
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग । शौर्यपथ । उद्यानिकी फसलों की सुरक्षा के दृष्टिगत, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा राज्य पोषित योजना अंतर्गत सामुदायिक फेंसिंग योजना के तहत चयनित हितग्राहियों को 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया गया है। वे हितग्राही जिनके पास न्यूनतम 0.500 हेक्टेयर एवं अधिकतम 2.000 हेक्टेयर जो कि प्रति कृषक समूह में दो या दो से अधिक सभी वर्गों के लघु एवं सीमांत कृषक जिनकी भूमि एक चक में हो इस योजना हेतु पात्र होंगे जिसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के हितग्राहियों को प्राथमिकता दी जावेगी। योजनांतर्गत प्रति हेक्टेयर, लागत राशि 108970 ( एक लाख आठ हजार नौ सौ सत्तर) रूपए का 50 प्रतिशत अनुदान केवल प्रति हेक्टेयर फेंसिंग सामग्री तथा सीमेंट फेंसिंग पोल (1.6 मीटर) 180 नग एवं चौनलिंक (10 गेज हाईट 5 फीट) 1000 कि.ग्रा. पर तथा 50 प्रतिशत कृषक द्वारा स्वयं वहन किया जायेगा। कृषकों को योजना का लाभ ‘‘पहले आओ पहले पाओ‘‘ के आधार पर प्रदाय किया जायेगा। जिले के कृषक विकासखण्ड स्तर के विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ ले सकते है। योजना का लाभ लेने के लिए उद्यान विकास अधिकारी दुर्ग श्री मुकेश कुमार वासनिक मो. न. 9926171139, धमधा के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री अशोक कुमार साहू मो. न. 9425503253 एवं पाटन के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी मो. न. 9424221974 पर संपर्क किया जा सकता हैं।
दुर्ग । शौर्यपथ । जिले में अक्षय तृतीय के अवसर पर शहरी व ग्रामीण स्तर पर अधिकतर देखा जाता है कि अशिक्षा एवं भ्रांतियों के चलते बाल विवाह संपन्न कराया जाता है। उक्त बाल विवाह को पूर्णरूप से प्रतिबंधित करने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति, चाईल्ड लाईन की संयुक्त टीम गठित की गयी है।
बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की के विवाह को प्रतिबंधित करता है। 21 वर्ष से कम आयु का पुरूष यदि 18 वर्ष से कम आयु की किसी बालिका से विवाह करता है तो उसे 2 वर्ष तक के कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो कि 1 लाख रूपए तक हो सकता है अथवा दोनों से दण्डित किया जा सकता है। कोई व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है, करता है अथवा उसकी सहायता करता है, उन्हें दण्डित किया जा सकता है तथा कोई व्यक्ति जो बाल विवाह को बढ़ावा अथवा जानबूझकर उसकी अनुमति देता है, बाल विवाह में सम्मिलित होता है तो उसे भी दण्डित किया जा सकता है। किसी महिला को कारावास का दण्ड नहीं दिया जा सकता है। बाल विवाह करना सामाजिक बुराई एवं कानूनन अपराध है एवं बाल विकास विवाह के दुष्परिणामों से आम जनता को जागरूक किये जाने तथा किसी भी व्यक्ति को बाल विवाह की जानकारी होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग (फोन नं.- 0788-2213363, 23237047) चाईल्ड लाईन (1098), पिरयोजना कार्यालय, पुलिस विभाग (112,100), महिला हेल्पलाईन (181) वार्ड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति में संपर्क कर सकते हैं।
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा द्वारा विभागीय समिति की बैठक लेकर उद्यानों का संधारण किये जाने के संबंध में विचार किया गया। प्रस्ताव पर चर्चा किया गया, दुर्ग निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड-15 में आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के सामने स्थित गार्डन,वार्ड-18 में चपरासी प्लॉट के पास गार्डन,वार्ड-51 बोरसी में शिवपारा स्थित गार्डन एवं वार्ड 56 बघेरा में एसटीएफ कालोनी स्थित गार्डन का मरम्मत एवं संधारण कार्य किये जाने की अनुशंसा की जाती है। इसके अलावा प्रस्ताव दादा-दादी पार्क में ओपन जिम लगाये जाने पर विचार कर समिति के सभी सदस्यों ने चर्चा के साथ निर्णय लेकर प्रस्ताव को स्वीकृत किया। साथ ही जनसुविधा के लिहाज से दादा-दादी पार्क में ओपन जिम लगाये जाने की अनुशंसा की जाती गई।इसके बाद बैठक में सदस्यों ने लोक-कला मार्ग में नल कनेक्शन लगाने के संबंध में विचार एवं निर्णय लिया गया।अन्य प्रस्ताव पर चर्चा किया गया। लोक-कला मार्ग में स्थित पौधों के संरक्षण के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था हेतु नल कनेक्शन लगाये जाने की अनुशंसा की गई हैं।विभागीय समिति के सदस्यों के साथ बैठक में निर्मला साहू, प्रेमलता साहू, कुमारी साहू,उषा ठाकुर,हेमा शर्मा,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह,पुषोतम साहू आदि मौजूद रहें।
*80 कुम्हार या मिट्टी कला के लिये इच्छुक युवकों को शीघ्र सोनपूर ग्लेजिंग यूनिट में दी जाएगी ट्रेनिंग*
*अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप होगा पाटन का नवीन स्विमिंग पूल*
*पशु आहार , तेल पेराई व नर्सरी जैसे उद्यम स्थापित होते दिखेंगे फूंडा के रिपा सेंटर में*
दुर्ग/ शौर्यपथ /आज कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा पाटन विकास खण्ड क्षेत्र के दौरे पर निकले थे। जहां उन्होंने जामगांव एम में हर्बल मेडिसनल प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को प्लांट के बचे हुए कार्य को युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को प्लांट की उत्पादन इकाई को जून से प्रारंभ करने की बात भी कही और बीमारियों के निदान के लिए विशिष्ट गुण रखने वाले पौधे का चयन करने की सलाह दी। इसके बाद वो सोनपुर के ग्लेजिंग यूनिट पहुंचे जिसका निर्माण कार्य लगभग अपने अंतिम पड़ाव पर है। यहां की सभी मशीने स्थापित की जा चूकि हैं, जिसमें शीघ्र ही 80 लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ग्लेजिंग यूनिट में लगी आधुनिक मशीनों की मद्द से मिट्टी के पात्र तैयार किये जाएंगे । जिसमें कुम्हार के साथ-साथ अन्य युवा जो कि मिट्टी कला से जुड़ना चाहते है, उन्हे ट्रेनिंग मुहैया काराई जाएगी और रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके बाद कलेक्टर पाटन पहुंचे थे, यहां उन्होंने स्विमिंग पूल, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, ऑडिटोरियम और लाइब्रेरी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणधीन अधोसंरचना को शीघ्र पुरा करने के लिए कहा और स्विमिंग पूल को अंतर्राष्ट्रीय मानक अनुसार 25 ग 50 के स्टेण्डर्ड साईज में निर्मित करने के लिए उपस्थित संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। इसके अलावा कलेक्टर फूंडा के रिपा सेंटर में पहुंचे थे, जहां पर उन्हे रिपा स्थल पर शुरू होने वाले पशु आहार, तेल पेराई और नर्सरी उद्यम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, जनपद सीईओ श्री मुकेश कोठारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग जिले में शिक्षा के समग्र विकास तथा विद्यार्थियों को शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु शासकीय शालाओं की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। मरम्मत अंतर्गत 425 कार्य प्रस्तावित है तथा इसके लिए प्रशासन ने 98.12 प्रतिशत कार्याे की स्वीकृति दी है। जिसके अंतर्गत शौचालय, छत, सीपेज, लीकेज पाइप लाईन्स एवं बाउन्ड्री वॉल की मरम्मत तथा स्वच्छ पेयजल व बिजली की व्यवस्था इत्यादि कार्य शामिल है। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने समीक्षा बैठक में मानसून व नवीन सत्र शुरू होने से पहले मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि विद्यार्थी मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहें।
भिलाई। शौर्यपथ । नगर निगम भिलाई के सबसे युवा महापौर रह चुके भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जब से विधायक बने है। तब से वे लगातार जनता से जूड़े है। कभी संकल्प यात्रा तो कभी भिलाई के गोठ कभी चाय पर चर्चा जैसे कई कार्यक्रम के माध्यम से लगातार जनता से मिल रहे है। लोगों के घर-घर जाकर लोगों से मिलते है। उनका हालचाल पूछते है। उनकी समस्याओं को जानते है और उसका निदान करते है।
इसी कड़ी में भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव वर्तमान समय में लगातार भेंट मुलाकात कार्यक्रम कर रहे है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत विधायक देवेंद्र यादव सुबह से रात तक वार्ड में ही लोगों से मिल रहे हैं। लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं। शहर के विकास से लेकर लोगों की समस्याओं पर चर्चा की जा रही है और मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। सुबह के चाय से लेकर रात का भोजन भी वार्ड ही में कर रहे हैं। भिलाई नगर विधायक श्री यादव बुधवार को सुबह सेक्टर 6 पहुंचे। जहां एमआईसी सदस्य साकेत चंद्राकर, मालती ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी रहे। सेक्टर 6 के विभिन्न गलियों का भ्रमण करते हुए विधायक श्री यादव हर घर गए। वार्ड के चौक चौराहों में बैठक किए। लोगों से साथ मिले और विकास कार्यों की जानकारी ली। इसी प्रकार शाम को वे खुर्सीपार क्षेत्र में जनसंपर्क किए। लोगों से मिले। सघन जनसंपर्क किए। सुबह से शुरू होने वाला सघन जनसंपर्क रात तक चल रहा है। इस दौरान विधायक लोगों के यहां कार्यकर्ताओं के घर में चाय नाश्ता से लेकर भोजन भी कर रहे हैं।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जब सुभाष नगर पहुंचे तो उन्होंने लोगों से भेंट मुलाकात किए। इस दौरान लाेगों ने मांग की कि खेल मैदान बनाया जाए। इसके लिए विधायक ने बताया कि जनता की मांग पर जल्द ही यहां खेल मैदान बनाया जाएगा। जनता ने जो मांग की है, उसे लेकर उन्होंने निर्देश दे दिया है और जल्द काम भी शुरू हो जाएगा। विधायक की घोषणा पर वार्डवासियों ने दिल से धन्यवाद दिया। लोगों ने कहा कि विधायक श्री यादव की पहल से दो डोमशेड का निर्माण किया गया है। इससे क्षेत्र के नागरिकों को काफी सुविधा और लाभ मिल रहा है। धार्मिक आयोजन से लेकर पारिवारिक आयोजन करने में भी सुविधाएं मिल रही है।
दुर्ग । शौर्यपथ । रमज़ान महीने के आखिरी अशरे (दस दिन) रोजेदार बड़े शौक़ और जोक से रोज़ा रखने के साथ इबादत में मशगूल हैं। मंगलवार को 26 वां रोजा और 27 वीं शब (रात) होने की वजह से मस्जिदों और घरों में रौनक रही। रोजेदारों ने मिलजुल कर इफ्तार किया और रात से सुबह तक डूब कर इबादत की। सुबह के वक्त शहर की तमाम मस्जिदों में सहरी का इंतजाम भी किया गया। शबे कद्र में इबादत का सिलसिला जारी रहा।
आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड शाखा भिलाई के काजी ए शहर भिलाई-दुर्ग छत्तीसगढ़ मुफ्ती मोहम्मद सोहेल और सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी डा सैयद इस्माईल ने इस मौके पर कहा कि शब्रे कद्र यानि रमज़ान महीने की 27 वी शब (रात) की बड़ी फजीलत आई है हजरत अनस रजि.कहते है एक मर्तबा रमज़ान मुबारक का महीना आया तो हज़रत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहिस्सलाम ने फ़रमाया कि तुम्हारे ऊपर एक महीना आया है जिसमें एक रात है जो हजार महीनों से अफजल है जो शख्स इस रात से महरूम रह गया। गोया सारी ही खैर से महरूम रह गया और इसकी भलाई से महरूम नहीं रहता मगर वो शख्स जो हकीकतन महरूम ही है।
उन्होंने कहा कि जो इस रात इबादत करेगा उसको 83 बरस इबादत का सवाब मिलेगा। अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहिस्सलाम ने फ़रमाया कि लैलतुल कद्र पिछली उम्मतो (कौम) को नही दी गई। ये ख़ास मेरी उम्मत को अल्लाह के तरफ से दी गई है। इसकी एक वजह उलेमा ने लिखी है शेखुल हदीस हजरत मौलाना जकरिया रहमतुल्लाह ने अपने रिसाले रमजान मुबारक के फजाइल में जिक्र किया है कि पिछले उम्मत के लोगों की उम्र ज्यादा थी।
वे लोग 800 बरस तक अल्लाह की इबादत मशगूल रहे जिससे अल्लाह के रसूल को रंज हुआ कि मेरी उम्मत की उम्र कम है। जिस पर ये रात दी गई। अगर कोई शख्स जिंदगी में 10 राते भी पा कर उसको इबादत में मशगूल हो जाए तो गोया उसने 830 बरस इबादत करने का सवाब मिलेगा। इसके अलावा इसमें अल्लाह की रहमत बरसती है। बंदों के गुनाहों को माफ किया जाता है।
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने दुर्ग जिले के स्वास्थ विभाग के अधिकारियों की संवेदनशील परिस्थितियों में भी बेपरवाह कार्यप्रणाली पर संज्ञान लेने की मांग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा से किया है।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा एहतियात बरतने को कहा जा रहा है,लेकिन दुर्ग के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बेपरवाह नजर आ रहे हैं,पिछले कोरोना काल को देखा जाए तो दुर्ग जिला काफी सेंसटिव था।यहां तेजी से एक्टिव केस बढ़े और मौते भी हुई थीं।उसके बावजूद कोई जांच पड़ताल नहीं की जा रही है,कोरोना के नए वेरियंट की जांच के लिए जिनोम सिक्वेंसिंग मशीन अब तक दुर्ग जिले में उपलब्ध नहीं है जिससे रिपोर्ट आने में समय लग सकता है।ऐसे हालात में कोरोना संक्रमण से अधिक लोगों के ग्रसित होने की आशंका प्रबल है।
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत शिवनाथ नदी निकट नदी की सुंदरता का लुत्फ शहर के नागरिक रिवर फ्रंट के माध्यम से ले सकेंगे। शिवनाथ नदी के आसपास रिवर फ्रंट स्थापित होगा। इसके लिए आज विधायक अरुण वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चंद्राकर के अलावा विभागीय अधिकारियों के साथ जमीन चिन्हांकित करने पहुंचे। उन्होंने शिवनाथनदी किनारे जगह देखी।उन्होंने रिवर फ्रंट के संबंध में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर से चर्चा की। रिवर फ्रंट के किनारे की पिचिंग के साथ वाली रिक्त जमीन को विकसित करते हुए रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। इसमें खूबसूरत गार्डन के साथ हरियर गार्डन होगी, बच्चों के लिए प्ले जोन भी होगा और चौपाटी भी होगी। रिवर फ्रंट 11 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। विधायक ने कहा कि इसके साथ ही मंदिर के पास से 400 मीटर के भीतर कैफ्रेटएरिया चौपाटी,पार्किंग लाइटिंग की व्यवस्था बेहतर रखनी होगी।बच्चों के लिए प्ले जोन बड़ा होगा ताकि शहर के लोग पूरे परिवार के साथ इस मनोरंजन स्थल का लुत्फ उठा सकेंगे।विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नदी का नजारा खूबसूरत है। इसकी सुंदरता को रिवर फ्रंट बनने से और भी खूबसूरत लगेगा। उन्होंने कहा कि शाम के समय लाइटिंग के साथ नदी का नजारा बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट की लंबाई काफी होगी और इसके लिए अलग-अलग तरह से लैंडस्केपिंग का प्लान बनाए ताकि लोग शाम के समय वाक कर पाएं और नदी की खूबसूरती को देख सके।साथ ही रिवर फ्रंट के लैंडस्केप को देखते रह जाये।रिवर फ्रंट के तैयार हो जाने के बाद शिवनाथ नदी का लैंडस्केप शहर के दोनों एरिया में काफी खूबसूरत हो जाएगा। विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि रिवर फ्रंट के प्रोजेक्ट में ग्रीनरी हरियर पर विशेष फोकस करें। इसके लिए अलग अलग प्रकार के सुंदर पौधों का चयन किया जाएगा। शाम के समय अधिक संख्या में लोग यहां पहुंचेंगे तो लाइटिंग की व्यवस्था भी शानदार तरीके से होगी। निरीक्षण के दौरान मौके पर एल्डरमेन राजेश शर्मा,देवसिन्हा,कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय,एसडी शर्मा,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,राजकुमार पाली सहित आदि मौजूद रहें।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
