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के बारे में पता चला। उन्होंने तुरंत कार्यालय में योजनांतर्गत आवेदन प्रस्तुत किया। जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति की बैठक से अनुमोदन होने के बाद उन्हें बैंक से लोन मिलने लगा। बैंक से दो लाख रूपए का लोन मिलने के बाद उन्होंने एक किराना स्टोर्स की दुकान शुरू की। 

    सतीश साहू ने बैंक से लोन लेकर गांव में ही किराना स्टोर खोलने के लिए सबसे पहले अच्छी जगह का चयन किया। रोजमर्रा की जरूरत के सामानों जैसे राशन, खाने-पीने और अन्य घरेलू जरूरतों के सामान की बिक्री करने लगे। यह ऐसा सामान है जिसकी किसी भी इलाके के सभी घरों को साल भर जरूरत रहती है। इसके साथ ही दुकान को अच्छे से सजाकर रखा एवं बच्चों के आइटम पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि दुकान से अच्छी खासी आमदनी होने लगी, जिससे घर का खर्चा एवं बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी सहायता मिल जाती है। मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेकर गांव में ही रोजगार प्रारंभ कर पा रहे हैं। 

    दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलापूर्ति के दौरान टुल्लू पंप चलाने वालों पर टुल्लू पंप जब्त के साथ जुर्माना कार्रवाही करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा की इस पर अधिकारी सुबह जलापूर्ति के दौरान मॉनिटरिंग करेंगे ताकि जलापूर्ति सुनिश्रित की जा सकें।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक नल से पानी बहते हुए देखे तो तत्काल टोटी लगाए। मॉनिटरिंग के दौरान वार्ड नागरिको को भी अधिकारी अपील करेगे कि घरों के नलों में पानी की बर्बादी को रोकने के लिए टोटी का इंतजाम करे। ऐसा नही करने पर तत्काल उनका नल कनेक्शन काटने की बात कही।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आम नागरिकों से अपील की पानी की बर्बादी को रोकने के लिए घरों में टोटी का प्रबंध करें और आवश्यकता होने पर टोटी से ही पानी लेवे। टोटी नहीं होने से पानी की काफी बर्बादी होती है साथ ही गर्मी के दिनों में खासकर पानी का प्रेशर भी अंतिम छोर तक इन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाता। घरों के नलों में टोटी नही लगाने पर नल कनेक्शन स्थाई रूप से बंद कर दिया जावेगा। पानी की बर्बादी को रोकने नगर निगम सख्ती बरत रही है।

    दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार सघन भेंट मुलाकात कर रहे हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में नियमित रूप से दौरा कर रहे हैं। एक-एक गली एक एक घर जा रहे है। लोगों से मिल रहे हैं। उनका हालचाल पूछ रहे हैं और शहर व वार्ड के विकास कार्यों पर चर्चा कर रहे हैं। वार्ड की समस्याओं से भी अवगत हो रहे हैं। 

    इसी कड़ी में भेंट मुलाकात के दौरान वार्ड 43 बापूनगर में एक महिला विधायक श्री यादव से मिली। उन्होंने बताया कि वह राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन की है। लेकिन उसका राशन कार्ड बनाने में देरी हो रही है ।।

     मामले की सूचना मिलते ही विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आवेदन का स्टेटस पता करें । आवेदन जी जांच की जाए। यदि महिला राशन कार्ड के लिए पात्र है तो फिर उनका राशन कार्ड क्यों नहीं बनाया जा रहा है। क्या समस्या आ रही है। तत्काल जानकारी लेकर रिपोर्ट मांगा। अधिकारियों ने जांच की और फिर शाम तक महिला का राशन कार्ड बनाया गया। इसके बाद शाम को महिला को उसका राशन कार्ड सौंप दिया गया। इससे वह बहुत खुश हुई और विधायक श्री यादव काे आशीर्वाद दी और आभार जताया। महिला ने कहा कि आप नेता नहीं बेटा हो। 

    वार्ड 43 बापू नगर में लगाई चौपाल

    भेंट मूलाकात के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों के घर-घर पहुंचे। लोग भी अपने घर में अचानक विधायक को देख कर काफी खुश हुए। लोगों ने उन्हें अपने घर में बिठाया। चाय पानी पिलाए। सुबह से रात तक विधायक श्री यादव वार्ड में ही जनता के साथ मिलते रहे।वार्ड में चौक चौराहों में चटाई बिछाकर जमीन पर बैठककर चौपाल लगाई और शहर के विकास पर चर्चा की।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision